आज बिरज में होली रे रसिया…,  रंगभरी एकादशी महोत्सव में झूमे भक्त

HIGHLIGHTS

  • रंगभरी एकादशी पर हुआ भजन संध्या का आयोजन
  • होली गीतों पर झूमे श्रद्धालु जमकर उड़े अबीर गुलाल

सोनभद्र। रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मानस भजन समिति द्वारा शाम 7:30 से बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम जानकी एवं हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।

वही संध्या कालीन आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान हर हर महादेव जय श्री राम जय हनुमान के जयकारें से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।

Advertisement

आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक भैया लाल पाठक और सुरज गुप्ता व सानिया ने,, मैं कैसे होली खेलू री सांवरिया के संग.. हमको मिले बनवारी वो तो मारे पिचकारी…,  आज बिरज में होली रे रसिया….,

Advertisement

हरि खेल रहे बृज में होली…  सहित एक से बढ़कर एक होली गीत और भगवान श्री राम, भोलेनाथ, हनुमान जी के भजनों का गायन किया। इनके साथ तबला पर राजू पाठक बैंजो पर शिव कुमार ने संगत किया। वहीं भजन सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे और जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।

Advertisement

भजन संध्या में मुख्य रूप से मंदिर अभिषेक पांडेय, आत्माराम पांडेय, अजय मिश्रा, बच्चा पाठक, अजीत शुक्ला, शिवशंकर चौबे, लकी पांडेय, रिशु पांडेय, रमेश वर्मा, देवानंद, करन, मस्तराम, पीयूष अग्रहरि, दादे चौबे, शिवा पांडेय, शिवेंद्र नाथ पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गायत्री को मिस पल्हारी, इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी खिताब मिला

HIGHLIGHTS

  • दस विद्यार्थियों को स्टार ऑफ द पल्हारी सम्मान से नवाजा गया
  • पीएम श्री पल्हारी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ तृतीय पूर्व छात्र सम्मेलन व वार्षिकोत्सव
    फोटो

सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तृतीय पूर्व छात्र सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। इस दौरान गायत्री को मिस पल्हारी व इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी खिताब प्रदान किया गया।

वहीं आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को स्टार ऑफ द पल्हारी खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता बब्लू धांगर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभू नारायण सिंह (प्रधानाध्यापक, उप्रा मऊकला), एआरपी द्वय रमेश कुमार सिंह एवं अरविंद कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रसाद चौरसिया (प्रधानाध्यापक) ने की, जबकि संचालन डॉ. बृजेश कुमार सिंह महादेव (ब्लॉक स्काउट मास्टर, नगवां) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Advertisement

स्वागत गीत के उपरांत पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत, करमा नृत्य, भक्ति गीत, लघु नाटिका सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. बृजेश महादेव के साथ आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को “स्टार ऑफ द पल्हारी” सम्मान से नवाजा गया। वहीं गायत्री को मिस पल्हारी तथा इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी का खिताब प्रदान किया गया। विजयगढ़ से आए जादूगर अनिल शर्मा के जादुई कार्यक्रम ने बच्चों व अभिभावकों का विशेष मनोरंजन किया।

Advertisement

आयोजन समिति में राज बहादुर सिंह (यूपीपी), आर.डी. सिंह (प्रधानाचार्य) एवं शिवशंकर मसराम का योगदान सराहनीय रहा, जिन्हें मछेन्द्र महादेव महोत्सव के संयोजक डॉ. बृजेश महादेव द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में दीपक मौर्य, पवन सिंह, रमेश कुमार, चंद्रिका सिंह, राम बहाल, सुदामा प्रसाद (ग्राम प्रधान), विन्दू (बीबीसी), विशाल कुमार, गुलाब, सुरेश प्रजापति, केदार सिंह, उर्मिला देवी, मनीषा सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। पहाड़ी क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अनुकरणीय बताया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन का 7 मार्च को होगा शपथग्रहण समारोह: अशोक प्रसाद श्रीवास्तव

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र बार एसोसिएशन का 7 मार्च को होगा शपथग्रहण समारोह: अशोक प्रसाद श्रीवास्तव
  • वकीलों का प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज में मुख्य अतिथि व वाराणसी में विशिष्ट अतिथिगण से मिलकर आमंत्रण पत्र दिया

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन  का
7 मार्च 2026 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनाने के लिए प्रयागराज जाकर न्यायमूर्ति  जय प्रकाश तिवारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद से एवं विशिष्ट अतिथि हेतु 

Advertisement

श्रीनाथ त्रिपाठी एड.(सदस्य बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया) एवं  बिनोद कुमार पाण्डेय  एड.(सदस्य बार कौंसिल ऑफ़ यू.पी.) से वाराणसी में मुलाकात की  और आमंत्रण पत्र दिया,

Advertisement

जिसे सभी अतिथियों ने स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधि मंडल में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव  एड.,पूर्व अध्यक्ष  नरेंद्र कुमार पाठक  एड, पूर्व अध्यक्ष  चंद्र प्रकाश द्विवेदी एड.निवर्तमान महामंत्री अखिलेश पाण्डेय  एड. व कोषाध्यक्ष वंशीधर पांडेय एड शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। सोनभद्र 28 फरवरी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेंआयोजित की गई जिसमें व्यापार संगठन, धर्मगुरु, सामाजिक संगठन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, और प्रमुख चौराहों, पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए श्री शर्मा ने कहा कि बैक डोर से शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस एवं डॉक्टर अलर्ट मूड में रहे क्योंकि कई बार घटनाएं घट जाने के उपरांत ना तो समय से एम्बुलेंश आती है और ना ही डाक्टर मौजूद मिलते हैं जिसके कारण तामीरदारो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहां की जहां भी होलिका दहन हो वहां इस तथ्य की जांच कर ली जाए कि कहीं आग की लपट से  बिजली के तार गलकट टूट न जाए और बड़ा हादसा ना हो जाए।

Advertisement 

उन्होंने जिला प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि होली के अवसर पर बाजारों में भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए ट्रैफिक प्लान एवं अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पूर्व एवं बाद में विशेष सफाई योजनाएं चलाई जाए सफाई एवं कूड़ा उठान की अतिरिक्त व्यवस्था हो ताकि शहर स्वच्छ दिखाई पड़े।

श्री शर्मा ने यह भी कहा कि त्योहारों के पूर्व एवं बाद में विशेष सफाई कार्यक्रम चलाएं जाए ताकि शहर स्वच्छ दिखाई पड़े।  उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं एवं कुत्तों को अभियान चलाकर पकड़ा जाए आए दिन कुत्ता काटने एवं पशुओं के आक्रामकता से लोग जख्मी हो रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की की होली के अवसर पर बाजारों में भीड़भाड़ ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए ट्रैफिक प्लान एवं अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाए एवं होली के त्योहार पर अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि बिजली एवं पानी की आबाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए जिससे व्यापार एवं आम जनजीवन प्रभावित न हो।

Advertisement

जिला अध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यापारी की सीसीटीवी खराब हो तो उसे अविलंब दुरुस्त कर लिया जाए व्यापार संगठन प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वसन देता है हम अपने स्तर से भी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हैं की शांति सदभाव और कानून व्यवस्था का पालन करें तथा किसी प्रकार की अपवाह पर ध्यान ना दें। होली का पर्व प्रेम सौहार्द एवं सद्भाव  का प्रतीक है बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

होली व रमजान को लेकर SP अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

HIGHLIGHTS

  • “होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”

सोनभद्र। आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।

Advertisement 

इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया।

अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर पालिका परिषद बोर्ड की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आज संपन्न

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 15वें वित्त आयोग/पंचम राज्य वित्त आयोग/नगरीय पेयजल/जल निकासी / सी०एम०एन०एस०वाई० आदि योजनाओं के अन्तर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव सभी सदस्यगणो द्वारा उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

उक्त के अतिरिक्त आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समुचित व्यवस्था/सफाई तथा बरसात के पूर्व नालों की सफाई तथा बरसात में होने वाली जल निकासी की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

Advertisement

अध्यक्षा द्वारा सदन को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि नगर के चतुर्दिक विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही हूँ तथा नगर वासियों को साफ सफाई/प्रकाश/पेयजलापूर्ति की अच्छी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु सभी कर्मचारियों को तत्परतापूर्वक कार्य में लग जाने का आह्वान किया गया एवं

Advertisement

इसमें सहयोग/सुझाव हेतु सदस्यगण से अपील की गयी। बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिसके लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक का संचालन मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया तथा समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के दोषी राज पांडेय उर्फ राजा को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा

HIGHLIGHTS

  • 56 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व 16 वर्ष की दलित नाबालिग किशोरी के साथ जंगल मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म  किए जाने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व 16 वर्ष की दलित नाबालिग किशोरी के साथ जंगल मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राज पांडेय उर्फ राजा को 20 बर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Advertisement

उसके ऊपर 56 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने 25 अक्तूबर 2018 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 23 अगस्त 2018 को शाम 4 बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को पूर्व परिचित राज पांडेय उर्फ राजा उर्फ राजा मिश्रा पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार मिश्रा उर्फ बच्चा निवासी रजधन, पइका, थाना चोपन, जिला सोनभद्र बहला फुसलाकर बाइक से चुर्क जंगल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

Advertisement

उसके बाद बेटी को मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर कहीं शिकायत करने पर जान मारने की धमकी भी दिया। इस तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी राज पांडेय उर्फ राजा (30) वर्ष को बीस वर्ष का कठोर कारावास  एवं 56 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह  ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

HIGHLIGHTS

  • “जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश”

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान किए।
         

Advertisement 

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

Advertisement

जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वार्ड नंबर 25 नई बस्ती में मानक ताक पर, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नाली निर्माण

HIGHLIGHTS

  • नई बस्ती में गुणवत्ता विहीन हो रहा नाली का निर्माण कार्य
  • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नई बस्ती का नाली निर्माण कार्य

सोनभद्र। सोनभद्र नगर पालिका परिषद के अंतर्गत नई बस्ती के वार्ड नंबर 25 में विकास के नाम पर सरकारी धन की जमकर बर्बादी और ठेकेदार की घोर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासियों ने निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है।

Advertisement

बिना पानी सुखाए ही कर दिया निर्माण
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही तब देखी गई जब नाली में पानी भरा होने के बावजूद उसे बिना खाली किए ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। नाली के अंदर की जमीन (बेस) को सही तरीके से तैयार नहीं किया गया, जिससे भविष्य में जल निकासी बाधित होने और नाली के धंसने का खतरा पैदा हो गया है।

Advertisement


घरों की नींव पर मंडराया खतरा
गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण स्थानीय प्रवासियों और निवासियों में भारी डर व्याप्त है। नाली का बेस कच्चा होने और ढलान सही न होने की वजह से गंदा पानी घरों की नींव (न्यू) में रिसने की संभावना प्रबल हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि इसे तुरंत दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मकानों के गिरने या उनमें दरार आने की स्थिति बन सकती है।

Advertisement


टूटने लगे नाली के ढक्कन
अभी नाली का निर्माण पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि इसके ऊपर लगाए गए ढक्कन (स्लैब) जगह-जगह से डैमेज होने लगे हैं। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की वजह से ढक्कन मामूली वजन भी नहीं सह पा रहे हैं।

Advertisement


ठेकेदार की मनमानी से आक्रोश
दीपक कुमार,  अजय, शिवशंकर, राजेश, रमेश देव, नीरज, श्याम, प्रतिभा सहित अन्य रहवासियों ने ठेकेदार पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि बार-बार शिकायत के बावजूद काम की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया। बल्कि ठेकेदार के मेठ अनिरुद्ध गुप्ता और अजीत का कहना है कि इस रोड की नाली निर्माण के लिए पैसा कम पास हुआ है। लिहाजा जितना दाम उतना काम होगा।

Advertisement

ठेकेदार द्वारा जेसीबी से निकाले गए नाली का मलबा हटवाने के बजाए सड़क के बीचों बीच फैला दिया गया दिया है। जिससे रह वासियों को सड़क पर चलना भी दुश्वार हो गया है। और मच्छरों का भी भरमार हो गया है। एक हफ्ते पहले पेयजल परियोजना के तहत मुहल्ले में लगाया गया नए पानी का कनेक्शन का पाइप नाली के मलबे में ही ध्वस्त हो कर दब गया है।

Advertisement 

स्थानीय जनता ने सोनभद्र जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों से मांग की है कि: निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। घटिया निर्माण को ध्वस्त कर मानक के अनुरूप दोबारा बनाया जाए। लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में बोली राज्यपाल: टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय, पति व पत्नी दोनों के नाम पर हो घर का मालिकाना हक

HIGHLIGHTS

  • राज्यपाल बोलीं- पति व पत्नी दोनों के नाम पर हो घर का मालिकाना हक
  • 100 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण

सोनभद्र। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर यह न घोषित करें कि रोगी पूर्णतः टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली निरंतर दी जानी चाहिए।

टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम करने पर जोर दिया। कहा कि आज महिला स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी हैं। उन्हें यह हक भी दिया जाए।

Advertisement

राज्यपाल बृहस्पतिवार को सोनभद्र में थीं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। अफसरों के साथ बैठक कर विकास की समीक्षा की तो जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट व सामग्री का वितरण किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिन में आधा घंटा निकालकर बच्चों के नाखून काटना सुनिश्चित की जाए। राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम ने बद्रीनाथ सिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न और प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट की।

Advertisement



कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों को दी गई किट में कुर्सी, साइकिल सहित 22 से 23 प्रकार के उपकरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिए गए हैं, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी सुगमता से पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जिस कार्य के लिए जो भी बजट दिया जा रहा है, उसका उपभोग समय से करें।
प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट की

Advertisement

100 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर पर नियंत्रण के लिए बालिका-किशोरी के पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्यपाल की प्रेरणा से जिले की 100 बालिकाओं को एचपीवी-वैक्सीन लगाई गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिविर में शामिल होकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। उन्हें टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही सर्वाइकल कैंसर के खतरे बताते हुए अपने परिवार व आसपास की अन्य बालिकाओं को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

लाभार्थियों को बांटी सामग्री
विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्री-स्कूल किट, पोषण अभियान के अंतर्गत 200 क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली, 500 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 50 लाभार्थियों को वनाधिकार पट्टा, 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र, दो पात्रों को मोटराइज्ड दोना मशीन सहित सामग्री वितरित किया। दस बेसहारा बच्चियों को 1100 रुपये का चेक भी प्रदान किया। बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफी वितरित कर प्रोत्साहित किया।

Advertisement

समूह की सदस्यों से उसे तैयार करने और बिक्री में आ रही चुनौतियों के बारे में जाना। जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिया कि समूह के उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान 02 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग, खादी विभाग, रेशम विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी।

Advertisement 

एसमूहों के स्टॉल पर पहुंचीं राज्यपाल, की सराहनाफ़
जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी। राज्यपाल ने इसका अवलोकन किया। किसानों से मोटे अनाज की खेती के बारे में जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलालाें की ओर से लगाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को देख सराहना।e

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें