सोनभद्र। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश) व बर्दी खटाई स्टेट(म प्र) के राजा साहब शीर्ष कांत देव सिंह का आगमन शुक्रवार को सोनभद्र में हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल के आवास पर पहुंच कर उनकी माँ स्वर्गीय सुभाग सिंह के देहावसान पर उन्होंने दुख प्रकट किया व श्रद्धांजली अर्पित किया,
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा की काकी साहब का निधन बहुत दुखद है, उनका मेरे प्रति बहुत हि स्नेह रहा है, अभिषेक सिंह चंदेल ने प्रदेश उपाध्यक्ष का बहुत आभार प्रकट किए की आपने आकर हमे सांत्वना दिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र नाथ सिंह, भाजपा पुर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूनीत शुक्ला, नृपेर्न्द सिंह, राम प्यारे पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम की गोष्ठी सम्पन्न
सोनभद्र। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया।
Advertisement
उक्त कार्यक्रम में डा० विनीता गुप्ता, एचओडी एवं डा० प्रियंका अग्रवाल, एसोसियेट प्रोफेसर, पीडियाट्रिक हिमैटोलॉजी आंकोलॉजी, आईएमएस, बीएचयू द्वारा अपनी टीम के साथ, डा० एसएस पाण्डेय, डा० प्रशान्त शुक्ला, डा० मनोज, डा० अशोक कुमार, ब्लड बैंक, डा० राहुल सिंह फिजिशियन, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल कालेज,
Advertisement
सोनभद्र, डा० कुमार वरूनानिधी, पैथोलॉजिस्ट, प्रभारी ब्लड बैंक, दुद्धी, राहुल कुमार कन्नौजिया, फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कंसल्टेंट के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Advertisement
उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा डा० विनीता गुप्ता, एचओडी० एवं डा० प्रियंका अग्रवाल, एसोसियेट प्रोफेसर का स्वागत करते हुए किया गया।
Advertisement
उक्त कार्यक्रम में अब तक कुल 269289 सिकल सेल प्रारम्भिक जाँच की गई जिसमें 288 पॉजिटीव (सस्पेक्टेड केस) पाये गये है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिकल सेल एवं थैलिसिमिया के कुल 40 मरीजो का ब्लड सैंपल लेकर एचपीसीएल जॉच हेतु बीएचयू भेजा गया,
तपश्चात डा० विनीता गुप्ता पीडियाट्रिक हिमैटोलॉजी आंकोलॉजी, आई०एम०एस०, बी०एच०यू०, के द्वारा सिकल सेल और थैलिसिमिया बीमारी के बारे में लोगो बताते हुए जागरूक किया गया।
Advertisement
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सिकल सेल का निःशुल्क जॉच किया जाता है, समय-समय पर कैम्प के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं ब्लड सैम्पल कलेक्सन किया जायेगा। जिससे की उक्त बीमारी के प्रति सभी को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराया जा सके।
केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से जी जी आई सी में हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
रमेश देव
वाराणसी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, वाराणसी द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, वाराणसी में आज पोषण माह पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद उ प्र के सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित मातृत्व, एक सफल और सुदृढ़ समाज की पहली सीढ़ी है
आगनबाड़ी दिदियाँ न केवल पोषण का ध्यान रखती हैं, बल्कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देख भाल एवं शिक्षा के अंतर्गत बच्चों के जीवन की पहली शिक्षिकाएं भी बनती हैं। अपने समर्पण से आगनबाड़ी दिदियाँ देश के बच्चों के भविष्य को सवारने अहम भूमिका निभा रहीं हैं।
महिलाओं का स्वास्थ्य ही समाज की संवृद्धि की कुंजी है। जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी, तब वे अपनी सभी भूमिकाओं में सशक्त होकर परिवार और राष्ट्र को सशक्त बनायेगीं। श्री सिंह ने बनारस की कला और संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा की लोक कला संचार का एक सशक्त माध्यम है।
आज का जन जनजागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के लिए बहु उपयोगी है। सी डी पी ओ आर एन सिंह ने कहा कि मिशन पोषण 2.0 का उद्देश्य है कि हर महिला को सही पोषण की जानकारी मिले ताकि वह घर ,परिवार और समाज में अपने योगदान को और प्रभावशाली बना सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कुपोषण मुक्त भारत का सपना जन जन के सहयोग से ही साकार होगा l पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी आगे आएं जिससे विकसित भारत का लक्ष्य पूरा हो सके l प्रिंसिपल डॉ निशा यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को प्रकृति से जोड़कर और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त समाज की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण और उनका आर्थिक विकास, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। डॉ. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में पोषण अभियान को एक जन आंदोलन बनाने के लिए सितंबर माह को (1से 30 सितंबर को ) पोषण माह के रूप में मनाने के लिए देश व्यापी पोषण माह अभियान शुरू किया देश इस वर्ष 7वा पोषण माह मना रहा है इस वर्ष के पोषण माह का विषय है lएनीमिया,विकास की निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी,एक पेड़ माँ के नाम और बेहतर प्रशासन के लिए तकनीकी का उपयोग।
चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजूषा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्टिस्क होता है l एक स्वस्थ माँ स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है l स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार होना चाहिए l जब शरीर में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज का संतुलन विगड़ जाता है तो व्यक्ति कुपोषण का शिकार हो जाता है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारी का सामना महिलाओं, बच्चों, किशोर किशोरियों एवं व्यस्क को करना पड़ता है। कार्यक्रम में छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी,रंगोली, पोस्टर पेंटिंग, और मेंहदी लगाने की प्रतियोगिता हुई जिसके 25 विजेता को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आई सी डी एस के स्टाल से पोषण युक्त खाद्य बस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। तीन बच्चों को मुख्य अथिति ने अन्न प्रशान एवं तीन गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई की गयी एक बच्चे का जन्मदिन दिन मनाया गया। एक पेड़ माँ के नाम के तहत दो पेड़ भी लगाया गया लोक गीत कलाकार रागनी ने गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में आकाशबाड़ी के उपनिदेशक डॉ राजेश गौतम, अन्तर्राष्ट्रीय धावक नीलू मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. लालजी ने किया।
गोरखपुर की अर्पण कनौजिया बनी वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर
विनय कुमार श्रीवास्तव की रिर्पोट
उत्तर प्रदेश की बेटी अर्पण कनौजिया जिन्होंने एशिया कप में दो पदक रजत और कांस्य हासिल किया जिसका सम्मान समारोह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन तथा ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाऊंडेशन द्वारा रिटायर्ड आई.ए.एस. अजयदीप राय के आवास पर संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजयदीप सिंह (रिटायर्ड आई.ए.एस. पूर्व मंडल आयुक्त अलीगढ़),
Advertisement
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन, प्रन्यासी अवध प्रांत विश्व हिंदू परिषद, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गधा जोड़ी (मुकद्दर) संगठन, मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश मलखंब संगठन, तथा ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव अंतर्राष्ट्रीय प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक जिन्होंने भारत की मिट्टी का अध्ययन 20,000 किलोमीटर साइकिल से भ्रमण कर जैविक खेती का प्रचार व प्रसार किया
Advertisement
जिसके लिए शख्सियत अवार्ड विश्व आयुर्वेद परिषद के उद्योग रत्न से सम्मानित देश के प्रमुख 10 वैज्ञानिकों में शामिल,व उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव हाई कोर्ट एडवोकेट एके. सक्सेना (महासचिव उत्तक से गधा जोड़ी (मुकद्दर) संगठन, ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाऊंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ रुबी श्रीवास्तव तथा वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश के
Advertisement
संयुक्त सचिव डॉ दुर्गेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया और योग को स्पोर्ट्स के रूप में किस प्रकार शामिल किया गया किस प्रकार लाभ ले सकते हैं और और योग के माध्यम से अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं, वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश के टेक्निकल डायरेक्टर पंकज तिवारी,
Advertisement
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी दीक्षा गुप्ता नेशनल मेडलिस्ट सर्टिफाइड NSNIS कोच व नेशनल जज , विक्रांत सिंह नेशनल जज , हर्षित पाल स्टेट जज , पुष्पा रावत व नीतू सिंह योगासन गोल्ड मेडलिस्ट, अनामिका योगासन गोल्ड मेडलिस्ट, आदित्य एस.जी.एफ.आई.गोल्ड मेडलिस्ट, आस्था शर्मा गोल्ड मेडलिस्ट , दीपा श्रीवास्तव, गायत्री परिवार से अनीता, आकांक्षा ,सविता, तथा उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट इंटरनेशनल द्वारा श्रीलंका कोलंबो में आयोजित एशिया कप में रजत पदक व कांस्य पदक लाने वाली अर्पण कनौजिया को सम्मानित किया गया |
सोनभद्र। कल दिनांक 13.09.2024 को सुबह11.00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित कि गयी बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि लोकसभा सांसद/राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भोला सिंह मौजूद रहेंगे। उक्त आशय कि जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।
जनपद के लोगों को राजधानी दिल्ली कि यात्रा करने मे अब होगी सुविधा
सोनभद्र। केन्द्रिय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रयास से केन्द्रिय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जनपद सोनभद्र के लिए एक नई सौगात दिया हैं। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा जनपद को एक नई ट्रेन रांची से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जनपद के राबर्ट्सगंज सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पर रुकेगी।
Advertisement
और कहा कि जनपद के यात्रियों को राजधानी दिल्ली कि यात्रा करने मे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था जिससे प्रधानमंत्री मोदी जी व रेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जो जनपद को सौगात दिया है, उसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं व जनपदवासियों के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते है और आगे कहा कि जनपद के लोगो को राजधानी दिल्ली कि यात्रा करने मे सुविधा मिलेगी।
विकास खंड रॉबर्ट्सगंज में ब्लॉक प्रमुख अजित रावत और खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार द्वारा पोषण माह के अंतर्गत हरी झंडी दिखा कर पौषण रैली का किया गया आयोजन।
सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के पहल के पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह के निर्देशन में विकास खंड रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार को खंड विकाश अधिकारी नितिन कुमार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभास मौर्य के अध्यक्षता में पोषण रैली का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ब्लॉक सभागार में सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को खंड विकास अधिकारी द्वारा सम्बोधित करते हुए बताया गया की कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए पोषण से युक्त खाद्य सामग्री के माध्यम से सभी जन समुदाय सहित सभी लाभार्थियों को पोषण युक्त खान पान से होने वाले लाभ के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जन जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाय । उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष मौर्य द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों का अन्नप्रासन एवं गर्भवतियों की गोंद भराई संस्कार कर पोषण मेला का आयोजन किया जाय एवं समस्त लाभार्थियों को टीकाकरण से लाभ एवं गर्भवती स्त्री एवं बच्चों के देख भाल एवं उचित खान पान के बारे में बताया जाय साथ ही नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन से जनपद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाण्डेय द्वारा पोषण माह में विभाग से दी जा रही योजनाओं के लाभ समेत आगामी दिनों मे जन जागरूकता हेतु सभी बिभागों से समन्यवय स्थापित कर किये जाने कार्यों पर विस्तृत चर्चा किया गया उक्त कार्यक्रम में बाल विकाश परियोजना अधिकारी शहर हरी मोहन, सहायक विकाश अधिकारी पंचायत महिपाल लकड़ा, अनिल सिंह मुख्य सेविका पत्ति , अशोक, सावित्री पिरामल फाउंडेशन से सृस्टि भुजेल समेत समस्त अंगनवाड़ी उपस्थित रहीं ।
सोनभद्र। गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की बैठक अधिवक्ता भवन कक्ष संख्या एक में डी बी ए के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
AdvertisementAdvertisement
इस दौरान अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। इस दौरान एड. पवन कुमार सिंह पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने कहा कि बुद्धिजीवियों में अग्रणी अधिवक्ताओ के जीवन रक्षा की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की है, जिसके लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू किया जाना जरूरी है।
Advertisement
अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि न्याय पालिका हमारे जीवंत लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। लोगों को न्याय दिलाने तथा संविधान में दिए गए मूल एवं विधिक अधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Advertisement
समाज को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा की गारंटी सरकार की ओर से सुनिश्चित की जानी चाहिए। मांग की कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए। अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए।
Advertisement
युवा अधिवक्ताओं को तीन वर्ष तक पांच हजार प्रति माह किताब आदि के लिए दिए। इस मौके पर विनीत कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, रियाज खान एडवोकेट, बीपी सिंह एडवोकेट, कामता प्रसाद यादव एडवोकेट, रामगोपाल दुबे, मनोज कुमार चौबे एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर बैठक कर पर्यटन, विकास गुरुकुल सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट सोनभद्र कार्यालय पर ट्रस्ट के संस्थापक आदरणीय रवि प्रकाश चौबे विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा के प्रांत प्रमुख सत्यप्रताप सिंह, राकेश देव पाण्डेय, विनीत तिवारी, अमित मिश्रा, दिलीप सिंह आदि लोगो द्वारा जनपद के पर्यटक समस्याओं को लेकर गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर विचार विमर्श किया गया
Advertisement
और अमित मिश्रा द्वारा जनपद में एक वैदिक गुरुकुल का सुझाव रखा गया स्त्याप्रताप सिंह द्वारा जनपद के कई पर्यटक स्थलों जैसे ओम पर्वत, गुप्ता धाम, अमिला धाम, शिवद्वार धाम आदि स्थलों पर पर्यटक विकास के विषय में भी वस्तृत चर्चा किया गया।
Advertisement
संस्थापक रवि प्रकाश चौबे द्वारा शनिवार को हरि संकीर्तन एवं सुन्दर काण्ड का आयोजन कार्यालय पर रखा गया है जिसमे जनपद में स्थित प्राकृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, ऋषि मुनियों द्वारा स्थापित पूजित स्थलों के विषय में भी चर्चा होगा गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर अमित, विनीत, राकेश देव, दिलीप, सत्यप्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
सड़क निर्माण को लेकर दर्जनों ग्राम प्रधानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
गड्डों में तब्दील हुई सड़क, आवागमन हुआ प्रभावित, दर्जनों ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। गुरुवार को जनपद की ग्रामीण सड़को में गड्डों से परेशान दर्जनों गांव के ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सलखन एवं बसकटवा से कुरुहुल एवं करगरा, गुरदह, भभाईच, बधनारी, बेलकप, चिरहुली, रजधन, अवलगंज, कोटिया, गंगटी, पईका के ग्राम प्रधान द्वारा सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी नामित ज्ञापन देकर बुलंद की आवाज।
Advertisement
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि वाराणसी से शक्तिनगर मार्ग पर चोपन पुल से 200 मीटर उत्तर से ग्राम पंचायत पटवध में बसकटवा से सलखन एवं बसकटवा से कुरुहुल एवं करगरा, गुरदह, भभाईच, बधनारी, बेलकप, चिरहुली, रजधन, अवलगंज, कोटिया, गंगटी, पर्डका के ग्रामों से उक्त रोड पर से लोगो को आवागमन नित्य हो रहा है जिनमें दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन से लेकर चारपहिया एवं स्कूल की बसों का नित्य आना जाना है।
Advertisement
बसकटवा से 200 मीटर की दूरी पर लगभग 25 मीटर सड़क पानी से भरे गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जिस पर पैदल चलने वालों को कमर तक पानी तथा बाईक सवारों को चक्का डूबता पानी में से पार हो रहे है। उक्त स्थान पर प्रतिदिन दुर्घटनायें भी हो रही है तथा कई बार ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण हेतु पानी में बैठकर धरना-प्रदर्शन भी किया गया परन्तु किसी को उपरोक्त पानी भरे रोड की सुधि नहीं हुई।
Advertisement
जिससे लगभग 13-14 गाँवों की जनता आवागमन के दुर्दशा के शिकार हो रहे है। पी०डब्ल्यू०डी० के ठेकेदार द्वारा तीन माह पूर्व सड़क की मरम्मत कराया गया था परन्तु महज कागजी खानापूर्ति कर चला गया। इसलिये उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जनहित में सी०सी०रोड एवं बगल में कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाना अत्यन्त आवश्यक हो गया है।
Advertisement
वही उपरोक्त परेशानियों के सम्बन्ध में शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए ग्रामीण जनता द्वारा कोई रास्ता नहीं बचा तो सड़क पर उतर कर अपना विरोध किया गया।
Advertisement
बीते 31.08 को विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय थाना चोपन व खण्ड विकास अधिकारी चोपन मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों को आश्वस्त किये कि 48-72 घण्टे में सड़क पर जमा पानी का निकासी की व्यवस्था कर नाली की व्यवस्था और सड़क के मरम्मत के लिए सम्बन्धित विभाग और सड़क के मरम्मत के लिए सम्बन्धित विभाग और उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा और ग्रामीणों की समस्या का निदान कराया जायेगा।
Advertisement
वही ग्राम प्रधान ने बताया कि आज उक्त आश्वासन के पश्चात् इतने दिन बीत गये और बीतते जा रहे है परन्तु उक्त सड़क पर गन्दा पानी की निकासी तक नहीं हुई जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है और सड़क पर बने गड्ढे के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है, लोग चोटिल हो रहे है। जिससे लोगो का शासन और प्रशासन की प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Advertisement
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़को का मरम्मत नहीं कराया जाता है तो पुनः धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
वही इस मार्ग से जुड़े सभी ग्राम प्रधानों की तरफ से दी जा रही है कि सम्बन्धित विभाग के द्वारा उक्त स्थान का स्थल निरीक्षण कराकर उक्त मार्ग के दोनों ओर नाली बनवाकर तथा सी०सी० रोड बनवाया जाय।
Advertisement
जिससे यहाँ की ग्रामीण जनता की परेशानी दूर हो सके। उक्त कार्य के लिए हम ग्रामीण जनता आपके आभारी रहेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान शैल कुमारी, शिवमंगल, अशोक कुमार, शीला देवी, बुधनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।