25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त लाखो की हेरोइन के साथ गिरफ्तार
एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही
सोनभद्र। जनपद पुलिस ने 25, हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को 2 लाख 20 हजार रुपए की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, को आर्यन एकेडमी के पास, बहद ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने बताया की अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब आरएस2,20,000) बरामद हुई।।
Advertisement
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज,
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति ने की अधिकारियों के साथ बैठक
जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गये हैं उन तारो को हटाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाये-सभापति
विजलेन्स टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही लाइनलाश वाले क्षेत्रों में अधिक की जाये – सभापति
विजलेन्स टीम द्वारा छापेमारी के दौरान जॉच पारर्दशिता के साथ की जाये सुनिश्चित – सभापति
विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से न किया जाये परेशान-सभापति
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। बैठक के दौरान राय धर्मेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार एवं समिति के सम्मानित सदस्यगण एवं विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Advertisement
बैठक के दौरान सभापति व समिति के सदस्यगण ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग, प्राथमिक विद्याालयों व
आगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण व बिलों के भुगतान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान सभापति ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये, 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। कृषक बन्धुओं की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जाये।
Advertisement
जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान सभापति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की जो संकल्पना ली है उसे पूर्ण करने हेतु सभी विभागों को मिल-जुलकर कार्य करना होगा तभी देश विकसित भारत बनेगा।
Advertisement
इस दौरान सभापति महोदय ने कहा कि विजलेन्स टीम द्वारा छापे मारी की कार्यवाही लाइनलाश वाले क्षेत्रों में अधिक की जाये विजलेन्स टीम द्वारा छापे-मारी के दौरान जॉच पारर्दशिता के साथ की जाये, विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।
Advertisement
बेसिक शिक्षा विभाग के जिन विद्यालयों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिये गये हैं उन विद्यालयो में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन दिये जाये जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ हुई है उसकी सूची उपलब्ध करायी जाये और जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गये है उन तारो को हटाने की कार्यवाही की जाये।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जाँच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करेंगें। उन्होने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी।
रामगढ़ में शराब की दुकानों के खिलाफ व्यापारियों ने किया उग्र प्रदर्शन, अंग्रेजी-देसी शराब की दुकान कराई बंद
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बा स्थित कसारी सब्जी मंडी में संचालित अंग्रेजी बीयर व देसी शराब की दुकानों को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों को बंद कराकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की।
Advertisement
मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ कस्बा स्थित कसारी सब्जी मंडी में संचालित कंपोजिट अंग्रेजी बीयर व देसी शराब की दुकानों के विरोध में रविवार की सुबह व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों ने दोनों दुकानों को बंद कराकर मौके पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।व्यापारियों का आरोप है कि मंडी क्षेत्र में संचालित इन शराब की दुकानों के कारण आए दिन विवाद और अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं।
Advertisement
उनका कहना है कि शराब की उपलब्धता से क्षेत्र में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।व्यापारियों ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकानें संचालित हैं, उसके ठीक सामने और पीछे एक कोचिंग संस्थान भी चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।
Advertisement
आरोप है कि कोचिंग आने-जाने के दौरान कई बार शराब के नशे में धुत लोगों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसी जाती हैं, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसी को लेकर रामगढ़ व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने एकजुट होकर दुकानों के बाहर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन से दोनों शराब की दुकानों को तत्काल वहां से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दुकानों को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा
फूड सेफ्टी पंजीकरण की सीमा बढ़ने पर व्यापारियों ने जताई खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताया सरकार का आभार
सोनभद्र। शनिवार को नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने फूड सेफ्टी पंजीकरण की सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये करने साथ ही पंजीकरण और
Advertisement
लाइसेंस को आजीवन वैध कर देने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Advertisement
व्यापारियों का कहना था कि फूड लाइसेंस को ‘वन टाइम’ किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़, कागजी कार्यवाही और विभागीय चक्करों से मुक्ति मिल सके। व्यापारियों ने सरकार से जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की मांग की, जिससे रेस्टोरेंट, होटल, रेहड़ी व्यवसायियों को राहत मिल सके।
Advertisement
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल लंबे समय से फूड लाइसेंस को एक बार में जारी करने की मांग कर रहा था। उनका मानना है कि इस निर्णय से व्यापारियों को भारी भरकम जुर्माने और अनावश्यक परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से व्यापार को बढ़ावा देगा और इससे व्यापारियों में खुशी की लहर है।
Advertisement
कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, लालू उमेश केशरी और बबलू केशरी सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज लायंस क्लब ने किया महिला आयोग अध्यक्षा का सम्मान
सोनभद्र। शुक्रवार को उ०प्र०राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान के जनपद यात्रा में लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के पदाधिकारियों ने एक शिष्टाचार भेंट कर बूके देकर सम्मानित किया।
Advertisement
लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के पीडिजी हरीश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, दया सिंह, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, जयकुमार केशरी, कल्पना केशरी ने अध्यक्षा को क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, अब तक आठ हजार से ज्यादा सफल आपरेशन कराया जा चुका है। टीवी मरीजों को लगातार गोंद लेकर पुष्टाहार दिया जा रहा है। अध्यक्षा ने भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में वृहद सेवा करने का आग्रह किया, उसमें आने का आश्वासन दिया।
जमीन बिक्री का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, लेखपाल सहित चार पर प्राथमिकी
सोनभद्र। जमीन बिक्री का झांसा देकर 30 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। प्रकरण में खुद को लेखपाल बताने वाले एक व्यक्ति सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज करने के बाद राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
Advertisement
राॅबर्ट्सगंज कस्बे के वार्ड 23 निवासी रवींद्र कुमार ने न्यायालय में लेखपाल बताए जा रहे नरेंद्र पांडेय निवासी बढौली, फूलमती पांडेय, नीरज पांडेय निवासी पसही खुर्द और पूजा पांडेय निवासी बढ़ौली के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि वर्ष 2021-22 में वह नरेंद्र कुमार के मकान में किरायेदार था। वह अपने को पसही खुर्द का हलका लेखपाल बताता था।
Advertisement
उन्होंने उन्हें जानकारी दी कि पसही खुर्द में जमीन मिल रही है। वह उसे सस्ते में दिलवा देंगे। उनकी बातों पर भरोसा करके वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित की मुलाकत नीरज से करवाई। नीरज ने कहा कि पसही में उनके सास की जमीन है। वह उसे दिलवा देंगे। आरोपों के मुताबिक 19 अक्तूबर 2022 को बैनामा के लिए रजिस्टर्ड इकरारनामा कराया गया और उससे कुल 30 लाख रुपये ले लिए गए। डेढ़ लाख और देना शेष रह गया था।
Advertisement
आरोप है कि इसका इंतजार कर जब उसने बैनामा करने के लिए कहा तो फूलमती ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। कहा कि उसने पावर ऑफ अटॉर्नी पूजा पांडेय को प्रदान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सर्किट हाउस सोनभद्र में की जनसुनवाई
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सोनभद्र। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा जनपद सोनभद्र स्थित सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की गई।
Advertisement
जनसुनवाई के दौरान अध्यक्ष द्वारा प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
Advertisement
इसी उद्देश्य से राज्य महिला आयोग द्वारा समय-समय पर महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ व महिला आरक्षियों को मा. अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर म0 हे0का0 किरन यादव, म0का0 दीपा, म0का0 उमावती, म0का0 अंजली सरोज तथा म0का0 अर्चना को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी, एएचटी थाना प्रभारी, महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, महिला थाना दुद्धी, महिला सहायता प्रकोष्ठ के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
ढोल नगाड़े डीजे के साथ निकाली जाएंगी श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा
पूरे नगर को भगवामय करने के साथ किन्नरों द्वारा सोहर गाने की तैयारी
सोनभद्र। गुरुवार की देर शाम नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि इस बार की रामनवमी ओर भी भव्य तरीके से मनाएंगे इसके लिए नगर के सभी वार्डों में यात्रा वाले मार्ग पर भगवा ध्वज से लेकर साज सज्जा और वार्ड में संपर्क कर टोली बनाकर प्रभारी तय करके बैठक लेंगे।
Advertisement
ताकि यात्रा को भव्य स्वरूप दिया जा सके यात्रा की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके जिससे यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो लोकल कलाकारों की प्रतिभाओं को उभारने का काम राम दरबार अखाड़ा करेगा। साथ नवरात्रि के नव दिवस नगर नव मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ढोल नगाड़ों का वादन किया जाएगा।
अखाड़ा परिषद के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हम उनके जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से जैसे मानते आए हैं वैसे ही मनाएंगे।
Advertisement
अखाड़ा परिषद के संरक्षक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग पूर्व के भांति जैसे चलती थी वैसे ही चलेगी शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शीतला से चौक होते हुए धर्मशाला से चन्ड़ी होटल चन्डी होटल से शीतला मंदिर चौराहा से स्वर्णजयन्ती चौराहा से कचहरी होते हुए महिला थाना से होते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर पर समापन किया जाएगा।
AdvertisementAdvertisement
महामंत्री प्रमोद गुप्ता कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में मुख्य रूप से चार झांकियां होगी भगवान भोलेनाथ की झांकी गणेश भगवान की झांकी राम दरबार की झांकी वह ढोल नगाड़े डीजे के साथ राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अजीत चौबे, अभिषेक सिंह चंदेल, राम लखन सिंह, कीर्तन सिंह, राजेश गुप्ता, महेश शुक्ला, कीर्तन सिंह, अवधजी, राजेश बंसल, संदीप सिंह, चंदेल, मिलर, प्रमोद गुप्ता बलदेव सिंह, नीटू सिंह, अनुज केडिया, पुष्पा सिंह, मंजू गोस्वामी, रितु अग्रहरि, सुमन केसरी, वंदना मौर्य, आशा विश्वकर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव,
एसआईआर के फार्मो की सुपर चेकिंग का रोल ऑब्जर्वर ने किया समीक्षा
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक
सोनभद्र। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल / रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान फार्मों की सुपर चेकिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में विशेष रूप से फॉर्म-6 से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि कई स्थानों पर प्रस्तर फॉर्म-6 के अंतर्गत अपलोड किए गए आवेदनों को निरस्त किए जाने की स्थिति सामने आई है।
Advertisement
इस सम्बन्ध में निर्देश दिये कि बिना पर्याप्त कारण के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा किए गए संशोधन, स्थानांतरण अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तनों से संबंधित आवेदनों का निष्पक्षता और गंभीरता के साथ परीक्षण किया जाए, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
Advertisement
रोल आब्जर्वर ने तहसीलों के बीआरसी को निर्देशित किया कि फॉर्म-6 के लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।
Advertisement
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लंबित आवेदनों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
Advertisement
इस बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर समाजवादियों ने दी पुष्पांजलि, हुआ संगोष्ठी का आयोजन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी विचारों के धनी स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद राज्यसभा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुष्प अर्पित करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Advertisement
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी विचार के धनी स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद एक ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपने जीवन काल में हर समाज को आगे बढ़ने का काम किया और गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया।
श्री यादव ने कहा कि हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
Advertisement
संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, दीपक केसरी, विनीत सरोज, पीयूष यादव, सौंर्य त्रिपाठी, सत्यम पांडे, मनीष त्रिपाठी, अभय यादव, विनोद के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया