आज सदर विधायक करेंगे सड़क का शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटेंगे स्वीकृति पत्र
सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को आज 20 जनवरी दिन मंगलवार को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लसड़ा ग्राम पंचायत स्थित पुल (राइस मिल) के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे आयोजित होने जा रहे।
Advertisement
कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे सिरपालपुर से होकर बेठीगांव तक जाने करीब ढाई किलोमीटर लंबे सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास करेंगे, इसके साथ ही आवास एवं आयुष्मान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। करीब 35 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा,
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र परिवारों को समयबद्ध ढंग से आवास का लाभ मिले और किसी के साथ अन्याय न हो। बेठिगाव ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी ने बताया कि लसड़ा पुल के पास कार्यक्रम की तैयारी चल रही है,
Advertisement
उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह भी किया है, इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहेंगे।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज, विधायक अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते हुए बढ़ा रहे जागरूकता
सोनभद्र। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के द्वितीय चरण के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित बीएलओ एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान विधायक ने आम नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने, त्रुटियों को समय रहते सुधारने और नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है, जिसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका है।
इस दौरान आरएसएम इंटर कॉलेज बूथ पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव भी मतदाताओं को जागरुक करते नजर आए। उन्होंने लोगों को सूची जांचने और नाम न होने पर फॉर्म-6 जमा करने की जानकारी दी।
Advertisement
साथ ही जिलाधिकारी ने राजा शारदा महेश इंटर मीडिएट कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी और मतदाता पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।
Advertisement
बूथों पर नियुक्त कार्यकर्ता और अधिकारी पूरे निष्ठा के साथ लोगों को निर्देशित कर रहे हैं। नागरिक स्वयं बूथ पर जाकर अपना नाम सूची में देख रहे हैं और आवश्यकतानुसार फॉर्म जमा कर रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है.
पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पुत्र रामसूचित गिरी पर दर्ज किया मुकदमा थाना घोरावल का ये मामला है जहां जमीन के नाम पर आरोपी शिवराज गिरी द्वारा पीड़ित अभिषेक गिरी से कि ठगी।
बड़ी खबर सोनभद्र से हैं जहां जमीन के नाम पर 36 लाख के ठगी का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित अभिषेक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी शिवराज गिरी एवं उनके पिता रामसूचित गिरी शिवद्वार मंदिर पर हैं पुजारी माला फूल नारियल प्रसाद का दुकान भी चलाता है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवराज गिरी ने अपने पिता को तहसील लाकर अपने हिस्से कि जमीन बैनामा कराने के नाम पर लेता रहा पैसा
आरोपी ने पीड़ित को अपने हिस्से कि घोरावल बाजार कि जमीन,शिवद्वार मन्दिर के बगल में सरेह कि जमीन, सत्तद्वारी गांव कि जमीन दिखाकर बैनामा करने का झांसा देकर 24 लाख खाते में और 12 लाख कैश पैसा लेता रहा
जब पीड़ित अभिषेक ने बैनामा कि बात आरोपी शिवराज से कही तो आरोपी टाल मटोल करना शुरू कर दिया जब पीड़ित ने घोरावल के जमीन का अभिलेखीय कागजात का मुआयना किया तो पता चला कि वो जमीन किसी दूसरे को विक्रय कर दिया गया था तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगने लगा तो आरोपी शिवराज गिरी ने 6 लाख रुपया खाते में भेजा जब आरोपी और पैसा नहीं दे पा रहा था तो चेक साइन करके दिया।
पीड़ित द्वारा अपना पैसा मांगने पर आरोपी बात विवाद करने लगा तो पीड़ित ने शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रस्तुत किया जिसके क्रम में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया गया
सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को मिली गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
गोंगपा के अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया दायित्व
गोंगपा के उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट संतोष कुमार को मुहर सौपते राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष
सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुहर भी सौपी गई। समूचे देश भर में बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान चालू करने पर बल दिया गया।
गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि देश भर से विभिन्न प्रांतों से आए गोंगपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई और अच्छे कार्य करने वालों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Advertisement
जिसमें उत्तर प्रदेश सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश की वैशाली धुर्वे को स्टूडेंट्स यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने समूचे देश भर के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने के लिए एकजुटता जरूरी है।
Advertisement
अमरकंटक स्थित अमर ज्योति प्रांगण में 13 जनवरी और 14 जनवरी को अमरकंटक स्थित दादा हीरा सिंह मरकाम के मूर्ति का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्तताओं द्वारा एससी/एसटी के लोगों के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई और इससे निजात दिलाने की रणनीति बनाई गई।
Advertisement
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम,युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी,प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह पोया,सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया समेत विभिन्न प्रांतों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक युग के सांस्कृतिक उत्कर्ष के महानायक पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त आरोहण दिवस मनाया गया
रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
सोनभद्र। आदि सनातन दैवी सांस्कृतिक उत्कर्ष के आधुनिक युग के महानायक और ईश्वरीय चेतना के अवतार पिताश्री ब्रह्मा बाबा का 57 वॉ अव्यक्त आरोहण दिवस ब्रह्माकुमारीज के विकास नगर स्थित स्थनीय सेवाकेंद्र पर विश्वशांति दिवस के रूप में मनाया गया।
Advertisement
परमात्मा शिव के दिव्य साक्षात्कार के बाद हुए आध्यात्मिक परिवर्तन के फलस्वरुप पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर संपूर्ण मानवता को एक नई राह दिखाया। उन्होंने अपनी संपूर्ण चल और अचल संपत्ति को ईश्वरीय सेवार्थ समर्पित कर नारियों का आध्यात्मिक सशक्तिकरण करने के लिए विश्व विख्यात संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सन 1936 में स्थापना किया।
Advertisement
प्रारंभ के 14 वर्षों तक तपस्या करने के बाद ब्रह्माकुमारीज संस्था के सदस्य मानवता की सेवा के लिए सामाजिक संपर्क में आए। वर्तमान समय में ब्रह्माकुमारीज संस्था विश्व के 5 महाद्वीपों में 140 से अधिक देशों में मानवता के दिव्यीकरण की सेवा कर रही है।
Advertisement
विश्वशांति और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्था को शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।18 जनवरी 1969 को युगद्रष्टा ब्रह्मा बाबा ने अपने नश्वर देह का त्यागकर संपूर्णता को प्राप्त किया था।
Advertisement
पिताश्री ब्रह्मा बाबा के प्रति पुष्पांजलि अर्पित करके जनपद के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत जीवन में सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को धारण कर स्वर्णिम और सशक्त भारत के नवनिर्माण के लिए संकल्प लेकर अखंड योग साधनारत रहे। .
Advertisement
वर्तमान समय में भी पिताश्री ब्रह्मा बाबा अपनी सूक्ष्म और दिव्य उपस्थिति से निरंतर दैवी सनातन संस्कृति के उत्थान हेतु संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।स्थानीय सेवाकेंद्र पर 14 घंटे का अखंड योग भट्टी और मौन साधना का कार्यक्रम चला।
सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.के सरोज, बी.के कविता, बी.के दीपशिखा, बी के हरीन्द्र,बी.के गोपाल, रामप्रवेश भाई, हरिशंकर भाई,नीरज बहन, रुक्मणि बहन, प्रभा बहन, सिया बहन नें सक्रिय योगदान दिया।
विधायक खेल महाकुंभ में आज भी जीती डाक्टर एच पी सिंह की टीम
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के आज 25 वें दिन लेदर बाल क्रिकेट मैच का मुकाबला सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क और डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी के बीच , सुभाव ग्राम पंचायत के प्रधान विमलेश पटेल व राजेश चौबे विकास मिश्रा के द्वारा टास कराकर शुभारंभ किया गया।
Advertisement
डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित,20 ओवर के मुकाबले में 19.1 ओवर में ही 10 विकेट खोकर 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से,
Advertisement
धनंजय त्रिपाठी ने 37 बाल पे 86 रन और आकाश ने 20 बाल पे 62 रन व प्रदीप चौबे 16 बाल पे 37 रन की पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 250 रनों से पर पहुंचाया, सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क की तरह से खड़खड़ा 02 विकेट प्रतीक 02 रमेश 02 विकेट चटकाए।
Advertisement
जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 16.4ओवर में, 150 रन बनाकर आल टीम बुक हो गई।
डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ,फरहान 35 रन और योगेश 25 रन ही बना सके ,, डा0Hp सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पंकज ओझा ने 02 ओवर में 02 विकेट चटकाए तो वहीं अंशु चौबे ने 04 ओवर में 04 विकेट चटकाकर अपनी टीम डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी को 108 रनों से जीत दिला कर सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली ।
Advertisement
डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले धनंजय त्रिपाठी जिन्होंने 37 बाल पे 86 रन बनाने वाले को , भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शकृष्ण मुरारी गुप्ता डा0एच पी सिंह विकास मिश्रा, के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Advertisement
खेल में रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ क्रिकेटर श्री राम सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा,नगर महामंत्री अनूपम त्रिपाठी , पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल महेवा ग्राम प्रधान शनिशांत पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी सभासद अनवर अली अमन वर्मा नवल बाजपेई , व अन्य सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विभिषिका से बचाव: होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल
वतन परस्ती का जज़्बा लिए आगे आये सिविल डिफेंस कोर के वरिष्ठ और प्रोढ़ नागरिक, युद्ध की विभिषिका हो या अन्य आपदा, करेंगे नागरिकों का जीवन संरक्षण, एडीएम ने सुझाया युद्ध मे सुरक्षा के गुर
सोनभद्र। सिविल डिफेंस कोर की शनिवार 17 जनवरी 2026 को संपन्न बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र रमेश चंद्र ने कहा कि अच्छे कार्य करने पर जहां आत्मसंतुष्टि का बोध होता हैं वहीं अभिनव गर्व की अनुभूति भी होती है
Advertisement
सिविल डिफेंस कोर सदस्यों को विशेष रूप से सुभाष जयंती पर 23 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन में शाम 6 बजे ब्लैक आउट की स्थिति में आयोजित माक ड्रिल में बतौर नागरिक सुरक्षा रोल में प्रतिभाग करने तथा महाराष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को आयोजित आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड सलामी टीम का अंग बनने का निर्देश दिया। युद्ध से बचाव के क्रम में विभिषिका से बचाव हेतु होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल ।
Advertisement
प्रशिक्षण और दिशा निर्देश बैठक के दौरान स्वयंसेवियों को एडीएम श्री चन्द्र ने जहां कार्य और दायित्व का बोध कराया वहीं आधुनिक युद्ध कला और उससे बचाव से अवगत कराते हुए वैश्विक तनाव तथा गतिविधियों के प्रति अपडेट रहने पर बल देते हुए अफवाहों और भगदड़ की स्थिति में सचेत रहकर नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा का आह्वान किया।
Advertisement
डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव ने माक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट, हवाई हमले की चेतावनी, सायरन, घायलों की चिकित्सा सहायता, अग्नि अथवा अन्य आपदाओं से, घायलों की सहायता पर मार्गदर्शन किया।
अग्नि शमन अधिकारी करन यादव ने माक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही सक्रिय होने, घरों, अस्पतालों, होटल मे आग लगने पर सबसे पहले सिलेंडर को बाहर निकालने और आग बुझाने पर जहां बल दिया, वहीं आक्रोशित जनता को समझाएं रखना,
Advertisement
उसकी विभीषिका तथा सुरक्षित स्थानों समेत, जल स्रोतों को चिन्हित करने का सुझाव और अन्य उपाय साझा किया। श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस मंगाने, फायर सर्विस को सूचना एवं सहयोग पर बल देते हुए स्वयंसेवियों से कहा कि आग एवं आपात स्थिति से दम घुटने पर लोगों को बचाने के उपाय सुझाए,
Advertisement
माक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीएमओ की चिकित्सा टीम, एडीएम, आपदा विशेषज्ञ, नागरिक सुरक्षा टीम के स्वयंसेवी, एडीएम चंदौली, एसडीएम मुख्यालय, आपदा मित्र आदि प्रतिभाग करेंगे।
Advertisement
इस अवसर पर एडीएम रमेश चंद्र, डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव, पुलिस उपाधीक्षक चारु द्विवेदी, सुरेश पाठक, विजेंद्र शर्मा आदि कर्मचारियों के अलावा सिविल डिफेंस कोर सदस्यों में कमाल अहमद, जयशंकर राय, अनिल चौधरी, अमान खान, मनोज पाठक, ललित नारायण सिंह, रंगनाथ पांडेय, मुन्ना सिंह, शरणजीत मौर्य, हेमनाथ देव समेत दर्जनों वालंटियर, आपदा मित्र आदि उपस्थित रहे।
विभिषिका से बचाव: होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल
वतन परस्ती का जज़्बा लिए आगे आये सिविल डिफेंस कोर के वरिष्ठ और प्रोढ़ नागरिक, युद्ध की विभिषिका हो या अन्य आपदा, करेंगे नागरिकों का जीवन संरक्षण, एडीएम ने सुझाया युद्ध मे सुरक्षा के गुर
सोनभद्र। सिविल डिफेंस कोर की शनिवार 17 जनवरी 2026 को संपन्न बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र रमेश चंद्र ने कहा कि अच्छे कार्य करने पर जहां आत्मसंतुष्टि का बोध होता हैं वहीं अभिनव गर्व की अनुभूति भी होती है
Advertisement
सिविल डिफेंस कोर सदस्यों को विशेष रूप से सुभाष जयंती पर 23 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन में शाम 6 बजे ब्लैक आउट की स्थिति में आयोजित माक ड्रिल में बतौर नागरिक सुरक्षा रोल में प्रतिभाग करने तथा महाराष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को आयोजित आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड सलामी टीम का अंग बनने का निर्देश दिया। युद्ध से बचाव के क्रम में विभिषिका से बचाव हेतु होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल ।
Advertisement
प्रशिक्षण और दिशा निर्देश बैठक के दौरान स्वयंसेवियों को एडीएम श्री चन्द्र ने जहां कार्य और दायित्व का बोध कराया वहीं आधुनिक युद्ध कला और उससे बचाव से अवगत कराते हुए वैश्विक तनाव तथा गतिविधियों के प्रति अपडेट रहने पर बल देते हुए अफवाहों और भगदड़ की स्थिति में सचेत रहकर नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा का आह्वान किया।
Advertisement
डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव ने माक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट, हवाई हमले की चेतावनी, सायरन, घायलों की चिकित्सा सहायता, अग्नि अथवा अन्य आपदाओं से, घायलों की सहायता पर मार्गदर्शन किया।
अग्नि शमन अधिकारी करन यादव ने माक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही सक्रिय होने, घरों, अस्पतालों, होटल मे आग लगने पर सबसे पहले सिलेंडर को बाहर निकालने और आग बुझाने पर जहां बल दिया, वहीं आक्रोशित जनता को समझाएं रखना,
Advertisement
उसकी विभीषिका तथा सुरक्षित स्थानों समेत, जल स्रोतों को चिन्हित करने का सुझाव और अन्य उपाय साझा किया। श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस मंगाने, फायर सर्विस को सूचना एवं सहयोग पर बल देते हुए स्वयंसेवियों से कहा कि आग एवं आपात स्थिति से दम घुटने पर लोगों को बचाने के उपाय सुझाए,
Advertisement
माक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीएमओ की चिकित्सा टीम, एडीएम, आपदा विशेषज्ञ, नागरिक सुरक्षा टीम के स्वयंसेवी, एडीएम चंदौली, एसडीएम मुख्यालय, आपदा मित्र आदि प्रतिभाग करेंगे।
Advertisement
इस अवसर पर एडीएम रमेश चंद्र, डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव, पुलिस उपाधीक्षक चारु द्विवेदी, सुरेश पाठक, विजेंद्र शर्मा आदि कर्मचारियों के अलावा सिविल डिफेंस कोर सदस्यों में कमाल अहमद, जयशंकर राय, अनिल चौधरी, अमान खान, मनोज पाठक, ललित नारायण सिंह, रंगनाथ पांडेय, मुन्ना सिंह, शरणजीत मौर्य, हेमनाथ देव समेत दर्जनों वालंटियर, आपदा मित्र आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र। प्रदेश में चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज नगर के जोगिया वीर मोहाल के बुथ संख्या 52व 53 में नाम जोड़ने का फॉर्म भरवाने के साथ अन्य औपचारिकताए पूर्ण कराईं।
Advertisement
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया है उन्होंने पार्टी के समस्त लोगों को संदेश दिया है कि इस कार्य में कोई कोताही न बरती जाए।
Advertisement
तमाम कार्य छोड़कर मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है इसी के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे को सदर विधानसभा के बुथ संख्या 52 53 का प्रवासी बनाया गया है प्रवासी का दायित्व मिलने के साथ विधायक सक्रिय हो गए हैं शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या।
Advertisement
52 53 पर पहुंच कर जिनकी उम्र 18 वर्ष होने वाली है उनके लिए फॉर्म 6भरवाने का कार्य कराया इसी के साथ फार्म 7व फार्म 8 भी भी भरवाया गया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा कि परिवार में जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है
Advertisement
और वह 18 वर्ष के हैं तो वह फॉर्म सिक्स भरें यदि परिवार में कोई बाहर रहता हो मतदाता सूची में उसका बाहर नाम हो या मृत्यु हो चुकी हो तो नाम निकालने के लिए फार्म 8 भरें किसी का भी नाम जो पात्र है मतदाता सूची में छूटना नहीं चाहिए।
Advertisement
उन्होंने अपने साथ के लोगों को भी सजक करते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मतदाता सूची मैं मतदाता के रूप में दर्ज हो और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
कलेक्ट्रेट में हुआ व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन
व्यापार संगठन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने उपायुक्त प्रशासन राज्य कर को सौंपा ज्ञापन
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। उपायुक्त प्रशासन राज्य कर सोनभद्र द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जीएसटी विभाग के अधिकारी, व्यापार संगठन के पदाधिकारी, सी. ए. एवं अधिवक्ता गण मौजूद रहे। जहां सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
Advertisement
उपरोक्त अवसर पर व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं को भारत सरकार के नाम से संबोधित पत्र अधिकारियों के माध्यम से प्रेषित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि बिना व्यापारी को सुने विभाग द्वारा बोगस डिमांड जारी न किया जाए उन्होंने कहा कि कई मामले में ऐसा भी देखा गया की डिमांड जीरो होने के बाद भी व्यापारी की बची आई टी सी को समायोजित कर दिया गया।
Advertisement
परंतु डिमांड जीरो होने पर आईटीसी वापस नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लिए ट्रिब्यूनल का शीघ्र गठन किया जाए उत्तर प्रदेश में बेंच स्थापित किया जाए। ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा दी जाए। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
Advertisement
श्री शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाई जाए उन्होंने कहा कि जीएसटी कानून में लिमिटेशन एक्ट की स्पष्ट एवं एक रूप व्यवस्था होनी चाहिए विभिन्न धाराओं में समय सीमा अलग-अलग होने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है
Advertisement
एवं करदाता तकनीकी कारणो से अपील एवं राहत से वंचित हो रहे हैं श्री शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यापारी अपने किसी व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से जीएसटी रिटर्न समय से दाखिल नहीं कर पा रहा है एवं जीएसटीआर3B या जीएसटी r1 समय पर नहीं भरा तो अधिकारी व्यापारी को धारा 46 के तहत नोटिस भेज सकते हैं
Advertisement
जिसमें 15 दोनों का समय दिया जाता है परंतु 15 दिनों के अंदर ही धारा 125 के तहत 25000अर्थ दंड लगाया गया है जबकि यह अधिकतम सीमा है यानी अधिकारी उचित कारणो को जानकर यह धनराशि कम कर सकता है
अथवा माफ भी कर सकता है उन्होंने कहा कि जब व्यापारी समय से रिटर्न न भरने की वजह से लेट फीस, ब्याज का भुगतान कर रहा है उस दशा में अर्थ दंड लगाया जाना औचित्य पूर्ण नहीं है। बैठक में व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, प्रदेश मंत्री विमल अग्रवाल, चंदन केसरी, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, संदीप सिंह, आनंद जायसवाल सहित रहें।