Kashi Vishwanth Dham : काशी विश्वनाथ धाम में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की योजना है। यहां विशेषज्ञों की सलाह के बाद सुरक्षा व संरक्षा के इंतजाम में बदलाव होंगे।
HIGHLIGHTS
- काशी विश्वनाथ धाम में संरक्षा के इंतजाम में होंगे बदलाव
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की योजना है। यहां विशेषज्ञों की सलाह के बाद सुरक्षा व संरक्षा के इंतजाम में बदलाव होंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा और आधुनिक किया जाएगा।

मंदिर में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद पूरे परिसर की बिजली, पानी और यात्री सुरक्षा के लिए इंतजाम को नए सिरे से करने की तैयारी है। सुरक्षा और संरक्षा के मानकों को और बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। विशेषज्ञों की राय के आधार पर पूरे परिसर के सुरक्षा इंतजाम में बदलाव भी किए जाएंगे।
श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था के इंतजाम अत्याधुनिक बनाए गए हैं। बिजली और आग से बचाव के लिए पूरे परिसर को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। मंदिर प्रशासन ने अभी तक वर्तमान सत्र में तीन बार फायर और सेफ्टी ऑडिट भी कराया है। गुरुवार को मंदिर के झरोखे के पास शॉर्ट सर्किट की घटना को मंदिर प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि मंदिर में बिजली और आग से बचाव की एसओपी की समीक्षा कराई जाएगी। विशेषज्ञों से राय और परिसर के निरीक्षण के बाद नई एसओपी लागू की जाएगी।



































