पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दुबे पर जानलेवा हमला, आरोपियों की जनता ने की जमकर पिटाई

HIGHLIGHTS

  • पुजारी पर जानलेवा हमला, आरोपियों की जनता ने की पिटाई

सोनभद्र। गुरुवार को सड़क दुर्घटना के बाद पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी पर चाकू से जानलेवा हमला होने की घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुजारी पर बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिससे पुजारी पंडित लक्ष्मण दुबे घायल हो गए।

Advertisement



जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना करने के बाद भाग रहे हमलावरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और तू तू मैं मैं के बाद जमकर धुनाई करने के बाद सूचना देकर हमलावरों की पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस घटना की बाबत पुजारी से बात कर जांच में जुट गई।

Advertisement



पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने पुजारी पर हुए हमले के बाबत बताया कि सुबह 9:00 पंचमुखी महादेव के पुजारी लक्ष्मण दुबे पंचमुखी महादेव मन्दिर की ओर ऊपर की तरफ जा रहे थे। वही ऊपर की तरफ से दो अन्य लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर नीचे की तरफ जा रहे थे। पुजारी और मोटरसाइकिल सवारों के आमने-सामने की टक्कर हो जाने के बाद में लोग गिर गए।

Advertisement

ऊपर से जो दो लोग आ रहे थे श्याम सुंदर पांडेय और अभिषेक पांडेय ने तू तू मैं मैं के बाद पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पुजारी को थोड़ी चोटें आई है। वहीं पुजारी पर हमला करने वाले बाइक सवार पिता पुत्र की भी स्थानीय लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की विधि कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

वहीं पुजारी पर हमला होने की जैसे ही जानकारी स्थानीय लोगों को लगी, वहीं अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना कि पंचमुखी महादेव मंदिर के आसपास नारजक तरह के व्यक्ति अवसर घूमते रहते है। कई बार मंदिर पर चोरी की घटनाओं के साथ अन्य वारदातों को अंजाम देखर शांति भंग की गई है। जिसपर रोक लगाना बहुत जरूरी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नव दंपति ने घर में कदम रखने से पहले पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

HIGHLIGHTS

  • नव दंपति ने  घर में कदम रखने से पहले पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
    म्योरपुर


सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़िया के चिकित्सक दंपति ने शादी के बाद  घर में कदम रखने के पूर्व पौध रोपण किया  इसके बाद घर में बहु आने की रस्म अदा की गई ।चिकित्सक दूल्हा डा० राज  के बड़े भाई वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने बताया कि  वाराणसी में 4 दिसंबर की रात शादी के बाद लंबी दूरी तय कर जब दूल्हा,दुल्हन गांव पहुंचे तो सबसे पहले 51 फलदार आम अमरूद,

Advertisement

आंवला के  पौधे का रोपण कर उसे  उसमे पानी देने के बाद घर में कदम रखा।अधिवक्ता ने बताया कि दुल्हा डा० राज नारायण और दुल्हन डा०  संगीता ने रास्ते में ही तय कर लिया था

Advertisement

कि वह  शादी के बाद प्रकृति और पर्यावरण  संरक्षण जन सेवा के लिए संकल्पित है।हमे आज के पाश्चात्य संस्कृति से हट कर प्रकृति के साथ जीवन जीना है और लोगों को भी इसके लिए आगे आने की जरूरत है।

Advertisement

कहा कि आज कटते जंगल,बेतहाशा  बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी धरती और  हम सब  खतरे में है।ऐसे में प्रकृति के लिए समर्पित होने की जरूरत है। वन विभाग के कर्मचारियों व घर परिवार समेत उपस्थित रिश्तेदारों द्वारा नवदाम्पत्य जोड़े के पहल को स्वागत किया गया तथा आशीर्वाद दिया गया /

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री राम- सीता विवाह उत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन कल

HIGHLIGHTS

  • श्री राम- सीता विवाह उत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन कल

सोनभद्र। माघशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ने वाले श्री राम सीता विवाह उत्सव पर कल दिनांक 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर  परिसर में शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

Advertisement

मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया है कि भजन संध्या में गायकों द्वारा श्री सीता विवाह से संबंधित एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया जायेगा। उन्होंने सभी श्री राम भक्तों से आग्रह किया है कि भजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर पूर्ण के भागी बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने सदर कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, विभित्र रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

HIGHLIGHTS

  • एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाने के विभित्र रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा  रॉबर्ट्सगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर,

Advertisement

आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभित्र अभियोगों से संबंधित माल व वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

इसके साथ ही आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का भी निर्देश सम्बन्धितों को दिया।

Advertisement
Advertisement


सदर कोतवाली में शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये।



इसी के साथ कोतवाली क्षेत्र में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सोनभद्र नगर में पैदल गश्त व फूट पैट्रोलिंग किया जाय। इस दौरान वहां उपस्थित आम जनमानस से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था,

Advertisement

सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इसके साथ ही लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।



इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Advertisement


इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुघ्घंरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे हमले के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति ने किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा DM को ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे हमले के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति ने किया जोरदार प्रदर्शन
  • बांग्लादेशी सरकार से स्वामी चिन्मय कृष्ण प्रभु की रिहाई के लिए उठाई आवाज।
  • राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कदम उठाने की किया मांग

सोनभद्र। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को हिन्दू रक्षा समिति के नेतृत्व में भाजपा व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

Advertisement



पैदल मार्च के दौरान हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदू और अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार को बंद करने और इस्कान मन्दिर के स्वामी चिन्मय कृष्ण प्रभु को कारावास से मुक्त करने की मांग किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर जिलाधिकारी को सौंपा।



Advertisement

हिन्दू रक्षा समिति के बैनर तले सभी हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

हिन्दू रक्षा समिति के नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश के मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार कानून की दृष्टि से विधि सम्मत नही है, उनके नेतृत्व में हिंदुओं का कत्ल हो रहा है। मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदू बहन-बेटियों का मान मर्दन किया जा रहा है। बांग्लादेश के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि अब हिंदू जाग गए हैं अब वे ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करेगा।

Advertisement

बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार मानवता के हित में नहीं है। स्वामी चिन्मय कृष्ण प्रभु को रिहा करने और हिंदुओं पर हमले रोकने की मांग करने का राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया है।

Advertisement

इस मौके पर संघ संचालक हर्ष अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, काशी प्रान्त के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, अभिषेक सिंह चन्देल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, अनुपम तिवारी, शुम्भू नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, दिलीप भारद्वाज सहित हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पतंजलि योग समिति इकाई की हुई बैठक, योग साधको को सौपा गया दायित्व

HIGHLIGHTS

  • नियमित योग साधको को सौपा गया दायित्व

सोनभद्र। बुधवार की सुबह पतंजलि योग समिति इकाई की बैठक सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख मार्ग दर्शक, प्रमुख संरक्षक, संयोजक के मार्गदर्शन व निर्देशन पर सर्वसम्मति से नियमित योग साधक व विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव को सह तहसील प्रभारी, नागेंद्र नाथ चौबे को नगर संगठन मंत्री, रूपनारायण सिंह को सहसंयोजक तथा देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सह नगर प्रभारी बनाया गया।

Advertisement



आज के इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी, मार्ग दर्शक चंद्र बहादुर सिंह, पतंजलि योग किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पाण्डेय, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह, गोविंद नारायण सिंह समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन चरित्र का अनुकरण करे अधिवक्ता- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • डा राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन चरित्र का अनुकरण करे अधिवक्ता- राकेश शरण मिश्र
  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने मनाया अधिवक्ता दिवस

सोंनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में भारत रत्न सम्मान से सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के अध्यक्ष भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर  महासंघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की अध्यक्षता में नगर स्थित कार्यालय में बड़े ही उत्साहपूर्वक अधिवक्ता दिवस मनाया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र एवम अन्य उपस्थित अधिवक्ताओं ने डा राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि हम अधिवक्ताओं को अधिवक्ता समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए डा राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य महान अधिवक्ताओं के जीवन चरित्र का जीवन में अनुकरण करना चाहिए।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय ने कहा कि किसी भी महापुरुष की जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब हम उन महापुरूषों के उच्च आदर्शों को आत्मसात कर अपने ब्यवहारिक जीवन में उतारे।इस अवसर पर अधिवक्ता जनार्दन पांडेय, अधिवक्ता महेश पांडेय, अधिवक्ता प्रदीप धर दिवेदी सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल को 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS


* 10 हजार रूपये अर्थदंड , अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
* गैंग चार्ट में इसके विरुद्ध सोनभद्र व चंदौली जिले के विभिन्न थानों में हत्या समेत 10 मुकदमें हैं दर्ज
* साढ़े 16 वर्ष से जेल में निरुद्ध है गैंग लीडर मुन्नू पाल

फोटो: कोर्ट भवन

सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए साढ़े 16 वर्ष से जेल में निरुद्ध गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल को दोषसिद्ध पाकर 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। इसके  विरुद्ध गैंग चार्ट में सोनभद्र व चंदौली जिले के विभिन्न थानों में हत्या समेत 10 मुकदमें दर्ज हैं।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक जैनेंद्र कुमार सिंह ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 15 अप्रैल 2008 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में था तो पता चला कि 25 फरवरी 2008 को गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल उर्फ रमेश उर्फ कवि जी उर्फ  पुत्र भरत पाल निवासी विशेश्वरपुर, थाना नौगढ़, जिला चंदौली का एक सक्रिय गैंग है, जिसका वह गैंग लीडर है। इसके अलावा गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए वर्ष 2004 से ही सोनभद्र व चंदौली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध करता है और सदस्यों से करवाता है। इनके विरुद्ध हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास समेत 10 मुकदमा दर्ज हैं।  लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ हेतु कार्य करना इनका एकमात्र कार्य है। यहीं वजह है कि इनके विरुद्ध कोई भी मुकदमा लिखवाने अथवा गवाही देने की जुर्रत नहीं करता है। जिसकी वजह से इनका वर्चस्व कायम है। इस तहरीर पर चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था। विवेचना के उपरांत पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं  10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से  सरकारी वकील धनंजय शुक्ला ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डॉ.राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस

 

सोनभद्र।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माला अर्पण कर जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। सभागार में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एड ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की सफलता के पीछे नियमों का कठोरता से पालन तथा कानून का सम्मान करना प्रमुख था।

Advertisement

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि बार और बैंच एक रथ के दो पहिये हैं। एक पहिया छोटा और दूसरा बड़ा होगा तो उससे जनता को न्याय नहीं मिल सकता। बार और बैंच दोनों को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए।                        

Advertisement

   रामचंद्र सिंह एड ने कहा कि  भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों तथा आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।                    

Advertisement

अवसर पर रणजीत सिंह एड, पवन कुमार सिंह एड, महेंद्र प्रताप सिंह एड, सुरेश कुशवाहा एड,  राजेश यादव एड, अभिषेक कुमार मौर्य एड, संदीप जायसवाल, सरोज एड, हरिद्वार कुशवाहा एड आदि लोग उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉक्सो एक्ट के दोषी प्रिंस कुमार झां को हुई 3 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • पॉक्सो एक्ट: दोषी प्रिंस कुमार झां को 3 वर्ष की कैद
  • साढ़े 8 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • पिता ललित कुमार झां को सिर्फ 2000 रुपये अर्थदंड से किया गया दंडित
    अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी 
  • साढ़े छह वर्ष पूर्व 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ का मामला

सोनभद्र। साढ़े छह वर्ष पूर्व  12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी प्रिंस कुमार झां को 3 वर्ष की कैद एवं साढ़े 8 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि पिता ललित कुमार झां को सिर्फ 2000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 19 मई 2018 को शक्तिनगर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 19 मई 2018 को दोपहर 2 बजे जब उसकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेले मौजूद थी तभी शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना कालोनी निवासी प्रिंस कुमार झां पुत्र ललित कुमार झां जो मूल निवासी बिहार प्रांत के जिला खगड़िया,

Advertisement

थाना गोगारी, ग्राम भोजुआ का रहने वाला है उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर मे घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी को गाली देते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।  शोरगुल की आवाज सुनकर उसके साथ ही अन्य कई लोग आ गए। उधर प्रिंस के पिता भी आ गए और मारपीट करने लगे। प्रिंस ने उसके सर में मारकर गम्भीर चोट पहुंचा दिया और पिता-पुत्र गाली देते हुए जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने 19 मई 2018 को पिता-पुत्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में मारपीट, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी प्रिंस कुमार झां को 3 वर्ष का कारावास एवं साढ़े 8 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि ललित कुमार झां को कोर्ट ने  सिर्फ 2000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free