विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने किया हड़ताल

अजीत कुमार सिंह



ओबरा, सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान ओबरा में बैठक कर 30 दिन का कार्य, बोनस एवं न्यूनतम वेतन सहित आईडी कार्ड देने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा दिए जाने की मांग की।

Advertisement

मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। नगर पंचायत ओबरा के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने बताया कि नगर पंचायत के 30 दिन का कार्य लिए जाने के बावजूद 26 दिन का ही वेतन दिया जा रहा है। वही आईडी कार्ड नहीं होने से कोई दुर्घटना हो जाने पर कौन जिम्मेदार होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन 409 रुपया प्रतिदिन दिया जाए तथा बोनस, पीएफ की रसीद दिया जाए।इस मौके पर महेशराम, सोनूकमार, सुनील,मनोज, रूपलाल, गुड़, पवन, राजू, शनि, दीपक, राहुल, करन, शीतल, मीरा, मनमति, बांबी, वीरेंद्र, गोविंद आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार माह के 26 दिन कार्य के बदले 26 दिन का वेतन दिया जा रहा है। सप्ताह में एक दिन की छुट्टी करना होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ….

HIGHLIGHTS

  • श्री गणेश की पूजा संपन्न, विघ्नहर्ता श्री गणेश की मूर्ति हुई विसर्जित
  • ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना गीत पर थिरकते चलते रहे।
  • विसर्जन यात्रा में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, एडिशनल एसपी कल्लू सिंह निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायाजा लेते रहे।


सोनभद्र। गणेशोत्सव पर्व को लेकर जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शनिवार की रात भक्तों ने नम आंखों से विसर्जन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना गीत पर थिरकते चलते रहे। विसर्जन यात्रा में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया।

Advertisement

नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर मंदिर के समीप, गुरुद्वारे के पास व नई बस्ती रोड पर स्थापित भव्य पंडाल में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन स्थानीय नागरिकों द्वारा शनिवार को किया गया।

Advertisement

ज्ञातव्य हो कि श्री गणेश जी की मूर्ति पंडाल में शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी को स्थापित की गई, पुराणों के अनुसार-” इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था और शुक्ल पक्ष एकादशी को भगवान गणेश की शोभा यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण किया।

Advertisement

इस शोभायात्रा में डीजे के भक्ति मय धुन पर युवक नाचते- गाते नगर में भ्रमण करते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए ले गए।

Advertisement

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने बताया स्वाधीनता आंदोलन में गणेश चतुर्थी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। परंपरा की शुरुआत महाराष्ट्र में देशभक्त, क्रांतिकारी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा आरंभ किया गया था,

Advertisement

इस पर्व को मनाने के पीछे उनका उद्देश्य था कि गणेश पूजा की बहाने सभी हिंदू एक होकर स्वतंत्रता आंदोलन में अधिक से अधिक भाग ले और इनकी यह मनसा सफल रही। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली।
स्वाधीन भारत में आरंभ हुई यह परंपरा आज पूरे देश और विदेश में प्रचलित है।

Advertisement

शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी से लेकर शुक्ल पक्ष के अनंत चतुर्दशी तक पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाना समाधान दिवस पर DM व SP ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पंन्नुगंज थाने में डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्या
  • शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और ससमय संबंधित अधिकारीगण करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी० एन० सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पंन्नुगंज थाने में फरियादियों की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुने और शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और ससमय करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, पंन्नुगंज थाने में शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुई,

Advertisement

जिसका निस्तारण जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया की टीम गठित करके मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार राबर्ट्सगंज संजीव कटियार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लोक अदालत में  18 परिवारिक मुकदमें सुलह समझौता के आधार पर हुए निस्तारित

HIGHLIGHTS

  • परिवारिक 18 मुकदमें सुलह समझौता के आधार पर हुए निस्तारित

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र। सम्पूर्ण भारतवर्ष में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया, जिसके क्रम में जनपद सोनभद्र में भी लोक अदालत का आयोजन हुआ। राजेन्द्र सिंह, चतुर्थ, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय,

Advertisement

सोनभद्र में वैवाहिक वादों के निस्तारण का प्रयास सुलह समझौता के आधार पर किया गया, जिसमें कुल 18 मुकदमें सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किए गए, जिसमें से 12 (बारह) जोड़ी पारिवारिक पक्षकार (1) शिवानी बनाम सोनू बरमानी (2) दिलीप बनाम सुनीता (3) अजय बनाम प्रतिमा (4) मनोज बनाम श्रेया (5) चम्पा देवी बनाम संतोष

Advertisement

(6) हीरामनी बनाम महेन्द्र (7) रुही देवी बनाम उमेश श्रीवास्तव (8) सुमन बनाम सुधीर (9) जगवन्ती बनाम शम्भू (10) खुशबू बनाम अमित, (11) प्रतिमा बनाम अजय (12) सुनीता बनाम दिलीप, बरसों से अलग-अलग रह रहे थे,

Advertisement

किन्तु सुलह समझौते का प्रयास करने पर अपने-अपने पूर्व के गीले सिकवे को भूलकर एक साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए तैयार हुए और एक दूसरे को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सुखमय वैवाहिक जीवन के पथ पर अग्रसर हुए। राजेन्द्र सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा सभी पारिवारिक जोड़ों को सुखमय भविष्य हेतु शुभकामना भी दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आखिर उत्तर प्रदेश में कब रुकेगी अधिवक्ताओं की हत्या- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने आगरा की अधिवक्ता शालिनी के हत्यारो को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने की मांग जल्द


सोंनभद्र। विगत दिनों कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को अगवा और फिर हत्या और दस दिन के अंदर आगरा की महिला अधिवक्ता शालिनी की नृशंस और निर्मम हत्या की सूचना से एक बार फिर आगरा सहित प्रदेश के लाखो अधिवक्ताओ में भयंकर गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।

Advertisement

आगरा की घटना की जानकारी मिलते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए एक बार पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर अधिवक्ता शालिनी की हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करने की माँग की है।

Advertisement

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओं में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश की पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisement

साथ ही दिवंगत अधिवक्ता शालिनी  के परिवार की  सुरक्षा सुनिश्चित करवाते हुए  हर संभव सहयोग  देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू ना होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन इस प्रकार की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है जो बहुत ही पीड़ादायक है।

Advertisement

उन्होने कहा है कि जिस दिन प्रदेश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जायेगा उस दिन से प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हिंदी दिवस पर ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम

रेणुकूट (सोनभद्र)   “सरल भाषा और मीठी बोली, हिन्दी की कुछ बात है ऐसी बात है ऐसी” इसी उद्‌गार के साथ ग्रीनलैण्ड स्कूल रेणुकुट में शनिवार  को   हिन्दी दिवस  पर आयोजित  कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया, जहाँ हिन्दी की विशेषताओं के बखान में बच्चों एवं अध्यापकों ने कशीदे पढे ।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जनपद सोनभद्र की लोकप्रिय साहित्यकार एवं रचनाकार  डॉ  रचना तिवारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रजवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य  रीना सिंह एवं विशिष्ठ  अतिथि  के रूप में उपस्थित जय ज्योति इण्टर कालेज के पूर्व  प्रधानाचार्य एवं हिन्दी साहित्य के प्रखर वक्ता  द्विजेंद्र नाथ मिश्रा  भी न  सिर्फ उपस्थित रहे, बल्कि उन्होंने हिंदी के संवर्धन पर बृहद प्रकाश डालते हुए  स्कूल  के छात्र-छात्राओं को शिक्षा और हिंदी  भाषा पर अन्य भाषाओं की भांति विशेष ध्यान देने के गुर सिखाए ।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के कविता वाचन, गीत और भाषण की प्रस्तुति किया, जो बेहद प्रसंशनीय रहा। विद्यालय की हिन्दी की वरीष्ठ अध्यापिका  कलावती यादव ने भी इस अवसर पर हिन्दी की प्राचीनता और महत्त्व पर अपने उद्‌गार व्यक्त किया। विशिष्ठ अतिथि  द्विजेंद्र मिश्र ने बच्चों को हिन्दी और शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया।

Advertisement

इस दौरान हिन्दी दिवस के अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभागी और विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ रचना तिवारी  द्वारा पुरुस्कृत किया गया। अंत में मुख्य अतिथि ने मंच की शोभा और अपनी उपस्थिति का आभास दिलाते हुए उपस्थित सभी बच्चों को भारतेन्दु काल से हिन्दी को प्रतिष्ठापित और लोकप्रिय बनाने के सफर और खड़ी बोली के आवश्यकता और उद्‌गम में मुर्धन्य लोगों के प्रयासों को साझा किया ।

Advertisement

साथ ही स्वरचित  कविताओं को पढ़ा जो बच्चों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या द्वाराअतिथियों को अंगवस्त्र के द्वारा सम्मानित करने के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाना दिवस पर सात फरियादियों ने लगाई फरियाद,  तीन का मौके पर निस्तारण

अजीत कुमार सिंह

ओबरा। स्थानीय कोतवाली में सितंबर माह के दूसरे शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने अपनी फरियाद लेकर ओबरा थाने पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने

Advertisement

फरियादियों की समस्याओं को सुने और निष्पक्ष तरीके से समाधान करने का आश्वासन दिया मौके पर आए फरियादियों में से सात लोगों के फरियाद को सुना गया और मौके पर तीन फरियादियों की समस्या का निस्तारण किया गया मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर माधव सिंह , राजस्व विभाग , लेखपाल व अन्य विभायीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय PG कालेज ओबरा में मनाया गया हिंदी दिवस

HIGHLIGHTS

  • महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने हिंदी की उन्नति व राष्ट्र के निर्माण में इसके योगदान पर चर्चा किया ,गोष्ठी के प्रारंभ में अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह ने अपनी स्वरचित मौलिक कविताओं के द्वारा छात्राओं में मौलिक सृजन की क्षमता की ओर प्रेरित किया,

Advertisement

संस्कृत विभाग के प्रोफेसर राधा कांत पांडे सर ने अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा की महत्ता एवं राष्ट्र के निर्माण में भाषा के योगदान पर विस्तृत वक्तव्य दिया,इसके साथ-साथ प्रो राधाकान्त पाण्डेय  सर ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों एवं उनकी जिज्ञासाओं के समाधान भी किए, इसके पश्चात वाणिज्य विषय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विकास कुमार ने हिंदी भाषा के उत्थान एवं विकास के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया

Advertisement

तथा साथ ही साथ वैश्वीकरण के दौर में हिंदी जो हिग्लिश बनती जा रही है के प्रति लोगों को आगाह भी किया, वही वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ विभा पाण्डेय मैंम ने हिंदी में वाक्य विन्यास और वर्तनी त्रुटियो के विषय में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया,

Advertisement

राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉक्टर महेंद्र प्रकाश सर ने हिंदी भाषा को तकनीकी के क्षेत्र में प्रयोग करने पर जोर दिया और कहां की यदि हिंदी को वैश्विक मंच पर स्थापित करना है तो इसे विज्ञापन की भाषा यानी बाजार से जोड़ना होगा साथ ही हिंदी के वैश्विक स्वरूप की भी विस्तृत चर्चा सर ने किया,

Advertisement

हिंदी दिवस कार्यक्रम की संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ बीना यादव ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति तथा इसके उद्भव विकास पर विस्तार से चर्चा किया, अध्यक्ष संबोधन में प्राचार्य प्रमोद कुमार ने हिंदी के विकास में रेडियो टेलीविजन एवं सिनेमा की भूमिका पर अपने मत व्यक्त कीए, इस हिंदी दिवस के कार्यक्रम में अभिषेक, आकाश,प्रतिभा  छात्र छात्राओं ने भी कविता,

Advertisement

भाषण के माध्यम से हिंदी से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए । साथ ही साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ उपेंद्र कुमार,डॉ सचिन कुमार,डॉ तुहार मुखर्जी एवं कर्मचारीगण में कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन, अरुण,मनीष ,
भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्व CM अखिलेश यादव के मठाधीश, माफिया वाले बयान से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रतीकात्मक पुतला

HIGHLIGHTS

  • मठाधीश और माफिया में कोई अंतर नहीं, अखिलेश यादव का यह बयान अब तुल पकड़ रहा।
  • प्रतीकात्मक पुतला फूंक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

सोनभद्र। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान मठाधीश और माफिया में कोई अंतर नहीं, इनका यह बयान अब तुल पकड़ रहा। बतादें कि शानिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान भाजयुमो सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती चौक राबर्ट्सगंज पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

Advertisement

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विशाल पांडे ने कहा की जहा एक ओर मठ मंदिर के मठाधीश राष्ट्र और समाज के हित कार्य करते हुए समाज के श्रद्धा के केंद्र है वही दुर्दांत अपराधियों द्वारा समाज के मान बिंदु का हनन करते हुए समाज को विखंडित और दूषित करने का काम करने वाले माफियाओ की तुलना करके सर्वसमाज और विशेषकर संत समाज का अपमान किया है जिसे युवा मोर्चा बर्दास्त नही करेगा।

Advertisement

युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी परवरिश का परिणाम है जिस  प्रकार उनके पिता स्व मुलायम सिंह यादव ने एक वर्ग को प्रसन्न करने के लिए देश के प्राणतत्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्तो को गोली मरवाकर हत्या कराया था

Advertisement

और अतीक और मुख्तार जैसे दुर्दांत अपराधियों को संरक्षण देकर समय समय पर समाज को विखंडित करने का कार्य किया तो उन्हे अपने पिता में मुखिया के नाते माफिया की अनुभूति हुई रही होगी

उसी क्रम में उन्होंने एक वर्ग को प्रसन्न करने के लिए राजनीतिक लाभ के लिए यह बयान दिया है जो उनकी हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रमाण है जिसकी युवा मोर्चा निंदा करता है।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला मंत्री अतुल पांडे, शिवम सिंह राजपूत,  दिशांत दिवेदी, रोशन सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य,  नगर अध्यक्ष प्रिंस पांडे, ओबरा अध्यक्ष अरविंद सोनी, प्रदीप गिरी, समीर मालीमदन मिश्रा, आनंद पाण्डेय, सत्यम मिश्रा, चंदन पाण्डेय, आलोक रावत, बृजेश त्रिपाठी, अखिल पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आशीष तिवारी बने रामलीला समिति मेन मार्केट के अध्यक्ष, सुशील को मिली सचिव की जिम्मेदारी

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में शनिवार को मेन मार्केट रामलीला समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी रामलीला एवं दशहरा मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से आशीष कुमार तिवारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

इसके साथ ही सुशील सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। सुरेंद्र सिंह एवं नीलेश मिश्रा को उपाध्यक्ष, शिवम द्विवेदी एवं रामदेव मौर्या को उपसचिव, अन्वेष अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमित गुप्ता एवं अरविंद सोनी को उप कोषाध्यक्ष, छोटेलाल मिश्रा एवं आदित्य विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Advertisement
Advertisement

संरक्षक मंडल में ईश्वरी नारायण सिंह, एच एन सिंह,  देव प्रकाश मौर्य, बी के शुक्ला, दुर्गा प्रसाद सेठ, गिरीश नारायण सिंह, रमेश सिंह यादव रहे। वहीँ 16 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए। इस मौके पर श्री राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी, एड. संजीव कुमार चौबे, सभासद राकेश मिश्रा, भाजयुमो मंडल महामंत्री समीर माली, कृष्णानंद वर्मा, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, सुनीत खत्री आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें