पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी राजेश शर्मा को हुई 3 वर्ष की कैद

HIGHLIGHT

  • पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी राजेश शर्मा को हुई 3 वर्ष की कैद
  • 6 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर मे घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश शर्मा को 3 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

लोउसके ऊपर 6 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र  निवासी एक व्यक्ति ने रायपुर थाने में 18 जून 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि सुबह 7:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपने पुराने घर का खपरैल लेने गया था

Advertisement

उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी तभी राजेश शर्मा पुत्र रामवृक्ष शर्मा निवासी पनिकप खुर्द, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र घर में घुस गया और बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा तथा उसे मोबाइल देने लगा कि इससे खूब बात होगी। जब बेटी ने मोबाइल लेने से इनकार किया तो वह अकेला पाकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब बेटी चिल्लाने लगी तो वह भागने का प्रयास किया

Advertisement

तभी वह अपनी पत्नी के साथ आ गया और राजेश शर्मा को पकड़ लिया। कुछ ही देर में राजेश शर्मा के घर के लोग लाठी डंडा लेकर आ गए और गाली देते हुए जान मारने की धमकी देने लगे। आसपास और गांव घर के लोग मौके पर आ गए तब वे लोग चले गए।आवश्यक कार्रवाई करें।

Advertisment

इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर  मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में राजेश शर्मा के विरूद्ध  चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने,

Advertisement

8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश शर्मा(38) वर्ष को 3 वर्ष की कठोर कैद एवं 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हम मरकर भी हम जिंदा रहेंगे- अंगदानी कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • एक कहानी पढ़कर मिली अंगदान की प्रेरणा
  • दंपति दूसरों को अंगदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित
  • सरकारी सुविधा मिले तो महादान में हो सकता है इजाफा
  • नेत्रदान से हो सकता है किसी की दुनिया में उजाला

सोनभद्र। अंगदान के माध्यम से लोक कल्याण करने वाले पौराणिक युगीन महर्षि दधीचि के पदचिन्हो पर चलते हुए सोनभद्र नगर के निवासी साहित्यकार दंपति दीपक कुमार केसरवानी एवं प्रतिभा देवी ने बी०एच०यू०के मानव विज्ञान संस्थान को अंगदान एवं आर०एम० नेत्र बैंक वाराणसी को नेत्रदान वर्ष 2014 में किया था।

Advertisement

वर्तमान समय में मनोविज्ञान संस्थान के अंगदानियों की सूची में इस दंपति का नाम क्रम संख्या एक और दो मे दर्ज  है। अंगदानी दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि बचपन में बाल पत्रिका पराग में एक कहानी 1 मुर्दा 16 जिंदा शीर्षक कहानी पढ़ी थी जिसमें एक युवती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है

Advertisement

और चिकित्सक उस युवती के 16 अंगों को जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों में प्रत्यारोपित कर उन्हें जीवन दान देते हैं। इस कहानी एवं हमारे पाठ्यक्रम में सम्मिलित पुस्तक हमारे  पूर्वज में वर्णित महर्षि दधीचि की कहानी महादान के लिए प्रेरणादायी रही।

दंपति ने बताया कि-” इस महादान में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए, क्योंकि इस महादान से गंभीर बीमार व्यक्ति को जीवन मिल सकता है, उसकी अंधेरी दुनिया रोशन हो सकती है, इस महादान में केंद्र सरकार और राज्य सहायता और सुविधा मिले तो इसमें इजाफा हो सकता है।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विकसित उत्तर प्रदेश 2047: मीडिया संवाद संगोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • क्यूआर कोड को स्कैन कर देश, प्रदेश व जिला को विकसित होने का दें सुझावः भूपेश चौबे
  • विकसित उत्तर प्रदेश/2047 का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की अवधारणा को साकार करने की दिशा में जनपद के विजन डॉक्यूमेंट के अन्तर्गत क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने सुझाव प्रेषित करने के लिए मीडिया संगोष्ठी का आयोजन विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह,

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबी प्रसाद की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

Advertisement



इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने उपस्थित मीडिया बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी पहल विकसित भारत 2047 के द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में

विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

Advertisment

जनपद में समाज विकास, आर्थिक विकास, संस्कृति की पुनर्जागरण, संस्कृतिक पुनर्जागरण, कृषि एवं सम्बद्ध सेक्टर, पुश धन संरक्षण सेक्टर, औद्योगिक विकास सेक्टर, पर्यटन सैक्टर में अपने सुझाव क्यूआर कोड को स्कैन करके अपलोड करें।

