‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 15.24 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ का कराया गया विनष्टीकरण

HIGHLIGHTS

  • ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत ₹15.24 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ का कराया गया विनष्टीकरण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 145 अभियोगों से संबंधित जब्त किए गए 1,897.811 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का पूरी तरह विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण कराया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों में भारी मात्रा में गांजा और हेरोइन शामिल थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों की कमर टूट गई है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, सुरक्षित भंडारण, न्यायिक पर्यवेक्षण और निस्तारण के संबंध में जारी कड़े दिशा-निर्देशों तथा संबंधित न्यायालयों से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में इस पूरी विधिक प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। विनिष्टीकरण की यह महत्वपूर्ण कार्रवाई डाला स्थित मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट-डाला सीमेंट वर्क्स) के परिसर में पर्यावरण और सुरक्षा के निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई।

Advertisement

नष्ट किए गए मादक पदार्थों के विवरण के अनुसार, जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज के 129 मामले, थाना कोन के 2 मामले और थाना दुद्धी के 14 मामलों से संबंधित माल को नष्ट किया गया। इसमें 1894.924 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,47,46,200/- है, और 2.887 किलोग्राम अत्यंत कीमती हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,77,40,000/- है, को भट्टी के हवाले कर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

Advertisement

यह सभी मादक पदार्थ जनपद के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों में पुलिस द्वारा काफी समय से जब्त कर मालखानों में सुरक्षित रखे गए थे। प्रदेश में 1 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित किए गए “ऑपरेशन दहन” विशेष अभियान के तहत इन पुराने मामलों के निस्तारण की रूपरेखा तैयार की गई थी।

Advertisement

इस ऐतिहासिक विनिष्टीकरण प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी में खुद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने बतौर सदस्य पूरी पारदर्शिता के साथ इस विधिक निस्तारण का पर्यवेक्षण किया।

Advertisement

इस पूरी कार्रवाई के दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उपनिरीक्षक रामनगीना प्रधान और आरक्षी अभिलाष सिंह भी मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा कि सोनभद्र पुलिस जनपद को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने और नशे के सौदागरों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और भविष्य में भी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार की कठोर और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें