डी.बी.ए. सोनभद्र ने मनाया राष्ट्रीय संविधान दिवस

HIGHLIGHTS

  • संविधान दिवस संवैधानिक मूल्य, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा डी बी ए सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।             

अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है, दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था, इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Advertisement 

महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में संवैधानिक मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

Advertisement

यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय समर्पण और अथक परिश्रम का सम्मान करता है, जिन्होंने 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिनों की कड़ी मेहनत से इस अद्वितीय दस्तावेज़ का मसौदा तैयार किया।

Advertisement

संविधान दिवस हमें हमारे मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करता है, साथ ही हमें अपने मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाता है, क्योंकि राष्ट्र का निर्माण केवल अधिकारों के उपभोग से नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के निर्वहन से होता है।                                                                              

Advertisement

संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार मौर्य, कामता प्रसाद यादव, रियाज खान, संदीप जायसवाल, वीरेंद्र कुमार राव, राजेंद्र कुमार यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, विजय सक्सेना,  सुदेश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, शिव शंकर राव आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य का ABVP कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, मामला छात्र की बर्बरता से पिटाई किए जाने का…

HIGHLIGHTS

  • 12 के छात्र की फीस नहीं जमा हुई तो गुंडागर्दी पर उतर आए जयपुरिया स्कूल के प्रिंसिपल साहब…

सोनभद्र। जयपुरिया स्कूल रॉबर्टसगंज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र की बर्बरता से पिटाई किए जाने एवं विद्यालय में अभद्रता पूर्वक व्यवहार किए जाने को लेकर नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य का पुतला फूंक कर विरोध जोरदार प्रदर्शन किया गया।

बतादें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा रॉबर्टसगंज नगर के जयपुरिया स्कूल में प्रधानाचार्य के द्वारा कक्षा 12 वीं के छात्र की बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने एवं विद्यालय से निष्कासित किए जाने के विरोध में विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement 

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मांग किया गया कि तत्काल प्रधानाचार्य को निलंबित किया जाए एवं भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की घटनाएं किसी भी छात्र के द्वारा ना हो इसके लिए विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और छात्र को न्याय दिया जाए।

Advertisement

प्रदर्शन का नेतृत्व विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने किया इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक मृगांक दुबे, आशुतोष मोदनवाल, नगर मंत्री चूर्क  आदर्श, नगर सह मंत्री राज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ, उत्तम,सक्षम, अनुराग, शिवम, कृष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गुरुद्वारे में हुआ शबद कीर्तन का आयोजन, मनाई गई गुरु तेगबहादुर की 350 वीं शहीदी दिवस

HIGHLIGHTS

  • गुरु तेगबहादुर के 350 वीं शहीदी दिवस पर शब्द-कीर्तन का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जिले में सिख धर्म के नौवें गुरु व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वीं शहीदी दिवस पर मंगलवार को सोनभद्र नगर स्थित स्थित गुरुद्वारा साहिब द्वारा शबद-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा हुँचकर गुरु साहिब के आगे नतमस्तक हुए।

इस कार्यक्रम की शुरुआत शब्द-कीर्तन से हुई, जिसमें रागी जत्थे ने गुरु तेग बहादुर जी के उपदेशों, त्याग और मानवता की रक्षा हेतु किए गए उनके बलिदान की महिमा का गायन किया। कीर्तन के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक और शांतिमय वातावरण बना रहा।

Advertisement 

बताया गया कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवीय मूल्यों और स्वतंत्रता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका बलिदान पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। उनका संदेश साहस, करुणा, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है।

Advertisement

श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने और समाज में भाईचारे, सेवा तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम के उपरांत अरदास की गई और गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। गुरुद्वारा परिसर दिनभर कीर्तन, सेवा और भक्ति से गूंजता रहा और संगत ने गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया।

Advertisement

इस मौके पर सरदार दया सिंह, अजीत सिंह भंडारी, जशवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, विसुन सिंह, राजकुमार सिंह, रवि सिंह, मीना, महेंद्र कौर, रजिंदर कौर, सुरजन सिंह, तृप्ति कौर आदि श्रद्धालू मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रीराम मंदिर अयोध्या के शिखर हुए ध्वज आरोहण के अवसर सोनभद्र में मनाई गई खुशियां: हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, बांटी गई मिठाइयां

