गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा ईद मिलादुन्नबी की खुशी में मरीजों को फल वितरित किए गए
सोनभद्र। सोमवार को दावत-ए-इस्लामी इंडिया के एक विभाग, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जिला अस्पताल के मरीजों को फल का वितरण किया गया। इस दौरान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की टीम और वॉलंटियर्स ने मिलकर तकरीबन 150 फल के पैकेट तैयार किए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच बांटा गया।
Advertisement
इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि फल वितरण का मुख्य उद्देश्य ईद मिलादुन्नबी की खुशी को जरूरतमंद और बीमार मरीजों के साथ साझा करना था, ताकि उन्हें भी इस मुबारक दिन की खुशियों में शामिल किया जा सके।
Advertisement
कहा कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने हमेशा से ही समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं और आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का वादा किया है।
Advertisement
इस दौरान टीम दावते इस्लामी इंडिया के मिर्जापुर मंडल के हाफ़िज़ नसीमअत्तारी, सोनभद्र जिला मौलाना अल्ताब आलम अत्तारी, रिजवान खान ,अन्वर खान साहब,आदिल,आमिर, इरफान अत्तारी ,सोनु, और तौफीक अत्तारी मौजूद रहे।
बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था
जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी।
सोनभद्र। जिले में सोमवार को अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात मनाया। जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था।
Advertisement
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से पूरब मोहाल मस्जिद होते हुए नई बस्ती मस्जिद, मेन चौक दीपनगर होते हुए पूरब मोहाल मस्जिद पर समाप्त हुआ।
Advertisement
वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सीटी चारू द्विवेदी, कोतवाल सत्येंद्र रॉय सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे। इस दौरन मुस्ताक खां, फरीद खां, रोशन खां, मुर्तजा अंसारी, हिदायत उल्ला खां, जाफर हुसैन, दानिश, अरसद खां, नथु वारसी, ऐजाज कादरी आदि शामिल रहे।
Advertisement
दुद्धी: नगर में सोमवार को अकीदत के साथ बारावफात मनाया गया। सुबह नौ बजे से स्थानीय मकतब जबारिया (ईदगाह) से निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में नगर व आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। जुलुस ए मोहम्मदी पूरे दुद्धी नगर में भ्रमण करते हुए हिन्दू भाइयों को गुलाब का फूल देकर मुबारक बाद दिया। नारे तक़दीर, अल्लाह हु अकबर और सरकार की आमद मरहब्बा के नारे लगाते हुए काली मंदिर तिराहे तक होकर मेन बाजार चौक रजा मस्जिद के पास पहुंचे।
Advertisement
लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बारावफात की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के पास महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया। सदर शमीम अंसारी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मगुरु हुजूर नसीरे मिल्लत, मुफ्ती महमूद, मौलाना नजीर, उस्मान, जामा मस्जिद इमाम शहीद अनवर, मौलाना गुलाम सरवर, फत्तेह मुहम्मद, मेराज हुसैन, राजा खान, सेराज खान, राफे खान, सलिउल्लाह खान, कलीमुल्लाह खान, कल्लन खान, इब्राहिम खान, रिजवान खान, शाहिद आदि मौजूद रहे।
गुरमुरा में बीते 10 सितंबर को व्यापारी राकेश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा सोमवार को एएसपी कालू सिंह ने किया है।
लव मैरिज से नाराज पिता ने सुपारी देकर करवाई दामाद की हत्या
सोमवार को एडिशनल एसपी ने किया बड़ा खुलासा
सोनभद्र। गुरमुरा में बीते 10 सितंबर को हुए व्यापारी राकेश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा सोमवार को एएसपी कालू सिंह ने किया है। प्रेम विवाह के चलते युवक के हुए मर्डर मिस्ट्री की पूरी गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है।
बेटी के प्रेम विवाह से कथित रूप से नाराज होकर शादी के एक साल बाद ससुर ने अपने दामाद की हत्या करवा दी। पुलिस ने ससुर सहित हत्या में शामिल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, तमंचा तथा बाइक बरामद कर लिया है।
Advertisement