Advertisement

आप द्वारा दिये गये सुझाव जनपद, प्रदेश और देश को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगें और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अवधारणा-2047 तक विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश को मजबूत बनायेंगें।

Advertisement 



इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की अवधारणा को मजबूत करने हेतु मीडिया बन्धु अपने महत्वपूर्ण सुझाव क्यूआर कोड को स्कैन करके दें, जिससे कि दिये गये सुझाव पर डेवलपमेन्ट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हो सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 12 सेक्टर चिन्हित किये गये हैं, जिन सेक्टरों में सभी के महत्वपूर्ण सुझाव मांगे गये हैं, जिनमें पर्यटन सेक्टर, नगर एवं ग्राम्य विकास सेक्टर, अवस्थापना सेक्टर, संतुलित विकास सेक्टर, समाज कल्याण सेक्टर, स्वास्थ्य केक्टर और शिक्षा सेक्टर प्रमुख है, सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर भी हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाये, सी०एस०आर० मद के माध्यम से औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बगल बसे गांवों को शत-प्रतिशत विकसित करने का कार्य किया जाये,

Advertisement

उन्होंने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क को यूनेस्को की साइड पर दर्ज होने पर जनपद का नाम देश ही नहीं विश्व स्तर पर जनपद की पहचान होगी।

Advertisement



इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित जनपद के प्रबुद्धजन, मीडिया बन्धुओं ने जनपद के विकास की संभावनाओं व विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित कार्यशाला में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किये।

Advertisement

इस मौके पर समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया के चीफ ब्यूरो, जिला संवाददाता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संत पाल वर्मा, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जय सिंह, केएन उपाध्याय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ABVP की तहसील व नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन इकाई गठन समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद के सभागार में किया गया।

यह कार्यक्रम कुल 2 सत्रों में चला जिसमें प्रथम सत्र में उद्घाटन, भाषण, व द्वितीय सत्र में निर्वाचन एवं नवीन इकाई गठन किया गया। जिसमें सत्र 2024 25 की इकाई को भंग करते हुए सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला प्रमुख डॉ. पी. के वर्मा द्वारा किया गया।

Advertisement

जिसमें रॉबर्ट्सगंज तहसील प्रमुख डॉ. प्रशांत पांडे व संयोजक प्रिंस सिंह, घोरावल तहसील प्रमुख डॉ. मनोज सिंह, संयोजक योगेश श्रीवास्तव, ओबरा तहसील प्रमुख राजाराम मिश्रा व संयोजक राजबली साहनी को घोषित किया गया।

Advertisement

राबर्ट्सगंज नगर के नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ. नीरज शर्मा व नगर मंत्री धर्मेश पाण्डेय को मनोनीत किया गया तथा नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष समयनाथ देव, अनूप पटेल व सहमंत्री के रूप में राज सिंह, रुद्र प्रताप, उत्कर्ष,

Advertisment
Advertisement

श्रेयांश, हर्ष चौबे, प्रियांशु, दुर्गेश, सिद्धार्थ, सतीश व अन्य को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। इन सभी को कार्यक्षेत्र में पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करने के साथ शुभकामना दिया गया तो वही कार्यकर्ताओं के मनोनयन से सभी ने हर्ष जताया है।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी ने किया। इस दौरान जिला संयोजक ललितेश, मुख्य वक्ता अमित देव पाण्डेय, विभाग संगठन मंत्री विवेक, प्रांत संयोजक मनमोहन निषाद, विभाग संयोजक सौरभ सिंह, विश्वजीत,

Advertisement 

मृगांक दुबे, राहुल जालान, आशुतोष मोदनवाल, अभय प्रताप, सौरभ चौबे, शशांक मिश्रा, श्याम पाठक, नितेश पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ठाकुर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान 2025  से यतीन्द्र मिश्र होंगे सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • ठाकुर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान से यतीन्द्र मिश्र होंगे सम्मानित
  • 15 नवम्बर को एक भव्य कार्यक्रम में दिया जायेगा ठाकुर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मानः अंजली विक्रम सिंह

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद में ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2025 साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर कला मर्मज्ञ यतीन्द्र मिश्र को देना सुनिश्चित हुआ है।

इस घोषणा की जानकारी माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ अंजली विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। इस पुरस्कार के निर्णायक मण्डल के अध्यक्ष साहित्यकार हेमन्त शर्मा,

Advertisement

नागरी प्रचारिणी सभा, सरस्वती पत्रिका के सम्पादक डॉ. रविनन्दन, वाराणसी के प्रधान मंत्री व्योमेश शुक्ल, निर्णायक मण्डल के संयोजक डॉ० उमेश प्रसाद सिंह ने इस पुरस्कार हेतु इनकी काव्यगत विशेषताओं के आधार पर ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2025 हेतु यतीन्द्र मिश्र की संस्तुति भेजी है।

Advertisement
Advertisement 

यतीन्द्र मिश्र पूर्व में भी आप कई पुरस्कार से नवाजे गये है। जैसे भारतीय भाषा युवा पुरस्कार, राजीव गाँधी एकता पुरस्कार, 64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (स्वर्ण कमल) से सम्मानित है।

Advertisement

यह पुरस्कार 15 नवम्बर शनिवार को मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्टाम्प एवं पंजीयन के द्वारा देना सुनिश्चित हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के चन्द्रशेखर पाण्डेय बने हिन्दू संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र के चन्द्रशेखर पाण्डेय बने हिन्दू संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष
  • हिंदू संघर्ष समिति की उत्तर प्रदेश इकाई को मिला नया नेतृत्व
  • शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया, दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्र शेखर पाण्डेय को हिंदू संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Advertisement

बताते चलें कि हिंदू संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, चंद्र शेखर पांडेय  को उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मंगलवार की देर शाम लागू की गई है।

Advertisment

इस आशय की जानकारी समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय  ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि चंद्र शेखर पांडेय  का कार्यकर्ता जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश में हिंदू संघर्ष समिति के कार्य को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

Advertisement
Advertisement


राष्ट्रीय सचिव  मोहित माधव ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संगठन में उत्तर प्रदेश सदैव ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की भूमि रही है। पांडेय जी के नेतृत्व में यह ऊर्जा राष्ट्र के व्यापक हित में संगठित प्रयासों में परिवर्तित होगी। हिंदू संघर्ष समिति का हर कार्यकर्ता संगठन की एक-एक इकाई को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।


नव-नियुक्त अध्यक्ष  चंद्र शेखर पांडेय  ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह पद मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अवसर है। समिति के आदर्शों, सनातन मूल्य प्रणाली और संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए, मैं उत्तर प्रदेश इकाई को नयी ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा।

Advertisement 
Advertisement


इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पांडेय जी को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदू राष्ट्र की स्थापना हेतु अखंड प्रयत्न का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्र सेविका समिति ने निकाली शोभायात्रा, भारी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

ओ.=+Advertisement

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्र सेविका समिति ने निकाली शोभायात्रा, भारी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

सोनभद्र। बुधवार को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से समिति के 89 वर्ष पूर्ण होने व 90 वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उत्साह में  नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।

Advertisment

बतादें कि कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान के हाल से चित्रा जालान के द्वारा समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर उपनाम मौसीजी, माननीय सरस्वती मौसी जी ,अष्टभुजा देवी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात शस्त्र पूजन किया।

Advertisement

इसके पश्चात ध्वज लगाकर ध्वज को प्रणाम किया गया व बौद्धिक उद्बोधन श्रीमती रिकेश्वरी मिश्रा जी ने दिया।इसके पश्चात शोभा यात्रा रामलीला मैदान से उठकर शीतला मंदिर चौराहा, शाई चौराहा से होते हुए स्वर्ण जयंती चौराहा तक गई और फिर वापस रामलीला मैदान की ओर प्रस्थान करते हुए वापस आयी।

Advertisement 
Advertisement

शोभा यात्रा के बीच-बीच में  लगभग पांच बार स्वयंसेवक भाइयों ने पुष्प वर्षा भी की।जिससे मातृशक्तियों का उत्साह काफी बढ़ता दिखाई दिया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती गीतांजलि चौबे,

Advertisement

राम दुबे, बीना जिला कार्यवाहिका चित्रा जालान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष रितु जालान ,मारवाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष अनीता थर्ड, अंजू सांवरिया, बेबी ,ज्योति मित्तल, अंशिका झुनझुनवाला ,प्रीति दुबे, सुनीता पांडे ,सुषमा पांडे ,प्रतिमा चौबे ,निशा चौबे, सुमन जायसवाल, प्रियंका चौबे, अंशिका तिवारी, आराध्या पांडे, मानवी, शुभांगी, संध्या के साथ लगभग 127 मात्र शक्तियां उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोज कट रहा चालान लेकिन यातायात नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे लोग: विशेष चेकिंग अभियान में आज 455 वाहनों का हुआ चालान, 9 सीज

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 455 चालान तथा 09 वाहन सीज

सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान मेंबुधवार को कुल 455 वाहनों का चालान तथा 09 वाहन सीज किया गया। बतादें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी-मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में,

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर कुल 455 चालान तथा 09 वाहन सीज किए गए:

Advertisement

चालान विवरण:-

  • ब्लैक फिल्म (Black Film)-11 फॉल्टी नम्बर प्लेट-17
  • स्टंटबाजी-12
  • जाति सूचक शब्द- 04
  • मोडिफाइड साइलेंसर-03
  • अन्य धाराओं में (बिना हेलमेट, तीन सवारी, हूटर, जाति सूचक शब्द, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न पहनना आदि)-408
  • कुल चालान – 455
  • सीज वाहन- 09

                                                                                                    

अभियान के उद्देश्य:
•  महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना
•  सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना
• अशोभनीय/असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना

Advertisement

आगे की रणनीति:-
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Advertisment

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CDO के बाद तिलहर गांव पहुंचे डीडीओ व डीसी मनरेगा, स्कूली बच्चों में वितरण किया गया शिक्षा सामग्री

HIGHLIGHTS

  • घोरावल ब्लॉक के तिलहर विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने वितरित करवाया स्टेशनरी, बैग और जूते स्कूल का सामान
  • गांव में अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में जगी विकास की किरण

सोनभद्र। जनपद का अति पिछड़ा गांव घोरावल विकास खण्ड का तिलहर जहां मुख्य विकास अधिकारी ने ट्रैक्टर से यात्रा कर पहुंची थी वहां बुधवार को जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय पर छात्रों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, मोजे आदि सामग्री वितरित किया।

Advertisement

इस दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी और शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षिक संसाधन और प्रेरणादायक वातावरण प्राप्त हो सके।

Advertisement

इससे पूर्व जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रत्येक कक्षा का अवलोकन किया और छात्रों से संवाद करते हुए उनके अधिगम स्तर को परखा और सराहा।

Advertisement

इस दौरान डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह ने कहा कि आवागमन से अछूते गांव में विकास की आयोजनों का पहुंचना बहुत बड़ी बात है और इससे भी अच्छी बात है कि यहाँ के अभिभावकों व बच्चो में शिक्षा के प्रति जागरुकता लाना शिक्षकों का प्रयास बहुत ही सराहनीय कार्य है।

Advertisment



बतादें कि विगत सप्ताह मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी आईएएस ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था, जहां उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की थी। उनके निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गयी।

Advertisement 

बताते चले कि एक समय नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे इस गांव में शिक्षा की कोई सुविधा नही थी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक कुल 143 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Advertisement

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, बीडीओ नितिन कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद पटेल उपस्थित रहे। स्कूल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साई हास्पिटल में IVF तकनीक का हुआ शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • साई हास्पिटल में IVF तकनीक का हुआ शुभारम्भ

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद में साई हॉस्पिटल सोनभद्र नगर में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सालय व प्रबंधक डॉ अनुपमा सिंह ने IVF के विषय में विस्तार से बताया कि यह एक प्रकार की सहायक प्रजनन तकनीक है

Advertisement

जिसमें अंडे और शुक्राणु को शरीर के बाहर मिलाकर भ्रूण बनाया जाता है, जिसे बाद में गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह तकनीक उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पा रहे हैं।

इस तकनीकी से अब जनपद के निः संतानता दम्पत्ति भी सुख पा सकते है। पहले यह समाज के लिए एक समस्या रही, जिसकी वजह से बहुत सारे लोग वात्सल्य सुख से वंचित रह जाते हैं। हांलाकि अब अत्याधुनिक तकनीक की मदद से लोगों को इस अभिशाप से मुक्ति मिल रही है।

Advertisment

विज्ञान की तरक्की के साथ बांझपन की समस्या को खत्म करने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया जाता है। जिसकी मदद से पुरुष और स्त्री दोनों के ही प्रजनन संबंधी दोषों को खत्म किया जा सकता है।

Advertisement



इस कार्यक्रम मे सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, डॉ धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, उस्मान अली, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रमेश दुबे तथा अविनाश शुक्ला सहित चिकित्सालय के डॉक्टर, स्टाफ व अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें