सोनभद्र। जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गयी, बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में सड़को के किनारे जो 117 स्थान चिन्हित किये गये है उन स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाये जाये।
Advertisement
साइनेज बोर्ड में के माध्यम से लोगों से तेज रफ्तार मे वाहन न चलाये नशो की हालत में वाहन न चलाये व सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में विवरण साइनेज बोर्ड पर अकिंत किये जाये, स्पीड़ ब्रेकर जहा पर अनावाश्यक रूप से गलत तरीके से बनाये गये है।
उन्हें सुचारू ठंग से बनाने की कार्यवाही की जाये। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आस पास एम्बुलेन्स खडे किये जाये जिससे की किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल ट्रामा सेन्टर पर पहुचाया जाये समय से ईलाज प्रारम्भ हो सके और घायल व्यक्ति का जीवन बच सके।
Advertisement
उन्होने कहा कि स्कूल के वाहनों के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाये सलखन से डाला के बीच में सड़क के किनारे कोई स्थान चिन्हित किया जाये जहा पर पकड़े गये वाहनो को खड़ा करने हेतु डम्पिंग ग्राउन्ड बनाया जा सकें।
Advertisement
औड़ी रोड़ से शक्तिनगर मार्ग पर कट स्टोन लगाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जा सकें। अघोरी से चोपन सड़क मार्ग पर चलने वाले ओवर लोड़िग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। चार पहिया वाहन व ट्रक, हाईवा आदि वाहनों के तेज रफ्तार की निगरानी की जाये।
Advertisement
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की जाये और उन ड्राइवरों के वाहन लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।
Advertisement
इस मौके पर चारू द्विवेदी सी0ओ0,शैलेश ठाकुर अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड ए0के0 सिंह, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु सोनभद्र पुलिस की प्रतिबद्ध पहल
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद भर में महिला जागरूकता अभियान का व्यापक संचालन
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Advertisement
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी – मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
Advertisement
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
Advertisement
साथ ही आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
महिलाओं को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने, किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल देने एवं कानून का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
Advertisement
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
Advertisement
सोनभद्र पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी अपराध अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर दें। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस कार्यालय बना समाधान केंद्र—जनता दर्शन में एसपी सोनभद्र ने सुनी जनसमस्याएँ
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया।
Advertisement
जनता दर्शन में उपस्थित फरियादियों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं* से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को अवगत कराया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं कानून के दायरे में किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
Advertisement
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जिन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
Advertisement
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने का उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना एवं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 442.500 किग्रा गांजा जब्त*
आयशर डीसीएम से बरामद हुआ 442.500 किग्रा गांजा, दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
एसओजी व थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने हथवानी मोड़ पर की कार्रवाई
सोनभद्र। रविवार को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226, जो ओडिशा की ओर से शीशा लादकर आ रहा है। उसमें नाजायज गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हथवानी मोड़, थाना हाथीनाला क्षेत्र के अंतर्गत घेराबंदी कर चेकिंग की जाने लगी।
Advertisement
कुछ समय पश्चात रेनुकूट की ओर से उक्त वाहन आते दिखाई देने पर रुकने का संकेत दिया गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दबोच लिया गया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसके अंदर शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये है।
बतादें कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु एसओजी टीम एवं थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वाहन में शीशे की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। गाड़ी मालिक द्वारा हैदराबाद से वारदाना (जूट बोरा) लदवाकर भुवनेश्वर भेजा गया था। तीन जनवरी को वाहन खाली होने के बाद गाड़ी मालिक के निर्देश पर भुवनेश्वर से आगे खुर्दा स्थित मदीना होटल पर रुकने को कहा गया।छह नवरी को एक अन्य व्यक्ति वाहन लेकर आया और बताया कि शीशे के साथ अन्य सामान भी लोड है। शीशे की बिल्टी देकर उन्हें फिरोजाबाद के लिए रवाना किया गया। आठ जनवरी की रात्रि में फोन से बताया गया कि आगरा के बाद फिरोजाबाद जाना है। गांजे का भुगतान प्रायः आनलाइन किया जाता था तथा कभी-कभी नकद भी दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपित
– जावेद बाबूलाल महबूब शेख पुत्र बाबूलाल महबूब शेख निवासी – नलदुर्ग, तहसील तुलजापुर, थाना नलदुर्ग, जिला उस्मानाबाद (महाराष्ट्र)।
– इस्माइल हजरत जमादार पुत्र हजरत खासिम जमादार निवासी – अम्बेडकर नगर, फैझर रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, तुर्भे नाका थाना एमआइडीसी तुर्भे, जिला ठाणे, नवी मुंबई।
बरामदगी का विवरण 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किग्रा नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपये है। एक आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226 (अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये)। दो मोबाइल फोन, जामा तलाशी से 1,390।
गिरफ्तारी करने वाली टीम -प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह थाना हाथीनाला, उनि राजेश चौबे प्रभारी एसओजी, उनि राजनारायण यादव थाना हाथीनाला, उनि सुरेश राम यादव थाना हाथीनाला, हेका सतीश कुमार सिंह एसओजी, कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल एसओजी, सत्यम पांडेय एसओजी, अजीत यादव एसओजी, मनोज कुमार शर्मा थाना हाथीनाला, बृजेश कुमार यादव थाना हाथीनाला, अनुराग कुमार थाना हाथीनाला।
पुलिस का संदेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।
Advertisement
छह नवरी को एक अन्य व्यक्ति वाहन लेकर आया और बताया कि शीशे के साथ अन्य सामान भी लोड है। शीशे की बिल्टी देकर उन्हें फिरोजाबाद के लिए रवाना किया गया। आठ जनवरी की रात्रि में फोन से बताया गया कि आगरा के बाद फिरोजाबाद जाना है। गांजे का भुगतान प्रायः आनलाइन किया जाता था तथा कभी-कभी नकद भी दिया जाता था।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपित
– जावेद बाबूलाल महबूब शेख पुत्र बाबूलाल महबूब शेख निवासी – नलदुर्ग, तहसील तुलजापुर, थाना नलदुर्ग, जिला उस्मानाबाद (महाराष्ट्र)।
– इस्माइल हजरत जमादार पुत्र हजरत खासिम जमादार निवासी – अम्बेडकर नगर, फैझर रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, तुर्भे नाका थाना एमआइडीसी तुर्भे, जिला ठाणे, नवी मुंबई।
Advertisement
बरामदगी का विवरण 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किग्रा नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपये है। एक आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226 (अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये)। दो मोबाइल फोन, जामा तलाशी से 1,390।
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली टीम -प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह थाना हाथीनाला, उनि राजेश चौबे प्रभारी एसओजी, उनि राजनारायण यादव थाना हाथीनाला, उनि सुरेश राम यादव थाना हाथीनाला, हेका सतीश कुमार सिंह एसओजी, कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल एसओजी, सत्यम पांडेय एसओजी, अजीत यादव एसओजी, मनोज कुमार शर्मा थाना हाथीनाला, बृजेश कुमार यादव थाना हाथीनाला, अनुराग कुमार थाना हाथीनाला।
Advertisement
पुलिस का संदेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के माैसम में एक बार फिर से बदलाव की आहट है। सोमवार से प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होगा । पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ के असर से पारा गिरेगा और पश्चिमी यूपी में गलन बढ़ने और शीतलहर जैसे हालात बनने के आसार हैं। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिलने से राहत रही। बीते दो दिनों में दिन में धूप के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। प्रदेश भर में कोहरे के घनत्व में भी कमी देखने को मिली। माैसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के छह जिलों गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व संभल में शीतलहर की संभावनी जताई है। साथ ही अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई के 15 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार से यूपी में विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हवा का रूख फिर से उत्तरी पछुआ हो जाएगी। पश्चिमी यूपी में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन शाम से लेकर रात तक कड़ाके की ठंड रह सकती है। तराई में सुबह कोहरे का असर दिखेगा। घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,हापुड़, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के यज्ञ करता आचार्य सौरभ भारद्वाज जी ने बताया यज्ञ के तृतीय दिवस मे जौनपुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी जी ने श्री राम विवाह प्रसंग सुनाया मानस की चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सु दसरथ अजीर बिहारी।।
Advertisement
अर्थात जिसके घर में गांव में जिले में रामचरितमानस का पाठ होता है उसके घर में सदा ही भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है इसलिए नित्य सभी को श्री रामचरितमानस के इस चौपाई का पाठ करना चाहिए जिससे जीवन में सारे संकट को दूर करने का तारिका प्राप्त होता है। मानस की चौपाई पुत्री पवित्र किये कुल दोऊ।
Advertisement
अर्थात जिसके घर में कन्या का दान होता है वह जीवन में बहुत ही भाग्यशाली होता है हर सनातन धर्मावलंबी को कन्यादान जरूर करना चाहिए श्रोता कथा सुनकर हुए भाव विभोर। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, संजीव सिंह, मारकंडेय सिंह पटेल, रवि प्रकाश पांडे, धीरेंद्र पांडे, रुद्र प्रताप पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विधायक खेल महाकुंभ में आज तमाम विशिष्ठ जनों ने दर्ज कराई उपस्थिति प्रकाश पालीक्लिनिक ने जीत अपने नाम की
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के 18 वें दिन रविवार को क्रिकेट मैच का मुकाबला प्रकाश पाली क्लिनिक और सोनभद्र 11, के बीच विधायक भूपेश चौबे सीएमओ सोनभद्र पंकज कुमार रायडी एफ ओ सोनभद्र आशुतोष जायसवाल, SPO सदर शत्रुध्न त्रिपाठी, एक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ़ मुकेश श्रीवास्तव के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया।
Advertisement
प्रकाश पाली क्लिनिक की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित,20 ओवर में 05 विकेट खोकर शानदार 211,रनों का स्कोर खड़ा किया, प्रकाश पाली क्लिनिक की तरफ से अमित ने 24 बाल पे 49 रन तो वहीं शमशेर ने 52 बाल पे शानदार शतकीय पारी 104 रन की पारी खेल कर अपनी टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया , सोनभद्र 11, की तरफ से सुनील,आनंद,सम्राट ने 1.1 विकेट चटकाए।
Advertisement
जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनभद्र 11, की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 20 ओवर में,08 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी,सोनभद्र 11,की तरफ से आयुष वर्मा ने 88 रन तो वहीं प्रियांशु ने 24 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, प्रकाश पाली क्लिनिक की तरफ से मनीष सोनकर ने 03 विकेट तो सिद्धार्थ और शिवांश ने 1.1 विकेट चटकाए ,अतः इस मैच को प्रकाश पाली क्लिनिक की टीम ने 21 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है,,
Advertisement
सोनभद्र,11, की तरह से आयुष वर्मा ने 88 रन और 01 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को , डाएच पी सिंह सदर विधायक भूपेश चौबे पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा कमलेश चौबे व संतोष शुक्ला विकाश मिश्रा के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
AdvertisementAdvertisement
खेल में, रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ क्रिकेटर राम सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा, नगर महामंत्री अनूपम त्रिपाठी , पूर्व जिला मंत्री, सुनील सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष , संजय जायसवाल,महेवा ग्राम प्रधान, निशांत पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी, सभासद अनवर अली, अमन वर्मा, नवल बाजपेई, विकास मिश्रा, राजेश चौबे, जिला मीडिया प्रभारी , अनूप त्रिपाठी, मनोज सोनकर व अन्य सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोनभद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा विद्यार्थी सम्मेलन व युवा व्यावसायी सम्मेलन का भव्य आयोजन कराया गया।
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोनभद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को युवा विद्यार्थी सम्मेलन व युवा व्यावसायी सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह सोनभद्र नगर मे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारतमाता व स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, प्रान्त कार्यवाह राकेश तिवारी व अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर जी रहे।
बौद्धिक उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बौद्धिक उद्बोधन मे नरेन्द्र ठाकुर जी ने कहा कि, हमारे सामने भविष्य है। भविष्य में आने वाले सभी दायित्वों का सामना हमें करना है। इसलिए हर युवा को इस पर विचार करना होगा। मन में एक और बात आती है- मैं, परिवार, परिवार का दायित्व । मनुष्य अकेला जीवन नहीं जीता। मनुष्य परिवार के साथ जीवन जीता है।
Advertisement
वह किसी शहर या किसी गाँव में रहता है। उसके जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं। जैसे व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं, वैसे ही परिवार के जीवन में भी उतार-चढ़ाव होते हैं। गाँव, जिला ,राज्य ,देश पूरे विश्व में होता है। विश्व में जो कुछ होता है, उसका प्रभाव देश पर पड़ता है।
Advertisement
सही ढंग से जीने के लिए केवल स्वार्थ से काम नहीं चलता। देश के बारे में सोचे बिना जीवन ठीक नहीं चल सकता हैं। इसलिए जब हम देश के बारे में सोचते हैं, तो हम बहुत-सी बातें सोचते हैं- यह होना चाहिए, वह होना चाहिए। तो यह कौन करेगा? राष्ट्र निर्माण किसी एक दिन या एक पीढ़ी का कार्य नहीं होता, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें धैर्य, निरंतरता और त्याग की आवश्यकता होती है।
इसलिए त्वरित परिणामों की अपेक्षा किए बिना, लंबे समय तक समाज के बीच रहकर काम करने की आवश्यकता है। इसलिए, यदि कुछ ठीक होना है तो हमें स्वयं ठीक होना पड़ेगा। स्वस्थ रहना मतलब केवल शरीर से स्वस्थ रहना नहीं है। देश के बारे में सोचना भी एक आवश्यक कार्य है।
Advertisement
दूसरा अर्थ यह है कि मुझे अपने आप को इस योग्य बनाना होगा कि मैं देश के लिए उपयोगी हो सकूँ। हमें शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए। फिर हमें बुद्धि, ज्ञान, विवेक चाहिए। यदि बुद्धि गलत हो जाए, तो मनुष्य गलत मार्ग में फंस जाता है। यदि विवेक ठीक नहीं है, तो सब कुछ नष्ट हो जाता है। भाग्य से ही मनुष्य को सब कुछ नहीं मिलता, साथ-साथ परिश्रम करना पड़ता है। हम लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुके है।
Advertisement
हमें स्वयं को सुधारना होगा- बुद्धि से भी और मन से भी। यदि मैं ठीक रहना चाहता हूँ, तो मेरा परिवार, गाँव, जिला, राज्य ठीक रखना है, यदि देश को ठीक रखना है, तो यह अकेले व्यक्ति का काम नहीं है। कार्य हमें मिल-जुलकर करना होगा। और मिल-जुलकर करने के लिए हमें साथ चलना सीखना होगा, सबके साथ रहना सीखना होगा। हमें ऐसा स्वभाव बनाना होगा।
Advertisement
इसके लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यही प्रशिक्षण देता है- अकेलेपन में नहीं जीना, स्वार्थ से ऊपर उठकर जीना सिखाता है। निस्वार्थ बुद्धि से जीना इसका अर्थ यह नहीं है कि हम सब कुछ छोड़ दें। सबका कल्याण हो- पर सबसे पहले देश का कल्याण। फिर अपने क्षेत्र का, फिर अपने समाज का। सबसे अंत में मेरा। अंग्रेज़ों से पहले भी कई आक्रमण हुए थे, और अंग्रेज़ों के बाद भी यदि हम सावधान नहीं रहे तो फिर से दास बन सकते हैं। अब हमें जागना होगा।
Advertisement
इसलिए फिर से कुछ करना होगा। केवल क्रांति से देश नहीं बदलेगा। डॉ॰ हेडगेवार जी ने कहा कि समाज को बदले बिना देश नहीं बदलेगा। इसलिए उन्होंने ऐसा संगठन बनाने का निश्चय किया जो मनुष्य का निर्माण करे। इसका उद्देश्य था- चरित्रवान नागरिक बनाना। हम कौन हैं ? – पहले हमें यह जानना आवश्यक है। भारत को जानो। राष्ट्र क्या ? -राष्ट्र कोई अमूर्त विचार नहीं, बल्कि अपने आसपास का समाज ही राष्ट्र है, राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमा नहीं है, बल्कि वह एक सांस्कृतिक और नैतिक चेतना है,
Advertisement
जो पीढ़ी दर पीढ़ी प्रवाहित होती रहती है। इस चेतना को जीवित रखने का दायित्व किसी एक सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। इस सामूहिक दायित्वबोध को जगाना आवश्यक है। समाज को बदलने के लिए सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कारों की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसे नागरिक जो जहाँ भी रहें, जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, वहाँ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
Advertisement
व्यक्ति – निर्माण – अनुशासन, समय पालन, सहयोग, सेवा और देशभक्ति छोटे-छोटे काम (जो बिना सरकारी सहायता के, बिना पैसे हो सकते हैं) ट्यूशन, रोजगार आदि । वास्तविक राष्ट्रभक्ति का अर्थ है देश की भलाई के लिए अपने समय, शक्ति और संसाधनों का योगदान देना। इस योगदान में अहंकार, अपेक्षा या स्वार्थ का स्थान नहीं होना चाहिए। राष्ट्र की सेवा करना ही सच्ची देशभक्ति है। हमारा लक्ष्य एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है।
Advertisement
राष्ट्र की उन्नति केवल भौतिक प्रगति से नहीं मापी जा सकती। आर्थिक विकास आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना। यदि ये तत्व कमजोर पड़ जाएँ, तो कोई भी राष्ट्र लंबे समय तक सशक्त नहीं रह सकता। समाज और राष्ट्र का निर्माण केवल शाब्दिक प्रेरणा से नहीं होता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और सतत प्रयास की आवश्यकता होती है।
Advertisement
देश का विकास केवल सरकारी नीतियों, दूसरों पर निर्भर रहकर या बाहरी सहायता से नहीं होता, बल्कि प्रत्येक नागरिक के प्रयासों, विचारों और संस्कारों से संभव होता है। इसलिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्हें जीवन में लागू करना पड़ता है। जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों और अधिकारों को संतुलित रूप से समझता है,
Advertisement
तभी वह समाज और राष्ट्र के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकता है। जो समाज केवल अधिकार मांगने पर निर्भर रहते हैं, वे जल्दी अस्थिर हो जाते हैं। स्थायी परिवर्तन और प्रगति तभी संभव है जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और लगन से करे। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करता है, तो एक समृद्ध और संगठित समाज की नींव मजबूत होती है।
जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिकता के बिना कोई भी राष्ट्र या समाज स्थायी रूप से प्रगति नहीं कर सकता। जब व्यक्ति अपने घर, परिवार, गाँव और समाज में सही कार्य करता है, तभी देश सच्चे अर्थों में मजबूत बनता है। “व्यक्ति का विकास, समाज का विकास और राष्ट्र का विकास आपस में जुड़े हुए हैं। घर से शुरू होकर पूरे देश तक जिम्मेदारी निभाना हमारा कर्तव्य है।
“उन्होंने पंचपरिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,स्व आधारित जीवन स्वदेशी स्वावलंबन,आत्मनिर्भरता – Job seekar नहीं Job provider बनें। स्वभाषा, वेषभूषा, हस्ताक्षर, जन्मदिन मनाने की पद्धति ,भोजन आदि। संगठित समाज – आज छुआछूत, अस्पृश्यता, भेदभाव – इन सबका अंत। क्योंकि राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब समाज समरस होगा।
मंदिर, पानी, श्मशान में कोई भेदभाव न हो। । जब समाज में सद्भाव, समरसता होगी तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। कर्तव्यबोध – आदर्श नागरिक कैसा होता है – कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समाज के प्रति संवेदनशील। हर व्यक्ति अपने जीवन के छोटे-छोटे कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाए, तो वही मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।
यदि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्यबोध जाग्रत होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। परिवार संस्कार परंपरा जीवन मूल्य समाज के लिए कुछ करना। भोजन अपना साथ में करना। पर्यावरण संरक्षण पेड़ लगाना, पानी बचाना ,प्लास्टिक से मुक्ति स्वच्छता आदि। किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसके आज के युवाओं के चरित्र, सोच और संस्कारों पर निर्भर करता है।
Advertisement
युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव होना चाहिए। उपस्थित लोगों ने कर्तव्य,दायित्व के संबंध में जिज्ञासा प्रश्न पूछे जिनका नरेन्द्र ठाकुर जी ने समुचित उत्तर दिया। सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित ने किया।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश, जिला प्रचारक राहुल, कार्यक्रम संयोजक रंजीत,जिला कार्यवाह दिनेश,नगर संघचालक संगम गुप्ता,कीर्तन सिंह,महेश शुक्ला, नीरज सिंह,नगर प्रचारक हरेंद्र, संतोष चौबे,मनोज जालान, जे0बी सिंह ,रामलगन,अवध,नंदलाल,कृष्ण प्रताप,आशीष शुक्ला, आलोक चौबे,आशुतोष , विवेक ,मृगांक , कुंवर ,शशांक शेखर,धनंजय आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी प्रभावित हैं। विधायक को लिखें पत्र में उन्होंने खेल की प्रशंसा की है और कहा है कि इससे युवाओं में आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
Advertisement
सदर विधायक भूपेश चौबे एक सप्ताह पूर्व विधायक खेल महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिले थे उसे दौरान उन्होंने विधायक को इसके लिए बधाई दी थी और कहा था की आलोचनाओं प्रत्यालोचनाओं की परवाह किए बगैर यदि आदमी अपने कर्तव्य पथ पर डटा रहे तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता आलोचनाएं होती रहती हैं।
Advertisement
इसी क्रम में अब उन्होंने पत्र लिखकर विधायक खेल महाकुंभ की प्रशंसा की है उन्होंने पत्र में लिखा है कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं बल्कि अनुशासन धैर्य नेतृत्व टीम भावना और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम है
Advertisement
स्वस्थ निर्माण और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेलों के माध्यम से संस्कृति व प्रतिभा को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है
Advertisement
उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है कि इसी क्रम में सोनभद्र में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता एक सराहनीय पहल है इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने व उनमें आत्मविश्वास पैदा करने का सराहनीय प्रयास हो रहा है मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्षेत्र की बालको बालिकाओं युवाओं बुजुर्गों की सक्रिय सहभागिता आयोजन को समावेशी वी प्रेरणादाई स्वरूप प्रदान कर रही है
Advertisement
मुख्यमंत्री ने इस खेल की आयोजकों जनप्रतिनिधि व खिलाड़ियों को शुभकामना प्रेषित की है और धन्यवाद दिया है। विधायक खेल महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री का पत्र जैसे ही जनपद में वायरल हुआ खिलाड़ियों आयोजको , खिलाड़ियों में एक नया उत्साह नया संकल्प नई चेतना को जागृत कर गया है मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र पर आयोजक मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कियाहै
उद्योग व्यापार संगठन ने किया जनपद पुलिस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नगर रणधीर मिश्रा, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, कोतवाली प्रभारी माधव सिंह को किया गया सम्मानित
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित जनपद पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल यू. डी. में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे। जिन पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नगर रणधीर मिश्रा, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, कोतवाली प्रभारी माधव सिंह उपस्थित रहे।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय, संवाद एवं सहयोग की भावना में विश्वास करता है।
संगठन जहां एक ओर जनहित से जुड़ी समस्याओं का निराकरण न होने पर विरोध करता है वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी करता है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि 18 अक्टूबर 2025 को दो कंटेनर वाहनों से कुल 399 प्लास्टिक की बोरियों से भरी प्रतिबंधित नशीली औषधि 100 एम एल की 1 19675 सीसी बरामद की गई थी।
Advertisement
जो झारखंड जा रही थी उक्त सिरप में कोडिन नामक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ पाया गया इसके बाद सोनभद्र पुलिस एसआईटी गठित कर पूरे देश में छापा मारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद किया यह एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
Advertisement
श्री शर्मा ने कहा कि दूसरी घटना 23 नवंबर को मध् निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना बिहार द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस टीम द्वारा रेनुकूट ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया जिसमें 680 पेटियों 15126 बोतल लगभग 6085 लीटर अवैध शराब बरामद किया जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 35 लाख आंकी गई और इसमें एक अंतरराष्ट्रीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
तूने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आइजीआरएस पोर्टल पर माह दिसंबर में प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त किया है पुलिस ने कुल 125 में से 125 अंक हासिल किया है यह भी सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि रही।
Advertisement
इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, धर्मराज सिंह राजकुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह, अमित अग्रवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी,अभिषेक गुप्ता, विनोद जायसवाल,
Advertisement
सुनील सरोज सूर्या जायसवाल,कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, जसराज सिंह, अभिषेक साहू, पंकज कनोडिया, दिल करण सिंह, अभिषेक केसरी, ओबरा व्यापार संगठन से मिथलेश अग्रहरि, सुरेश सिंह, शुभम त्रिपाठी, राकेश पाठक, अभिषेक अग्रहरी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।