बैठक में अधिकारियों से बोले DM: जिले में किसी भी हाल में न होने दिया जाये अवैध खनन व अवैध परिवहन

HIGHLIGHTS

शुक्रवार को डीएम ने अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गठित 8 सदस्यीय कार्य बल समिति के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन व अवैध परिवहन न होने दिया जाये

  • अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गठित 8 सदस्यीय कार्य बल समिति के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के सम्बन्ध में गठित की गयी 8 सदस्यीय कार्य बल, पुलिस विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग के सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Advertisement

इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन, अवैध परिवहन व एम0एम0-11 का उल्लंघन न होने दिया जाये, पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की टीम एक साथ मिलकर कार्यवाही करें।

Advertisement

उन्होंने कहाकि किसी भी हाल में खनन का कार्य निर्धारित मानकों व शासन की मंशा के अनुरूप ही होना चाहिए, यदि बिना परमिट/फर्जी परमिट के खनन सामग्री से लदी कोई भी वाहन व ओवर लोड वाहन पकड़ा जाता है, तो उस वाहन मालिक/ड्राइवर और सम्बन्धित क्रशर/पट्टाधारक पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

इसी प्रकार वन विभाग के अधिकारीगण उनके क्षेत्र में सम्बन्धित अवैध खनन की प्रक्रिया पर कार्यवाही के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और ससमय रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को अवगत करायें। अवैध खनन से सम्बन्धित कार्यवाही के नाम पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी खनन क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों पर किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं करेगा।

Advertisement

जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए हर संभव प्रयास अपने-अपने क्षेत्र पर अभियान के तहत कार्य किया जाये, अवैध खनन से जुड़ी किसी प्रकार की कार्यवाही उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा जॉच की कार्यवाही की जाती है और उसके बाद किसी तरह की अवैध खनन सम्बन्धी मामला संज्ञान में आता है, तो सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगें।

Advertisement

यदि खनन सामग्री से लदे वाहनों का बाहरी परमिट/फर्जी परमिट /ओवर लोड पायी जाती है तो उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही किया जायेगा, वाहनों के जॉच के दौरान किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का सहयोग नहीं लिया जायेगा।

Advertisement

जिलाधिकारी ने जाँच समिति को निर्देशित करते हुए कहाकि किसी प्रकार से राजस्व की क्षति न होने पाये, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये, बड़ी वाहनों को भी नियमानुसार ही परिवहन करने की अनुमति दी जाये, अवैध ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर प्रभावी अकुश लगाया जाये, किसी के साथ भेद-भाव न किया जाये।

Advertisement

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सी०ओ० सदर संजीव कटियार, डी०एफ०ओ० व उप जिलाधिकारीगण, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, ए० आर०टी०ओ० धनवीर यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

PM मोदी व CM योगी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास- स्वतंत्र देव सिंह

HIGHLIGHTS

  • मंत्री स्वतंत्र देव ने पी0एम0 विश्वकर्मा के लाभार्थियों द्वारा स्वनिर्मित जॉब एवं प्रजेन्टेशन की प्रर्दशनी का किया अवलोकन
  • पीएम के संबोधन कार्यक्रम का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में दिखाया गया सजीव प्रसारण।
  • पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के पात्र लाभार्थियों को मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रमाण-पत्र का किया वितरण

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिले में निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आई0टी0आई0/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में नव निर्मित आधुनिक कार्यशाला एवं अध्ययन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया, इसके पश्चात मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर व मॉ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,

Advertisement

इस दौरान जल शक्ति मंत्री द्वारा पी0एम0 विश्वकर्मा लाभार्थियों द्वारा स्वनिर्मित जॉब एवं प्रजेन्टेशन की प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर वर्धा, महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का लाइव-प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में कार्यक्रम को मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीतलाल खरवार सहित अन्य लोग ने देखा।

Advertisement

इस अवसर पर मंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया। वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने सर्वप्रथम पर्यावरण संतुलन एवं वृक्ष ही हमारे मित्र है, की भावना से पौधारोपण किया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है,

Advertisement

पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और उन्हें रोजगार करने हेतु सरल प्रक्रिया के माध्यम से विश्वकर्मा भाई-बहनों को 3 लाख रूपये तक ऋण की सुविधा उपलब्ध होगी, 15 हजार रूपये तक के टूलकिट भी उपलब्ध कराये जायेंगें, तैयार उत्पादों की ब्राण्डिंग की जायेगी और व्यापार के साधन उपलब्ध होंगें,

Advertisement

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों को रोजगार हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई हैं, अब कोई भी व्यक्ति, महिला किसी भी क्षेत्र में बिना किसी डर भय के जा सकती हैं,

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में पी0एम0 स्वनिधि योजना के माध्यम से भी समाज के पिछड़े वंचित व्यक्तियों को रोजगार करने हेतु रोजगार करने हेतु 10 से लेकर 50 हजार रूपये तक ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा करायी गयी, मंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार संचालित योजनाओं से हर हाल में लाभान्वित किया जाये,

Advertisement

इसके पश्चात नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अवगत कराया कि राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी-प्रशिक्षण केन्द्र पर व्यवसाय-दर्जी, बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, मालाकार, धोबी, सोनार हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है,

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र लाभार्थी नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है, स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री के द्वारा उक्त योजना से आच्छादित कुल 25 लाभार्थियों को पी0एम0 विश्वकर्मा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया एवं सुरेन्द्र कुमार व्यवसाय-कारपेन्टर को प्रोत्साहित करने हेतु ऋण रू0 01 लाख का चेक प्रदान किया गया,

Advertisement

राजकीय औई0टी0आई0 दुद्धी के वर्ष 2024 में एन0सी0वी0टी0 परीक्षा उत्तीर्ण कुल 09 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जीएमडीआईसी आरपी गौतम, यजुवेन्द्र नाथ प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक, भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, श्रवण सिंह गौड , कमलेश मोहन चेयरमैन नगर पंचायत दुद्धी, कमलदेव चैधरी निजी आई0टी0आई संघ के अध्यक्ष एवं अन्य प्रबंधक/प्रधानाचार्य व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कहासुनी के मामले को ट्रक परिचालक ने बतादी लूट की घटना, जॉच में आया सामने

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास गुरुवार की रात एक ट्रक के परिचालक ने अज्ञात बाइक सवारो पर ट्रक चालक से लूट की घटना की सूचना पुलिस को दिया जिससे कर हड़कंप मच गया। वही लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया तो मामला झूठा निकला और मामूली कहासुनी को लेकर गलत सूचना दिया था।

Advertisement

प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात्रि में चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास चोपन से डाला की तरफ जा रही एक ट्रक के परिचालक अजय कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी चिपकी थाना बभनी ने साथ में रहे ट्रक चालक का अज्ञात बाइक सवारों द्वारा रुपया लूट व मारपीट की घटना बताते हुए सोर गुल मचाने लगा। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना चोपन, डाला व पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने लगी तो मामला झूठ निकाला ।

Advertisement

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय चौरसिया ने बताया कि बग्घानाला के पास ट्रक व अज्ञात बाइक की टक्कर होने से बच गया था जिससे अज्ञात बाइक सवारों से ट्रक चालक की कहासुनी हो गई थी जांच पड़ताल किया गया तो लूट की घटना की सूचना गलत थी।

Advertisement

वही चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों द्वारा ट्रक चालक से मामूली कहासुनी हो गयी, जिससे नाराज होकर ट्रक परिचालक ने मार्ग से जा रहें राहगीरों को लूट की जानकारी दे दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जांच पड़ताल किया गया तो लूट की घटना गलत पाया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आशा कार्यकर्तीयों ने CMO कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

HIGHLIGHTS

  • सीएमओ कार्यालय का आशा संगिनी ने किया विरोध प्रदर्शन
  • सीएमओ कार्यालय पर घेराव कर 6 सूत्रीय मांग पत्र देकर बुलंद की आवाज
Advertisement


सोनभद्र। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर ऑल इंडिया आशा बहू कार्य करती कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष मंजू लता मौर्य के नेतृत्व में दर्जनों का कार्यकरतीयो ने अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी नामित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देखकर बुलंद की आवाज।

Advertisement

इस दौरान जिला अध्यक्ष मंजू लता मौर्य ने बताया कि हमारी मागे हैमातृ वन्दन योजना जो पहले आशा द्वारा भरा जाता था,अब भी आशा ही भरेगी न की आंगनवाड़ी। आशाओं को दवा कीट जैसे वर्ष में एक बार दिया जाता था, दिया जाय और मच्छरदानी भी वितरित किया जाय।जब भी आशा कलस्टर मीटिंग होती है,

Advertisement

ब्लाक प्रभारी व सीएमओ आशाओं का मीटिंग माह में एक बार लेना सुनिश्चित करें। आशा, आशा संगिनी को नियमित वेतन सम्मान जनक दिया जाय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।.

Advertisement

आशा, आशा संगिनी को सामाजिक सुरक्षा ईपीएफईएमआई आदि का लाभ प्रदान किया जाय।सरकार द्वारा दिया गया स्मार्टफोन आनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान वर्कलोड से हैंग हो जा रहा है, इसलिए आशाओं को अच्छी क्वालिटी का टैबलेट दिया जाय और रिचार्ज के साथ हर माह रिचार्ज होना चाहिए।
इस दौरान जानकी देवी, अर्चना चौबे, माया देवी, रेखा, सगीता, किरन, रेखा, रानी शर्मा, प्रेम लता, अनुराधा, सरस्वती, आशा देबी, बिंदु, विभा सहित अन्य आशा बहनें मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिडिएशन सेन्टर में दो दम्पत्ति के मामले को सुलझाया गया

HIGHLIGHTS

  • मिडिएशन सेन्टर ने दो दम्पत्ति को मिलाया, अधिवक्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका


सोनभद्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में संचालित मीडिएशन सेंटर में दो दंपत्ति के विवादों की सुनवाई अधिवक्ता मध्यस्थ राधेश्याम पाण्डेय एडवोकेट मीडिएटर व पवन मिश्र एडवोकेट मीडिएटर द्वारा की गयी। सुनवाई के दौरान दोनों दम्पत्ति अपने पिछले गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हो गये हैं।

Advertisement

मामला ग्राम पकरहट थाना पत्रूगंज निवासी अंजली कुमारी की शादी 30 जून, 2017 को ग्राम सिकरिया पोस्ट शिवपुर थाना पत्रूगंज निवासी रविकान्त से हुई थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद दम्पत्ति के बीच विवाद शुरु हो गया, जिसके बाद अंजली को जनवरी 2024 में ससुराल से भगा दिया गया।

Advertisement

अंजली मायके आकर रहने लगी, उसने पति के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के समक्ष एक वाद दाखिल कर भरण-पोषण की मांग किया। मामला पारिवारिक होने के कारण संबंधित न्यायालय द्वारा पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते की संभावना तलाशने हेतु पत्रावली मीडिएशन सेंटर को संदर्भित की गयी। मामले की सुनवाई मीडिएशन सेंटर में की गई।

Advertisement

मीडिएशन सेंटर द्वारा भेजे गये नोटिस के बाद रविकान्त मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुए, सेंटर में हुई बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गये, दम्पत्ति के बीच समझौता हो गया।
इसी प्रकार रासमती निवासी ग्राम-रौप घसिया बस्ती थाना राबर्टसगंज द्वारा अपने पति जियालाल के विरुद्ध मीडिएशन सेंटर में प्री-लिटिगेशन वाद दाखिल किया गया। जिस पर मीडिएशन सेंटर द्वारा जियालाल को भेजे गये नोटिस पर वह मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुए।

Advertisement

सेंटर में हुई बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गये और दम्पत्ति के मध्य समझौता हो गया। इस सुनवाई के दौरान शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त दोनों दम्पत्ति को भविष्य में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा पीजी कालेज में अभिविन्यास कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र। शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा मे कला संकाय के  स्नातक प्रथम वर्ष मे नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम के प्रति अपने उत्साह एवं गंभीरता को प्रदर्शित किया।

Advertisement

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने  नव प्रवेशी छात्र – छात्राओं को महाविद्यालय में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि महाविद्यालय हमेशा आप सभी के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। प्रोफेसर राधाकांत पांडेय ने छात्र जीवन के लिए आवश्यक नियमों एवं कर्मों पर चर्चा की।

Advertisement

इतिहास विभाग अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास एवं महाविद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाने वाले पूर्व छात्र  -छात्राओं  व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement

वहीं प्रवेश प्रभारी उपेंद्र कुमार ने पीपीटी के माध्यम से स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। डॉ.अमूल्य कुमार सिंह ने पीपीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति के  के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

इस अवसर पर मीरा यादव, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ. बीना यादव, डॉ विनोद बहादुर सिंह, राजेश प्रसाद ने भी बड़े ही सरल एवं सहज ढंग से अपने विषय से संबंधित बातों को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर डॉ. विकास कुमार, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ सचिन कुमार इत्यादि प्राध्यापक गण, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सरफुद्दीन, मनीष, आनंद कुमार, मुकेश यादव, अभिषेक अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ उ.प्र. (मूल संघ) की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न

    लखनऊ। में बीते सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम तथा मूल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एआईएफटीओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का संचालन प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने किया।
            

    Advertisement

    साथ ही विभिन्न मण्डलों से आए हुए पदाधिकारियों अमर सिंह जिला महामन्त्री सोनभद्र,  राहुल -मण्डलीय महामन्त्री विन्ध्याचल मण्डल, रविन्द्र कुमार, मण्डलीय अध्यक्ष मेरठ मण्डल, सतीश कुमार मण्डलीय महामन्त्री मेरठ मण्डल एवं सत्यपाल सिंह कर्दम, डॉ विजय भारतीय सिंह -मण्डलीय अध्यक्ष वाराणसी मण्डल, वेद प्रकाश राय मण्डलीय महामन्त्री वाराणसी मण्डल और 

    इन्दु यादव, डॉ सुनील बिझला मण्डलीय अध्यक्ष प्रयागराज मण्डल ,  डॉ बीना गौतम पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष प्रयागराज मण्डल, रूपचन्द्र गौतम राजकीय इण्टर कॉलेज प्रयागराज.  शिवकिशन यादव जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़,  रामधन यादव जी पूर्व जिला महामन्त्री प्रतापगढ़,   दीपक कुमार शुक्ल मण्डलीय महामन्त्री कानपुर मण्डल  प्रशान्त कुमार जिलाध्यक्ष इटावा,गोरखपुर मण्डल से  सन्तोष कुमार सिंह, लखनऊ मण्डल से विनोद कुमार उप-प्रधानाचार्य राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज लखनऊ, सत्यम शिवम सुन्दरम राजकीय इण्टर इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ , पूर्णमासी पूर्व उप- प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली एवं  सरोज गिरि रायबरेली, अयोध्या मण्डल से अंजू रानी अवस्थी एवं अरविन्द प्रकाश त्रिपाठी, चित्रकूटधाम मण्डल से शरामबाबू यादव  आदि ने प्रतिभाग किया।
          

       बैठक में विभिन्न जिलों एवं मंडलों में कार्यकारिणी के गठन, वर्तमान में आ रही समस्याओं, तथा सदस्यता अभियान को और तेज करने पर विचार विमर्श किया गया। लखनऊ से सत्यम शिवम सुन्दरम जी ने एसीपी के मुद्दे पर मूल संघ के द्वारा सहयोग की सराहना की तथा इसमें और सहयोग करने हेतु लोगों का आह्वान किया।

    Advertisement

    उल्लेखनीय है कि सुन्दरम इस प्रकरण में न्यायालय में गतिमान मुकदमे में एक प्रमुख याची स्वयं हैं ।प्रयागराज मण्डल की पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष डॉ बीना गौतम जी ने लंबे समय से प्रवक्ताओं की पदोन्नति न किए जाने पर घोर निराशा व्यक्ति की। वाराणसी के मंडली मंत्री श्री वेद प्रकाश राय जी ने भी शिक्षक साथियों की पदोन्नति में आ रही है बाधाओं के मुद्दे को उठाया। प्रयागराज मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष श्री डॉ सुनील बिझला जी ने शिक्षक समाज की मजबूती हेतु संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
              

    जौनपुर से इन्दु यादव  ने जौनपुर में कार्यकारिणी के गठन तथा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री शिव किशन यादव जी ने प्रतापगढ़ में कार्यकारी के कार्यकारिणी के गठन पर कार्य करने का आश्वासन दिया। वाराणसी की मण्डलीय अध्यक्ष श्रीमती डॉ विजय भारतीय सिंह ने सदस्यता अभियान को और तेज किए जाने पर बल दिया। मेरठ मण्डल से  एसपी सिंह कर्दम ने उनके साथ विभागीय अन्याय किए जाने पर मूल संघ के मसहयोग की सराहना की। जनपद सोनभद्र के जिला मंत्री अमर सिंह ने सहायक अध्यापकों की पदोन्नति  में विभाग द्वारा की गई विसंगतियों पर ध्यान आकर्षित कराया।

    Advertisement
    Advertisement

    बैठक में मेरठ मंडल के मण्डलीय अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार जी एवं मण्डलीय महामन्त्री सतीश कुमार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूल संघ को सशक्त बनाने में निर्वहन की गई भूमिका की सराहना की गई। इटावा के जिलाध्यक्ष श प्रशान्त कुमार ने अपने जनपद में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में बताया। अन्य कई पदाधिकारियों एवं संघनिष्ठ साथियों के अलावा बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गौतम जी, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय जी ने सम्बोधित किया। सभी लोगों ने प्रदेश के शिक्षक साथियों से राजकीय शिक्षकों के हितों के रक्षार्थ राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के बैनर तले आने तथा इसको और सशक्त बनाने पर जोर दिया।

    Advertisement

    प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय जी ने सदस्यता अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जब तक सभी राजकीय शिक्षक मूल संघ के सदस्य नहीं बनेंगे उनके समस्याओं का निराकरण सम्भव नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रान्तीय अधिवेशन कराए जाने की भी योजना है। इसलिए सदस्यता अभियान को और मजबूती से संचालित करने की आवश्यकता है। कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक द्वारा संगठन के आह्वान पर प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए पदाधिकारियों एवं संघनिष्ठ साथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करने के पश्चात बैठक समाप्त की गई।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    यात्रियों से भरी बस मारकुंडी के पास पलटी, 44 घायल

    HIGHLIGHTS

    • अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी बस घाटी में पलटी
    • 44 यात्री हुए घायल, 4 यात्रियों को आई गंभीर चोटे
    • घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल



    सोनभद्र। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से आ रही श्रद्धालुओ से भरा डबल डेकर बस मारकुंडी के पास  पलट गया। जिससे चार दर्जन लोग घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस प्रशासन एंबुलेंस टीम द्वारा घायलों को बचाव के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    Advertisement

    बतादें कि मारकुंडी के पास वाहन संख्या UP62CT 4278 डबल डेकर बस कवर्धा छत्तीसगढ़ से 60 यात्रियों को लेकर गया के लिए रवाना हुई थी। जो कि शुक्रवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे मां वैष्णो देवी डाला मंदिर के पास खाना खाने के बाद पुनः यात्रा प्रारंभ किया।

    Advertisement

    मारकुंडी पहाड़ी पर ओवर स्पीड के कारण बस पलट गया जिसमे 44 यात्री घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला हास्पिटल भेजा गया है। चार व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है। मौके पर एडिशनल एसपी कालू सिंह, सीओ सिटी चारु द्विवेदी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद है।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    CSR रेनुसागर ने किया कृषि कार्यशाला का आयोजन

    HIGHLIGHTS

    • किसान उत्तम खेती करने में असहज समझ रहे है उन्हें तकनीकी ज्ञान की जरूरत है-प्रोफेसर गुरुप्रसाद सिंह
    • किसान जैविक खाद का प्रयोग करें ,जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी-प्रोफेसर गुरुप्रसाद सिंह

    अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकाश विभाग रेनुसागर द्वारा किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिये विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसानों को तकनीकी जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिये कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    Advertisement

    इस अवसर पर “वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड “स्वतंत्र निदेशक” काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर  गुरु प्रसाद सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग जैविक खाद का प्रयोग करें। जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और खेतों में उपजाऊपन भी बना रहेगा। किसानों को समय-समय पर मिट्टी की जांच कराते रहना चाहिये।

    Advertisement

    जिससे मिट्टी में होने वाली कमियों को पता कर दूर किया जा सकें। जागरूकता के अभाव में यहाँ के किसान उत्तम खेती करने असहज समझ रहे है उन्हें तकनीकी ज्ञान की जरूरत है।कृषि से जुड़ी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसान नई तकनीक अपनाने के लिए तैयार तो हैं, पर उन्हें  वैज्ञानिक मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।

    Advertisement

    उन्हें सही मार्गदर्शन मिल जाए तो खेती घाटे का सौदा नहीं रहेगी। प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि टिकाऊ और मुनाफे की खेती मौजूदा समय की जरूरत है। किसान खेती में उपयुक्त बीजों और जैविक खाद एवं कीटनाशकों का संतुलित उपयोग करें तो लागत को सीमित रखने में मदद मिल सकती है।

    Advertisement

    इस लक्ष्य को हासिल करने में औपचारिक अनुसंधान संगठनों के माध्यम से किसानों को मिलने वाला तकनीकी सहयोग ,से बेहतर फसल उत्पादन कर  किसान अपनी आय वृद्धि  कर सकता है। इसके लिए कृषि शोधों का लाभ किसानों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।”निश्चित तौर पे उत्पादन बढेगा और समृद्ध खुशहाल किसान होगा।भारत में सिंचाई की सुविधाएँ सीमित हैं और अधिकांश किसान अभी भी वर्षा पर निर्भर हैं।हमे यह भी सोचना है कौन सी उन्नति खेती एवं विधि को अपनाए जिसमे सिचाई की जरूरत कम हो।

    Advertisement

    उन्होंने  कहा कि “खेती में मौसम का बेहद महत्व है। किसानों को मौसम का रियल टाइम डेटा मिल जाए तो बेहतर कृषि प्रबंधन में उन्हें मदद मिल सकती है। विज्ञान और प्रौद्यागिकी की भूमिका इसमें काफी अहम हो सकती है। इसके साथ ही, किसानों की फसलों को बाजार उपलब्ध कराना भी जरूरी है। खाद्य प्रसंस्करण के प्रयास इसमें मददगार हो सकते हैं।” कृषि नवाचार, कृषि विविधीकरण एवं एकीकृत कृषि पद्धति, कोआपरेटिव सिस्टम, ग्रीन सेट, पाली हाउस, इंट्रीग्रेटेड फॉर्मिंग,

    Advertisement

    घरेलू कीटनाशक, जैविक खाद, नर्सरी  मूल्य संवर्द्धन, वैल्यू चेन तथा बिजनेस मॉडल्स, टिकाऊ खेती के लिए वैकल्पिक पद्धति, स्मार्ट खेती और पॉलिसी एडवोकेसी पर विस्तृत जानकारी दी ।गरबन्धा,परासी,रणहोर एवं मकरा के सैकड़ो किसानो ने कार्यशाला में भाग लिया।

    Advertisement

    इसके पूर्ब किसानों ने अतिथि को बूके देकर सम्मानित किया।तत्पश्चात रेनुसागर ग्रामीण विकाश विभाग प्रभारी अनिल झा ने कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह का स्वागत करते हुये संक्षिप्त परिचय दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव श्रीवास्तव एवं राजनाथ यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    शाहजहांपुर में गुस्साई भीड़ ने गिराई मजार की दीवार, स्थापित किया शिवलिंग; 4 थानों की फोर्स तैनात

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुस्साई भीड़ ने एक मजार की दीवार गिरा दी। भीड़ ने उक्त स्थान पर शिवलिंग स्थापित कर दिया। लोगों का आरोप है कि मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया था।

    शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में मजार विवाद को लेकर हंगामा और बवाल का मामला सामने आया है। यहां सरोहा गांव में मजार के नाम पर अवैध कब्जे के आरोप में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने मजार की दीवार भी गिरा दी। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास अवैध कब्जे के आरोप में हंगामा किया। वहीं दो समुदायों के बीच तनाव के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति काबू में है और शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    अवैध निर्माण का आरोप
    दरअसल, पूरा मामला शाहजहांपुर के सरोहा गांव का है। आरोप है कि गांव में मंदिर के पास अवैध रूप से मजार का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई। बैठक के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ अवैध मजार के पास पहुंची और देखते ही देखते मजार की दीवार को भी धराशाई दिया। गुस्साए लोगों की भीड़ इतने पर नहीं रुकी। भीड़ ने वहां पर शिवलिंग भी स्थापित कर दिया। देखते ही देखते मामला काफी तूल पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद होने की स्थिति बन गई।

    पुलिस और पीएसी तैनात
    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल दो समुदाय के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर चार थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके अलावा पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें