ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना की दी गई जानकारी, ग्राम पंचायत बेठिगांव में लगा चौपाल

HIGHLIGHTS

  • 125 दिन मिलेगा रोजगार, वीबी-जी राम जी योजना पर दी गई जानकारी
  • रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में लगा चौपाल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शुक्रवार को चौपाल लगाया गया। चौपाल में वीबी जी राम जी योजना के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उसके निस्तारण केे लिए संबंधितों को निर्देशित किए। इसके बाद डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया।

Advertisement

जिला प्रशासन की तरफ से हर शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ के पंचायत भवन परिसर में चौपाल लगा।

150 से अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के बीच साझा किया। चौपाल में डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित मनरेगा योजना को बदल दिया गया है।

Advertisement

इसके स्थान पर विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारण्टी मिशन (वीबी जी राम जी) योजना हो गई है। मनरेगा के तहत पहले श्रमिकों को एक साल में 100 दिन ही काम मिलता था। इस नई योजना में अब श्रमिकों को 125 दिन काम मिलेगा।

Advertisement

प्रधानपति अनूप तिवारी ने बताया कि इस कानून में कार्य के दिनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही साथ श्रमिकों के अधिकारों को भी पहले से कही अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया गया है। इस नये अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement 
Advertisement

एडीओ एजी मो.इबराम ने कृषि योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ लालजी शुक्ला, ग्राम प्रधान नीलम तिवारी कृषि विभाग की नेहारानी, एपीओ विनय मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी श्वेता गुप्ता, लेखपाल उमाशंकर वैसवार, हरिप्रसाद, राजबली चौबे, कौशल्या, धर्मावत, किसुन, राजेश, संदीप तिवारी, सिरंजू, रविन्द्र आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बैंक सुरक्षा को लेकर A.SP की अध्यक्षता में हुई पुलिस–बैंक समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • गश्त बढ़ाने व सीसीटीवी की नियमित जांच के निर्देश

सोनभद्र। बैंक सुरक्षा को लेकर  शुक्रवार को पुलिस–बैंक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गश्त बढ़ाने व सीसीटीवी की नियमित जांच के निर्देश भी दिए गए।
बतादें कि अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क के कांप्रेंस हॉल में जिले के समस्त बैंकों के अधिकारियों के साथ बैंक सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।

Advertisement

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

Advertisement

बैंक अधिकारियों द्वारा सुझाव दिया गया कि दिन एवं रात्रि में बैंकों की सुरक्षा को और मजबूत करने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा लगातार भ्रमण सुनिश्चित किया जाए।

उक्त सुझाव पर संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों के आसपास नियमित एवं छोटे-छोटे अंतराल पर गश्त बढ़ाएं तथा गश्त की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करें।

साथ ही बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रतिदिन जांच कराना सुनिश्चित करें। बैंक में कार्य के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें,

Advertisement

जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

झपट्टामार गैंग के 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 मोबाइल  व नकदी बरामद

HIGHLIGHTS

  • थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता
  • झपट्टामार गैंग के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 18 मोबाइल फोन, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद — बिहार में बेचने की थी योजना

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए झपट्टामार गैंग के 03 शातिर अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है जिनके पास से 18 मोबाइल फोन, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद किया गया है। 

Advertisement

बातदें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा झपट्टामारी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक सक्रिय झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण—

बीते बुधवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में पूर्व में हुई झपट्टामारी में संलिप्त अभियुक्त पुनः झपट्टामारी की योजना बना रहे हैं तथा आज बरामद मोबाइल फोन लेकर बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में हैं।

Advertisement

सूचना पर थाना चोपन एवं चौकी डाला पुलिस टीम द्वारा तेलगुड़वा चौराहे से आगे शौचालय के पास सड़क किनारे जंगल में घेराबंदी की गई। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—
1.अटल घसिया पुत्र राजकुमार घसिया, निवासी चुर्क मोड़, सर्किट हाउस के पास, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष
2.रोहित विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा, निवासी नगसर, थाना नगसर, जनपद गाजीपुर (हाल पता—डाला मलिन बस्ती, थाना चोपन), उम्र लगभग 26 वर्ष
3.धनंजय सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र लोहा सिंह, निवासी नौडीहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 18 वर्ष

Advertisement



05 फरार अभियुक्तों के नाम—
सोनू, शिवकुमार, विकास यादव (निवासी—चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज),
कृष्णा सिंह, पिंटू घसिया (निवासी—थाना कोन, जनपद सोनभद्र)

Advertisement 


पूछताछ का सार—
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य सोनू महिला का वेश धारण कर सड़क पर वाहन चालकों को रोकता था तथा उन्हें जंगल की ओर ले जाकर पीछे से मोबाइल व नकदी की झपट्टामारी की जाती थी। झपट्टामारी के पश्चात मोबाइल फोन बिहार ले जाकर कम दामों में बेच दिए जाते थे, और प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती थी।

Advertisement
Advertisement

बरामदगी का विवरण—
18 अदद मोबाइल फोन
₹2320/- नकद
01 अदद लेडीज सूट
स्त्री श्रृंगार का सामान

विधिक कार्यवाही—
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 463/2025, धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—

Advertisement
  • प्रभारी निरीक्षक  कुमुद शेखर सिंह
  • प्रभारी डाला उप निरीक्षक आशीष पटेल
  • उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव
  • उप निरीक्षक  राम सिहासन शर्मा
  • हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव
  • हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव
    हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह
  • कांस्टेबल शिवम
  • कांस्टेबल राहुल कुमार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद् भव सेवा समिति ट्रस्ट ने बुजुर्गों में किया कंबल वितरण

HIGHLIGHTS

  • उद् भव सेवा समिति ट्रस्ट ने बुजुर्गों में किया कंबल वितरण

सोनभद्र। उद् भव सेवा समिति ट्रस्ट गुरुवार को कंबल वितरण का प्रथम चरण का कार्यक्रम ग्राम कर्मा में वहां के वरिष्ठ नागरिक महिला और पुरुष के बीच में 51 कंबल का वितरण किया गया।

Advertisement

संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि इस भीषण ठंडी में बुजुर्ग गण को ठंडी से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम हर वर्ष संस्था द्वारा किया जाता है।

Advertisement

महामंत्री गोविंद केसरी एवं उपाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि गांव में जाकर सही पात्र को देना ही हमारा लक्ष्य है। कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य एवं संगठन मंत्री कमल पाल समाज के अन्य वर्ग से भी ग्रामीण क्षेत्र में जाकर मदद करने के लिए आगे आने को कहा।

Advertisement 

कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के श्याम बाबू,अमित अग्रवाल, अरविंद पांडेय, आनंद मोदनवाल, अमित वर्मा, प्रतिक केसरी, शिवम केसरी, दिनेश सिंह एवं शिवम चंद्रा उपस्थित रहे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में श्री विनोद पांडेय जी  एवं अमित पांडेय  एवं अन्य लोग का भी सहयोग रहा। अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सोनभद्र। नगर स्थित हाइडिल के मैदान पर गुरुवार को एक माह तक चलने वाले विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने इस अवसर पर कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है ।

Advertisement

सोनभद्र नगर स्थित हाइडिल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद  रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Advertisement

इसके उपरांत खेल मैदान पर उपस्थित समस्त अतिथियों व खिलाड़ियों के द्वारा वंदे मातरम गान किया गया। शांति के प्रतीक कबूतर भी मुख्य अतिथि गणों द्वारा उड़ाए गए तिरंगे के रूप में गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए पूरा खेल मैदान भव्य तरीके से रोमांचित हो रहा था खेल मैदान में मौजूद हर दर्शक हर खिलाड़ी रोमांच से भर गया था।

Advertisement
Advertisement

खेल महाकुंभ के प्रथम दिन ऐसे खेल भी आयोजित किए गए जो अब विलुप्ति के कगार पर हैं । आज प्रथम दिन गुल्ली डंडा, सीतो टायर दौड़ लट्टू नाच के अलावा सांस्कृतिक आयोजन भी हुआ।

Advertisement

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश के जाने-माने मिमिक्री कलाकार जो  इसी जनपद  के हैं उनके द्वारा विभिन्न लोगों की मिमिक्री निकालकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया पत्रकारों ने भी गुल्ली डंडा खेल में हिस्सा लिया

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सभासद पप्पू दुबे, दीपक दुबे, मंडल अध्यक्ष चोपन कृष्ण मुरारी गुप्ता,

Advertisement
Advertisement 

शंभू नारायण सिंह चतरा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र बिंद सत्य प्रताप सिंह महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह गुडिया तिवारी ज्योति खरवार समय तमाम  लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

28 दिसंबर को ईश्वर विरागी को मिलेगा मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान

HIGHLIGHTS

  • 28 दिसंबर को ईश्वर विरागी को मिलेगा मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान

सोनभद्र। हिंदी साहित्य पत्रिका असुविधा व  शहीद स्थल प्रवंधन टस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में रविवार 28 दिसम्बर को दिन में प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी को प्रदान किया जायेगा।

Advertisement

जिसमें पूर्व आयुक्त गीतकार ओम धीरज, वरिष्ठ पत्रकार बनारस हिमांशु उपाध्याय, शिक्षा विद समाजसेवी डा, मार्कंडेय राम पाठक के अलावा डा, जितेंद्र सिंह संजय डा, लखन राम जंगली समेत जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार गण शिरकत करेंगे।

उक्त आशय‌ की जानकारी संपादक असुविधा रामनाथ शिवेन्द्र, प्रदुम्न त्रिपाठी कवि एवं खुर्शिद  आलम ने संयुक्त रूप से दिया है। उल्लेख नीय है कि पुरस्कार में ग्यारह हज़ार रुपये देकर सारस्वत अभिनंदन किया जाता है तथा दौरान कवि सम्मेलन सभी कवियों को सृजन सम्मान दिया जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया

HIGHLIGHTS

  • नवाह पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन श्री रामजन्म उत्सव की सजी दिव्य झांकी
  • श्री राम जन्मोत्सव पर बाटे गए सोंठ के लड्डू और खिलौने

सोनभद्र। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-
नवमी तिथि मधुमास पुनीता। शुक्ल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता मध्य दिवस अति शीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा। दीनों पर दया करने वाले कौशल्या जी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रगट हुए- भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी। लोचन अभिराम तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषण मन वनमाला नयन भूषण वनमाला नैन विशाला शोभा सिंधु खरारी।

Advertisement

व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से निकले इन्हीं छंदों के साथ श्रीराम का जन्म हुआ। श्री सालिक राम को पाल पालने में झूला- झूला कर जन्म उत्सव की झांकी दिखाई गई, यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ पालने की डोर पकड़ कर रस्म निभाई।

Advertisement

इस अवसर पर मानस पांडाल में राम जन्म उत्सव की झांकी सजाई गई, मुद्राएं एवं खिलौने लुटाए गए और सोंठ के लड्डू बांटे गए, पटाखे भी छुड़ाए गए।

इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन के प्रारंभिक क्रम में गोरखपुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी ने संगीतमय शिव विवाह तथा नारद मोह की कथा सुनाते हुए कहा कि विवाह तो बहुत हुए हैं लेकिन शिव विवाह समाज के लिए अनुकरणीय है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने ससुर के पैर नहीं छुए, इसी के कारण दक्ष प्रजापति ने दमाद को समाज में झुकाना चाहा। लेकिन भगवान शिव ने इस परंपरा को तोड़ते हुए यह संदेश दिया कि जिसका एक बार पाव पूज लिया जाय उल्टा उससे पैर छुआने पर ससुर का विनाश ही होता है।

Advertisement

वहीं श्री राम कथा के दूसरे सत्र में वाराणसी से पधारे मानस वात्सल्य अनिल पाण्डेय ने नारद मोह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जैसे नारद को मोह हुआ उसी तरह मनुष्य भी मोह में बंध जाता है। तो भगवान उसका चेहरा ही बिगाड़ देते हैं।

मंच का संचालन आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, रविंद्र पाठक, संजय, राजेंद्र केसरी, राधेश्याम केसरी, धर्मवीर तिवारी, भइया चौबे, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, कृपा नारायण मिश्र, पंकज कनोडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिक्षकों की लंबित मांगो को लेकर बीएसए से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

HIGHLIGHTS

  • शिक्षकों की लंबित मांगो को लेकर बीएसए से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

सोनभद्र। शिक्षकों और शिक्षामित्रों से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री इन्दुप्रकाश सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चयन वेतनमान शीघ्र जारी किए जाने और शिक्षामित्रों के समायोजन व स्थानांतरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement


वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने चयन वेतनमान की सूची अब तक जिला स्तर से जारी न होने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही कुछ विकासखंडों में सभी कार्यरत शिक्षामित्रों से आवेदन मंगाए जाने के मामले को उठाते हुए इसे असंगत बताया।  जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने यह भी अवगत कराया कि कुछ स्थानों पर चयन वेतनमान के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं,

Advertisement 

जबकि प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि चयन वेतनमान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि पत्रावलियों के निस्तारण में जिले स्तर पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं,

Advertisement

जिनके समाधान के लिए शासन स्तर पर मार्गदर्शन मांगा गया है। समस्या के शीघ्र समाधान के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। शिक्षामित्रों के आवेदन के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से लिया जाना है, जो स्थानांतरण चाहते हैं।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनपद में शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों को भी राहत दिए जाने का विषय उठाया, जिस पर बीएसए द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें