पुलिस लाइन में होली का जश्न: ड्यूटी के बाद SP सहित पुलिसकर्मियों ने खेली आज होली

HIGHLIGHTS

  • होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त पुलिस लाइन चुर्क में खेली गई पुलिस की होली

सोनभद्र। होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनांचल में जमकर उड़े अबीर- गुलाल, रंगोत्सव की रही धूम

HIGHLIGHTS

  • जिले में जमकर उड़े अबीर- गुलाल, रंगोत्सव की रही धूम
  • लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
  • जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, घोरावल आदि इलाकों में भी होली की धूम रही।
  • डीजे पर बजते फगुआ गीतों पर लोगो ने जमकर नृत्य किया।
  • पुलिस की सक्रियता से अराजक तत्वों के मंसूबे सफल नही हुए।

सोनभद्र। जिले में बुधवार को रंगोत्सव के त्यौहार की धूम रही। जमकर रंग व अबीर-गुलाल उड़े। परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, घोरावल आदि इलाकों में भी होली की धूम रही।

लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जिले के चप्पे चप्पे जगहों पर पुलिस की नजर रहीं और पुलिस फोर्स लगातार चक्रमण करती रही।

राबर्ट्सगंज: जिला मुख्यालय पर होली का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। रंगोत्सव के इस त्योहार में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामना दी। होली के दिन सुबह से बच्चों तथा युवाओं की टोली हाथों में रंग लेकर सड़क पर उतर गई और खूब जमकर होली खेली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए डीजे पर बजते फगुआ गीतों पर लोगो ने जमकर नृत्य किया।

ओबरा: नगर में शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया गया। फाल्गुन के चढ़े बुखार के बीच हर कोई रंगों में सराबोर दिखा। डीजे पर फगुआ सुनने की बनती परंपरा के बीच सेक्टर दो स्थित बनारसी ठिहा पर पारम्परिक फगुआ गीतों की चाशनी ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
नगर में अलग-अलग टोलियों में शामिल लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं सोमवार की दोपहर बाद एक दूसरे के घर जाकर तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा और होली की बधाइयां दी।

दुद्धी: तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अनपरा: नगर पंचायत समेत भाठ क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया।
वहीं पुलिस की सक्रियता से अराजक तत्वों के मंसूबे सफल नही हुए। लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

शाम को लोग नए परिधान में अपने परिचितों के घर जाकर पकवानों का लुत्फ उठाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। क्षेत्र में संचालित कोल व तापीय परियोजनाओं में प्रबंधन की ओर से अपने सहकर्मियों के साथ होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। श्रमिक संगठन कार्यालयों में भी जमकर अबीर, गुलाल उड़े।

घोरावल: स्थानीय कस्बे व क्षेत्र में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास तथा शांति पूर्ण तरीके के साथ मनाया गया। रंगोत्सव के इस त्योहार में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामना दी। बुधवार को होली के दिन सुबह से बच्चों तथा युवाओं की टोली हाथों में रंग लेकर सड़क पर उतर गई और खूब जमकर होली खेली गई।

जहां एक ओर छोटे बच्चे पिचकारियों से तो वहीं दूसरी ओर बड़े तथा युवक नाचते गाते मस्ती करते हुए एक दूसरे को रंग लगाते रहे। शाम को नये कपड़े पहनकर एक दूसरे के घर जाकर गुलाल अबीर लगाते हुए गुझियों की मिठास ठंडई चिप्स पापड़ दही बड़े तथा मिठाइयां खाते हुए त्योहार की शुभकामना देते रहे। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से बीते इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स चक्रमण करती रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

होली पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: SP ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

HIGHLIGHTS

  • होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा होली पर्व के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

Advertisement 

ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणों को सतर्क एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं तथा समस्त जनपदवासियों को सुरक्षित एवं मंगलमय होली की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कॉस्मेटिक का सामान बताकर ठग लिए 50 हजार रुपए, साइबर पुलिस ने कराए 40 हजार वापस

HIGHLIGHTS

  • शृंगार का सामान बताकर ठग लिए 50 हजार

अनपरा, सोनभद्र। फेरी वाला बनकर ठगों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। उसे शृंगार का सामान कहकर सामान बेचा, जबकि बाद में वह दूसरा सामान निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 40 हजार रुपये वापस कराए।

थानाक्षेत्र के परासी निवासी राम विनय मेहता ने बताया है कि बीते 20 अक्तूबर को कुछ लोग फेरी वाला बनकर घर पर आए। कहा कि हम लोग सस्ते दामों पर शृंगार का सामान बेच रहे हैं। परिवार में शादी का माहौल होने के कारण बंद पेटी ले ली और ठगों की ओर से दिए गए पांच बार कोड पर 50 हजार रुपये भेज दिए।

Advertisement

उनके जाने के बाद जब पेटी खोली तो देखा कि उसमें शृंगार का सामान है ही नहीं। तत्काल ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की। अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल से साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा को ईमेल के माध्यम से पत्राचार कर होल्ड हुई धनराशि 40,000 रुपये को राम विनय मेहता के मूल बैंक खाते में वापस कराया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दौड़ रहीं रोडवेज की 130 बसें, फिर भी सीटें पड़ीं कम

HIGHLIGHTS

  • घर पहुंचाने के लिए दौड़ रहीं रोडवेज की 130 बसें, फिर भी सीटें पड़ीं कम

सोनभद्र। रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए लोग अपने परिवार के साथ घरों को लौट रहे हैं। इससे जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।

Advertisement

सोमवार को शक्तिनगर, वाराणसी और मिर्जापुर रूट की बसों में सीट के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी प्राइवेट बसों के रूट पर देखने को मिली, जहां यात्रियों को साधन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

जिले में सड़क परिवहन ही प्रमुख यातायात का साधन है। वाराणसी से शक्तिनगर रूट पर सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो के अलावा काशी, कैंट, प्रयागराज, जीरो रोड और मिर्जापुर डिपो की करीब 130 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है।

Advertisement

होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीते तीन दिनों से रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ रहीं।

Advertisement

जितने यात्री रोडवेज बस स्टेशन में बस का इंतजार करते दिखे, उतने ही फ्लाईओवर के नीचे मिर्जापुर रूट और शक्तिनगर तरफ जाने वाले बसों का इंतजार करते दिखे। स्थिति यह रही कि सीट न मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस स्टेशन के बाहर फ्लाईओवर के नीचे मिर्जापुर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी भीड़ बनी रही। बता दें कि होली के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से भी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

HIGHLIGHTS

  • आरएसएस के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर स्वयंसेवकों की तरफ से सोमवार को रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पारंपरिक गीतों के साथ होली मनाई और अबीर गुलाल और पुष्प से होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

Advertisement

जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के साथ साथ समरसता का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। संचालन जिला शारीरिक प्रमुख राजीव मिश्रा ने किया। इस मौके पर नगर संघचालक संगम,

Advertisement 

जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह दिनेश, नगर प्रचारक हरेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री विवेक, सह विभाग शारीरिक प्रमुख राम लगन, नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह मनोज जालान, धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राज नारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

48 मिनट का होगा चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक- पं० राजकुमार

HIGHLIGHTS

  • 48 मिनट का होगा चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक- पं० राजकुमार

सोनभद्र। इस बार होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। होली के एक दिन पहले यानी तीन मार्च को चंद्रग्रहण लगेगा। जो कि 48 मिनट तक दिखाई देगा। ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे।


श्री रामजानकी संकट मोचन मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया है कि काशी विश्वनाथ पंचाग के अनुसार 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित है। चंद्रमा उदय होते ही ग्रहण की स्थिति में होगा। चंद्रोदय शाम 5:59 बजे होगा। ग्रहण मोक्ष का समय 6:47 बजे है। धर्म शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले से सूतक लगने का विधान है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थाना मोड़ से जोगियाबीर मंदिर के बीच बनेगा रेलवे ओबरब्रिज, होगा 12 मीटर चौड़ा व 900 मीटर लंबा

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। यहां 12 मीटर चौड़ा और 900 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन संबंधी प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।

Advertisement

जल्द ही अतिक्रमण हटाते हुए रूट डायवर्जन किया जाएगा। होली के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या को देखते हुए यहां रेलवे ओवरब्रिज कराया जाना है। रेलवे दोहरीकरण के बजट में ही ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बजट दिया गया है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक 54 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Advertisement

Advertisement 

रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज केे निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराते ही कार्य शुरू भी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला थाना मोड़ से जोगियाबीर मंदिर के बीच ओबरब्रिज का निर्माण होना है।
अभी चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण भी हटाया जाना है। इसको देखते हुए रेलवे विभाग की तरफ से अतिक्रमण हटाए जाने और तथा रूट डावर्जन के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्राचार किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

150 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, एल्युमिनियम के बंडल के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

HIGHLIGHTS

  • एल्युमिनियम के बंडल के नीचे छिपाया था 150 किलो गांजा, चालक गिरफ्तार

सोनभद्र।  रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात लोढ़ी में वाहन की जांच के दौरान 150 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की। यह गांजा एल्युमिनियम के बंडल के नीचे छिपाकर ओडिशा से लाया जा रहा था। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वाहन मालिक समेत चार अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बरामद गांजे की कीमत 22.50 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी अनिल कुमार व सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि होली के मद्देनजर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी में जांच की जा रही थी। पुलिस टीम ने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े ओडिशा नंबर के आयशर गुड्स करियर वाहन की तलाशी ली।

Advertisement

वाहन के अंदर एल्युमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे आठ प्लास्टिक बोरों से 150 किलो गांजा बरामद हुआ। ओडिशा के अंगुल जिला निवासी चालक अनन्ता द्वारी (39) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल फोन, नकद धनराशि और वाहन के दस्तावेज भी बरामद हुए।

Advertisement

चालक ने बताया कि वह एक वर्ष से वाहन चला रहा है। 24 फरवरी को ओडिशा से एल्युमिनियम लोड कर राजस्थान के भिवाड़ी जा रहा था। आर्थिक तंगी के कारण एक परिचित के माध्यम से तस्करों के संपर्क में आया। 26 फरवरी की रात नाकची (ओडिशा) में वाहन में एल्युमिनियम बंडलों के पीछे गांजा लाद दिया गया। गांजा पहुंचाने के बदले 50 हजार रुपये तय हुए थे, इसमें 10 हजार रुपये अग्रिम मिले थे। उसके अनुसार वाहन स्वामी को गांजा होने की जानकारी नहीं थी।

Advertisement

पुलिस चेकिंग की सूचना मिलने पर उसने वाहन सुनसान स्थान पर खड़ा कर छिपने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। एएसपी ने बताया कि इस तस्करी में बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू और वाहन स्वामी विकास अग्रवाल की भूमिका भी सामने आई है। उनकी तलाश भी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुरैनिया एवं पन्नूगंज में सिंचाई विभाग का बनेगा जिलेदारी कार्यालय, 1.50 करोड़ प्रस्तावित

HIGHLIGHTS

  • पुरैनिया एवं पन्नूगंज में सिंचाई विभाग का बनेगा जिलेदारी कार्यालय, 1.50 करोड़ प्रस्तावित

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के पुरैनिया गांव स्थित जर्जर हो चुके डाक बंगला का जल्द ही कायाकल्प होगा। नहर प्रखंड मिर्जापुर (एमसीडी) के अन्तर्गत बेलौड़ी और पुरैनिया स्थित डाक बंगला आता है। बेलौड़ी में एमसीडी के कर्मचारियों का ठहरना होता है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने से यहां कर्मचारी ठहरने से कतराते हैं।

Advertisement

डाक बंगला का मरम्मत कार्य कराए जाने की जरूरत है। वहीं समय बीतने के साथ पुरैनिया स्थित डाक बंगला पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है। डाक बंगला जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। इसको को ध्यान में रखकर नहर प्रखंड मिर्जापुर की तरफ से पुरैनिया डाक बंगला परिसर में करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिलेदारी कार्यालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव है।

Advertisement

साथ ही परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसी क्रम में पन्नूगंज थाना के सामने सिंचाई विभाग की उपलब्ध भूमि पर लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से एक अन्य जिलेदारी कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को भी शासन को भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

वहीं बेलौड़ी स्थित डाक बंगला परिसर में करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। यहां निरीक्षण संबंधी गतिविधियों के लिए व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। वर्तमान में भवन जर्जर स्थिति में है, इसे दुरुस्त कर आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इस तरह से तीनों परियोजनाओं पर 3.90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में बजट मिलने की पूर्ण उम्मीद है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Advertisement 

धौरहरा में बनकर तैयार है जिलेदारी कार्यालय
करमा बाजार स्थित धौरहरा कस्बा में नहर प्रखंड मिर्जापुर की तरफ से नवनिर्मित निरीक्षण भवन/न्यायालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब जनता को निरीक्षण भवन में जनसुनवाई करने का इंतजार है। ग्रामीणों की मांग पर सिंचाई विभाग की तरफ से निरीक्षण भवन/न्यायालय की स्थापना की गई है। परिसर में इंटरलॉकिंग के साथ पौधे भी लगवाए गए हैं, इसमें कार्यालय एवं कर्मचारियों के रहने के लिए आवास भी बनवाए गए हैं। इसके साथ है परिसर की बाउंड्री करवा कर सुंदरीकरण कराया गया है।

Advertisement

पुरैनिया डाक बंगला वाले स्थान पर और पन्नूगंज थाना के सामने विभागीय भूमि पर जिलेदारी कार्यालय और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। बेलौड़ी स्थित डाक बंगला का सुंदरीकरण और बाउंड्रीवॉल का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 3.90 करोड़ की लागत से सभी कार्य कराए जाने हैं। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

Advertisement

-अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ, मिर्जापुर कैनाल डिविजन।
करमा ब्लॉक के धौरहरा में निर्माण कार्य पूरा हो गया है। टीएमसी की मांग की गई है। बजट आते ही व्यवस्था कर शीघ्र ही वहां पर जिलेदार बैठना शुरू करेंगे और जनता की जनसुनवाई करेंगे। – प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता-नहर प्रखंड मिर्जापुर/सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें