नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने दिया इस्तीफा, सह नोडल अधिकारी पर लगाया मनमानी का लगाया आरोप

HIGHLIGHTS

  • सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक पर मनमानी का लगाया आरोप
  • सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बेपटरी, तरह तरह की चर्चाएं तेज को
  • कई निजी अस्पताल संचालक कर रहे मरीजों का शोषण
  • सोनभद्र के स्वास्थ्य महकमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा

सोनभद्र। यूपी सरकार के लाख प्रयास के बावजूद सोनभद्र में कई निजी अस्पताल/क्लिनिक संचालक मरीजों का शोषण करना बंद नहीं कर रहे हैं। इन अस्पताल संचालकों की विभाग में पैठ इतनी तगड़ी है कि अगर कोई अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की सोचता है, तो ऐसा कर दिया जाता है कि वह कुछ कर ही न सकें।

Advertisement

इस नाते जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी होने लगी है। वहीं सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक के मनमानी से तंग आकर नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा दे दिया है, इससे महकमे में हड़कप मच गया है।

बतादें कि डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद 30 अक्टूबर 2025 से नोडल अधिकारी निजी अस्पताल का कार्यभार देख रहे थे। सूत्रों की मानें तो नोडल अधिकारी ने कई अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की। यह बात स्वास्थ्य विभाग में तैनात कुछ कर्मियों को नागवार लगी और उनका मनोबल तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया।

Advertisement

इतना ही नहीं नोडल अधिकारी को इगनोर कर कार्य करना शुरू कर दिया। सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक के मनमानी से तंग आकर नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो डाक्टर कृति आजाद बिंद ने सीएमओ को दिए इस्तीफा में लिखा है

Advertisement

कि सह-नोडल अधिकारी तथा पटल सहायक द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से छापेमारी / कार्यवाही किया जा रहा है। छापेमारी व कार्यवाही की सूचना से भी न तो अवगत कराया जाता है न ही मेरे बुलाने पर मुझसे मुलाकात करते हैं।

Advertisement

पत्रकारों द्वारा मुझसे लगातार कार्यवाही के बारे में पूछे जाने पर में जवाब देने पर असमर्थ रहता हूँ। इसके अलावा और भी यहुत सी समस्याएं है जिसके कारण में इस पद पर रहना अपने आपको उचित नहीं समझता हूँ, इसलिए निवेदन है, कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए मुझे नोडल अधिकारी निजी अस्पताल के पद से कार्यमुक्त करने की कृपा करें।

Advertisement 

उन्होंने आगे लिखा है कि शेष कार्य अपने पूरी क्षमता से कार्य करता रहूँगा। उधर नोडल अधिकारी के इस्तीफा देने से स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई है। आमजन में भी तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। लोगों की बातों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से तैनात कुछ कर्मी महकमे को अपने हिसाब से चला रहे हैं,

Advertisement

इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। हिंदी समाचार न्यूज के पास कुछ कर्मियों के कई निजी अस्पताल/क्लिनिक संचालक से अवैध धन उगाही के साक्ष्य मौजूद हैं, जो आगे प्रकाशित किया जाएगा। लेटेस्ट खबरों के लिए हिंदी समाचार न्यूज के साथ जुड़े रहे। उधर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने भी इस्तीफा देने की पुष्टि की है।

Advertisement

झोलाछाप डॉक्टर कर रहे आदिवासियों का शोषण

सोनभद्र। जिले में अवैध पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर से कमीशनखोरी का खेल जारी है। ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का जाल फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की कथित अनदेखी के कारण गरीब और सीधे-सादे आदिवासी मरीज इनके शोषण का शिकार हो रहे हैं।

Advertisement

बभनी, बीजपुर, म्योरपुर, दुद्धी, करमा, घोरावल, नगवा, चतरा सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों बिना डिग्री वाले डॉक्टर अपनी दुकानें चला रहे हैं। ये डॉक्टर मामूली सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर भी मरीजों को गंभीर बीमारियों का डर दिखाकर किस्तों में मोटी रकम वसूलते हैं।

Advertisement

अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर बना कमाई का जरिया

सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे अवैध पैचोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर इन झोलाछाप डॉक्टरों के लिए कमाई का जरिया बन गए हैं। यह एक सुनियोजित सिंडिकेट की तरह काम करता है, जहां डॉक्टर जानबूझकर मरीजों को ऐसे लैब या डायग्नोस्टिक सेंटर में भेजते हैं जिनके पास न तो वैध लाइसेंस है और न ही प्रशिक्षित स्टाफ है। खून या पेशाब की जांच पर इन डॉक्टरों का मोटा कमीशन बंधा होता है, जिसके बलते बिना जरूरत के भी दर्जनों जांचें लिख दी जाती हैं।

Advertisement

पूर्व में कई मरीजों की हो चुकी है मौत

सोनभद्र। जिले के इस वनांचल क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का फायदा अवैध संचालक उठा रहे हैं। कई बार गलत इंजेक्शन और गलत इलाज के कारण मरीजों की हालत बिगड़ जाती है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में कई गरीब मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

द आर्यन्स एकेडमी में माँ सरस्वती की पूजा संपन्न, ज्ञान-बुद्धि की हुई कामना

HIGHLIGHTS

  • द आर्यन्स एकेडमी में माँ सरस्वती की पूजा संपन्न, ज्ञान-बुद्धि की हुई कामना

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।  द आर्यन्स एकेडमी, संत नगर रॉबर्ट्सगंज में आज शुक्रवार को बड़ी ही श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया।

Advertisement 

यह पूजा विद्यालय परिसर में बहुत ही भक्ति-पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।पूजा का शुभारंभ पंडित सतीश शुक्ला एवं पंडित शैलेश उपाध्याय जी के संरक्षण में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मुख्य यजमान प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान  तथा प्रधानाध्यापिका चित्रा जालान ने पूर्ण समर्पण भाव से पूजा में भाग लिया।

Advertisement

उन्होंने पूजा के दौरान विद्यालय परिवार के सभी बच्चों, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं के लिए माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने तथा उन्हें ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisement

विद्यालय परिवार ने इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से शुभआशीष प्राप्त करने की कामना की। द आर्यन्स एकेडमी नियमित रूप से ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जो बच्चों में नैतिक मूल्यों और अध्यात्मिक भावना को मजबूत करते हैं।

Advertisement

पूजा के साथ हवन और आरती भी संपन्न हुई, जिससे पूरे परिसर में दिव्य वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रियंका चौबे, हरिओम पांडे, सुषमा पांडे, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, आर्यन, प्रिया, सुमन जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, धर्मेंद्र पांडे सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र का विधायक खेल महाकुंभ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय-  डॉ. अनिल मौर्य  

HIGHLIGHTS

  • चतरा और रावटसगंज विकासखंड के खेल का हुआ शुभारंभ

सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के मिनी खेल स्टेडियम कोटास में चतरा व रॉबर्ट्सगंज ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधायक मौजूद रहे।

Advertisement

उन्होंने खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के जनप्रिय लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित सोनभद्र का विधायक खेल महाकुंभ पूरे प्रदेश में चर्चित हो चुका है। स्वयं मुख्यमंत्री तमाम मंचों पर यहां के खेल की चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के तहत पारंपरिक खेलों को भी इसमें शामिल किया गया है।
     अपने संबोधन में घोरावल विधायक ने कहा कि खेल के जरिए तमाम लोगों को नौकरियों में सीटे आरक्षित कर दी गई हैं अब खेलने वाले भी नौकरी के हकदार हैं

इसके पूर्व सदर विधायक भूपेश चौबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। शुक्रवार को कबड्डी खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसके पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय औरराजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतरा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया है

Advertisement

इस मौके पर कालिदास शिक्षण संस्थान के संस्थापक शीतल आचार्य सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत प्रबंधक रविंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद दिलीप चौबे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी विमलेश पटेल निशांत पटेल प्रधान छोटेलाल बुद्ध नारायण धागर मुन्ना धाग़र समेत तमाम लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी की 28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

HIGHLIGHTS

  • वाराणसी में कफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी की 28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र। वाराणसी/सोनभद्र (उप्र), 23 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश की सोनभद्र जिला पुलिस ने कोडीनयुक्‍त कफ सिरप के अवैध कारोबार मामले में शुक्रवार को प्रमुख आरोपी भोला जायसवाल की वाराणसी स्थित करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोनभद्र नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में वाराणसी में तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थित संपत्तियों को कुर्क किया गया। आरोपी फिलहाल सोनभद्र जिला कारागार में बंद है।


पुलिस के अनुसार, विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा की गई विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के लिए एक संगठित सिंडिकेट का संचालन किया, जिससे उसने करीब 28.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की। जांच में संपत्तियों की पहचान के बाद अदालत से अनुमति लेकर कुर्की की कार्रवाई की गई।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अदालत ने पर्याप्त साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को कुर्की का आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम वाराणसी में कार्रवाई के लिए अधिकृत की गई।

वर्मा ने कहा कि वाराणसी के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी पिंडरा, वाराणसी एवं क्षेत्राधिकारी नगर, सोनभद्र के नेतृत्व में आज उक्त कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कफ सिरप कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

कफ सिरप मामले को लेकर सत्‍ता पक्ष और विपक्षी दलों में जुबानी जंग लगातार जारी है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इसको लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि “उत्तर प्रदेश में आज तक नकली दवाओं से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।’’

उन्होंने यह भी कहा था, “उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप से कोई मौत नहीं हुई है। सिरप को अवैध तरीके से अन्य जगहों पर भेजे जाने से संबंधित मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और राज्य सरकार ने अदालत में सफलतापूर्वक अपना पक्ष रखा है।’’

मुख्यमंत्री ने उस समय तक की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए कहा था कि मामले में सरकार ने 79 मामले दर्ज किए हैं, 225 लोग नामजद हैं और 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के थाना आदमपुर अंतर्गत प्रहलाद घाट कायस्थ टोला निवासी जायसवाल को विदेश भागने की कोशिश के दौरान कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद है।

उन्होंने कहा, ‘‘134 फर्म पर छापे मारे गए हैं। इस रैकेट से जुड़े लेन-देन की एसटीएफ जांच कर रही है, और गहराई से जांच होने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं या पदाधिकारियों से इसके संबंध सामने आ सकते हैं।’’

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया सीसी रोड व नाली उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया सीसी रोड व नाली उद्घाटन

सोनभद्र। सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगरपालिका सोनभद्र के विस्तारित क्षेत्र वार्ड 12 उरमौरा उत्तरी मोहाल में निर्मित सीसी रोड एवं आरसीसी नाली का उद्घाटन बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने फीता काटकर किया। यह निर्माण कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत कराया गया है।

Advertisement

वार्ड सभासद अनवर अली ने बताया कि राजश्री पैलेस के बगल से प्रभु नारायण जायसवाल के घर होते हुए सुरेंद्र प्रसाद के घर तक लगभग 350 मीटर लंबी सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया गया है।

Advertisement

इस विकास कार्य पर करीब 38 लाख रुपये की लागत आई है। सड़क और नाली के निर्माण से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं बरसात के दिनों में जलनिकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Advertisement

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement

जनहित से जुड़े कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली, जलनिकासी एवं स्वच्छता जैसे कार्यों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जेई राजकुमार, सभासद अनवर अली, दीपक कुमार केसरवानी, ।विनोद गर्ग, डॉ. संग्राम सिंह, अजीत सिंह, सुनील गर्ग, अमित दूबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में नया योग कक्षा स्थापित: रवि प्रकाश त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में नया योग कक्षा स्थापित: रवि प्रकाश त्रिपाठी
  • करें योग रहें निरोग के तहत कराया गया योगाभ्यास

सोनभद्र। पतंजलि योग समिति सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक,संयोजक तथा पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को पीडब्लूडी संघ भवन में नया योग कक्षा स्थापित किया गया। इस दौरान करें योग रहें निरोग के तहत योगाभ्यास कराया गया।

Advertisement

मंडी योग समिति के नियमित योग साधक  एसपी मेहता द्वारा अपना खुद का योग कक्षा स्थापित किया गया। जिन्हें पदाधिकारीयों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मंडी योग समिति के योग साधकों द्वारा एक दूसरे को तिलवा, चुड़ा, दही-गुड़, मिष्ठान खिलाकर खिचड़ी पर्व मनाया गया

Advertisement 

तथा मंडी योग समिति के कक्षा प्रभारी हेमंत जैन को पदाधिकारियों द्वारा स्वामी जी द्वारा रचित पुस्तक भेंट किया गया। उपस्थित सभी योग साधकों को योग संदेश देकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कार्यकारणी सदस्य/प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, मंडी योग समिति कक्षा प्रभारी हेमंत जैन,

Advertisement

रामसेवक पांडेय ,एसपी मेहता, राजेश कुमार, पन्नालाल सोनी, नारसिंह,डॉक्टर मनोज चौधरी, अशोक कुमार,अभय नारायण सिंह, सुरेश कुमार, रामबाबू,पंचम, माधव सोनी समेत काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम: शैलेंद्र यादव

HIGHLIGHTS

  • गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम: शैलेंद्र यादव

सोनभद्र। गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम। उक्त बातें अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कही है।

Advertisement


सचिव ने कहा कि अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत में वर्ष 2023 के हत्या के प्रयास मामले में जो दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना थी के प्रकरण में गरीब असहाय का लंबे समय से जेल में निरुद्ध बंदी अजीत पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी,

जिला सोनभद्र के मामले में उसका कोई पैरोकार न होने पर अदालत ने प्राधिकरण को पत्र भेजकर बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कराने के लिए कहा था। जिसे संज्ञान लेकर सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी काउंसिल को गरीब असहाय बंदी अजीत पटेल के मुकदमें की पैरवी के लिए नियुक्त किया गया।

Advertisement

जिसका नतीजा रहा कि काउंसिल द्वारा मुकदमें की प्रभावी पैरवी कर त्वरित विचारण कराया गया और अदालत ने अभियुक्त अजीत पटेल के विरुद्ध लगाए गए आरोप से साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। जबकि कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने, भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान मारने की धमकी के साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अदालतों से भी गरीब असहाय बंदियों की पैरवी के लिए प्राधिकरण के पास काउंसिल नियुक्त करने के लिए पत्र आ रहा है। जिसमें सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी काउंसिल को पैरवी के लिए नियुक्त किया जा रहा है।

Advertisement

जिसका बखूबी लाभ मिल रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होने से गरीब असहाय बंदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम निश्चित तौर पर वरदान साबित हो रहा है। इसलिए निःशुल्क पैरवी के लिए गरीब असहाय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर लाभ ले सकते हैं।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉक्सो एक्ट : दोषी विकास सिंह उर्फ बिक्की सिंह को 20 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • पॉक्सो एक्ट: दोषी विकास सिंह उर्फ बिक्की सिंह को 20 वर्ष की कठोर कैद
  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब 3 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला

सोनभद्र। करीब 3 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Advertisement

उसके ऊपर एक लाख रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने 25 दिसंबर 2022 को पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी मित्रता फेसबुक के जरिए विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह निवासी नेवादा कला, थाना अंतु, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से हो गई।

Advertisement

उसके बाद उसे बहला फुसलाकर गुजरात भगा ले गया, जहां फर्जी आधारकार्ड बनवाकर शादी कर लिया, जबकि उस समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसके बाद उससे यौन संबंध भी बनाने लगा। इस दौरान उसने चोरी से वीडियो क्लिप भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर बाहर घुमाने ले जाने लगा और गैर लोगों से सम्बंध बनाने का दबाव भी बनाया।

Advertisement

किसी तरह अपनी मां को सारी जानकारी दी। उसकी माँ ने गुजरात पुलिस को सूचना दी तब उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने उसे हिदायत दी कि लड़की को उसके घर छोड़कर आओ, जिसपर वह नशे की हालत में उसे उसके घर के पास रात में छोड़कर भाग गया।

Advertisement

किसी तरह घर पहुंची और माँ को सारी बात बताई तो माँ ने कहा कि बीती बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करो। कुछ दिनों बाद फिर से कई नम्बर बदल कर फोन करने लगा और धमकी देने लगा कि अपनी मां से पैसा दिलाओ नहीं तो वीडियो क्लिप अपलोड कर देंगे। इसके अलावा किसी व्यक्ति के साथ यौन सम्बंध बनाने का दबाव देने लगा।

Advertisement 

इस तहरीर पर पिपरी पुलिस ने 25 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह (26) वर्ष को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह  ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी गैंग लीडर समेत दो को 10-10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • गैंगस्टर एक्ट: दोषी गैंग लीडर समेत दो को 10-10 वर्ष की कठोर कैद
  • 10-10 हजार रूपये अर्थदंड , अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • करीब पांच वर्ष पूर्व गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा

सोनभद्र। करीब पांच वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक व सक्रिय गैंग सदस्य शोएब को 10-10 वर्ष की कठोर कैद एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। 

Advertisement

अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने 2 नवंबर 2020 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था

Advertisement 

कि एक नवंबर 2020 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में था तो पता चला कि एजाज उर्फ आशिक पुत्र  जाकिर हुसैन निवासी प्रीतनगर, थाना चोपन,  जिला सोनभद्र का एक सक्रिय गैंग है, जिसका वह गैंग लीडर है।

इसके अलावा गैंग का सक्रिय सदस्य शोएब पुत्र यूनुस निवासी  प्रीतनगर, थाना चोपन, जिला सोनभद्र शामिल है। इनके विरुद्ध दूसरे धर्म की लड़कियों को जाल में फंसाकर यौन संबंध बनाने के साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, सफलता न मिलने पर हत्या करने समेत कई मुकदमा विचाराधीन है। जिससे महिलाएं और लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं।

Advertisement

लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ हेतु कार्य करना इनका एकमात्र कार्य है। यहीं वजह है कि इनके विरुद्ध कोई भी मुकदमा लिखवाने अथवा गवाही देने की जुर्रत नहीं करता है। जिसकी वजह से इनका वर्चस्व कायम है। इस तहरीर पर 2 नवंबर 2020 को चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था।

Advertisement

विवेचना के उपरांत पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक एवं सक्रिय सदस्य शोएब के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक और सक्रिय सदस्य शोएब को 10-10 वर्ष की कठोर कैद एवं  10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से  सरकारी वकील धनंजय शुक्ला ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

24 जनवरी को साहित्य दर्शन पुस्तक का विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा कार्यक्रम

सोनभद्र। शहीद स्थल करारी, साहित्य दीप संस्थान एवं दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सम्मान समारोह,

कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तीसरी पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें शारिक मखदूम फूलपुर प्रयागराज, शिवदास चंदौली, प्रकाश मिरजापुरी, धर्म देव चंचल अहरौरा, रामनरेश पाल वाराणसी के अलावा जनपद के लब्धप्रतिष्ठ कवियों का काव्य पाठ होगा।

Advertisement 

नवनिर्वाचित सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट व महामंत्री योगेश कुमार दिवेदी एड का अभिनंदन होगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उक्त आयोजन किया गया है । उक्त आशय की जानकारी प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें