पीएलवी कमाल अहमद समेत सर्वश्रेष्ठ सेवक हुए सम्मानित
सोनभद्र। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल पीएलवी पैनल अधिवक्ता एवं मध्यस्थता तथा लीगल एड क्लीनिक में सर्वश्रेष्ठ सेवा दे रहे एक-एक व्यक्तियों को अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र ने सम्मानित किया और कहा कि हमारे समस्त एलएडीसीएस, अधिवक्ता, मेडिएटर और पीएलवी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
Advertisment
सर्वश्रेष्ठ मधस्थता में सत्या रमन त्रिपाठी, श्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता शाहिन वारसी, श्रेष्ठ लीगल एड क्लिनिक हेतु संत कीनाराम महाविद्यालय स्थित लीगल एड क्लिनिक तथा सर्वश्रेष्ठ परा विधिक स्वयं सेवक कमाल अहमद को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने सम्मानित किया।
सोनभद्र। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में निरंतर जनजागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
Advertisment
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारु द्विवेदी जिले ओबरा एव थाना चोपन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मलिन बस्ती में जाकर स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
Advertisement
वही नगर के शीतला चौक पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में उपस्थित व्यापारियों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सड़क सुरक्षा के नियमों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों तथा महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930 व 112 की जानकारी दी गई।
Advertisement
वहीं यातायात प्रभारी निरीक्षक केके शुक्ला द्वारा मौजूद लोगों को यातायात माह में सुरक्षित चलने को व नियम कानून का पालन करने को बुकलेट देकर जागरूक किया गया।
श्री शुक्ला ने बताया कि सुरक्षित यातायात, सुरक्षित समाज और सशक्त नारी ही मजबूत राष्ट्र की पहचान हैं। इस मौके पर भरत राय, अभय त्रिपाठी, दिनेश यादव, सूर्यप्रकाश, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे
सोनभद्र। 30 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन कार्य संपन्न हुआ । कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह द्वारा क्रीड़ा में आल ओवर में प्रथम स्थान पर करमा विकास खण्ड द्वितीय स्थान पर घोरावल विकास खण्ड तथा तृतीय स्थान पर चोपन विकास खण्ड रहा, इन सभी प्रतिभागी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया।
Advertisement
वही उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों व बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा सभी विकास खण्ड के प्रतिभागी छात्रों एवं शिक्षकों तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी का आभार प्रगट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की गई।
Advertisment
इस अवसर पर मंच का संचालन अमित कुमार पाण्डेय, आनंद त्रिपाठी व आनंद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
Advertisement
अतिथि द्वारा बच्चो को खेल के प्रति उत्साहित करते हुए विभित्र प्रतियोगिता के बारे में छात्रों का ध्यान केंद्रित कराते हुए उनको खेल भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य में होने वाले सभी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Advertisement
अभिलेख का कार्य आशीष निरंजन व उनके सहयोगियों द्वारा तैयार किया गया। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपादित करते में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, उनकी व्यायाम टीम शिक्षक और निर्णायक मंडल में सम्मिलित सभी लोगों के प्रति आभार प्रगट किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सभी शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारीगणों का सहयोग के लिए आभार एवम् धन्यवाद प्रदान करते हुए कार्यक्रम के समापन कि घोषणा किया गया।
Advertisement
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी लोगो द्वारा अपने अपने ब्लॉक के बच्चों को समय से सकुशल घर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया तथा सभी विजेता टीम को मण्डल में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाए प्रेषित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय, अरविन्द पटेल, महेन्द्र मौर्य, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, विश्वजीत सिंह, लोकेश मिश्रा
सोनभद्र। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गणना प्रपत्र फार्म का वितरण कराया गया।
Advertisement
वही जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को वितरित किया जा रहा गणना प्रपत्र फॉर्म के वितरण की प्रगति का जायजा विधानसभा घोरावल के बूथ संख्या 65 खरुआव पर पहुंचकर लिए।
AdvertismentAdvertisement
इस मौके पर बीएलओ वंदना देवी यूथ पर मौजूद मिली। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घोरावल को निर्देशित करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र के वितरण का कार्य दो-तीन दिवस में शत प्रतिशत होना सुनिश्चित किया जाए।
AdvertisementAdvertisement
बीएलओ की सहायता हेतु अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग लेकर गणना प्रपत्र फार्म वितरण कराना सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्र फार्म के वितरण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तहत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गणना प्रपत्र फार्म का वितरण कराया गया।
Advertisement
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्र फार्म वितरण का मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन भी किए।
Advertisement
इस मौके पर उप जिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहें।
थाना रायपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा सहित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। थाना रायपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं असलहा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
Advertisement
रविवार को थाना प्रभारी राम स्वरूप वर्मा व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व देखभाल ड्यूटी के दौरान कोटिदाई मंदिर पुलिया के पास पहुंचे, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
Advertisement
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान रामबली यादव पुत्र शिव सागर यादव निवासी ग्राम रायपुर भुसौलिया थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 🔹 एक अदद देशी तमंचा .315 बोर 🔹 दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।
Advertisement
अभियुक्त से असलहा रखने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, परंतु वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में बताया कि यह तमंचा वह अपने पास सुरक्षा हेतु रखे था।
Advertisement
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अभियुक्त पहले से मु0अ0सं0 145/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था।
Advertisment
गिरफ्तारी/बरामदगी टीम:- 👮♂️ प्रभारी निरीक्षक – राम स्वरूप वर्मा 👮♂️ उ0नि0 – नरेंद्र प्रसाद सिंह 👮♂️ हे0का0 – विनय यादव 👮♂️ का0 – मुकेश कुमार सिंह
Advertisement
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने टीम को तत्परता एवं सतर्कता के लिए सराहा तथा जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
राज्यपाल असम के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण स्थल का सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
सोनभद्र। राज्यपाल असम लक्ष्मण आचार्य के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर द्वारा भ्रमण स्थल का सुरक्षा दृष्टिकोण से गहन निरीक्षण किया गया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन, मार्ग डायवर्जन, वीआईपी मूवमेंट, एवं पुलिस बल की तैनाती आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
Advertisment
अधिकारियों द्वारा सम्बंधित प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Advertisement
पुलिस द्वारा माननीय राज्यपाल असम जी के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
सोनभद्र। रविवार को थाना चोपन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मलिन बस्ती में जाकर CO सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
Advertisement
इसी क्रम में रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना चोपन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मलिन बस्ती में जाकर स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
Advertisment
क्षेत्राधिकारी द्वारा उपस्थित बच्चों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सड़क सुरक्षा के नियमों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों तथा महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930 व 112 की जानकारी दी गई।
Advertisement
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि सुरक्षित यातायात, सुरक्षित समाज और सशक्त नारी ही मजबूत राष्ट्र की पहचान हैं।
सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के पटना शिव मंदिर परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक में सदर विधायक ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। पार्टी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारीयो की भीड़ को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने भी भाजपा की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए यह कार्यक्रम शुक्रवार देर शाम तक चला पटना शिव मंदिर परिसर में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता सुबह से ही इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।
AdvertisementAdvertisement
निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर फोकस करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मतदाता सूचियां समय-समय पर संशोधित होती रही हैं यह प्रक्रिया लंबे समय से जारी है उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिनकी मृत्यु हो चुकी है जो गलत तरीके से कहीं मतदाता बन बैठे हैं
Advertisment
उनका नाम किसी भी सूरत में मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए यही इसका विशेष प्रयोजन है यह कार्य संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है विपक्ष के लोग जहां चुनाव हार जाते हैं वहां उन्हें वोट चोरी नजर आती है जबकि देश में ऐसा कहीं कुछ भी नहीं है विपक्षों की लुटिया मतदाताओं ने डुबो दी है इससे खार खाकर विपक्षीअनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।
Advertisement
विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश में इन दोनों विकास की गति तेज है। इसके पीछे प्रमुख कारण यह है कि पहले लोगों को गुंडों माफियाओं का डर सताता था। बड़े-बड़े पूंजीपति उद्योगपति उत्तर प्रदेश समिति कई राज्यों में उद्योग लगाने से डरते थे आज गुंडाराज वह माफिया राज समाप्त हो चुका है अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे लोग समाप्त हो चुके हैं
Advertisement
भूपेश चौबे ने कहा कि हर कार्यकर्ता हर पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर सजग व सावधान रहे विपक्षी अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं यदि कार्यकर्ता सक्रिय रहा तो विपक्ष की कोई दाल गलने वाली नहीं है
Advertisement
इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने भी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सक्रिय रहे और यह देखें की कोई भी फर्जी नाम जुड़ने ना पाए और किसी भी मतदाता का जो उसे मतदान केंद्र का है उसका नाम कटने ना पाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नगवा आलोक सिंह, संतोष शुक्ला, अनिल सिंह, चतरा मंडल के अध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद बिंद, पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर सिंह समय तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे
सोनभद्र। शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन पर आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
Advertisement
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना पन्नूगंज पर आयोजित समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देश दिए गए कि भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी समस्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कई प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
AdvertisementAdvertisement
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के सभी थानों पर कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए — जिनमें से
पुलिस से संबंधित : 12 राजस्व से संबंधित : 88 कुल 10 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु 12 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।
आजादी की लड़ाई में सोनभद्र के आदिवासियों की भूमिका’’ विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सोनभद्र। शनिवार को ग्राम-भलपहरी, पो-बचरा, सोनभद्र में भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वीं जयंती वर्ष पखवाड़ा (दिनांक 1 से 15 नवम्बर 2025) अन्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस’’ एक दिवसीय संगोष्ठी ‘‘आजादी की लड़ाई में सोनभद्र के आदिवासियों की भूमिका’’ का आयोजन जनजातीय शोध एवं विकास सस्थान के तत्वावधान में किया गया।
Advertisement
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य- ब्यासचन्द्र विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान-जगदीश सिंह व अतिथि हरी प्रसाद पच्ची ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यपर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
Advertisement
मुख्य अतिथि श्री ब्यास ने कहा कि भारत की आजादी में देश के आदिवासियों का महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस आजादी की लड़ाई में जनपद सोनभद्र का अहम योगदान रहा। जिसमें यहा के प्रत्येक आदिवासी समुहों ने योगदान दिए जिसमें गोंड, खरवार चेरो पनिका समाज के आदिवासी नायको ने 1942 एवं 1947 के भारत छोड़ो आन्दोलन आदि में बड़चढ़कर योगदान दिया।
Advertisement
लेकिन इतिहास के पन्नों में इन आदिवासी महानायकों की बलिदान आज हम सब के बीच से धुमिल होता जा रहा है। लेकिन हमे गर्व है कि जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, उ0 प्र0 इन महापुरूषों को बचाने का कार्य जन जागरूकता के माध्यम से कर रहे है इसके लिए संस्थान को बधाई एवं धन्यवाद करता हूॅ।
Advertisment
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि हमारा जनपद जितना प्राकृतिक संपदा और धरोहर से सपृक्त है उतना ही महत्वपूर्ण भी है। देश को आजादी दिलाने में भी शौर्य और साहस के साथ अपना योगदान यहा के आदिवासी जनजाति समाज ने अंग्रेजी हुकूमत हो मुहतोड़ जवाब दिया, उन महानायकों को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिनके वजह से हमारे जिले का नाम मान सम्मान बढ़ता है।
Advertisement
कार्यक्रम में युवा समाज सेवी धनसिंह ने कहा कि हम सभी युवा वर्ग को आगे आकर अपने जनपद के आदिवासी महानायको के इतिहास को सबके सम्मुख कर इन पर शोध एवं पुस्तक लेखन का कार्य संस्थान के माध्यम से किया जाएगा।
Advertisement
जिसके लिए हम युवा तत्पर है। साथ ही मैं संस्थान के सचिव डाॅ बृजभान मरावी को धन्यवाद एवं बधाई देता हूं कि छोटे-छोटे कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरूकता आयोजित कर राष्ट्रीय एकता की डोर में मजबूत बनाते हुए मुख्य धारा से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है और विकसित भारत की तरफ अग्रसर करने में सहयोग दिया जा रहा है।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ओल्को एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन हरी प्रसाद पच्ची ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार, काशी चरण, रामस्वरूप सिंह, उजागीर सिंह, तरुण कुमार गोंड़, ममता गोंड, गीता, प्रीति, किरण गोंड़, रेखा देवी आदि लोग ग्रामीण जन उपस्थित रहें।