HIGHLIGHTS

  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर हुए भगवा ध्वज आरोहण के अवसर पर हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
  • श्री राम दरबार अखाड़ा समिति ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

सोनभद्र। धर्म नगरी अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर हुए भव्य भगवा ध्वज आरोहण के अवसर पर मंगलवार को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण मानवता के लिए धर्म और कर्म का आदर्श स्थापित करने वाले भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने भव्य और दिव्य मंदिर के शिखर पर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत के करकमलों से, संत समाज की पवित्र उपस्थिति में विधिवत धर्मध्वज स्थापित हुआ।

Advertisement 

माता सीता और प्रभु श्रीराम के विवाह के पवित्र दिन पर यह ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ है। यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह धर्मध्वज प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों को जानने तथा उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement

इसके पूर्व राम जानकी मंदिर के शिखर पर समिति के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा नवीन भगवान ध्वज लगाकर मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार की मूर्ति की दिव्य आरती की गई।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, धर्मवीर तिवारी, महामंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेश बंसल, कौशल शर्मा, मनोज जालान नवल बाजपेई, मनीष खंडेलवाल, उमेश केसरी, प्रकाश श्रीवास्तव,चंदन केसरी, योगेश सिंह, विनोद केसरी, हर्ष केसरी, अखिलेश कश्यप इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 400 जोड़ों की रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदानः संजीव गोंड़

सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित उरमौरा के डायट परिसर मे हुआ जिसमें कुल 400 जोड़ों की शादी रीति-रिवाज और परंपरागत विधि-विधान के साथ कराई गई।

Advertisement 

इस सामूहिक में 395 जोड़े सनातन धर्म से और 5 जोड़े मुस्लिम धर्म से शामिल रहे। इस सामूहिक विवाह में समावेशी सोच और सामाजिक सौहार्द की डालक देखने को मिला।

सामूहिक मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत मिलने वाली एक लाख रुपये की सहयोग राशि में 60 हजार रुपये सीधे नवविवाहित जोड़ों के बैंक खातों में भेजा गया, 25 हजार रुपये का घरेलू सामान और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किया गया।

Advertisement

इस पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा, भोजन, मंडप व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। परिजनों ने भी इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल आर्थिक बोझ को काफी कम कर देती है।

Advertisement

वहीं इस योजना को लेकर मीडिया से बात करने हुए योगी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Advertisement

सरकार हर जोड़े को एक लाख रुपये का सहयोग देती है, ताकि बिना आर्थिक परेशानी के उनके जीवन की नई शुरुआत हो सके। आज 400 जोड़ों को आशीर्वाद देने का सौभाग्य मिला और हम सभी के लिए ये सुखद अवसर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्यस्तरीय क्रिकेट ट्रायल में जिले की दो बेटियो का हुआ चयन

HIGHLIGHTS

  • राज्यस्तरीय क्रिकेट ट्रायल में जिले की दो बेटियो का हुआ चयन
  • बीएसए समृद्धि क्रिकेट एकेडमी की दो बेटियो के चयन से लोगो मे हर्ष

सोनभद्र। जनपद में बनवासी सेवा आश्रम, गोविंदपुर में संचालित बीएसए समृद्धि क्रिकेट एकेडमी की दो प्रतिभाशाली बेटियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए चयन हुआ है। यह ट्रायल 26 नवंबर को कानपुर में आयोजित होगा। इन दोनो बेटियो के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



इस सम्बंध में एकेडमी के मैनेजर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र से प्रतिभाओं का राज्य स्तर पर पहुँचना गर्व की बात है। चयनित खिलाड़ी रम्भा सिंह एवं प्रेमशिला, दोनों गोंड आदिवासी समाज से हैं और शिक्षा निकेतन, गोविंदपुर की छात्राएँ हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement



इस एकेडमी के बॉलिंग कोच सुऐब, बैटिंग कोच निशांत कुमार, देवनाथ सिंह, विमल सिंह सहित स्कूल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement
Advertisement 

वहीं एकेडमी के सभी लोगो ने भरोसा जताया कि वे राज्य स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जनपद ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, किया उपभोक्ता को जगरूक

HIGHLIGHTS

  • बिजली बिल राहत योजना का उपभोक्ता उठाये लाभ, विद्युत विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
  • बकायेदारों को बिल जमा करने को कहा, व्याज में मिलेगी छूट

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र,बभनी। स्थानीय विद्युत उपखंड बभनी में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बकाया बिजली बिलों पर मिलने वाली छूट और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।

Advertisement

अवर अभियंता महेश ने इस उपभोक्ता जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। विद्युत कर्मियों ने बभनी मोड़, बभनी बाजार, परसाटोला, आसनडीह, पिपराखाड़, घघरी, सागोबाध, घघरा, अहीरबुडवां भ्रमण करते हुए लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Advertisement

रैली के दौरान बकाया बिजली बिल जमा करने पर मिल रही छूट, समय पर बिल भुगतान, अनधिकृत कनेक्शन न लेने और सुरक्षित विद्युत उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कई योजनाएं चला रहा है, जिनका लाभ समय पर बिल जमा कर उपभोक्ता आसानी से उठा सकते हैं।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि शासन द्वारा बिजली बकायेदारों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना 2025-26’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मूलधन में 25% और सम्पूर्ण व्याज माफी का प्रावधान है।

Advertisement

यह योजना जल्दी आयें ज्यादा लाभ पाये के सिद्धांत पर आधारित है। एक कि.वा. एवं 2 कि.वा. के समस्त घरेलू एवं 1 कि. वा. के वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं जिनका अन्तिम भुगतान 31 मार्च के पूर्व हुआ है या जिनका भुगतान कभी नहीं हुआ है, के विलम्बित भुगतान अधिभार में शत प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में भी भारी छूट मिलेगा।

Advertisement

प्रथम चरण 01 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहा है इस योजना के प्रति विद्युत कनेक्शन धारकों को जागरूक करने के लिए पूरे जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों के कर्मचारी और अधिकारी जनता के बीच रैलियां निकाल रहे हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करना और सरकार के राजस्व में वृद्धि करना है।

Advertisement 

इस जागरूकता रैली में अवर अभियंता महेश कुमार, प्रमोद जायसवाल, अशोक कुशवाहा, बलिन्दर सिंह, शिव शंकर, रामनरायण, अनिल, संजय, उदय, भोला, अवधेश, प्रेम आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राम मंदिर में ध्वजारोहण: बटन दबते ही मंदिर के शीर्ष पर फहराया ध्वज, मोदी हुए भावुक; आंसू पोछते दिखे साधु- संत

अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण पूरा हुआ। पीएम मोदी के बटन दबाते ही झंडा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता हुआ मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हो गया। जैसे-जैसे झंडा ऊपर चढ़ता गया पीएम मोदी टकटकी लगाए उसे देखते रहे। पीएम मोदी इन पलों में भावुक नजर आए

ध्वजारोहण के समय सामने की कतार में साधु-संत बैठे हुए थे। वह भी भावुकता में अपने आंसू पोछते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के करीब आठ हजार लोग आमंत्रित किए गए थे।


शुभ मुहूर्त पर हुआ ध्वजारोहण
निर्धारित शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्मध्वज फहराया। जैसे ही केसरिया ध्वज पवन के संग लहराया, पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूँज उठा। क्षण भर में वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया और श्रद्धालुओं की भावनाएँ उमंग में बदल गईं

धर्मध्वज फहराने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यापक पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। यज्ञकुंडों से उठती आहुतियों की सुगंध और नगाड़ों की गूँज ने समारोह को भव्यता प्रदान की। पीएम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सनातन परंपरा की अखंडता, आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संदेश दिया।

इस अवसर पर देश-दुनिया से आए संत-महंत, विशिष्ट अतिथि और हज़ारों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच राम नगरी उत्सव के रंग में डूबी रही। मंदिर परिसर से लेकर सरयू तट तक हर ओर दीप, पुष्प और रंगोलियों से सजा माहौल इस ऐतिहासिक उत्सव का साक्षात अनुभव करा रहा था

चार से पांच मिनट के संक्षिप्त ध्वजारोहण अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर ध्वज फहराया। सात हजार अतिथि समारोह के साक्षी बने।, जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, , धर्मगुरु, व्यापार जगत के प्रमुख नाम, दलित, वंचित, किन्नर और अघोरी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल रहे।

बिहार ले जाई जा रही 1 करोड़ से अधिक कीमत की अवैध अग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • ट्रक से बरामद हुई एक करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार
  • फर्जी कागजात पर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था अवैध अग्रेजी शराब

सोनभद्र। जनपद में यातायात माह एवं अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटियों में 6085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने ट्रक सहित बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 35 लाख रुपये बताया है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यातायात माह में चेकिंग एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रेणुकूट-दुद्धी मार्ग,

ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका गया। जिसकी तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटी, 15120 बोतल, 6085.44 लीटर

Advertisement 

अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्राण्ड) बरामद की गई। इस बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। वही मौके से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

इस संबंध में थाना दुद्धी पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक बभूता राम पुत्र तिलोका राम 22 वर्ष, निवासी उत्तरी डेरा रेडाना थाना रामसर जिला बाड़मेर राजस्थान ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तार ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का स्वामी संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। उसके द्वारा पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के उद्देश्य से ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे।

Advertisement

ट्रक स्वामी द्वारा उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जांच के दौरान इन्हें दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सकें। वही पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त शराब को बिहार राज्य में डिलीवर किया जाना था तथा डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी।

Advertisement

अवैध तस्करी में प्रयुक्त शराब की असली बारकोड हटाकर उस पर दूसरा बारकोड चस्पा कर देते है। बरामद शराब पर भी बारकोड परिवर्तित पाए गए हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ अवैध शराब की अधिक कीमत मिलने से तस्करों को बड़ी आमदनी होती है। अभियुक्त इससे पूर्व भी शराब की ऐसे कई खेप इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर ले जा चुका है।

Advertisement

वांछित अभियुक्त
1. संजय सिंह देवड़ा पुत्र चन्द्र सिंह देवड़ा, निवासी H.N.-132, वार्ड नं.9, तेजाजी मंडी, उसरागर, रतलाम (MP), C/O सेक्टर नं.1, गांधी नगर, चित्तौरगढ़ (राजस्थान) (ट्रक/वाहन स्वामी) ।

बरामदगी :- 680 पेटी (15120 बोतल) 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, अशोक लीलैंड ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492, एक एंड्रॉयड मोबाइल, नगद 10,200 रुपये व चार कूटरचित प्रपत्र।

Advertisement

पुलिस टीम :- उप निरीक्षक हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, उप निरीक्षक जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार, उप निरीक्षक श्यामजी सिंह यादव, सर्वेश कुमार सिंह, मो० खालिद खान, लक्ष्मण शंकर यादव, आनंद कुमार यादव शामिल रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वापस मिले फ्रॉड किए गए 37,250 रूपये

HIGHLIGHTS

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर बाजार निवासी संतोष कुमार के खाते से बीते 4 अगस्त को साइबर फ्रॉड से निकाले गये 37,250 रूपये साइबर टीम ने वापस दिलाये है। पैसा पुलिस के मुताबिक बीते 4 अगस्त 2025 को संतोष के खाते से 37,250 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गया था।

Advertisement

आवेदक द्वारा हेल्पलाइन 1930 और साइबर गवर्नमेंट. इन के सहायता से शिकायत दर्ज कराई थी। हरकत में आयी शक्तिनगर साइबर टीम द्वारा एनसीआर पोर्टल का अवलोकन करने के बाद संबंधित खाते को होल्ड कराकर पैसा वापस दिलाया गया।

Advertisement

थाना प्रभारी रामदास राम नें बताया की अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम / मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर / नेट बैंकिंग की जानकारी / पासवर्ड / OTP शेयर न करें व अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक न करने की भी अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें