SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

HIGHLIGHTS

  • “जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश”

सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान किए।
       

   उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

Advertisement

जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासी की जमीन कब्जा करने वाले पिता-पुत्रों के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर, कोर्ट ने दिया आदेश

HIGHLIGHTS

  • विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, सोनभद्र कोर्ट ने चोपन इंस्पेक्टर को दिया आदेश
  • सीओ करेंगे मामले की विवेचना, कोर्ट को परिणाम से अवगत कराना होगा

सोनभद्र। आदिवासी की जमीन कब्जा करने वाले पिता-पुत्रों के विरुद्ध विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने सोमवार को चोपन इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज कर सीओ से मामले की विवेचना कराने व परिणाम से कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement

यह आदेश मनतोरा देवी पत्नी राम सिंह निवासी कोटा, थाना चोपन, जिला सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता सीपी द्विवेदी एवं आनंद ओझा एडवोकेट के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने दिया है।

Advertisement

दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि वह अनुसूचित जनजाति की महिला है। उसकी सम्पत्ति को हड़पने के आशय से पिता-पुत्रों क्रमशः कामेश्वर जायसवाल, अनिल जायसवाल व सुनील जायसवाल निवासी कोटा, थाना चोपन, जिला सोनभद्र  द्वारा 3 जुलाई 2008 को पांच-पांच रुपये के स्टाम्प पर  टाईप शुदा फर्जी कागजात तैयार करके उसकी माता फुलेसरी का फर्जी अंगूठा निशान लगा लिया गया।

Advertisement

जबकि उसकी मां अनुसूचित जनजाति गोड़ जाति की है। जब  उसने 11 जनवरी 2026 को सायं 4-5 बजे पिता-पुत्रों से शिकायत की तो पिता-पुत्रों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी तथा फर्जी व कूटरचित कागजात के आधार पर उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया।

Advertisement

इसकी सूचना थाने पर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रजिस्टर्ड डाक से एसपी सोनभद्र को सूचना दी गई, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर न्यायालय में न्याय के लिए आना पड़ा।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने गम्भीर अपराध मानते हुए,

Advertisement

मामले की विवेचना कराया जाना आवश्यक माना। कोर्ट ने चोपन इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना सीओ से करवाने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समूह की महिलाएं जाएगी राजभवन, राज्यपाल ने किया है आमंत्रित

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र की समूह महिलाओं को राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित किया

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में सोया मिल्क, पनीर उत्पादन का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को महिला रविवार के शुभ अवसर पर राज्यपाल द्वारा राज भवन में आमंत्रित किया गया है। इन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement 

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर 10 महिलाओं को राजभवन लखनऊ के लिए रवाना किया। यह पहला मौका है जब जनपद सोनभद्र के समूह की महिलाओं को राजभवन में आमंत्रित किया गया है,

Advertisement

जिससे न केवल महिलाओं के विकास के लिए नया मार्ग प्रशस्त हो रहा है बल्कि उन्हें आमदनी के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी बद्रीनाथ के मार्गदर्शन में यह महिलाएं राजभवन जा रही हैं। सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई हैं। महिलाओं को राजभवन जाने की सारी व्यवस्था एनआरएलएम विभाग द्वारा की गई है। इस मौके पर सरिता सिंह उपायुक्त स्वत सोजगार, डीएमएम एम जी रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिशा की बैठक में सांसद ने विकास कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता पर दिया जोर

HIGHLIGHTS

  • दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद ने विकास कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता पर दिया जोर

सोनभद्र। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के अध्यक्ष एवं सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछली दिशा समिति की बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जिले में संचालित विकासपरक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं, ताकि जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों के लिए प्राप्त धनराशि, कराए गए कार्यों तथा खर्च की गई राशि की जानकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मानक समय-सीमा निर्धारित की जाए और उसी अवधि में कार्य पूरा कराया जाए।

Advertisement

यदि किसी कारणवश कार्य समय पर पूरा नहीं हो रहा है तो उसका स्पष्ट कारण बताया जाए। बैठक में से संपर्क मार्ग का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर सांसद ने चिंता जताई और संबंधित विभाग को इसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वहीं नगर क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार और खंभों की समस्या भी उठाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कई स्थानों पर तार व खंभे खराब स्थिति में हैं, जिन्हें तत्काल ठीक कराया जाना आवश्यक है।

Advertisement

साथ ही नगर पालिका में शामिल नए गांवों में विद्युतीकरण और पेयजल कनेक्शन की व्यवस्था कराने की मांग की गई। बैठक में नगवां क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का मुद्दा भी उठा। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।

Advertisement

इस पर सांसद ने निर्देश दिया कि उन्हें भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने स्तर से भी समस्या के समाधान का प्रयास कर सकें। इसके अलावा सांसद ने हर घर नल योजना के तहत पेयजल कनेक्शन की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई है, लेकिन उन्हें ठीक नहीं कराया गया है।

Advertisement 

संबंधित विभाग को तत्काल सड़क मरम्मत कराने और सभी गांवों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में में स्थित टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या भी उठाई गई। सांसद ने निर्देश दिया कि ट्रकों के लिए अलग लेन तथा आम लोगों और एंबुलेंस के लिए अलग लेन बनाई जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान अनपरा में बने 100 बेड के अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित करने और वहां पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी की जानकारी दी।

इस पर सांसद ने शासन को भेजे गए पत्र की प्रति उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वे अपने स्तर से भी प्रयास कर सकें। साथ ही और में चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, समान जलकर राख

HIGHLIGHTS

  • शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, समान जलकर राख

चोपन, सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बेलगड़ी टोला में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखा नकदी, जेवरात, कपड़े और अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement

सेमरा बेलगड़ी टोला निवासी सदाब्रिज गुर्जर के घर सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होते ही तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी कपड़ों में जा लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई

Advertisement

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जन औषधि स्वस्थ और समृद्ध भारत की अहम कड़ी- रूबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • पालिका अध्यक्ष ने कहा, पीएम मोदी के प्रयासों से करोड़ों परिवारों को सस्ती दवाओं का मिल रहा लाभ
  • 8वें जन औषधि दिवस पर गण्यमान्य जनों को जन औषधि मि़त्र सम्मान से नवाजा गया

सोनभद्र। आम जनता को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के पीएम मोदी की कोशिशों के साथ शनिवार को एक और मजबूत कड़ी जुड़ी, 8वें जन औषधि दिवस के रूप में। करकी माइनर के अलावा राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुए समारोह में जन औषधि पर परिचर्चा के साथ ही जन औषधि मित्र अभियान का भी कारवां आगे बढ़ा।

Advertisement

रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से हुए मुख्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आम जन को कारगर और किफायती दवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ एवं समृद्घ भारत के लिए पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। पिछले आठ सालों में जन औषधि के जरिए आम जनता को मिल रहे फायदों के बारे में लाभार्थियों से जानकारी की।

Advertisement

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जन को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की पीएम मोदी की यह मुहिम करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान बन गई है। आज जन औषधि स्वस्थ एवं समृद्ध भारत की अहम कड़ी बन गई है।

Advertisement

उन्होंने आम जन और सोनभद्रवासियों की तरफ से इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया। यहां पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया। पालिकाध्यक्ष के अलावा यहां अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, अनिल कुमार सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पियूष कुमार वर्मा,

Advertisement 

अजय कुमार मौर्य, आनंद कुमार जायसवाल, रमेश जायसवाल एवं मोहम्म्द खुर्शीद आलम खान को जन औषधि मित्र सम्मान दिया गया। उधर, करकी माइनर में दिनेश प्रताप सिंह, पंडित उमाकांत मिश्र, उमेश प्रताप सिंह, वीर बहादुर उर्फ बेलाल सिंह, रमेश प्रताप सिंह, लाल मिश्रा, मोहम्मद सईद एवं मोहम्मद जमालुद्दीन खान को इस मौके पर जन औषधि मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्ति मय

HIGHLIGHTS

  • भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्ति मय

घोरावल, सोनभद्र। भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्तिमय जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार धाम में श्रीमद भागवत कथा आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन कथा वाचक स्वामी श्री राधे अच्युतानन्द महाराज जी के मुखारबिंद से भक्तों ने कथा श्रवण किया।

जिससे माहौल भक्तिमय हो गया भक्तों ने भक्तिमय संगीत में मीठी मीठी तालियों से स्वागत किया कार्यक्रम के तीसरे दिन के आयोजन में 200 से भी अधिक लोगों ने कथा का रसास्वादन किया बताते चले कि इस कथा से जहां लोगों में उत्साह है वहीं दूसरी ओर वृहद भक्तों कि भीड़ उमड़ती दिखी।

Advertisement

आयोजक समिति के सदस्य सुरेश शुक्ला द्वारा न्यूज पत्रिका,सोशल मीडिया,न्यूज चैनल आदि मध्यम से भक्तों को कथा श्रवण करने के लिए आमंत्रित करते हुए लोकल्याण कि कामना भी किए भागवत महापुराण के तीसरे दिन के कथा के दौरान आशुतोष पाठक, यादवेंद्र शुक्ल,अमित,मनोज कुमार दुबे ग्राम पंचायत अधिकारी घोरावल ब्लाक अंतर्गत,गोविंद,सूरज आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित होंगे डॉ. बृजेश महादेव, जयपुर में 5 अप्रैल को मिलेगा सम्मान

HIGHLIGHTS

  • ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित होंगे डॉ. बृजेश महादेव, जयपुर में 5 अप्रैल को मिलेगा सम्मान

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग के नवाचारी शिक्षक एवं समाजसेवी डॉ. बृजेश कुमार सिंह “महादेव” का चयन ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान भव्य फाउंडेशन, जयपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड एवं अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन के अवसर पर 5 अप्रैल 2026 को प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निशा माथुर व संस्थापक शैलेंद्र माथुर ने ई-मेल के माध्यम से डां बृजेश महादेव के चयन की जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में देश-विदेश के कई विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद् तथा मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

सोनभद्र जनपद के निवासी डॉ. बृजेश महादेव, जो वर्तमान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां में सहायक अध्यापक तथा ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां के रूप में कार्यरत हैं, को यह सम्मान शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

डॉ. बृजेश महादेव एक प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। प्रारंभ से ही वे शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी शैक्षणिक रुचि शोध, नवाचार और समाजोपयोगी ज्ञान के विकास की ओर केंद्रित रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित न रहकर शैक्षिक संस्थानों के विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान तक विस्तृत है।

Advertisement

उन्हें शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें प्रमुख हैं— एशियन एजुकेशन अवॉर्ड, नेशनल बिल्डर्स अवॉर्ड तथा राज्य आईसीटी अवॉर्ड।

वे एक सक्रिय स्काउट मास्टर के रूप में भी विशिष्ट सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
डॉ. बृजेश महादेव ने समाज के शैक्षिक और बौद्धिक विकास के लिए एक दर्जन से अधिक विद्यालयों एवं पुस्तकालयों की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उनके द्वारा एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन व प्रकाशन भी किया गया है, जो शिक्षा, समाज और विचार-जगत में उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।

Advertisement

उनका व्यक्तित्व सरल, कर्मठ और प्रेरणादायक है। वे मानते हैं कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उनका जीवन शिक्षा, सेवा और संस्कारों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।  डॉ बृजेश महादेव राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोन प्रेरणा कैफे का कमिश्नर ने किया उद्धटान, चखे व्यंजनो के स्वाद

HIGHLIGHTS

  • सोन प्रेरणा कैफे का मण्डलायुक्त ने किया उद्धटान, चखे व्यंजन के स्वाद
  • विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का संचालन समूह की महिलाओ द्वारा किया जाएगा

सोनभद्र। जनपद के विकास भवन परिसर में स्थित सोन प्रेरणा कैफे का मण्डलायुक्त विंध्याचल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी बीएन सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी द्वारा किया गया, इस सोन प्रेरणा कैफे का संचालन एनआरएलएम महिला समूह उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर के द्वारा किया जायेगा।

Advertisement



इस दौरान डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह द्वारा बताया गया कि सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा संचालित किया जाएगा।

Advertisement 

आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा कैफे का निर्माण कराया गया है, जहां पर समूहों द्वारा बनाए गया विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद भेजे जाएंगे।

Advertisement

1700 वर्ग फुट में बने कैफे विशेष तरह के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मक्के की रोटी, सरसों का साग एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे साथ ही साथ विभित्र तरह के जो उत्पाद अचार पापड़ चिप्स बड़ी मसाले व निरमा आदि जो वस्तुएं बनाई जा रही है वह भी यहां पर स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी।

Advertisement

इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए- कमिश्नर

HIGHLIGHTS

  • जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्रों को मिलेः कमिश्नर
  • सीएम डैशबोर्ड, फ्लैगशिप योजनाओं एवं आईजीआरएस शिकायतों की मंडल आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

सोनभद्र।  केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले और क्रियान्वयन में किसी तरह की शिथिलता बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का निस्तारण शिकायतकर्ता के फीडबैक लेने के बाद ही किया जाय। उक्त निर्देश सीएम डैश बोर्ड फ्लैगशिप योजनाओ एवं आईजीआरएस शिकायतो की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त विन्धयाचल ने अधिकारियों को दिया।

विंध्याचल मंडल के मंडल आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों, विकास कार्यों तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की।

Advertisement 

बैठक में विभित्र विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि जनपद स्तरीय सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जन सुनवाई करें और जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।

Advertisement

बैठक में मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके।

Advertisement

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान मंडल आयुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्रता से पूरा करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Advertisement

मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरुप विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह,

Advertisement

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, तहसीलदार सदर अमित कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें