एसबीए चुनाव: 20 लोगों ने लिया पर्चा

HIGHLIGHTS

  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए 3 लोगों ने लिया पर्चा
  • प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए नामांकन पत्र वितरण के प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर, महामंत्री, कोषाध्यक्ष,संयुक्त मंत्री एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 20 लोगों ने पर्चा लिया।

Advertisement

जिसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 बर्ष से नीचे, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो – दो लोगों ने पर्चा लिया है। वहीं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए 3 लोगों ने पर्चा लिया है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं गोविंद प्रसाद मिश्र, महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल एवं योगेश कुमार द्विवेदी,

Advertisement

उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों संजय कुमार पांडेय, प्रदीप देव पांडेय एवं पुष्पा तिग्गा तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष कुमार दुबे व अखिलेश कुमार मिश्र ,

Advertisement

कोषाध्यक्ष के लिए आशीष कुमार मिश्र व वीरेंद्र कुमार सिंह तथा संयुक्त मंत्री  प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र व संयुक्त मंत्री प्रकाशन गीता गौर ने पर्चा लिया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए एक प्रत्याशी सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे  के लिए चार प्रत्याशी आशीष कुमार पाल, राहुल जैन,

Advertisement

कंचन व रामशंकर चौधरी ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को नामांकन पत्र के विक्रय की आखिरी तिथि नियत है। 11 दिसंबर एवं 12 दिसंबर को  प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की साधारण सभा में डी बी ए सभागार बनाने का हुआ निर्णय

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की साधारण सभा में डी बी ए सभागार बनाने का हुआ निर्णय


सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र किसी साधारण सभा की एक बैठक दिन के 2:00 बजे अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड की अध्यक्षता एवम् संचालन पवन कुमार सिंह एड ने किया। बैठक में डी बी ए के विकास के लिए विचार विमर्श किया गया। 

Advertisement

पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड ने कहा कि डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन सोनभद्र के विकास के लिए सदस्यता खुला हुआ है जिसमें आजीवन सदस्य के लिए 101रुपया (एक हजार एक रुपए) तथा वार्षिक सदस्यता 150 रुपया ( एक सौ पचास रुपए) मात्र रखा गया है, 15 दिसंबर 2024 तक वह अपना  सदस्यता शुल्क जमाकर ले सकते हैं।

Advertisement

                                                                          पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की स्थापना के समय से ही सदस्य श्री रणजीत सिंह एड, राजेश कुमार सिंह एड, हीरालाल पटेल एड को सम्मान स्वरूप आजीवन सदस्यता प्रदान की गई। आगे कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति एवं डी बी ए का कार्यालय निर्माण  पूर्ण निर्माण नहीं हो जाता है तब तक श्याम बिहारी यादव एड प्रभारी के रूप में किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर रणजीत सिंह एड, हीरालाल पटेल एड, राजेश कुमार सिंह एड, ओम प्रकाश सिंह एड, विंध्यवासिनी सिंह एड, सत्य प्रकाश कुशवाहा एड, श्रीनाथ सिंह सिंह एड, प्रदीप कुमार एड,  राजेश यादव एड, वी पी सिंह एड, फूल सिंह, कमलेश कुमार सिंह एड, वीरेन्द्र राव एड,  संदीप जायसवाल, आदि लोग उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की बैठक

HIGHLIGHTS

  • पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए- जिलाधिकारी


सोनभद्र। मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की बैठक की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की भूमि विवाद, नाली की समस्या, भूमि का सीमांकन, खेत में जा रहे रास्ते,

Advertisement

विद्युत आपूर्ति के लिए नया ट्रांसफार्मर लगवाने की समस्या का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें।

Advertisement

सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी के सैनिक कल्याण निगम द्वारा तैनाती के सम्बन्ध में सीएसडी कैन्टीन संबंधित समस्या सुनने के बाद निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौ सेना) आशुतोष चौधरी (अ०प्रा०) को दियें।

Advertisement

बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग अधिकारी आरपी गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला लीड बैंक मैनेजर, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा भाग लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कृषि निवेश मेले का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • विकास खण्ड चतरा में कृषि निवेश मेले का आयोजन


रामगढ़, सोनभद्र। मंगलवार को विकास खंड परिसर चतरा कृषि विभाग द्वारा कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी चतरा लाल जी शुक्ल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

जिसमें सर्वप्रथम राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी सौरभ कुमार सिंह द्वारा बीज भंडार से वितरित बीजों एवं बीज की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गोष्ठी में आए हुए विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर कुमार खन्ना द्वारा कृषकों को वैज्ञानिक खेती समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन गेहूं एवं दलहन,

Advertisement

तिलहन की उन्नतशील खेती के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित कृषकों को दिया कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील कृषक शिव प्रकाश सिंह द्वारा कृषकों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती उच्च एवं प्रमाणित बीज का चयन एवं अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए कृषकों से आग्रह किए पशुपालन विभाग के अधिकारी ने पशुपालकों को विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया उसके बाद सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह द्वारा कृषि विभाग,

Advertisement

उद्यान विभाग के लाभप्रद योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी अखिलेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनूप रावत, कृषि विभाग के नरेंद्र पाल, आदर्श कुमार सिंह एवं प्रगतिशील कृषक राजबली सिंह, विद्यापति मौर्य, महेंद्र प्रताप, देव कांत, दशरथ मौर्य, सिद्धनाथ मौर्य के साथ साथ लगभग 200 कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर करें कड़ी कार्रवाई- SP

HIGHLIGHTS

  • मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर करें कड़ी कार्रवाईः पुलिस अधीक्षक
  • अपराध या अपराधीक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसपी
  • एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा सर्किल नगर का, थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया वार


सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सर्किल नगर का सदर कोतवाली पर वार किया गया। वार के दौरान विवेचना निस्तारण के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पर लम्बित विवेचनाओं के सन्बंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे व तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,

Advertisement

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाना के माल का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० चारु द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सत्येन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया, लक्ष्मण पर्वत, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एम० एल०सी० ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • एम० एल०सी० ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सुनी समस्याएं-

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित बिड़ला विद्या  इंटर  कालेज सहित दर्जन भर विद्यालय का नेता प्रतिपक्ष एम एल सी  लाल बिहारी यादव ने वित्तविहीन शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्यायों को सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

Advertisement

म्योरपुर डाक बंगले में प्रेस वार्ता के दौरान श्री यादव ने कहा की वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक अभी भी मात्र 5-7 हजार मानदेय पर पूरे दिन शिक्षण कार्य के लिए विवश है। शिक्षक किसी तरह सुदूर इलाकों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है।

Advertisement

कहां की नई शिक्षा नीति के तहत 52 विश्वा जमीन और 11 लाख रुपए में विद्यालय की मान्यता मिल रही है जो कि पहले विद्यालय खोलने में 17 बिस्वा जमीन और 38000 में हाई स्कूल के मातम मिल जाती थी।आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राजकीय और छोटे निजी विद्यालयों को बंद कर पूंजी पतियों के हाथ में विद्यालयों को देना चाहती है शिक्षा सुरक्षा और चिकित्सा सरकार की प्राथमिकता में होती है लेकिन सरकार सभी में फेल है।

Advertisement

शिक्षकों की समस्याओं और विद्यालयों की स्थितियों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।क्षतिग्रस्त बकरीहवां-बीजपुर मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए डीएम से वार्ता कर शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की बात कही।समाज कल्याण द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने हेतु सदन में मुद्दा उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था चरमरा रही है।

Advertisement

शिक्षकों की नियुक्ति होने पर ही पूर्व की भांति शिक्षा का अलख जगेगा।
इस दौरान सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव, प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद, बुद्धि नारायण यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव,शिव कुमार सिंह,सपा नेता अमित भारती, शिक्षक सभा जिला उपाध्यक्ष सुबलाल सिंह, महेन्द्र पाठक, दयाराम यादव, राजेश, बबलू पंडित, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंडी यादव, विरेन्द्र  सहित तमाम लोग मौजूद रहे /

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी की बैठक

HIGHLIGHTS

  • एन0एच0एम0 की धनराशि खर्च करने में शिथिलता बरतने में डी0पी0एम0, ए0सी0एम0ओ0 को डीएम ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश।
  • जननी सुरक्षा योजना के भुगतान मेे शिथिलता व सी0एच0सी0 पर प्रसव कम होने पर डीएम ने नगवा, चोपन, म्योरपुर के एम0वाई0सी0 को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में सोमवार जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एन0एच0एम0 योजना के अन्र्तगत धनराशि व्यय की समीक्षा की तो व्यय धनराशि की प्रगति धीमी पायी गयी।

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने डिस्ट्रीक प्रोग्राम मैनेजर, चीफ फार्मास्टि, ए0सी0एम0ओ0 स्टोर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य प्रद्धति में सुधार न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्य सुनिश्चित की जायेगी,

Advertisement

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत भुगतान एवं टीकारण के प्रगति के समीक्षा की तो चोपन, म्योरपुर, नगवा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भुगतान की प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सी0एच0सी0 प्रभारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने निजी चिकित्सालयों के निरीक्षण कार्यो की भी समीक्षा की समीक्षा के दौरान निजी चिकित्सालयों के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राइवेट चिकित्सालयों का रोस्टर बनाकर निरीक्षण किया जाये और उसकी मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये जिन अस्पतालो में मौके पर डाक्टर उपलब्ध न हो उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

इस दौरान उन्होने कहा कि विद्यालयो में आयरन एलबेन्डाजाल की दवाओं का वितरण समय से किया जाये और उसकी मासिक रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायी जाये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement

उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों पर मरीजो को दवा अस्पताल परिसर से उपलब्ध करायी जाये बाहर की दवा मरीजों को न लिखी जायें, उन्होने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से सम्बन्धित रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी समय से जारी कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आर0बी0एस0के0 टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाये, सी0एच0सी0 व पी0एच0सी0 पर रैण्डम आधार पर निरीक्षण किया जाये,

Advertisement

समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाये,

Advertisement

इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही कदापि न बरती जाये। जिला स्वास्थ्य समिति शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को महाकुंभ-2025 में आने का दिया निमंत्रण

HIGHLIGHTS

  • राज्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को महाकुंभ-2025 में आने का दिया निमंत्रण

सोनभद्र। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री व जिले के ओबरा विधान सभा से विधायक संजीव कुमार गोंड ने छत्तीसगढ़ स्थित राजभवन में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से भेंट कर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 का निमंत्रण दिया व आने का आग्रह किया।

Advertisement

इस राज्य मंत्री ने कहा कि आपका सकारात्मक सहयोग इस भव्य आयोजन को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Advertisement

महाकुम्भ, विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। आइए, मिलकर इस अलौकिक आयोजन को दिव्य-भव्य एवं अविस्मरणीय बनाएं!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुखवंती हत्याकांड मामले में चार दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद
  • 26-26 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • ढाई वर्ष पूर्व हुए सुखवंती हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व हुए सुखवंती हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों अशोक अगरिया, पप्पू अगरिया,कैलाशी देवी उर्फ नन्हकी व मुन्नी अगरिया  को उम्रकैद व 26-26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मुद्रिका अगरिया पुत्र  स्वर्गीय रामदेव अगरिया निवासी लोढ़ा, थाना माची, जिला सोनभद्र ने माची थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पोती सुखवंती को 12 अगस्त 2022 को दोपहर एक बजे गला दबाकर व मारपीट कर उसका पति अशोक अगरिया, पप्पू अगरिया, कैलाशी देवी उर्फ नन्हकी व मुन्नी अगरिया निवासीगण महुली, थाना माची, जिला सोनभद्र षड्यंत्र करके हत्या कर दिया।

Advertisement

सूचना मिलने पर घर गांव के लोगों के साथ मौके पर गया तो सुखवंती की लाश पड़ी थी। घर के लोग भाग गए थे। रात होने की वजह से दूसरे दिन सूचना दे रहा हूं।आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने 13 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों अशोक अगरिया, पप्पू अगरिया, कैलाशी देवी उर्फ नन्हकी व मुन्नी अगरिया को उम्रकैद व 26-26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के सभी नगर निकायों से आई कुल 27 शिकायतें,  कई शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • समाधान दिवस सम्भव का आयोजन, 27 शिकायतों का निस्तारण
  • जनसुनवाई पर 27 मामलों को निस्तारण को दिए निर्देश


सोमवार। सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हुआ।  जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव  ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओ को सुना। जिसमें की जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र से कुल 8 शिकायतें आई।

Advertisement

वहीं इसकी क्रम में जिले के नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई।

Advertisement

जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी / नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध,

Advertisement

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जेई मनीष कुमार, शन्त कुमार, विमलेश, अजित सिंह, मनोज चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free