प्रयास सामाजिक सेवा समिति द्वारा प्रदेश मार्गदर्शन मंडल का हुआ गठन

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में बनी 12 सदस्यीय समिति

सोनभद्र। सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति ने वर्ष 2025 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रयास का विस्तार करने और सेवा कार्यों की कार्ययोजना बनाने हेतु प्रदेश संयोजक, वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय प्रदेश मार्गदर्शन मंडल का गठन किया है।

Advertisement

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रयास सा.से.समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया एवं महामंत्री संजय जैन ने बताया कि प्रदेश मार्गदर्शन मंडल में सरदार रणवीर सिंह अध्यक्ष एवं सुयोग्य चिकित्सक डा. डी. के. सिंह ( वाराणसी), वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, सोनभद्र के माटी का गौरव प्रयास महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष गीतकार डा. रचना तिवारी, लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डा.

Advertisement

नागेश्वर दूबे, कानपुर शाखा के अध्यक्ष राकेश अरोरा, जेसी विमल सिंह (संरक्षक सदस्य) चन्द्रकांत द्विवेदी (संरक्षक सदस्य), चुनार शाखा के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, वृजेश तिवारी जूली, अजय भाटिया एवं संजय जैन सदस्य बनाये गये हैं।
प्रदेश संरक्षक मंडल वर्ष 2025 को प्रदेश विस्तार वर्ष के रूप में लक्ष्य बना कर सेवा कार्यों की कार्ययोजना बनाने का कार्य करेगा।
प्रयास_ सामाजिक_ सेवा_ समिति  का  उद्देश्य
“समाज से समाज के प्रति संवेदनशील लोगों को जोड़कर समाज का सहयोग- समाज के लिए की अवधारणा से समाज के लिए आवश्यकता के अनुरूप सार्थक प्रयास करना ही हम सभी का लक्ष्य है।

Advertisement
Advertisement

मार्गदर्शन मंडल के सदस्यों का संक्षिप्त परिचय
सरदार रणवीर सिंह एड.
मार्गदर्शन मंडल के अध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह वरिष्ठ पत्रकार और सम्मानित समाचारपत्र दैनिक जागरण के चुनार कार्यालय के प्रभारी हैं।आपने करीब 15 वर्षों तक लगातार साप्ताहिक समाचार पत्र “चुनार टाइम्स” का संपादन, प्रकाशन किया। आप बहुआयामी प्रतिभा और लेखन के धनी है। स्पष्टता और निर्भीकता आप की पहचान है।

Advertisement

आप कैरम के नेशनल एंपायर भी हैं। देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कैरम की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मुख निर्णायक, सहायक निर्णायक, निर्णायक  की भूमिका  के साथ साथ इन राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में मीडिया कन्वीनर का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जो गया जाना नहीं था, वक्त ये आना नहीं था.. स्व हीरामनी देवी की स्मृति में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

उमेश केशरी

सोनभद्र,मिर्जापुर। हिन्दीश्री साहित्य संस्थान के सौजन्य से स्व हीरामनी देवी की स्मृति में शहीद उद्यान नारघाट में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि हीरामनी देवी जनपद के  वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा की धर्मपत्नी थी जिनका निधन गत 6 अगस्त 24 को हो गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केबी पीजी कालेज की

Advertisement

हिन्दी विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो रेनूरानी सिंह थी। वहीं वरिष्ठ पसाहित्यकार गणेश गम्भीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का पशुभापरम्भ पूर्व विधायक भगवती प्रसादचौधरी द्वारा हीरामनी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि से किया गया।

Advertisement

तत्पश्चात मुख्य अतिथि, अध्यक्ष व मंचासीन अतिथियों के साथ परिवार के लोगों ज्ञानदास मौर्य, सावित्री देवी, दिनेश मौर्य, शशि मौर्य, आशीष मौर्य,अंजली मौर्य, संजय मौर्य, साधना मौर्य, सान्वी मौर्य आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।  कार्यक्रम का संचालन अरविन्द अवस्थी ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ पूजा यादव की सरस्वती वन्दना से हुआ। काव्य पाठ करने वाले कवियों में  गणेश गम्भीर ने पढ़ा- ‘जो गया जाना नहीं था,वक्त ये आना नहीं था,जश्न की महफिल में साहब मर्शिया गाना नहीं था। ‘लल्लू तिवारी ने सुनाया- ‘जिनिगिया बेइंजन के रेल,घुसुकि सुसुकि के सरकि रहल बा,केहु तरे ठेलमठेल, जिनिगिया बेइंजनके रेल…।

Advertisement
Advertisement

भोलानाथ कुशवाहाने पढ़ा-‘अपनी जमीन की है पुरवाई,जैसे किसी दरिया में बहार आई, नींव का पत्थर जरूर चमकेगा, हटा दो अपनी तलछट और काई।’ अरविन्द अवस्थी ने पढ़ा- ‘बात ही बात में कुछ बात बताई जाए,राह मुश्किल हो जहाँ राह बनाई जाए।’ संदीप बालाजीने सुनाया- ‘ सदा समर्पण के आँगन में बलि देती हो सबसे आगे,युगों युगों से कर्जदार है हे नारी संसार तुम्हारा।’मुहिब मिर्जापुरी ने सुनाया- ‘तेरी यादों के सिवा कुछ भी मेरे पास नहीं, कौन हूँ मैं मुझे इस बात का एहसास नहीं।

Advertisement

नन्दिनी वर्मा ने सुनाया- जिन्दगी की राहों में चलते डगर पर, हम खो न जायें क्योकि तुम साथ थे।’ इला जायसवालने पढ़ा- ‘लौटना होगा तुम्हें सूरज की पहली किरन में,पक्षियों के कलरव में, खिलते हुए फूलों में।’ ,पूजा यादव ने सुनाया- ‘सम्मान फरिश्तों का दिलाती हैं बेटियाँ।’ खुर्शीद भारती ने पढ़ा- ‘तमाम झील के पानी को पी गया सूरज, परिन्दे प्यासे हैं इनका शिकार मत करना।’

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही प्रतिमा शर्मा पुष्प,चंद्रकांत भ्रमर, केदारनाथ सविता जगदीश पांडेय, कुलभूषण पाठक, शिव प्रसाद द्विवेदी,नंदलाल सिंह चंचल , त्रियोगी मिट्ठू , आनन्द अमित, लालव्रत सिंह सुगम, प्रमोद चंद्र गुप्त, नारायण जी उपाध्याय, विजय गुप्ता जी, मयंक प्रजापति, इरफान कुरैशी आदि ने भी काव्यपाठ किया । वरिष्ठ शायर जफर मिर्जापुरी की गजल को पढ़कर सुनाया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट लोगों में  राजपति ओझा, सुनील कुमार पांडेय, आनन्द केशरी, अमरनाथ सिंह आदि थे।अंत में दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया PM मोदी का जन्मदिवस, हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी के 74 वें जन्मदिवस पर हुआ रक्त दान शिविर का आयोजन, किया गया मरीजों में फल का वितरण
  • जिले में धूम धाम के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्म दिवस

सोनभद्र। मगंलवार को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 74 वें जन्मदिवस पर भाजपा सोनभद्र ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में लोढी हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Advertisement

मुख्यअतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव के आगमन के पश्चात् सर्वप्रथम हनुमान चालिसा का पाठ एवं वृक्षारोपण किया। इसी क्रम में संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में जरुरतमंद मरीजों को फल इत्यादि सामग्री बांटा गया। और 74वें जन्मदिवस पर रक्तदान करते हुए 51 किलो मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया गया, तत्पश्चात् दीघार्यु होने की कामना की गयी।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज ऐसे मनीषी का जन्म दिवस है जिसने देश को नई दिशा दिया देश का वास्तविक शिल्पकार है, उनके जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, मिष्ठान वितरण, फल वितरण, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, आयुष्मान कार्ड, निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रंगोली,

Advertisement

कला, ड्राइंग भाषण, रेत कला प्रतियोगिता, ग्राफिक्स डिजाइन एवं आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत 2047 और वोकल फार लोकल प्रसंगों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कि जायेंगी। बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जायेगा एवं कहा कि किसानो के लिए नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधी, किसान की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं को भाजपा सरकार ने किसान हित में लागू किया है। 

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि जब एक मजदूरी करने वाले का लड़का नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाता है तो पहले धरती माता व देश के संविधान को प्रणाम करता है, जो देश के विपक्षी कांग्रेस के लोगो को रास नही आया। और आगे कहा कि धारा 370 समाप्त हुआ, राम मंदिर बन गया है, आज भारत बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें,

Advertisement

उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है, कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, चेयरमैन रुबी प्रसाद, सदर प्रमुख अजीत रावत,

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अनूप तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय, विनय श्रीवास्वत, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, राघो सिंह, अतुल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, पृुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, गोपाल सिंह, आलोक पाण्डेय, आशीष केशरी, प्रिंस पाण्डेय, संदीप सिंह, कृष्णा पटेल सहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आतिशी के सिर सजेगा दिल्ली CM का ताज, जाने कैसे मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है?

अरविंद केजरीवाल ने अपनी भरोसेमंद मंत्री आतिशी पर विश्वास जताते हुए उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी है. अब आतिशी के सिर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री का ताज सजेगा. अरविंद केजरीवाल ने महिला मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें सीएम बनाकर बड़ा दांव खेल दिया है. क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस के पास दिल्ली में आतिशी के मुकाबले में कोई महिला चेहरा नहीं है. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी और कांग्रेस पार्टी क्या रणनीति बनाती है.

दिल्ली। शराब मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा देंगे. केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आतिशी के नाम को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद अब उनके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा. ऐसे में दिल्ली की कमान आतिशी को सौंपकर केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मास्टर स्ट्रोक चल दिया है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी और कांग्रेस की अब क्या रणनीति होगी?

मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी ने पांच साल के राजनीतिक करियर में विधायक से मंत्री और सीएम तक सफर तय कर लिया है. 2019 में पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन जीत नहीं सकीं. इसके बाद 2020 में पहली बार आतिशी विधायक बनीं. आतिशी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रही हैं और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रही हैं. इसके बाद सिसोदिया जेल गए तो उनकी जगह मंत्री बनीं और अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने जा रही हैं. केजरीवाल ने आतिशी को ऐसे ही सीएम की कुर्सी नहीं सौंपी है बल्कि सोची-समझी रणनीति के तहत चुनाव किया गया है, जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में उठाने का दांव माना जा रहा है.

महिला वोटरों को साधने का दांव
आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल ने चुनकर महिला वोटों को साधने का दांव चला है. दिल्ली में 46 फीसदी महिला मतदाता हैं जबकि 54 फीसदी पुरुष और थर्ड जेंडर है. दिल्ली की महिलाओं का वोटिंग पैटर्न देखें तो पुरुषों से ज्यादा उनका रहा है. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने आतिशी को सीएम बनाने का फैसला करके महिला सशक्तिकरण का दांव खेलकर बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. दिल्ली के बदले हुए सियासी माहौल में महिला वोटर्स चुनाव में जीत-हार में अहम रोल प्ले कर रही हैं

केजरीवाल सरकार महिलाओं पर मेहरबान
केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से महिलाओं पर मेहरबान रहे हैं. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा साल 2019 में दी थी. फ्री बस सेवा सुविधा नोएडा-एनसीआर, एयरपोर्ट और डीटीसी और क्लस्टर बसों में उपलब्ध है. दिल्ली की करीब 40 फीसदी महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं. यही नहीं केजरीवाल ने दिल्ली में ‘महिला मोहल्ला क्लीनिक’ भी शुरू किए हैं, जिसमें महिलाओं का इलाज महिला डॉक्टरों के जरिए किया जा रहा. अब महिला सीएम बनाकर आधी आबादी को साधने का दांव चला है.

पंजाबी समाज को सियासी संदेश
आम आदमी पार्टी ने आतिशी को सीएम बनाने का फैसला करके दिल्ली के पंजाबी समुदाय को सियासी संदेश देने की कोशिश की है. आतिशी पंजाबी बैकग्राउंड से समुदाय से आती हैं. वह पंजाबी राजपूत हैं. दिल्ली की सियासत में पंजाबी वोटर काफी अहम और निर्णायक माने जाते हैं. बीजेपी की पूरी सियासत में दिल्ली में पंजाबी और वैश्य समुदाय पर टिकी रही है. केजरीवाल खुद वैश्य समुदाय से आते हैं और सियासत में आने के बाद वैश्य समाज का विश्वास जीतने में कामयाब रहे हैं. पंजाबी वोटों का विश्वास बनाए रखने के लिए केजरीवाल ने अपनी जगह पर आतिशी को सीएम बनाने का दांव चला है.

30 फीसदी पंजाबी समुदाय
दिल्ली में करीब 30 फीसदी आबादी पंजाबी समुदाय की है. इनमें 10 फीसदी से ज्यादा पंजाबी खत्री और 8 फीसदी आबादी राजपूत-जाटों और 12 फीसदी वैश्य समुदाय हैं. दिल्ली के विकासपुरी, राजौरी गार्डन, चांदनी चौक, हरी नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, मोती नगर, राजेंद्र नगर, ग्रेटर कैलाश, जगतपुरा, गांधी नगर, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर और रोहिणी विधानसभा सीट पर पंजाबी समुदाय जीत हार तय करते हैं. एक समय पर पंजाबी वोटर बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक माने जाते थे.

विश्वास को बनाए रखने का दांव
दिल्ली में मदनलाल खुराना, विजय कुमार मल्होत्रा और केदारनाथ साहनी की तिकड़ी को बीजेपी का पंजाबी चेहरा माना जाता था. पंजाबी वोटरों के सहारे ही बीजेपी 1993 में सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होने में कामयाब भी रही थीं. फिलहाल बीजेपी के पास पंजाबी समुदाय से कोई बड़ा चेहरा नहीं है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को भले ही कुछ समय के लिए सत्ता की कमान सौंपी हो, लेकिन उनके जरिए पंजाबी समुदाय के विश्वास को बनाए रखने का दांव माना जा रहा है.

एजुकेशन मॉडल का ट्रंप कार्ड
आतिशी भले ही 2020 में विधायक बनीं और उसके बाद मंत्री और अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने जा रही हों, लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से ही जुड़ी रही हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए क्रांतिकारी बदलाव के पीछे आतिशी की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी. सिसोदिया के शिक्षा मंत्री रहते हुए आतिशी उनकी सलाहकार थीं. ऐसे में माना जाता है कि आतिशी के ही सुझाव पर दिल्ली के शिक्षा में मनीष सिसोदिया ने तमाम परिवर्तन किए थे और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के मॉडल को बेहतर बनाने का काम किया.

दिल्ली स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की थी. यह कोर्स दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए है. हैप्पीनेस करिकुलम का मकसद नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत करना है. इसके बाद आम आदमी पार्टी के टिकट पर कालकाजी सीट से विधायक बनीं और कैबिनेट मंत्री रहते हुए तमाम अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली.

केजरीवाल की भरोसेमंद बनीं
आम आदमी पार्टी के साथ काम करते हुए आतिशी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का भरोसा ही नहीं जीता बल्कि भरोसेमंद बनकर उभरीं. इसलिए केजरीवाल ने अपनी जगह सीएम बनाने के लिए आतिशी के नाम को चुना. केजरीवाल ने सिर्फ आगामी चुनाव तक के लिए ही उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है. ऐसे में विधानसभा चुनाव नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाता तो सत्ता की बागडोर केजरीवाल खुद संभालेंगे. ऐसे में पार्टी के भरोसेमंद नेता की तलाश थी, जो उनकी मर्जी के लिहाज से चल सके और चुनाव के बाद बागी न हो सके. बिहार में जीतन राम मांझी और झारखंड में चंपई सोरेन के रवैए को देख चुके हैं. इसलिए उन्होंने बहुत की सोच समझकर आतिशी को चुना है. आतिशी ने भी उसी दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

तेज तर्रार और आक्रामक चेहरा
आतिशी सियासत की पिच पर उतरे हुए भले ही पांच साल हुए हों, लेकिन वह तेज तर्रार और आक्रामक राजनीति का चेहरा बनकर उभरी हैं. केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती आतिशी ही नजर आईं थी. आतिशी अपनी और पार्टी की बात को दमदार तरीके से रखती हैं. इस तरह केजरीवाल की गैरमौजूदगी में आतिशी ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी. अब केजरीवाल सत्ता की कमान उन्हें सौंप रहे हैं तो यह सवाल उठेगा कि आतिशी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा. बीजेपी और कांग्रेस के पास दिल्ली में आतिशी के मुकाबले में कोई महिला चेहरा नहीं है. इस तरह आतिशी अब मुख्यमंत्री के तौर पर खुलकर खेलेंगी और विपक्ष के लिए टेंशन भी बढ़ाने का काम करेंगी?

यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन एफपीओ द्वारा किया जा रहा बृहद किसान सम्मेलन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन एफपीओ द्वारा किया जा रहा बृहद किसान सम्मेलन का आयोजन



घोरावल, सोनभद्र। घोरावल तहसील के करमा विकासखण्ड के जोगिनी ग्रामसभा में यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन एफपीओ की वार्षिक बैठक संपन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता  गोपाल

Advertisement

सिंह वैद्य प्रबंध निर्देशक एवं संचालन ई. प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। इस बैठक में यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन एफपीओ एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन कराने एवं एक वर्ष के कार्य की समीक्षा की गई जिसमें समस्त पदाधिकारियों द्वारा अपने द्वारा किये गये कार्यो की वृहद जानकारी दी गई।

Advertisement

यूएसएफए एफपीओ के सदस्यता प्रमुख श्री राजेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि एक वर्ष में सैकड़ों किसानों ने  एफपीओ की सदस्यता ग्रहण की हुई है। एफ़आईजी (किसान इच्छुक समूह) प्रमुख  संतोष कुमार पटेल ने बताया कि जिले में किसानों के आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये प्रत्येक उत्पाद हेतु अलग अलग एफ़आईजी बना कर क्लस्टर की स्थापना की जा रही है।

Advertisement

इसी क्रम में मिर्च व टमाटर हेतु सह प्रमुखों की न्युक्ति भी की गई जो क्रमशः संतोष कुमार मौर्या खुटहनीया एवं विनोद यादव कर्रीबराव जो कि किसानों को  एफ़.आई.जी. का सदस्य बनाने हेतु कार्य करेंगे एवं  चंद्रकांत मिश्र को कंप्यूटर ऑपरेटर न्युक्ति किया गया। निर्देशक अभयकांत दुबे ने बताया कि यूएसएफए एफपीओ का पंजीयन 30 अगस्त 2023 को हुआ तब से एफपीओ सतत किसानों के उत्थान हेतु कार्यरत है।

Advertisement

इसी क्रम में किसानों की आय बढ़ाने एवं रोज़गार के लिये हर सम्भव प्रयास किसानों के लिए एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। सह-निर्देशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया की यूएसएफए एफपीओ प्राकृतिक खेती एवं वृक्षारोपण पर अभियान चला कर किसानों को जागरूक करने का काम किया है।

Advertisement

सीईओ ई. प्रकाश पाण्डेय जी ने बताया कि यू.एस.एफ.ए एफपीओ समस्त किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) के आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय रूप में कार्य कर रहा है। जिसके स्वरूप बिहार, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश में तेजस्वी किसान मार्ट की निगरानी समिति का गठन किया जा चुका है।

Advertisement

जिनके साथ बहुत जल्द आपसी व्यापार का सुभारम्भ किया जायेगा। एवं देश के समस्त बचे हुये प्रदेशो में भी तेजस्वी किसान मार्ट की निगरानी समिति का गठन कर किसान को सीधा उपभोक्ता से जोड़ने का काम किया जायेगा। उत्पादक से उपभोक्ता के इस क्रम में एफपीओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

Advertisement

जिस दिन एफपीओ से एफपीओ का आपसी व्यापार होना सुरु हो गया तक किसानों को ये अधिकार होगा कि वो भी अन्य कारपोरेट की तरह अपने उत्पाद का मूल्य निर्धारण स्वतः कर सके। सोनभद्र जनपद के समस्त एफपीसी से अपील किया कि आप भी आगे बढ़ कर एफपीओ से एफपीओ के आपसी व्यापारिक मुहिम में अपनी सहभागिता देते हुये जनपद के किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने में मदद करे।

Advertisement

गोपाल सिंह वैद्य  ने बताया कि यूएसएफए एफपीओ के द्वारा तेजस्वी संगठन न्यास के साथ मिलकर तेजस्वी किसान मार्ट की स्थापना की गई जिसका  उद्देश्य एफपीओ से एफपीओ व्यापार को बढ़ाना और स्वयं सहायता समूह जो कि उचित मार्गदर्शन एवं उपयुक्त मार्केट के अभाव में लाचार है उनको एक नया आयाम देने हेतु यूएसएफए एफपीओ के सह प्रबंधक   मंकर्णिका देवी  को एस.एफ.एस. (स्वयं सहायता समूह) का प्रमुख बनाया गया है।

Advertisement

जिनके द्वारा जनपद्व प्रदेश में संचालित समस्त एस.एफ.एस को टर्निंग, मार्केट लिंकेज, एवं आर्थिक मदद किया जायेगा।जिससे एस.एफ.एस से सम्बंधित कृषक महिलावो को उनकी मेंटल उचित मूल्य मिल सके। यू.एस.एफ.ए एफपीओ के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के किसानों को जागरूक करने एवं विभागीय जानकारियों को हर किसानों तक पहुचाने हेतु किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यू.एस.एफ.ए. एफपीओ के चैयरमैन  दिनेश प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में एक वर्ष सकुशल सम्पन्न करने की उपलब्धियों को किसानों के बीच रखने का सुनहरा अवसर है यह किसान सम्मेलन यू.एस.एफ.ए द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में यू.एस.एफ.ए के समस्त डायरेक्टर प्रमोटर एवं एफपीओ से सम्बंधित समस्त उपक्रमो के समस्त प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राबर्ट्सगंज पुलिस ने 10 वारण्टीयों को किया गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा 10 नफर वारण्टीयों की गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश व वाँछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में सोमवार को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की टीम द्वारा भिन्न – भिन्न स्थानो से भिन्न -भिन्न अभियोग में 10 वारण्टीयों /वाँछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Advertisement



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रमेश जायसवाल पुत्र बैजनाथ नि0 चुर्क वार्ड नं0 04 थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 
2. मोती पुत्र शिवरतन यादव नि0 बसौली थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र  उम्र करीब 40 वर्ष
3.   रामनाथ पुत्र गोवर्धन यादव नि0 बसौली थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र  उम्र करीब 58 वर्ष

Advertisement

4. रामप्रसाद पुत्र वंशी नि0 मरकुड़ी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र-65 वर्ष
5. सुरेश पुत्र कैलाश नि0 मरकुड़ी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र-30 वर्ष
6. विनय पुत्र रामप्रसाद नि0 मरकुड़ी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र-24 वर्ष
7. कयामुद्दीन पुत्र सुबहान नि0 सुकृत थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र-40 वर्ष

Advertisement

8. दादे पुत्र तुलसी नि0 तियरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र-58 वर्ष
9. कान्ता कोल पुत्र स्व0 रामजनम कोल नि0 रौप थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष
10. ईश्वर पुत्र गोपी नि0 बहुअरा (औरहवा टोला )थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब-57  वर्ष  मे

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1. उ0नि0 रामसिंहासन
2. का0 अजीत यादव
3. का0 अनुप मौर्या
4. का0 हिमान्शु
5. उ0नि0 बृजेश पाण्डेय
6. हे0का0 बृजेश यादव
7. हे0का0 अनीष यादव

Advertisement

8. उ0नि0 श्री सुनील कुमार
9. हे0का0 वकील कुमार
10. हे0का0 अमरजीत यादव
11. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह
12. का0 आकाश कुमार
13. उ0नि0  विनोद यादव
14. हे0का0 कमलेश यादव
15. का0 प्रभूनारायण भारती

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP काशी क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यझ का आगमन कल

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यझ महेश चंद्र श्रीवास्तव  का  आगमन कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर के रुप में शिरकत करेगें।

Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र द्वारा आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 74वें जन्मदिवस पर रावटसगंज स्थित ब्लड बैंक पर सबह 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश चंद श्रीवास्तव करेंगे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भूस्खलन के कारण पहाड़ी का मलबा गिरा रेलवे ट्रेक पर, पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें रद्द

HIGHLIGHTS

  • चट्टान गिरने से पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द
  • भारी बारिश के कारण चट्टान गिरने से पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द



सोनभद्र। भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रेक पर पहाड़ी का मलबा गिरने से मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई और कई ट्रेनें रद्द हो गई।

Advertisement

बतादें कि सोमवार की भोर में चुर्क से अगोरी रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 159/21 व19 के बीच एक मालगाड़ी के इंजन तथा एक बोगी हो रही बरसात के कारण पहाड़ी दरकने से पटरी से उतर गई. जिससे घटना के बाद कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए है।

Advertisement

इस घटना में गार्ड और ड्राइवर दोनों बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार का जान हानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना के कारण यात्री गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

Advertisement

आई आर टी चोपन तथा चुर्क अगोरी रेलवे की टीम इसकी सुधार कार्य में लगे हुए है घटना के बाद बीना से चलकर दिल्ली की ओर जाने जम्मू तवी एक्सप्रेस को चोपन से गढ़वा मुगलसराय के रास्ते भेजा गया तथा त्रिबेनी एक्सप्रेस को चुनार में ही रोकना पड़ा, मौके पर डीआरएम हिमांशु बडोनी के साथ रेलवे सुरक्षा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कलेक्ट्रेट सभागार में CDO व ADM न्यायिक के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सीडीओ व एडीएम (न्यायिक) को डीएम,एसपी ने दी विदाई।

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार जनपद से नगर आयुक्त मेरठ व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव को अपर आयुक्त वाराणसी के पद स्थानान्तरण होने पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भाव भीनी बिदाई दी गयी,

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा में एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है।

Advertisement

जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा जनपद में अपने पदीय दायित्वों का बेहतर तरीके से कार्य करने के प्रति आभार व्यक्त किये और कहा कि दोनों अधिकारी अनुभवी हैं,

Advertisement

शासन के कार्यों को बड़े ही तत्परता के साथ करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह जीवन है, चलता रहता है, हमें उम्मीद है कि आप लोग जहां भी रहेंगें, सूरज की तरह चमकते रहेंगें तथा देश व समाज के विकास में अपना सकारात्मक सहयोग देने के साथ ही अपने पदीय दायित्वों के प्रति खरा उतरेंगें।

आप दोनों अधिकारियों को भविष्य के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामाएं व आशीर्वाद बना रहेंगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जून,2022 से व अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) जुलाई,2023 से अपनी बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर अपने तैनाती पद पर जा रहे हैं।

Advertisement

सोनभद्र के अधिकारी व कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) से काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है। विदाई समारोह के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि जिले के विकास के लिए हर संभव सकारात्मक सहयोग के साथ ही सीखने का प्रयास करना चाहिए और सरकार की योजनाओं को जनपद के लोगों को लाभ मिले,

Advertisement

इसका भी प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा,अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण,

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारी रामलाल,द्वारा माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यकाल की सराहना करते हुए पदासीन होने की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के मरीजों में किया फल का वितरण

HIGHLIGHTS

  • गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा ईद मिलादुन्नबी की खुशी में मरीजों को फल वितरित किए गए


सोनभद्र। सोमवार को दावत-ए-इस्लामी इंडिया के एक विभाग, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर  जिला अस्पताल के मरीजों को फल का वितरण किया गया। इस दौरान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की टीम और वॉलंटियर्स ने मिलकर तकरीबन 150 फल के पैकेट तैयार किए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच बांटा गया।

Advertisement

इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि फल वितरण का मुख्य उद्देश्य ईद मिलादुन्नबी की खुशी को जरूरतमंद और बीमार मरीजों के साथ साझा करना था, ताकि उन्हें भी इस मुबारक दिन की खुशियों में शामिल किया जा सके।

Advertisement

कहा कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने हमेशा से ही समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं और आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का वादा किया है।

Advertisement

इस दौरान टीम दावते इस्लामी  इंडिया के  मिर्जापुर मंडल के हाफ़िज़ नसीमअत्तारी, सोनभद्र जिला मौलाना अल्ताब आलम अत्तारी, रिजवान खान ,अन्वर खान साहब,आदिल,आमिर, इरफान अत्तारी ,सोनु, और तौफीक अत्तारी  मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें