“जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश”
सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षकw ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।
Advertisement
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Advertisement
जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सोनभद्र में 124 बच्चों का पोषाहार डकार गए जिम्मेदार, ग्रामीण ब्लॉक पर धमके; चार घंटे तक होता रहा हंगामा
सोनभद्र। जिले के कोन ब्लाॅक के खेमपुर गांव में बच्चों का निवाला (पोषाहार) डकारे जोन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित 124 बच्चों का तीन महीने का पोषाहार डकार गए हैं। पहले ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत की। विभागीय स्तर पर शिकायत को गलत ठहराते हुए प्रकरण का निस्तारण किया गया तो ग्रामीण भड़क उठे।
Advertisement
ब्लॉक पहुंचे 35 से अधिक ग्रामीणों ने बीडीओ जितेंद्र नाथ दूबे को शिकायती पत्र सौंपा और मामले की जांच के साथ ही नए कार्यकत्री के तैनाती की मांग की। सुपरवाइजर पर भी गंभीर आरोप लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए खेमपुर भेजी तो वहां भी मामले को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया
Advertisement
बताते हैं कि लगभग चार घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। तब टीम वहां से कोन के लिए रवाना हो सकी। ग्रामीणों का कहना था कि नवंबर से लेकर जनवरी के बीच अधिकांश बच्चों का पोषाहार नहीं दिया गया है।
Advertisement
इसको लेकर उन लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आईजीआरएस पर की गई शिकायत का एकपक्षीय निस्तारण तो किया ही गया।
Advertisement
ग्रामीणों ने किया हंगामा केंद्रों की जांच के लिए गत 13 मार्च को पहुंची सुपरवाइजर से शिकायत की गई तो ग्रामीणों को ही धमकी दी जाने लगी। बीडीओ के यहां प्रधान सरफराज के साथ पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि जब सुपरवाइजर से शिकायत की गई तो उन्होंने ग्रामीणों को धमकी तो दी ही, प्रधान ने एतराज किया तो उन्हें भी भला-बुरा सुनाया।
Advertisement
वितरण रजिस्टर से छेड़छाड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एडीओ पंचायत सुनील कुमार, एडीओ एसटी राकेश कुमार मौर्य और सीडीपीओ महेंद्र कुमार की टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया।
Advertisement
कार्यप्रणाली पर उठे सवाल बताते हैं कि इसके क्रम में दो दिन पूर्व जांच के लिए टीम पहुंची तो उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना तो करना ही पड़ा। प्रकरण को लेकर ग्रामीण इस कदर नाराज थे कि टीम के पहुंचते ही हंगामे जैसी स्थिति बन गई। ज्यादातर ग्रामीणों ने पोषाहार वितरण में गड़बड़ी और बच्चों का निवाला डकारने का आरोप लगाया। वितरण के किए जा रहे दावे पर भी कई सवाल उठाए गए।
Advertisement
हालात कुछ इस कदर बन गए कि चार घंटे तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही और जांच के लिए पहुंचे अधिकारी वहां से निकलने के लिए मामले को शांत होने का इंतजार करते रहे। किसी तरह आक्रोश जता रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया। तब जाकर अफसर वहां से निकल पाए। हालांकि अभी इस मामले में रिपोर्ट बीडीओ तक नहीं पहुंच पाई है।
Advertisement
रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जो भी स्थिति सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। – जितेंद्र नाथ दूबे, बीडीओ कोन
Advertisement
तीन माह के पोषाहार वितरण में गड़बड़ी बरती गई है। कई बार उन्होंने संबंधितों को समझाया। एतराज भी जताया गया लेकिन उल्टे उनके अधिकार पर ही सवाल उठाए जाने लगे। बच्चों के लिए आए पोषाहार को दुकान पर बेचने की भी जानकारी मिली है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए बाध्य होंगे। – सरफराज अली, प्रधान खेमपुर
दुकान के पीछे बने मकान में 32 सिलिंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खेल
ओबरा,सोनभद्र। प्रशासन की तरफ से गुरुवार को सुदामा पाठक चौराहे पर स्थित एक दुकान पर की गई छापेमारी में 32 गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई देश भर में एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।
Advertisement
स्थानीय प्रशासन की टीम ने संगम लाइट हाउस दुकान में छापा मारकर 32 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए, जिनमें तीन भरे हुए और 29 खाली सिलिंडर शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में भरे और खाली सिलिंडर मिलने के बाद गैस वितरण प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एक ही व्यक्ति के घर में इस तरह से भारी संख्या में गैस सिलिंडर मिलने से स्थानीय गैस वितरकों पर उंगली उठना लाजमी बनता है।
Advertisement
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय को मुख़बिर से सूचना मिली की सुदामा पाठक तिराहे पर स्थित संगम लाइट हाउस के मालिक मो. हाफिज की तरफ से घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब उक्त दुकान पर छापा मारा तो दुकान के पीछे बने मकान के एक कमरे में तीन घरेलू भरे हुए सिलिंडर सहित 29 खाली गैस सिलिंडर मिले।
Advertisement
जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और जानकारी उच्चाधिकारियों व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में गहनता से जांच की जाएगी। यदि इस कालाबाजारी में अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी अवैध भंडारण और कालाबाजारी के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाएगी
बांग्लादेश तक कफ सिरप पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार
सोनभद्र। कफ सिरप तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (परिवहन के लिए वाहन उपलब्ध कराने वाले) का सोनभद्र एसआईटी ने खुलासा किया है। बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची टीम ने जिले से 736 किमी दूर हावड़ा में छिपकर बैठे सरगना जुबेर हुसैन शेख को गिरफ्तार किया। जुबेर बांग्लाभाषी चालकों के जरिये बांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी कराता था।
Advertisement
Advertisement
पुलिस ने बुधवार को उसे वहां की स्थानीय अदालत में पेश किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर एसआईटी बृहस्पतिवार को सोनभद्र पहुंची। यहां जुबेर हुसैन शेख से हुई पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलीं। इस नेटवर्क को मदद पहुंचाने वाले पश्चिम बंगाल के कई और नाम सामने आए है। एसआईटी उन सभी के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि फर्जी फर्म बनाकर कागज पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले मेंं सरगना शुभम जायसवाल का नाम सामने आया था। तस्करों के नेटवर्क की पड़ताल करने पर एसआईटी को पता चला कि बिहार के पूर्णिया से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूचबिहार सीमा तक ट्रकों से सिरप पहुंचाया जाता था, जिसे स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल कर बांग्लादेश भेज दिया जाता था। हर हफ्ते तीन ट्रक सिरप बांग्लादेश की सीमा पर पहुंचता था।
Advertisement
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पटेल नगर चिकल, थाना चिकल, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) का जुबेर हुसैन (42) पश्चिम बंगाल में रह कर ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क संभाल रहा था। तस्करी के खुलासे के बाद से वह हावड़ा में छिपकर रह रहा था। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय, सुकृत चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह, सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल मनीष सिंह की एक टीम हावड़ा भेजी गई। करीब पांच दिन के बाद टीम ने उसे वहां से खोज निकाला।
AdvertisementAdvertisement
ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में अधिकांश बांग्लादेशी
एसपी के अनुसार, आरोपी जुबेर हुसैन शेख से पूछताछ में शुभम जायसवाल की शैली ट्रेडर्स के जरिये रांची से बांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी कराए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी अपनी टीम के चालकों के जरिये कफ सिरप को बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूचबिहार बॉर्डर तक भेजता था। वहां से उन ट्रकों को बांग्लाभाषी चालक बांग्लादेश तक ले जाते थे। ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के गैंग में अधिकतर लोग बांग्लाभाषी शामिल थे ताकि किसी को शक न हो और तस्करी का काम बेरोकटोक आसानी से चलता रहे।
Advertisement
गिरोह के चार सदस्य पूर्णिया, एक झारखंड में हो चुका है गिरफ्तार :
पूछताछ में यह भी पता चला कि पूर्णिया के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में कार्यरत गैंग के वाहन चालक अमीन, फिरोज, सुमेर शेख निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र और मेरठ इलाके के आदिल को पूर्णिया पुलिस और मेरठ निवासी वसीम को रांची पुलिस पिछले दिनों कफ सिरप तस्करी में ट्रक सहित गिरफ्तार कर चुकी है। जुबेर के जरिये उन सभी की जमानत के लिए रुपये भेजे गए थे। तस्करी से जुड़े नेटवर्क ने सुमेर की जमानत करा ली है। शेष के लिए प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
व्हाट्स एप पर करते थे बातचीत, कोड वर्ड था संपर्क का माध्यम :
एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि कफ सिरप तस्करी करने के लिए यह गैंग सुनियोजित तरीके से काम करता था। गैंग में शामिल किसी भी ड्राइवर को एक दूसरे से बात करने की इजाजत नहीं थी। कोड वर्ड ही संपर्क का माध्यम था। कभी बातचीत की जरूरत पड़ती तो फोन कॉल की जगह व्हाट्स एप का सहारा लिया जाता था। कफ सिरप का परिवहन करने वाले ट्रक चालकों को इस बात की कड़ी हिदायत गई थी
Advertisement
कि अगर कोई पकड़ा जाए तो वह गिरोह के किसी दूसरे सदस्य के बारे में जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराएगा। इसके बदले में उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक व कानूनी मदद का भरोसा दिया जाता था। मुनाफे के तौर पर प्रति ट्रक 30 हजार दिए जाते थे। प्रति माह एक टीम दो से तीन ट्रक सिरप बांग्लादेश सीमा तक पहुंचा देती थी। इसके बाद बांग्लाभाषी चालक आसानी से बांग्लादेश पहुंचा देते थे।
Advertisement
पकड़े गए चालकों के परिजनों को ईद पर देने वाला था एक-एक लाख :
बिहार और झारखंड में जो चालक पकड़े गए थे, उनके परिवार के लोगों को आर्थिक मदद के रूप में ईद पर एक-एक लाख रुपये दिए जाने की योजना थी। यह जिम्मेदारी जुबेर की थी। इसके लिए हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों की बैठक तय की गई थी। एसपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में किनके जरिये इस गिरोह के पास मदद के लिए रुपये पहुंचते थे, इसके बारे में जानकारी मिली है। पूछताछ में वहां के कई नाम सामने आए हैं। सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सोनभद्र। चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहुर्त में घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इसके बाद नौ दिनी अनुष्ठान शुरू हुआ। घरों और देवी मंदिरों में भक्तों ने दुर्गा चालीसा के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। वहीं बाजार में फूल-माला की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
AdvertisementAdvertisement
राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में भोर में मंगला आरती के पश्चात मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भक्त मातारानी के चरणों में नारियल, चुनरी, नैवेद्य, फल-फूल चढ़ाए। मंदिर में भीड़ को देखते हुए मेन चौक पर बैरिकेडिंग की गई थी। माता शीतला के साथ मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी का भक्तों ने पूजन किया।
नवरात्र के मद्देनजर मंदिर के आस-पास अस्थायी दुकानें सज गई हैं। रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला मंदिर के पास खुली दुकानों पर नारियल, चुनरी, माला, फूल, नैवेद्य, प्रसाद की खूब बिक्री हुई। इसी तरह साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।चोपन ब्लॉक के कुड़ारी स्थित मां कुंडवासिनी देवी
AdvertisementAdvertisement
धाम, मां अमिला देवी धाम में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की उमड़ी। इसी तरह से अमराभगवती धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शक्तिनगर में नवरात्र के पहले दिन को शक्तिपीठ ज्वाला देवी के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
Advertisement
यहां दर्शन के लिए यूपी के साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार के श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में भक्तों ने ज्वाला देवी के दर्शन किए और परिवार में मंगल की कामना की। शैलपुत्री स्वरूप में भक्तों ने वैष्णो देवी के किए दर्शन
Advertisement
डाला। वासंतिक (चैत्र) नवरात्र के पहले दिन वैष्णो मंदिर शक्ति पीठ धाम पर हवन पूजन कर भक्तों ने माँ शैलपुत्री स्वरूप में दर्शन पूजन किया। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे से ही मंदिर में मां के शृंगार के पश्चात पट को खोल कर भव्य आरती की गई।
Advertisement
वैष्णो शक्ति पीठ धाम के पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया की इस नवरात्र मां पालकी पर सवार होकर जगत कल्याण के लिए आई है। कहा कि हवन गाय के घी से करना चाहिए। इस बार भी नव दिवसीय अखंड ज्योति सुबह सात बजे के पहले मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने जलाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
2083 दीप जलाकर वीहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनाया हिन्दू नववर्ष
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर मे स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद द्वारा गुरुवार की देर शाम 2083 दीपो से नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 लिखकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई। वही संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी उद्घोष किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
Advertisement
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने बताया कि सनातन परम्परा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है और इसी दिन से हमारे सभी त्यौहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। उन्होंने आगे कहा कि हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे।
Advertisement
वहीं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शरण राय, सत्यप्रताप सिंह, मिठाई लाल सोनी, आनंद नारायण, देवानंद मिश्रा, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम मिश्रा संतोष पांडे, अधिवक्ता, अंकित, शिवम प्रतीक, राहुल सोनी, अनिल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा नगर स्थित शिवाजी मिनी स्टेडियम में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया।
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा नगर स्थित शिवाजी मिनी स्टेडियम में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही।
Advertisement
कार्यक्रम के प्रारंभ में परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण सोनभद्र जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल एवं नगर संघचालक संगम द्वारा किया गया। तत्पश्चात परम पवित्र भगवा ध्वज के लगने से पूर्व पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।
Advertisement
संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक वर्ष भर आद्य सरसंघचालक प्रणाम करने को उत्साहित रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज के समक्ष प्रार्थना एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर बौद्धिक उद्बोधन देते हुए विभाग गो-संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला।
Advertisement
उन्होंने बताया कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है, जिसे सृष्टि की रचना का दिवस भी माना जाता है। साथ ही उन्होंने समाज में संगठन, समरसता एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा केवल नववर्ष का प्रारंभ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यबोध का संदेश देता है।
Advertisement
उन्होंने समाज के संगठन, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे समाज में एकता, भाईचारा एवं सेवा भाव को बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग साहब कुटुंब प्रबोधन प्रमुख आलोक सिंह, विभाग सेवा प्रमुख अवध तथा अभिलेख प्रमुख नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, सह विभाग शारीरिक प्रमुख राम लगन,नगर प्रचारक हरेन्द्र, नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह मनोज जालान, जिला बाल प्रमुख राजेंद्र,
Advertisement
जिला घोष प्रमुख, तारकेश्वर, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, अनिल सिंह, अखिलेश, मनीष खंडेलवाल, आशीष शुक्ला, कृष्ण कुमार, बच्चन, जे.बी. सिंह, विश्वनाथ, सत्यम, कृष्ण मुरारी, बलराम सोनी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित जनों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी कर फंसे सपा जिलाध्यक्ष, पुलिस तक पहुंचा मामला; जांच शुरू
सोनभद्र। जिले में एक साक्षात्कार के वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी मामले में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के खिलाफ करमा थाने में तहरीर दी गई है। अध्यक्ष रााधिका पटेल का आरोप है कि उन पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से उनकी सामाजिक और राजनैतिक छवि को धक्का लगा है।
जायसवाल यूथ क्लब ने हर्षोल्लास के साथ किया होली मिलन समारोह का आयोजन
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब सोनभद्र का पांचवां भव्य होली मिलन समारोह बुधवार की शाम को डी आर ड्रीम लग्जरियस बैंक्विट में रावर्टसगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात कुल देवता श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की ओर से शालिनी जायसवाल, अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं अन्य महिला सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत जायसवाल परिवार के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि माननीय मनीष जायसवाल (विधायक, पडरौना) का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल (नारायणपुर, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज), स्थानीय प्रतिनिधि सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
Advertisement
जनपद सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों—सुअरसोत, खलियारी, रामगढ़, वैनी, मधुपुर, शाहगंज, चोपन, ओबरा, कोन, विंधमगंज, दुद्धी, रेणुकूट एवं अनपरा—से आए स्वजातीय बंधुओं का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। साथ ही संरक्षकगण एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय मनीष जायसवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए जनगणना में “कलवार” उपनाम अपनाने की अपील की।
Advertisement
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जायसवाल यूथ क्लब समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
संरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। महामंत्री विनय जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल एवं रवि कुमार जायसवाल ने समाज की एकता पर बल दिया। नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल, नगर महामंत्री अभिषेक जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल,नगर उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल, ने बच्चों की प्रतिभा निखारने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्यरूप से पी.के. जायसवाल, मुकेश जायसवाल, धरमचंद जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, मोहन जायसवाल, विनोद जायसवाल ,पवन जायसवाल, अनमोल जायसवाल शक्ति जायसवाल, नीतिश जायसवाल, शक्ति जायसवाल, अजीत जायसवाल, निखिल जायसवाल, ऋषि जायसवाल, संदीप जयसवाल,
CMO कार्यालय के संविदाकर्मी को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सोनभद्र। सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के एक संविदाकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदाकर्मी चंचल यादव, जो कि डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात था, को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
आरोप है कि चंचल यादव पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़िता मीरा देवी, पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला से भी अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे मांगे गए थे।
Advertisement
शिकायत मिलने के बाद वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और सोनभद्र बस स्टेशन के पास आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई को एंटी करप्शन मिर्जापुर के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।