सोमवार को एडिशनल एसपी कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ‘थाना चोपन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुरमुरा में गत 10 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम गुरमुरा के रहने वाले राकेश गुप्ता (25 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की चाकू व गोली से मारकर हत्या कर दी गयी थी।
Advertisement
मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस टीम सीओ सीटी डॉ० चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन, एसओजी, सर्विलांस प्रभारी, थाना कोन और थाना करमा की संयुक्त टीम जाँच में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना के शीघ्र अनावरण का निर्देश दिया था।
Advertisement
इसी क्रम में रविवार को मुखबीर की सूचना पर चोरपनिया जंगल मोड़ के पास से घटना में शामिल अभियुक्तों विनोद कुमार गौड़ उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० रामदेव गौड़ निवासी ग्राम डुमरडीहा थाना दुद्धी हालपता वार्ड नं0-9 पी टाईप झोपड़ी रेनूकूट थाना पिपरी, सुरेन्द्र कुमार गौड़ पुत्र रामदेव गौड़ निवासी ग्राम डुमरडीहा थाना दुद्धी,
आशीष कुमार भारती पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम रेहटा थाना अनपरा तथा ललित पटेल पुत्र स्व० बृहस्पति निवासी ग्राम मेडरदह थाना अनपरा हालपता HH 285 हिण्डालको कालोनी रेनूकूट थाना पिपरी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
Advertisement
बेटी के लव मैरिज से नाराज था पिता
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछाताछ के दौरान उन्होंने बताया कि मृतक राकेश गुप्ता ने सीमा पुत्री ललित पटेल निवासी हिण्डालको कालोनी रेनूकूट के साथ मई वर्ष 2023 में लव मैरिज शादी मंदिर में किया था।
जिससे सीमा के पिता ललित पटेल खुश नहीं थे। सीमा के पिता ललित पटेल ने ही सीमा के पति राकेश गुप्ता की हत्या किये जाने हेतु अभियुक्त विनोद कुमार गौड उर्फ गुड्डू को एडवांस के रूप में करीब पांच-छः महीना पहले 90 हजार रूपया नगद दिया गया था तथा काम होने पर पन्द्रह से बीस लाख रूपये और देने को कहा गया था।
Advertisement
गत 27 अगस्त की रात करीब 8 बजे अभियुक्तगण विनोद कुमार गौड़ उर्फ गुड्डू, आशीष कुमार भारती व सुरेन्द्र कुमार गौड़ भाडे की स्विफ्ट डिजायर कार से राकेश गुप्ता के घर पर आये थे और सिगरेट लेने के बहाने उसे घर से खीचने का प्रयास किया था किन्तु सीमा द्वारा दरवाजा बंद कर देने व चिल्लाने के कारण अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये थे।
Advertisement
उसके बाद सीमा के पिता ललित पटेल द्वारा पुनः विनोद कुमार गौड़ उर्फ गुड्डू के ऊपर दबाव बनाया गया कि एडवांस में पैसा ले लिये हो और काम नही कर रहे हो तो पैसा वापस कर दो। ललित पटेल द्वारा ही अभियुक्त गण विनोद कुमार गौड़ उर्फ गुड्डू, आशीष कुमार भारती व सुरेन्द्र कुमार गौड़ को डाल्टेनगंज झारखण्ड से अवैध तमंचा, कारतूस तथा चाकू उपलब्ध कराया गया था। 10 सितंबर को अभियुक्तों विनोद कुमार गौड़ उर्फ गुड्डू, आशीष कुमार भारती व सुरेन्द्र कुमार गौड़ ने रेनूकूट में योजना बनाकर सुरेन्द्र कुमार गौड़ की बाइक से दिन में दस बजे ही रेनूकूट से हाथीनाला होते हुए गुरमुरा गये फिर तेलगुडवा गये फिर डाला में जाकर शराब पिये उसके बाद जवारीडाड बाजार में राकेश गुप्ता को घर जाने का इंतजार करने लगे
Advertisement
और जब शाम हुई तो राकेश गुप्ता अपना खरीदा हुआ फुटकर अनाज अपने परिचित के पिकअप पर लादकर पिकप के आगे अपनी मोटर साइकिल से अपने घर की ओर जाने लगा तो अभियुक्त भी उसके पीछे-पीछे अपनी मोटर साइकिल से चल दिये। राकेश गुप्ता मेन रोड से अपने घर की ओर न मुड़कर अपनी मोटर साइकिल से तेज गति से मेन रोड पर सीधे पेट्रोल पम्प की ओर चला गया तो अभियुक्त मेन रोड से उसके घर की तरफ मुड़कर गये और राकेश के घर के पहले करीब
100 मीटर की दूरी पर स्थित आंगनवाडी केन्द्र की बडी बाउन्ड्री के पास खड़े होकर राकेश गुप्ता के आने का इंतजार करने लगे थोडी देर बाद जैसे ही राकेश मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया तो बडी बाउन्ड्री के पास खड़े आशीष कुमार भारती मोटर साइकिल को धक्का देकर राकेश गुप्ता को गिरा दिया, राकेश गुप्ता की मोटर साइकिल पर पीछे बोरी में सामान लेकर बैठा व्यक्ति महेन्द्र कुमार पटेल भी वहाँ पर गिर गया
Advertisement
तथा अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार गौड द्वारा मोटर साइकिल के पास खडा होकर आने जाने वाले लोगो की निगरानी कर रहा था, उसी के द्वारा राकेश गुप्ता की मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति महेन्द्र पटेल को को डाटकर भागने को कहा गया इतने में अभियुक्त आशीष कुमार भारती अपने हाथ में लिए धारदार रामपुरिया चाकू से राकेश गुप्ता के सीने पर जोरदार प्रहार किया गया
जिससे राकेश गुप्ता चिल्लाते हुए कुछ दूर जाकर गिर गया उसके बाद अभियुक्त विनोद कुमार गौड उर्फ गुड्डू द्वारा तमन्चे से राकेश गुप्ता के पीठ में फायर कर दिया जिससे वह छटपटाकर गिर गया और तीनो अभियुक्त गण सुरेन्द्र कुमार गौड की मोटर साइकिल पर बैठकर डाला ओबरा होते हुए अनपरा भाग गये तथा घटना के बाद लोग लुक छिपकर रह रहे थे।
Advertisement
रविवार को वादे के अनुसार ललित पटेल से हत्या के सुपारी का पैसा लेने चोरपनिया जंगल के पास आये थे कि गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चोपन में धारा 103 (1), 61(2) (a) बी.एन.एस. तथा 3/25 व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
घटना का अनावरण/ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी एसओजी प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना कोन, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना करमा, निरीक्षक अपराध इरफान अली थाना चोपन, उ0नि0 नागेश कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, व०3०नि० उमाशंकर यादव थाना चोपन,
Advertisement
उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन, उ0नि0 मेराज खाँ थाना चोपन, हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 संजय चौहान, का० रितेश पटेल, का० प्रेमप्रकाश चौरसिया व क० अजीत कुमार यादव एसओजी टीम, हे0का0 सौरभ राय व का० शिवम मौर्या सर्विलांस सेल, हे0का0 रूद्रकांत यादव, हे0का0 सर्वेश सिंह, हे0का0 नागेन्द्र पटेल, का० किशन यादव, का0 चन्द्रजीत यादव थाना चोपन शामिल रहे।
इसखौफनाक घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर चोपन थाना की पुलिस भी पहुंच गई थी। वृद्ध की मौत के बाद सभी परिजन फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कानोपान में भूतप्रेत की शंका को लेकर इकलौते पुत्र ने अपने ही 65 वर्षीय पिता पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। घटनास्थल पर वृद्ध का सिर धड़ से अलग मिला हैं, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व सीओ सीटी चारु द्विवेदी ने मौका मुआयना किया और हत्यारे पुत्र के धर पकड़ में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सोनेश्वर खरवार (65) अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार की सुबह लगभग सात बजे घर मे झाड़फूंक को लेकर रवि खरवार अपने पिता से झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह घर में मौजूद अपनी मां को डंडे से मारने लगा। पत्नी को पीटे जाने का विरोध करने पर रवि ने पिता सोनेश्वर खरवार को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे सोनेश्वर जमीन पर गिर गया।
Advertisement
मौके पर पहुंची फोर्स उसके बाद गर्दन पर कई बार प्रहार करके सिर को धड़ से अलग करके फरार हो गया। नेटवर्क की समस्या होने के नाते कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो को शाम को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद चोपन पुलिस को सूचना दी गई,
Advertisement
सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे घटना की निरिक्षण के लिए फोरेंसिक प्रभारी अजय कुमार यादव, आनंद कुमार सक्सेना मय फोर्स मौके पर पहूंच गए। इस दौरान चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, हल्का दरोगा मेराज अहमद, कांस्टेबल रुद्रकांत यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
Advertisement
इस वजह से हुई हत्या रवि खरवार के ढाई वर्षीय बेटे की तबियत खराब चल रही थी, जिसको लेकर झाड़फूंक करा रहा था, जिस पर किसी ओझा ने बेटे के बीमार होने का कारण तुम्हारे घर के सदस्य माता-पिता द्वारा टोना मार दिए जाने की बात कही। इसको लेकर रविवार की सुबह रवि अपनी मां को मारने लगा, जिसका विरोध सोनेश्वर कर रहा था। इसी दौरान पिता को कुल्हाड़ी से मारकर सिर को धड़ से अलग कर दिया।
Advertisement
पांच दिन के भीतर दूसरी हत्या, नहीं हुआ खुलासा चोपन थाना में पांच दिन की भीतर दो हत्याओं से समूचा क्षेत्र दहल गया। बीते बुधवार की रात्रि गुरमुरा में किराना दुकानदार की हत्या चाकू और गोली मारकर की गई थी जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई थी। तब तक रविवार की सुबह पुत्र ने ही अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करके फरार हो गया। दोनों हत्याओं के हत्यारों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी।
वाराणसी। रविवार को जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के तत्वावधान में संस्थान के आदिवासी लोक कवि बाबू कन्हैया लाल गोंड सभागार में आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद ‘‘राष्ट्रीय एकता एवं निर्माण में आदिवासासियों की योगदान’’ विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद एवं अध्यक्ष-एससी/एसटी कल्याण संम्बधी समिति, लोकसभा भारत सरकार ने बिरसा मुण्डा जी मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। संवाद कार्यक्रम को सम्बोन्धित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासी समाज देश की आजादी के पहले से ही विदेशी आक्रान्ताओं एवं जमीदारों से दोहरी लड़ाई लड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परम्परा को बचाए हुए है। आदिवासी समाज सन् 1755 से जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहा है। राष्ट्रीय एकता के निर्माण में आदिवासी समाज की योगदान सर्वोेंपरी है, हम सभी वतर्मान समय में आदिवासी समाज की प्राकृतिक परम्परा को अपना कर ही वतर्मान समस्याओं का समाधान कर सकते है। संवाद कार्यक्रम के अन्तगर्त माननीय सांसद जी ने जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्याें की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान प्रदेश के आदिवासी जनजाति समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृति विकास एवं संरक्षण तथा गोंडी भाषा का विकास प्रारम्भिक विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य से गोंडी भाषा का विकास प्रारम्भिक विकास तेजी से होते दिख रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि द्वारा फड़ापेन गोगो भी किया गया तथा करम पूजा के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा नृत्य-गीत भी प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं संचालन डॉ बनवारी लाल गोंड अध्यक्ष, जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बृजभान मरावी, सदस्य, उ0 प्र0 लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। कार्यक्रम में डॉ संजय गोंड, महेन्द्र प्रसाद पटेल, दिनेश कुमार प्रधान, कमलेश नरायण गोंड, प्रिया मिश्रा, रवि कुमार गौतम, बलिराम, प्रितम कुमार गोंड, मंजनी गोंड, नेहा, मधु, पवन खरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
सोनभद्र। पीडब्ल्यूडी सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई ।
Advertisement
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर तहसील इकाई के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने संघठन के विशेष महत्व को बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकरों सबसे मजबूत एवं जागरूक संगठन है जो जिले का ही नही प्रदेश का का सबसे बड़ा संगठन है।
Advertisement
संगठन की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार बैठक होनी चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में संख्या बल अधिक से अधिक करनी होगी। पत्रकारों के हित की बातें करने वाला यह हमारा संगठन है।पत्रकारों की किसी भी समस्या के समाधान एवं उत्पीड़न के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से भी बात की गई है।
Advertisement
उन्होंने पत्रकार हित की बात कही है। जिलाध्यक्ष के द्वारा इस मौके पर संगठन प्रेस कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान बुद्धिनाथ यादव, तहसील अध्यक्ष रामकेश यादव,उपाध्यक्ष सेराज अहमद,उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, रामनरेश शुक्ल ,हनीफ खान, यादवेन्द्र प्रसाद राव उपस्थित रहे!
सोनभद्र। टहलने जा रही माँ बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। घर का चिराग बुझाने से परिजनों में कुहराम मचा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर दिन के भाती रविवार की सुबह लगभग पाँच बजे मुख्य मार्ग मिर्जापुर-सोनभद्र भैरोपुर सड़क के नजदीक घर से लगभग पाँच सौ मीटर दूर
Advertisement
मृतक माँ ममता(35) बर्ष पत्नी रमाकांत व पुत्र सचिन (13)वर्ष न पुत्र रमाकांत निषाद निवासी कुचमरवा टहलने जा रही थी।अचानक अनभिज्ञ वाहन के चपेट में आने से लोहू लुहान होकर तड़पने लगे राहगीरों ने एम्बुलेंस को बुलाकर जिलाअस्पताल भेजा जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।जैसे ही घर वालों को सूचना मिली घर में कुहराम मच गया।
Advertisement
चर्चाओं के अनुसार भोर 5बजे की घटना है। मृतक के पति रमाकान्त व रमाकान्त के पिता दधिबल दोनों बाहर काम करते हैं।रमाकान्त की पहली पत्नी की लगभग अट्ठारह वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी हैं जिससे एक पुत्री थी प्रतिमा।
Advertisement
फिर रमाकान्त की दूसरी शादी हुई जिससे मृतक सचिन व पुत्री प्रतिभा है। सूचना मिलने के बाद दोनों आ रहे हैं। इधर दधिबल की पत्नी। व रमाकान्त की लड़की प्रतिमा व प्रतिभा साथ लोढ़ी गयी हैं। रो रो कर बुरा हाल हो गया है। एक हस्ता हुआ परिवार छड़ मात्र में बिखर गया। घर पर कोई नही है।घटना की जानकारी प्राप्त होते कर्मा एस आई जय राम घटना स्थल पर पहुंच कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
दुद्धी, सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपनी धर्मपत्नी के साथ औरैया जा रहे थे। सर में चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार में एसडीएम व उनकी मुंसिफ मजिस्ट्रेट पत्नी मौजूद थीं। दूसरी कार में मौजूद उनके चालक ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, वहां से एसडीएम को रेफर कर दिया गया।
औरैया जा रहे एसडीएम निखिल यादव की पत्नी शिवानी यादव औरैया शहर स्थित कचहरी में सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। शनिवार को दोनों लोग औरैया जा रहे थे।
कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव भाऊपुर के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई।
पीछे चल रही दूसरे कार के चालक ने कार में फंसे जज व एसडीएम को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद डॉक्टर ने एसडीएम निखिल यादव के सिर में चोट होने के बाद चिचौली स्थित जिला अस्पताल भेज दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर सपा कार्यकर्ता भड़क उठे।
सपाइयों ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन
बतादें कि सोनभद्र में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और अपमानजनक नारेबाजी से सपा कार्यकर्ता नराज है सपाइयों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Advertisement
बता दें कि राबर्टसगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ की गई अपमानजनक नारेबाजी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया।
AdvertisementAdvertisement
समाज वादी पार्टी राष्ट्र की तीसरी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दहन करने से पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता नराज है। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने पुतला फूंकने और अपमानजनक नारेबाजी का विरोध करते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में एक तहरीर एडिशनल एसपी कालू सिंह को सौंपा है
AdvertisementAdvertisement
शनिवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे ने सयुक्त रूप से कहा कि यदि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने पर बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
5 अक्टूबर को मनाई जाएगी वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती
सोनभद्र। सेवा भारती समिति द्वारा बैठक आयोजित किया गया जिसमे तय किया गया कि 5 अक्टूबर शनिवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें तय किया गया की रानी दुर्गावती सर्व समाज के लिए लड़ाई लड़ी थी इसलिए हम सभी को रानी दुर्गावती का जन्म जन्मोत्सव मानना चाहिए।
Advertisement
इस अवसर पर शिव प्रकाश सिंह ने रानी दुर्गावती की जीवनी पर प्रकाश डाला। वही समाजसेवी डॉ धर्मवीर ने बताया कि प्रत्येक नगर और गांव में बैठक कर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
Advertisement
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक हर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान को हम सभी भारतीयों के लिए बड़े गर्व की बात है उन्होंने मुगलों को कई बार युद्ध में हराया और अपने अंतिम सांस तक लड़ती रही, गोंडवाना राज्य की रानी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
Advertisement
इस अवसर पर शम्भू गोंड ने महारानी दुर्गावती के जीवनी वह आग नही चिंगारी थी गौङ वंश की नारी थी पर अपना विचार व्यक्त किया। बचपन काल से ही एक होनहार और प्रतिभा की धनवान थी अपने साम्राज्य के लिए उन्होंने सुरक्षा के साथ-साथ विकास के कार्यों को किया जिसमें कूआ तालाब और महिलाओं को लेकर उनके द्वारा कई कार्य किए गए। इस दौरान पर नगवां, चतरा, घोरावल, करमा, सोनभद्र नगर आदि की बैठक तय की गई।
Advertisement
इस अवसर पर सेवा भारती समिति के अध्यक्ष विजय जैन, विभाग सेवा प्रमुख अवध, जिला सेवा प्रमुख नीरज कृष्ण मुरारी, धर्मराज सिंह, शीतल सिंह, पूनम सिंह, चित्रा जालान, शारदा खरवार, नीतू, भोला सिंह, मनीष अग्रहरि, विनोद जालान, रविन्द्र केशरी, राजेश गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल विवेक, राम बहादुर, अमरेश चेरो, योगेंद्र बिन्द मौजूद रहे।