जन औषधि स्वस्थ और समृद्ध भारत की अहम कड़ी- रूबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • पालिका अध्यक्ष ने कहा, पीएम मोदी के प्रयासों से करोड़ों परिवारों को सस्ती दवाओं का मिल रहा लाभ
  • 8वें जन औषधि दिवस पर गण्यमान्य जनों को जन औषधि मि़त्र सम्मान से नवाजा गया

सोनभद्र। आम जनता को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के पीएम मोदी की कोशिशों के साथ शनिवार को एक और मजबूत कड़ी जुड़ी, 8वें जन औषधि दिवस के रूप में। करकी माइनर के अलावा राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुए समारोह में जन औषधि पर परिचर्चा के साथ ही जन औषधि मित्र अभियान का भी कारवां आगे बढ़ा।

Advertisement

रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से हुए मुख्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आम जन को कारगर और किफायती दवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ एवं समृद्घ भारत के लिए पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। पिछले आठ सालों में जन औषधि के जरिए आम जनता को मिल रहे फायदों के बारे में लाभार्थियों से जानकारी की।

Advertisement

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जन को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की पीएम मोदी की यह मुहिम करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान बन गई है। आज जन औषधि स्वस्थ एवं समृद्ध भारत की अहम कड़ी बन गई है।

Advertisement

उन्होंने आम जन और सोनभद्रवासियों की तरफ से इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया। यहां पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया। पालिकाध्यक्ष के अलावा यहां अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, अनिल कुमार सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पियूष कुमार वर्मा,

Advertisement 

अजय कुमार मौर्य, आनंद कुमार जायसवाल, रमेश जायसवाल एवं मोहम्म्द खुर्शीद आलम खान को जन औषधि मित्र सम्मान दिया गया। उधर, करकी माइनर में दिनेश प्रताप सिंह, पंडित उमाकांत मिश्र, उमेश प्रताप सिंह, वीर बहादुर उर्फ बेलाल सिंह, रमेश प्रताप सिंह, लाल मिश्रा, मोहम्मद सईद एवं मोहम्मद जमालुद्दीन खान को इस मौके पर जन औषधि मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्ति मय

HIGHLIGHTS

  • भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्ति मय

घोरावल, सोनभद्र। भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्तिमय जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार धाम में श्रीमद भागवत कथा आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन कथा वाचक स्वामी श्री राधे अच्युतानन्द महाराज जी के मुखारबिंद से भक्तों ने कथा श्रवण किया।

जिससे माहौल भक्तिमय हो गया भक्तों ने भक्तिमय संगीत में मीठी मीठी तालियों से स्वागत किया कार्यक्रम के तीसरे दिन के आयोजन में 200 से भी अधिक लोगों ने कथा का रसास्वादन किया बताते चले कि इस कथा से जहां लोगों में उत्साह है वहीं दूसरी ओर वृहद भक्तों कि भीड़ उमड़ती दिखी।

Advertisement

आयोजक समिति के सदस्य सुरेश शुक्ला द्वारा न्यूज पत्रिका,सोशल मीडिया,न्यूज चैनल आदि मध्यम से भक्तों को कथा श्रवण करने के लिए आमंत्रित करते हुए लोकल्याण कि कामना भी किए भागवत महापुराण के तीसरे दिन के कथा के दौरान आशुतोष पाठक, यादवेंद्र शुक्ल,अमित,मनोज कुमार दुबे ग्राम पंचायत अधिकारी घोरावल ब्लाक अंतर्गत,गोविंद,सूरज आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित होंगे डॉ. बृजेश महादेव, जयपुर में 5 अप्रैल को मिलेगा सम्मान

HIGHLIGHTS

  • ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित होंगे डॉ. बृजेश महादेव, जयपुर में 5 अप्रैल को मिलेगा सम्मान

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग के नवाचारी शिक्षक एवं समाजसेवी डॉ. बृजेश कुमार सिंह “महादेव” का चयन ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान भव्य फाउंडेशन, जयपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड एवं अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन के अवसर पर 5 अप्रैल 2026 को प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निशा माथुर व संस्थापक शैलेंद्र माथुर ने ई-मेल के माध्यम से डां बृजेश महादेव के चयन की जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में देश-विदेश के कई विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद् तथा मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

सोनभद्र जनपद के निवासी डॉ. बृजेश महादेव, जो वर्तमान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां में सहायक अध्यापक तथा ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां के रूप में कार्यरत हैं, को यह सम्मान शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

डॉ. बृजेश महादेव एक प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। प्रारंभ से ही वे शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी शैक्षणिक रुचि शोध, नवाचार और समाजोपयोगी ज्ञान के विकास की ओर केंद्रित रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित न रहकर शैक्षिक संस्थानों के विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान तक विस्तृत है।

Advertisement

उन्हें शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें प्रमुख हैं— एशियन एजुकेशन अवॉर्ड, नेशनल बिल्डर्स अवॉर्ड तथा राज्य आईसीटी अवॉर्ड।

वे एक सक्रिय स्काउट मास्टर के रूप में भी विशिष्ट सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
डॉ. बृजेश महादेव ने समाज के शैक्षिक और बौद्धिक विकास के लिए एक दर्जन से अधिक विद्यालयों एवं पुस्तकालयों की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उनके द्वारा एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन व प्रकाशन भी किया गया है, जो शिक्षा, समाज और विचार-जगत में उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।

Advertisement

उनका व्यक्तित्व सरल, कर्मठ और प्रेरणादायक है। वे मानते हैं कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उनका जीवन शिक्षा, सेवा और संस्कारों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।  डॉ बृजेश महादेव राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोन प्रेरणा कैफे का कमिश्नर ने किया उद्धटान, चखे व्यंजनो के स्वाद

HIGHLIGHTS

  • सोन प्रेरणा कैफे का मण्डलायुक्त ने किया उद्धटान, चखे व्यंजन के स्वाद
  • विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का संचालन समूह की महिलाओ द्वारा किया जाएगा

सोनभद्र। जनपद के विकास भवन परिसर में स्थित सोन प्रेरणा कैफे का मण्डलायुक्त विंध्याचल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी बीएन सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी द्वारा किया गया, इस सोन प्रेरणा कैफे का संचालन एनआरएलएम महिला समूह उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर के द्वारा किया जायेगा।

Advertisement



इस दौरान डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह द्वारा बताया गया कि सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा संचालित किया जाएगा।

Advertisement 

आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा कैफे का निर्माण कराया गया है, जहां पर समूहों द्वारा बनाए गया विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद भेजे जाएंगे।

Advertisement

1700 वर्ग फुट में बने कैफे विशेष तरह के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मक्के की रोटी, सरसों का साग एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे साथ ही साथ विभित्र तरह के जो उत्पाद अचार पापड़ चिप्स बड़ी मसाले व निरमा आदि जो वस्तुएं बनाई जा रही है वह भी यहां पर स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी।

Advertisement

इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए- कमिश्नर

HIGHLIGHTS

  • जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्रों को मिलेः कमिश्नर
  • सीएम डैशबोर्ड, फ्लैगशिप योजनाओं एवं आईजीआरएस शिकायतों की मंडल आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

सोनभद्र।  केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले और क्रियान्वयन में किसी तरह की शिथिलता बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का निस्तारण शिकायतकर्ता के फीडबैक लेने के बाद ही किया जाय। उक्त निर्देश सीएम डैश बोर्ड फ्लैगशिप योजनाओ एवं आईजीआरएस शिकायतो की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त विन्धयाचल ने अधिकारियों को दिया।

विंध्याचल मंडल के मंडल आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों, विकास कार्यों तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की।

Advertisement 

बैठक में विभित्र विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि जनपद स्तरीय सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जन सुनवाई करें और जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।

Advertisement

बैठक में मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके।

Advertisement

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान मंडल आयुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्रता से पूरा करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Advertisement

मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरुप विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह,

Advertisement

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, तहसीलदार सदर अमित कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पर्यटन स्थल दंतेश्वरी देवी धाम सिल्थरी में होली मिलन समारोह का आयोजन, सदर विधायक ने किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • होली मिलन समारोह का आयोजन, सदर विधायक ने किया शुभारंभ

सोनभद्र। सदर ब्लाक अंतर्गत होली मिलन समारोह मंडल चुर्क व राबर्ट्सगंज नगर शुक्रवार को सायम से पर्यटन स्थल दंतेश्वरी देवी धाम सिल्थरी (चुर्क) पॉवन महापर्व होली की शुभकॉमनाओं सहित क्षेत्र के रहवासियों के साथ अबीर गुलाल मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन करते हुए क्षेत्र के जनता के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि होली का पर्व हमें अपने जीवन में रंगों को भरने का अवसर देता है।

Advertisement
Advertisement 

उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रेम, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने होली के पर्व पर क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन दिलीप चौबे द्वारा किया गया।

Advertisement

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, अनूप तिवारी, गौरव शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, राजेश गुप्ता, नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, सभासद अनवर अली, अमित दुबे, जीतेंद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ. लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान

HIGHLIGHTS

  • डॉ. लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान

सोनभद्र। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक एवं उपन्यास सोनभद्र की फूलमती के लेखक/ साहित्यकार
डॉ0 लवकुश प्रजापति को स्वर्गीय निरंजन जालान स्मृति – साहित्यमणि सम्मान शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित वरिष्ठ साहित्यकार/ कवि अजय शेखर के आवास पर प्रदान किया गया।

Advertisement 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्रा व संचालन गीतकार जगदीश पंथी ने किया। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक अजय शेखर, जगदीश पंथी एवं फरीद अहमद ने डाक्टर लवकुश को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास केसरी ने कहा कि अपने गुरु के नाम से इतना बड़ा सम्मान देना गुरु ऋण से उऋण होने का सार्थक प्रयास है।  इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार सुशील श्रीवास्तव राही, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी,अब्दुल हई,ईश्वर विरागी,दिवाकर द्विवेदी मेघ, रामप्रसाद यादव,रामचंद्र देव पांडेय,राजेंद्र प्रसाद, जयराम सोनी, कृपाशंकर दूबे आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी रमजान व चैत्र रामनवमी को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी रमजान व चैत्र रामनवमी को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक

सोनभद्र। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा आगामी रमजान माह एवं चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से संवाद करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्यौहारों को पारंपरिक ढंग से मनाने की अपील की गई।

साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Advertisement 

इस अवसर पर मुस्ताक अहमद, अजहर खाँ, नूरुद्दीन खाँ, मनोज कुमार चौबे, रामलाल, महादेव सहित क्षेत्र के अन्य सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

पुलिस द्वारा सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई, जिससे आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में SP ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • “पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश”

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए।

Advertisement

किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement 



जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम से मनाया गया रंगोत्सव

HIGHLIGHTS

  • श्री बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम से मनाया गया  रंगोत्सव
  • फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया 
  • एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया
  • ठंडई ,गुझिया  चिप्स पापड़ का किया गया वितरण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया।  एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ठंढई, गुझिया, चिप्स, पापड़ के वितरण किया गया। लोग अपने अपने घरों से पकवान एवं फूल, अबीर, गुलाल लेकर आए थे।

बता दें कि यह परंपरा वर्ष 2019 से प्रारंभ की गयी है,तत्पश्चात सभी लोगों ने इस पवित्र एवं पावन पर्व पर शपथ लिया कि सभी उपस्थित लोग नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति के लिए वर्ष पर्यंत काम करेंगे।

इस अवसर पर सर्व जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, धर्मेश सिंह खरवार, विनोद केशरी, प्रदीप चौबे, राकेश कुमार गुप्ता,  पुजारी विनय शंकर पाण्डे, राजेश सोनी, सोनू जैन, चंदन केशरी, कृष्ण मोहन, अभिषेक, यादव अनुराग यादव, अपूर्व यादव, आयुष,आदर्श, प्रांजल इत्यादि लोग रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें