नशा मुक्ति परिसर से युवाओं का उज्जवल भविष्यः पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में नशा मुक्ति परिसर से युवाओं का उज्जवल भविष्य विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसका मूल्यांकन डॉ भावना अरोड़ा व डॉक्टर अरविंद कुमार तिवारी के द्वारा किया गया।
Advertisement
इस पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि जायसवाल, आराध्या, आस्था पाठक की टीम प्रथम स्थान, खुशी पाल, अमीषा और रिया की टीम द्वितीय स्थान, आकांक्षा कशिश की टीम तृतीय स्थान प्राप्त की। निदेशक प्रोफेसर के एस वर्मा ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Advertisement
कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ के प्रभारी और मुख्य नियंता डॉक्टर हरिश्चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में कराया गया। कार्यक्रम में अप्लाइड साइंस के विभाग अध्यक्ष डॉ रवि प्रताप सिंह व नान टीचिंग स्टाफ गिरधर, भीम सिंह व शुभम का विशेष सहयोग रहा।
शिक्षा के मंदिर पर भ्रष्टाचार की छाया, सहगोड़ा में बन रहे हाई स्कूल में मानकों की खुली अनदेखी
भवन बनने से पहले ही गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
बभनी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी विकास खंड अंतर्गत सहगोड़ा (घघरी ग्राम पंचायत) में निर्माणाधीन हाई स्कूल भ्रष्टाचार और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय निर्माण में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
Advertisement
घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण, नियमों की उड़ रही धज्जियां
ग्रामीणों के अनुसारः
निर्माण में घटिया सीमेंट, बालू और सरिया का प्रयोग
कॉलम और फाउंडेशन की मजबूती मानकों के विपरीत
कार्यस्थल पर कोई सूचना बोर्ड नहीं, जो नियमों के खिलाफ
टुकड़े और तीन नंबर की ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
इस परियोजना का निर्माण यूपीसीएल के बजट से कराया जा रहा है, लेकिन शुरुआत से ही गुणवत्ता
पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Advertisement
ग्रार्मार्णा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
स्थानीय ग्रामीणों राजेश कुमार, पंकज, अजय भारती, शिवकुमार भारती, रामखेलावन, रामरूप, रामस्वरुप, सोमनाथ, वंश बहादुर, श्याम सुंदर शुक्ला समेत कई लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो काम रुकवाकर उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
Advertisement
अधिकारी का बयान
जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने कहा:
“यदि निर्माण में अनियमितता पाई जाती है तो जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
शिक्षा के लिए बन रहे इस हाई स्कूल का निर्माण अगर इसी तरह मानकों की अनदेखी के साथ होता रहा, तो यह न केवल सरकारी धन की बर्बादी होगी बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होगा।
गायकों ने सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत की दी प्रस्तुति
मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा की गई हनुमान जी की भव्य संध्या आरती
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की देर शाम को सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा हनुमान जी की भव्य संध्या आरती कर 101 किलो का केक काटा गया। जिसमे भारी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहें।
Advertisement
वही भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरज गुप्ता, छोटू शुक्ला व सुषमा शर्मा ने हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन गायको के साथ आर्गन पर अंकित, ऑक्टो पैड पर अनुपम, ढ़ोलक पर सर्वेश सिंह ने संगत किया।
Advertisement
वहीं जय मां गायत्री इवेंट ग्रुप के आकाश गुप्ता और उनकी टीम द्वारा हनुमान जी, भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा सहित विभिन्न झाकियां प्रस्तुत की गई।
Advertisement
इस अवसर पर लक्ष्मण केसरी द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर राजन, संतोष शुक्ला, केतन, हिमांशु, दादे, अभिषेक, राहुल, शिवम्, शिवेंद्र, आत्मराम, अमरेश गुप्ता, देवानंद, अजय, अरुण, कन्हैया,मनीष, गोलू, राजा, मोनू, अभिषेक, राजीव, प्रखर, अमन, अर्पित गुप्ता, राहुल ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में सोनभद्र नगर के उत्तर मोहल स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर द्वारा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन बाल हनुमान मंदिर द्वारा भव्य निशान यात्रा निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में ब्रम्ह बाबा गली से निकाला गया।
Advertisement
जिसमें की हनुमान भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम हनुमान के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वही यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर युवक युवतिया थिरक रहे थे। यह निशान यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए अवतार उपवन में स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
जहां पर बजरंगबली की भव्य आरती अनूज केडिया व हरीकिशोर केडिया द्वारा की गई और उपस्थित सभी भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके पश्चात बधाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertisement
जिसमें की सुप्रसिद्ध राजन अग्रहरि, सुनीता सावारियां व नीरज केजरीवाल उनके टीम द्वारा हनुमान जन्म उत्सव से संबंधित एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया गया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालु झूमने लगे।
Advertisement
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्म उत्सव का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरिकिशोर केडिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक केसरवानी, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिखर केडिया, स्तुति संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, ओम प्रकाश बजाज, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में SP ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश”
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।
Advertisement
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Advertisement
जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*
किसान मोर्चा की हुई बैठक, 6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस
सोनभद्र। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर जिला महामंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नारसिंह पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।
Advertisement
स्थापना दिवस की तैयारियाँ और मिशन 2027 बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा: “आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी पूरी ऊर्जा के साथ मिशन 2027 का बिगुल फूंकेंगे। संगठन की मजबूती ही हमारी जीत का आधार बनेगी।” प्रमुख जिम्मेदारियां: बैठक में संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा के बाद आगामी कार्यक्रमों के लिए उत्तरदायित्व तय किए गए: संयोजक:6 अप्रैल के स्थापना दिवस कार्यक्रम का दायित्व पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को सौंपा गया है। संचालन:बैठक का कुशल संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी व जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप तिवारी ने किया।
रणनीतिक चर्चा के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
सुनील सिंह (पूर्व जिला मंत्री, भाजपा),राजेश मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा), अभय दुबे (जिला मंत्री), रामप्रवेश यादव (मंडल अध्यक्ष), विनय श्रीवास्तव (पूर्व महामंत्री, चतरा), सुनील पटेल (पूर्व।मंडल अध्यक्ष, मधुपुर), अचल सेठ सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।
पुलिस मुठभेड़ में भारत फाइनेंस के एजेंट्स से हुए लूट कांड का खुलासा, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री समेत 5 गिरफ्तार
सोनभद्र। जनपद की अनपरा और शक्तिनगर पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट का सफल अनावरण किया है। बुधवार रात कुबरी पहाड़ी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि घटना के मास्टरमाइंड और ओबरा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सहित कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कुबरी पहाड़ी के पास हुई ‘साहसिक’ मुठभेड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम को 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश मिर्चाधुरी से अनपरा की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने जब कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई नियंत्रित जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्तों— संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के बाएं पैर में गोली लग गई। मौके से धीरज यादव और हरिओम जायसवाल को भी दबोच लिया गया।
Advertisement
पूर्व कर्मचारी ने रची थी साजिश, छात्र नेता भी शामिल: पूछताछ में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस पूरी लूट की साजिश चन्द्रेश यादव ने रची थी। चन्द्रेश पहले उसी भारत फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका था, जिसे शुक्रवार के कलेक्शन रूट और समय की पूरी जानकारी थी। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल धीरज यादव ओबरा पीजी कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ महामंत्री रह चुका है। मास्टरमाइंड चन्द्रेश यादव को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
घटना का संक्षिप्त विवरण विदित हो कि 27 मार्च 2026 को अनपरा क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने भारत फाइनेंस के एजेंट से ₹63,000 नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन और दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 309(4) और 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
Advertisement
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: • हथियार: 02 अवैध तमंचे, 02 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस। • नकदी व सामान: लूटे गए ₹28,500 नकद, 01 टैबलेट, 01 बायोमेट्रिक मशीन, 03 मोबाइल फोन और कलेक्शन डायरी। • वाहन: घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें।
Advertisement
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय (अनपरा), थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे (शक्तिनगर) और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस ने अब नई धाराओं (109(1) BNS व आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही तेज कर दी है।
हनुमान जन्म उत्सव पर नगर के हनुमान मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
हनुमान मंदिरों पर हुआ भव्य श्रृंगार, मंगला आरती एवं पूजन
संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य ध्वज यात्रा
सोनभ। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर के हनुमान मंदिरों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर के मेन रोड पर रामअवतार उपवन में अवस्थित बाल हनुमान मंदिर में निर्मल केडिया के संयोजन में एवं सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन मंदिर में पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, मंगला आरती व पूजन किया गया और शीतला मंदिर के पास मेन रोड पर स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से राम जी मोदनवाल के संयोजकत्व में भव्य ध्वज यात्रा निकाला गया।
Advertisement
जिसमें भक्तजन हाथ में भगवा ध्वज लिए प्रभु श्री राम, बजरंगबली, हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तथा दूसरी ओर भक्तिमय भजन की धुन पर स्त्रियां युवतिया,युवक थिरक रहे थे, ध्वज यात्रा के दौरान रथ पर बैठे हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता जानकी एवं राम भक्त हनुमान के स्वरूप का दर्शन जहां नगर वासियों ने किया वहीं कुछ लोगों ने उनकी आरती भी उतारी।
Advertisement
यह ध्वज यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस ध्वज यात्रा में मुख्य रूप से रामजी मोदनवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, रामजी मोदनवाल, संगम गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, सचिन, सानू, मनोज, दिलीप, शुभम, साहिल, सत्यम, स्वयं, अशोक, माया देवी, पूनम, ऋषि, गोविंद, उमेश, कमलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमा
सोनभद्र। जनपद के प्रमुख सामाजिक संगठन मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बुधवार, 1 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने संगठन की सेवा का संकल्प लिया।
Advertisement
नई कार्यकारिणी का गठन समारोह में सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम को दायित्व सौंपते हुए सम्मानित किया गया: अध्यक्ष: सुनीता सांवरिया सचिव: चित्रा जालान कोषाध्यक्ष: पूनम केडिया
निष्ठा और सेवा की ली शपथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए भविष्य के कार्यों के प्रति संकल्पित किया गया। शपथ के दौरान पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे मंच के उद्देश्यों को सेवा, लगन और उत्साह के साथ पूरा करेंगी। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सांवरिया ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रांत में अपनी शाखा के कार्यों का परचम लहराना है।
Advertisement
वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रितु जालान, सचिव श्रीमती रंजना अग्रवाल और कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया ने नई टीम को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम खेतान, अनीता कानोड़िया, मीरा जालान, श्रेया जालान, ज्योति शर्मा, अनु केड़िया, शशि केड़िया, मंजू खेतान, सरोज जालान, अनीता थर्ड और सुनीता सराफ सहित संस्था की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
रिश्तों का कत्ल: पैसे की धोखाधड़ी और गलत नजर’ बनी काल, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में महिला समेत 3 गिरफ्तार
सिरसी डैम में मिली लाश का राजफाश; सगे रिश्तेदारों ने ही रची थी मौत की साजिश
सोनभद्र। जनपद की घोरावल पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले कुंवर मौर्य की सनसनीखेज हत्या का सफल अनावरण करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक द्वारा आरोपियों के परिवार की लड़कियों पर बुरी नजर रखने, शादी तुड़वाने और लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के प्रतिशोध में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
Advertisement
क्या था पूरा मामला? मृतक कुंवर मौर्य (निवासी चंदौली) प्रॉपर्टी डीलर थे और लालगंज (मिर्जापुर) में रहकर काम करते थे। बीते 22 मार्च 2026 की रात वह घोरावल स्थित अपनी रिश्तेदार लीलावती के घर आए थे, जिसके बाद से वह लापता थे। बाद में उनका शव मिर्ज़ापुर के सिरसी डैम से बरामद किया गया था। इस मामले में मृतक के भाई घासी मौर्या ने घोरावल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
Advertisement
योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को खुटहा बाईपास के पास से तीन मुख्य आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नवत हुई है: 1. लीलावती (मृतक की रिश्तेदार) 2. साहब लाल मौर्य लीलावती का पति) 3. चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू (लीलावती का भांजा) पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्ता लीलावती ने पुलिस को बताया कि कुंवर मौर्य ने उसके भांजे चन्द्रशेखर से जमीन के नाम पर 7 लाख रुपये उधार लिए थे जो वह लौटा नहीं रहा था। इसके अलावा, कुंवर मौर्य ने लीलावती की बेटी सुमन की पहली शादी तुड़वाकर अपने बेटे से करा दी और सुमन के नाम की 15 लाख की जमीन बेचकर पैसे खुद रख लिए। आरोपियों ने यह भी बताया कि मृतक, लीलावती की बेटी और चन्द्रशेखर की मूक-बधिर बहन पर गलत नजर रखता था, जिससे परिवार में काफी आक्रोश था।
शराब पिलाकर गला घोंटा, फिर डैम में फेंका शव घटना वाली रात (22 मार्च) लीलावती ने कुंवर मौर्य को फोन कर घर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई और जब वह सो गया, तब तीनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के ही कार चालक रोहित को जान से मारने की धमकी देकर शव को कार की डिग्गी में रखवाया और सिरसी डैम ले जाकर पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया।
Advertisement
पुलिस की बरामदगी पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त और उनसे संबंधित कुल **05 मोबाइल फोन और 2450 रुपये नगद बरामद किए हैं।
Advertisement
गिरफ्तारी टीम: इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उप-निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल योगेश पटेल, हरिश्याम, महिला कांस्टेबल दिव्या त्रिपाठी और चालक शिवमंगल यादव की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।