जिले की नई CDO बनाई गई जागृति अवस्थी, बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत है IAS जागृति

HIGHLIGHTS

  • जिले की नई मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनी IAS जागृति अवस्थी
  • CDO सौरभ गंगवार का ट्रांसफर हुआ मेरठ, बनाए गए नगर आयुक्त मेरठ

सोनभद्र। यूपी में तबादलों को दौर जारी है आधी रात को कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।
तो वहीं जिले के मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नगर आयुक्त मेरठ के रूप भेजा गया है ओर जिले की नई मुख्य विकास अधिकारी (CDO) IAS जागृति अवस्थी को बनाया गया है। जो कि इनकी वर्तमान में तैनाती संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज के रूप में थी।

Advertisement

बतादें कि जागृति अवस्थी सिविल सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल कर टॉप किया ओर IAS ऑफिसर बनी, इन्हे मात्र दो तैयारी में ही सफलता मिली थी। आज ये देश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेणना स्तोत्र है।

Advertisement

कौन है IAS जागृति अवस्थी, जानिए परिवार के बारें में

IAS जागृति अवस्थी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उनके परिवार में माता-पिता और एक भाई है। जागृति के पिता एससी अवस्थी पेशे से होमियोपैथ हैं। वहीं उनकी मां एक स्कूल टीचर थी, हालंकि जागृति की पढ़ाई में मदद करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। जागृति का एक भाई भी है जो एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र है।

Advertisement

IAS जागृति अवस्थी की शिक्षा
जागृति अवस्थी ने  भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में ग्रेजुएशन किया है। बता दे कि साल 2016 में जागृति ने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद जागृति गेट की परीक्षा में शामिल हुईं और उसमें सफलता हासिल कर के बाद भेल में बतौर टेक्निकल ऑफिसर नौकरी करने लगीं। हालाँकि जागृत का सपना तो सिविल सर्विसेज में आने का था, जिसके जागृति ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और दो साल बाद इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी।

Advertisement



आईएएस बनने के लिए जागृति ने छोड़ी नौकरी

साल 2019 में जागृति ने अफसर बनने के सपने को पूरा करने की ठान ली और दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में एडमिशन ले लिया। हालाँकि कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान उन्हें भोपाल लौटना पड़ा। लेकिन उनकी पढ़ाई नहीं रुकी। जागृति ने ऑनलाइन क्लासेज की।

Advertisement



IAS जागृति अवस्थी की सफलता

आईएएस बनने के लिए जागृति ने इंजीनियरिंग छोड़ी तो उनके माता पिता ने भी बहुत कुछ पीछे छोड़ दिया। माँ ने बेटी की मदद के लिए टीचर की नौकरी छोड़ी तो घर पर चार सालों से टीवी को ऑन भी नहीं किया गया। ये सारे बलिदान जागृति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे। पहले प्रयास में जागृति प्रीलिम्स भी पास नहीं हो सकी थीं लेकिन उन्होंने दृढ़ निश्चय किया और दूसरे प्रयास में टॉपर बन गयीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्रामीणों ने की सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग

अजीत कुमार सिंह
कोन, सोनभद्र। ओबरा तहसील के नवसृजित विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनरवा में मुख्य मार्ग कोन  कचनरवा  विंढमगंज , बागेसोती मार्ग , अस्पताल रोड से सटे मुख्य मार्ग  के किनारे  जगह-जगह रोड खराब हो गए हैं जहां लगभग  थोड़ी बरसात ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है वहीं दूसरी सड़क किनारे मुर्गा,

Advertisement

मछली के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके मांस ,मछली की खुली दुकानें लगायी जाती है जो कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संबंधित विभाग को स्पस्ट निर्देश दिया गया है कि खुले में मांस मछली की बिक्री न हो किन्तु माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश  को दरकिनार करते हुए स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क अतिक्रमण करके खुलेयाम मांस मछली की बिक्री की  जाती है 

Advertisement

जिससे उठ रहे दुर्गंध से आने जाने वाले लोगों व संभ्रांत लोगों  को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है |ग्रामीणों का कहना है कि  लोगों का सड़क पर चलना दुश्वार  है साथ ही इन मुर्गा मछली अंडा की खुली दुकानों से उठ रही दुर्गंध के कारण आम जनमानस में बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है इस रास्ते से जाने वाले पंचायत बागेसोती ,

Advertisement

लौकवा खाडी, बड़ाप् बरवाहीखोली, किशुनपुर वा, पीपरखाड़ सहित झारखंड, हॉस्पिटल रोड , बागेसोती रोड  मुख्य मार्ग पर दर्जनों ग्राम पंचायत लोगों का आना जाना रहता है जो कि  लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है  |

Advertisement

बतातें चले कि  खुले मांस मछली से आम जनमानस में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है | इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है  जिसे हर समय मुर्गा मछली के दुकानदारों से झगड़ा होने की हमेशा संभावना बनी रहती है |

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण अरुण कुमार  शर्मा, बिहारी, राजेंद्र, प्रदीप आदि ने जिलाधिकारी  व स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने की माँग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र: 17 सितम्बर को होगा भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज सोनभद्र में कजरी महोत्सव का आयोजन 17 सितम्बर को होगा


सोनभद्र। अतुल द्विवेदी, निदेशक उ0प्र0 लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान ने अवगत कराया है कि संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज सोनभद्र एवं जिला प्रशासन सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितम्बर, 2024 को सायं 06.00 बजे राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सोनभद्र में कजरी महोत्सव का अयोजन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान कजरी गायन- आश्रया द्विवेदी प्रयागराज व राकेश उपाध्याय गोरखपुर द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी, कजरी गायन एवं नृत्य- फगुनी देवी मीरजापुर, करमा/डोमकच/झूमर नृत्य नाटिका- आशा देवी सोनभद्र द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इसी प्रकार से कजरी गायन एवं नृत्य विन्ध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तथा नृत्य नाटिका- शिवानी मिश्रा वाराणसी द्वारा प्रस्तुति की जायेगी, उन्होंने आयोजित कजरी महोत्सव कार्यक्रम में जन सामान्य से प्रतिभाग करने हेतु अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मीनाक्षी पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर स्वागत कर दी शुभकामनाएं

रमेश देव पांडेय


वाराणसी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी आवास विकास निवासी मीनाक्षी पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर संस्था पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा की सीडीएस 2023 की परीक्षा में उत्तीर्ण रही मीनाक्षी पाण्डेय मध्यम वर्ग परिवार से निकलकर अपनी कठिन परिश्रम लगन और मेहनत की बदौलत लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है क्योंकि सिर्फ इच्छा करने से सफलता नहीं मिलती बल्कि सफलता पाने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास को जगाकर दृढ़ संकल्पित भी होना पड़ता है क्योंकि दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति होती है जिसकी मदद से हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सभी प्रकार की चिंताओं से भी मुक्त हो जाते है और जब कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्य आत्मा से भारतहित कार्यों के लिए प्रतिज्ञा करता है कि वह लक्ष्य प्राप्ति में सफल होकर ही रहेगा तो उसके अंदर की तमाम ऐश्वर्यशाली शक्तियां आश्चर्यजनक रूप से प्रकाशित होने लगती है जिससे व्यक्ति को भगवान के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होती है इसलिए हर भारतीय का यह परम कर्तव्य है कि भारतहित के लिए सब कुछ कर गुजर जाने की जिज्ञासा हम सबके अंदर होनी ही चाहिए जिससे हमारा भारत देश विश्वगुरु बनकर भारत का विश्व विजयी तिरंगा विश्व के पटल पर बड़ी शान से हमेशा लहराता रहे।
इस दौरान स्वागत करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम, हालदार योगिता, बनोला पूर्णिमा, रजवार, रॉबिन भारती, विमला पाण्डेय, सीमा सिंह, बच्ची सिंह, उज्जवल पाण्डेय, रोहतास प्रजापति, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जिले के SP के रूप में IPS अशोक कुमार मीणा ने संभाला कार्यभार

HIGHLIGHTS

  • अपराध के प्रति रहेगा जीरो टालरेंस की नीति- एसपी

सोनभद्र। नवागत एसपी अशोक कुमार मीणा ने अपराध नियंत्रण एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। इसके अलावा समस्याओं का जनसुनवाई कर शत प्रतिशत निपटारा करना होगा।

Advertisement

अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति रहेगा। वही महकमें में अनुशासन व जनता से व्यवहार सुधार की बात पर जोर देने की बात कहीं एवं जिले की स्थिति को जाना। शासन से एसपी डॉ यशवीर सिंह का स्थानांतरण होने के बाद मूल रूप से राजस्थान के टोंक निवासी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को जिले में भेजा गया है। 

Advertisement

शुक्रवार को नवागत एसपी ने कार्यभार संभाला। सर्व प्रथम पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में फरियादियों से मिले। दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू हुए।

Advertisement

बतादें कि 2015 बैच के आईपीएस अफसर मैरीन इंजिनियरिंग डिग्रीधारक है। वह शाहजहाँपुर एसपी से स्थानांतरित होकर सोनभद्र आये है।

वही इससे पहले वे सहारनपुर में एसपी ग्रामीण, फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में बतौर एसपी तैनात रहे है। एसपी के रूप में उन्हें वर्ष 2020 में फर्रुखाबाद में पहली तैनाती मिली थी।

Advertisement

वही 23 जून 2023 को उन्हें शाहजहांपुर एसपी के रूप में तैनात किया गया था। उन्होंने अपराध नियंत्रण, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, महिला अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में जाम की समस्या का निस्तारण के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रदेश में BJP की सरकार आने के बाद हुआ आंगनबाड़ी में सुधार-  राज्य मंत्री

HIGHLIGHTS

  • चोपन में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्य मंत्री.


चोपन, सोनभद्र। जिले के ब्लॉक चोपन में राष्ट्रीय पोषण सितंबर माह के अंर्तगत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री संजीव गोंड ने वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। सही पोषण, पूरा पोषण, पूरा प्यार के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओ का नौ माह तक उनकी देख रेख तथा पोषण का पूरा ध्यान दिया जाता है।

Advertisement

बताया कि सुबह चना गुड़ का सेवन व हरी सब्जियां समय- समय पर आयरन की गोलियां लेने से गर्भवती महिलाओं स्वस्थ रहती हैं। राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड बताया कि गर्भवती महिलाओं तथा छोटे बच्चो की देखभाल तथा शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले से बेहतर हुई है।

Advertisement

2017 से पहले आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति दयनीय हुआ करती थी लेकिन हमारी सरकार आने के बाद आंगनबाड़ी में भी सुधार हुआ है आंगनबाड़ी केंद्र में जाने के बाद लगता है कि जैसे किसी छोटे इंग्लिश मीडियम के स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोषाहार से लेकर मध्यान भोजन तक दिया जा रहा है। आने वाले कल में और भी सुधार सरकार के द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी विनित कुमार सिंह, सीडीपीओ रामचंद्र, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, सुनिल सिंह, समाजसेवी दिलीप पांडेय, धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा पुलिस ने 13 वारंटीयों को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • ओबरा पुलिस ने 13 वारंटीयों को किया गिरफ्तार

ओबरा, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में वॉछित / वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा

Advertisement

पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में कुल 13 नफर वारण्टी अभियुक्तों जिनके विरूद्ध न्यायालय से एनबीडब्लू व 82 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था, जो लगातार काफी समय से फरार चल रहे थे तथा न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी शुक्रवार को गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को सम्बन्धित न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।

Advertisement

बतादें कि गुड्डू कुमार सेठ पुत्र राधेश्याम सेठ निवासी पूर्व पुलिस लाईन के बगल में सेक्टर 10 थाना ओबरा, इमरान पुत्र मो0 इब्राहिम निवासी वार्ड नं0 10 मिल्लतनगर थाना ओबरा, विष्णु डोम पुत्र नरेश डोम निवासी सेक्टर नं0 04 थाना ओबरा, खोडू उर्फ मुकेश स्वीपर पुत्र विनोद स्वीपर निवासी क्वाटर नं0 4 सेक्टर 03 थाना ओबरा,

Advertisement

हीरा लाल पुत्र स्व0 रामकुमार निवासी बैरपुर टोल नदहरी थाना ओबरा, रामलगन पुत्र बेला प्रसाद निवासी बैरपुर टोला नदहरी थाना, राजाराम विश्वकर्मा पुत्र स्वद गोविन्द निवासी टेडी टेन बैरपुर थाना, रामविचारे पुत्र स्व0 रामसुन्दर निवासी परसोई टोला गाडा पाथर थाना ओबरा,

Advertisement

हीला लाल पुत्र स्व0 रामकरन निवासी परसोई टोला गाडा पाथर थाना ओबरा,  रामलखन पुत्र स्व० राममसुन्दर निवासी परसोई टोला गाडा पाथर थाना ओबरा, राम गुल्ली पुत्र स्व० घरभरन निवासी पसरोई थाना ओबरा, देवमुरत खरवार पुत्र रामदुलारे निवासी परसोई थाना ओबरा, शिववहाल पुत्र लम्बू गुजर निवासी परसोई टोला गाडा पाथर थाना ओबरा की गिरफ्तारी की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

न्यू कॉलोनी मोड़ के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान मे लगी आग, सारा समान जलकर हुआ खाक

HIGHLIGHTS

  • 10-12 लाख का हुआ नुकसान – दुकान मालिक


सोनभद्र।  राबर्ट्सगंज नगर के अंतर्गत न्यू कॉलोनी मोड़ के पास स्थित दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स & फर्नीचर्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

Advertisement

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दुकान में लगे इनवर्टर बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग पूरे दुकान में फैल गई। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया, परंतु तब तक दुकान में रखा ढेर सारा सामान जल गया।

Advertisement

दुकान मालिक से पूछने पर पता चला कि दुकान में रखे ब्रांडेड मोबाइल फोन, इनवर्टर बैटरी, गीजर, फर्नीचर, सीसीटीवी, सीलिंग फैन आदि जल कर राख हो गए।

Advertisement

नुकसान का अनुमान लगाते हुए उन्होंने बताया कि 10-12 लाख से ऊपर का सामान इसमें जल गया। आग द्वारा किसी व्यक्ति को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है, घर में रह रहे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है- भोला सिंह

HIGHLIGHTS

  • भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है- भोला सिंह
  • जिले में चलाए जा रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिला कार्यालय पर संगठन पर्व (सदस्यता अभियान) के अंतर्गत बैठक की गई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि भाजापा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व बुलंदशहर लोकसभा के सांसद भोला सिंह उपस्थित रहें।

Advertisement

बैठक का शुभारंम्भ मुख्यअतिथि भोला सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Advertisement

तत्पश्चात् घोरावल विधानसभा के राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत अमौली ग्राम पंचायत मे प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामसभा के सैकड़ों लोगो को मुख्यअतिथि भोला सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कि सदस्यता ग्रहण कराया।

Advertisement

बैठक कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक कुमार मौर्य ने किया। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि सांसद भोला सिंह ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 को विशेष सदस्यता अभियान चलाया था जिसके अंतर्गत उ0प्र0 में एक करोड़ 86 लाख लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने थे 2019 में यह संख्या 90 लाख और बढ़कर 2 करोड 76 लाख हो गयी थी।

Advertisement

इस तरह 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 3 लाख भाजपा के सदस्य बने प्रदेश में कुल एक करोड़ 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन चुके हैं, जो भाजपा के प्रदेश एवं बूथ तक के पदाधिकारी भी शामिल है, 2024 भाजपा का संगठन पर्व वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है, जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है।

Advertisement

जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा अभियान का शुभारंभ  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके पश्चात 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मिस्ड कॉल कराकर सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यता का प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा जिसमे हम सभी को प्राथमिक सदस्य बनाना है, दूसरे चरण को 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलना है जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाना है। संगठन का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है जिसके निमित्त कई पदाधिकारीयों को इसको गति देने के लिए संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है।

Advertisement

इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा की सदस्यता के लिए चल रहे अभियान में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितंबर से प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ,बीडीसी सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष को घर घर जाकर सदस्यता करानी है।

Advertisement

जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 25 सितंबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी ,कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा ,महिला उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच समाज के सभी विभिन्न वर्गों, जातियों, समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए ’समूह विशिष्ट संपर्क को आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने आये हुये अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि इस बार जिले मे लगभग 3.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। और हम सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर लगभग 200 नये सदस्य बनाने कि योजना पूरी करनी है, तभी यह लक्ष्य पूरा होगा।

Advertisement

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, नरेन्द्र कुशवाहा, अजीत रावत, देवेन्द्र पटेल, रुबी प्रसाद, जीत सिंह खरवार, श्रवण सिंह गोंड, रामसुन्दर निषाद, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, रंजना सिंह, सुरेश शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सुषमा सिंह गोंड, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, बलराम सोनी, राघो सिंह, राजबहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एआईएफटीओ की बैठक 15 और 16 सितंबर को लखनऊ मे आयोजित होगी- अशोक कुमार

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन -एआईएफटीओ  की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 15 सितंबर रविवार को अंबर होटल लखनऊ में आयोजित हो रही है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ एआईएफटीओ से सम्बद्ध राजकीय माध्यमिक शिक्षकों का एकमात्र संगठन है। इसमें लगभग 23 राज्यों के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

Advertisement

16 सितम्बर को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ, एआईएफटीओ और शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सामान्य बैठक आयोजित होगी।

Advertisement

मूल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं एआईएफटीओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति को संयोजक एवं शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह को इस बैठक का सह-संयोजक बनाया गया है। बैठक में मूल संघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष मीनाक्षी कौल और रामसहाय शर्मा,

Advertisement

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक समेत विभिन्न मंडलों से चुने हुए प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement

एआईएफटीओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति ने बताया कि शासन की नीतियों को छात्र-छात्राओं तक पहुॅंचाने पर मंथन किया जाएगा। उनकी सोच को आगे बढ़ाने पर विचार भी किया जाएगा। 16 सितम्बर को मूल संघ की भी बैठक होगी जिसमें संगठन को प्रदेश स्तर पर और सशक्त करने तथा वर्तमान में संचालित सदस्यता-अभियान को तेज करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें