राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार आई०टी०आई० संस्थान में नव निर्मित आधुनिक कार्यशाला एवं अध्ययन कक्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सम्मिलित होंगे। साथ ही, पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर योजना के लाभार्थियों को सम्बोधित करेंगे।
Advertisement
इसके पश्यात पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर वर्धा, महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात पी०एम० विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे इसके बाद करीब दो बजे यहां से प्रस्थान करेंगे।
Advertisement
कार्यक्रम को देखते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल, विनोद कुमार यादव, आदि तैयारी में जुटे हुए है साथ ही स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में कोई चूक न हो कालेज प्रशासन के संपर्क में है।
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही-
अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करे
जनपद के अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने के दिये गए निर्देश
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सतत निगरानी रखते हुए आपत्तिजनक पोस्टों पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर किया जाए तत्काल खंडन व विधिक कार्यवाही करे
सोनभद्र। गुरुवार को वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया का जनपद सोनभद्र में आगमन पर। सर्वप्रथम एडीजी को पुलिस लाइन चुर्क में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, एडीजी द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया। इसके पश्चात आगामी त्यौहारों एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, में समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
आगामी त्यौहार / अपराध समीक्षा गोष्ठी अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी पर्वों व जनपद के अपराध एवं कानून व्यवस्था, माफिया अपराधियों विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी ।
Advertisement
नवरात्रि, रामनवमी, दीवाली आदि को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारी स्वंय के नेतृत्व में अपने सर्किल थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
Advertisement
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए । सभी क्षेत्राधिकारीगण को अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए ।
Advertisement
सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखने व ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए ।
Advertisement
यूपी-112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए ।
Advertisement
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने,
Advertisement
ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने,
Advertisement
IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
सोशल मीडिया कार्यवाही करने के सम्बन्ध में- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा सोशल मीडिया पर आगामी त्यौहारों, अपराधों व वायरल वीडियों/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया ।
Advertisement
इस दौरान अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे ।
गुरुवार को DM बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला सलाहकार समिति/डीसीसी के सम्बन्ध बैंक मैनेजर व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
HIGHLIGHTS
बैंकर्स उद्योग-धंधों से सम्बन्धित पत्रावलियों का समय से निस्तारण करें- DM
बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये- डीएम
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला सलाहकार समिति/डीसीसी के सम्बन्ध बैंक मैनेजर व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग कर, जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं।
Advertisement
जिले के सभी बैंक भारत सरकार और रिजर्व बैंक आफ इण्डिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति जिम्मेदारी के साथ मानवीय नैतिकता भी निभायें और जिले को पिछड़ेपन से बाहर करने के लिए बैंक जनता से सकारात्मक सहयोग करना सुनिश्चित करें, जिससे कि आम जनमानस को रोजगार करने हेतु समय से ऋण की सुविधा उपलब्ध हो सके। बैंक अपने कार्य पद्धति में सुधार लायें, अन्यथा कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि जो बैंकर्स जनता के भलाई के लिए काम नहीं कर रहें हैं, वे अपने कार्यों में सुधार लायें अन्यथा किसी दशा में कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स रोजगार परक योजनाओं में सहयोग करते हुए स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें, जिससे स्थानीय स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके।
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना जैसे-वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं पशुपालकों/मत्स्य पालकों को केसीसी की प्रगति, वसूली प्रमाण पत्रों की प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन की प्रगति, पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,
Advertisement
मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की प्रगति, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार की प्रगति, मुख्यमंत्री मॉटीकला रोजगार, बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन, एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वित्तीय परामर्शदाता केन्द्र की प्रगति,
Advertisement
इंडियन बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संचालन एवं उसकी प्रगति, वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता हेतु किये गये पहल की प्रगति, विभिन्न त्रैमासिक विवरणियों/वांछित सूचनाओं/शिकायतों के जबाब का प्रेषण आदि बिन्दुओं पर बारी-बारी से सम्बन्धित अधिकारियों से बिन्दुवार समीक्षा की।
Advertisement
बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एलडीएम, बैंक के बैंक मैनेजरगण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, परियोजना निदेशक (डूडा) राजेश उपाध्याय, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, जिला कृषि अधिकारी हरिकृष्ण मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित बैंक प्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहें।
प्रबुद्ध व्यवसायियों का सम्मान एवम मनोनयन समारोह का हुआ आयोजन
दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का हुआ सम्मान
कुशाग्र कौशल शर्मा की रिर्पोट
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर स्थित होटल यू डी में नगर के प्रबुद्ध व्यवसायियों का सम्मान एवम मनोनयन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के चर्चित दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम जिसमें क्षेत्राधिकार नगर डॉक्टर चारु द्विवेदी एवम उनकी टीम शामिल रही।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा डॉक्टर चारू द्विवेदी और उनकी पूरी टीम का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Advertisement
इस गर्व भरे अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि हमें अपने जांबाज पुलिस अधिकारियों का सम्मान करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है जिन्होंने अपनी कर्तव्य निष्ठा और अद्वितीय समर्पण के साथ हाल ही में हुए हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद अपराधियों के दिल में कानून का डर बना हुआ है
Advertisement
वहीं दूसरी ओर नगर के व्यापारी और नागरिक अपने आप को और सुरक्षित महसूस कर रहें है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में आप इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे।
Advertisement
मंच का संचालन कर रहे जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह जी ने व्यापारियों से अपील की कि भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है । उन्होंने व्यापारियों एवं आम जनता से अपील किया कि सभी अपने दुकानों एवं आवास पर हाई मेगापिक्सल के कैमरे इंस्टॉल करवाएं जिससे अपराधियों को पकड़ने में हर संभव मदद मिल सके।
Advertisement
वहीं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि किस तरह पुलिस कर्मियों को अपने परिवारजनों से दूर रहकर भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्हें भी अपने चुनौती भरे कर्तव्यों का निर्वहन करते समय प्रोत्साहन की आवश्यकता पड़ती है और इस तरह के कार्यक्रमों को करने से उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है।
Advertisement
जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि नगर की मुख्य चौराहाओं एवं ओवरब्रिज पर हाई मेगापिक्सल के कैमरे लगवाने की आवश्यकता है जिससे जघन्य अपराधों को रोका जा सके या उनके पर्दाफाश करने में पुलिस को हर संभव मदद मिल सके।
Advertisement
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कुशाग्र कौशल शर्मा ने कहा कि पुलिस हमारे समाज की रीढ़ है जिले की पुलिस टीम ने हमेशा ही चुनौतियों का डटकर सामना किया है चाहे वह पटेल दंपति हत्याकांड हो या फिर फिरौती का केस या बारिश में घुटने भर पानी में खड़े होकर जाम निकलवाना ही क्यों ना हो जिले की पुलिस की तत्परता और सेवा भावना हमेशा सराहनीय रही है।
Advertisement
नगर क्षेत्राअधिकारी चारु द्विवेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को व्यापारियों का पूर्ण सहयोग हमेशा से मिलते आया है और आशा जताई की आगे भी मिलकर हम हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। सम्मानित होने वाली टीम में संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार , सुनील कुमार चौकी प्रभारी चुर्क बाजार शामिल रहे।
Advertisement
कार्यक्रम का समापन करते हुए जिला अध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को सादर साधुवाद देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मराज सिंह, सुशील पाठक,हनुमान जायसवाल ,गुरविंदर सिंह, विजय कनोडिया ,अरविंद जायसवाल, परमेश जैन,प्रशांत जैन,प्रितपाल सिंह ,जसकीरत सिंह ,शरद जायसवाल,दीप सिंह पटेल ,टीपू अली ,पंकज कनोडिया , अमित अग्रवाल, तजिंदर पल सिंह ,धर्मेंद्र प्रजापति,शिवनाथ मेहता, सूर्या जायसवाल, अर्पण बंका,दिनेश कुमार सिंह,सिद्धार्थ सांवरिया, नागेंद्र मोदनवाल, दिलकरन सिंह, गुरप्रीत सिंह,अंकित गुप्ता,संजय सिंह,अभिषेक गुप्ता,अभिषेक सोनी,प्रतीक केशरी,कुशाग्र आदि लोग सम्मिलित रहे।
पांचवी पुण्यतिथि पर योगेश शेखर को सोन साहित्य संगम ने किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि
सोनभद्र। समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे योगेश शेखर। उनके जैसा दूसरा कोई हो ही नही सकता। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को दे दिया । उनका चिंतन बेमिसाल था। मैं उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
Advertisement
उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि शुभाशा मिश्रा ने प्रख्यात लोकतंत्र सेनानी, समाजवादी चिंतक साहित्यकार पत्रकार शोषित पीड़ित मजलुमो के लिए आजीवन संघर्ष रत, लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित, सच्चे समाज सेवी कर्मयोगी व सादगी की प्रतिमूर्ति, सोन साहित्य संगम सोनभद्र के संस्थापक निदेशक योगेश शुक्ला उर्फ योगेश शेखर जी की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही।
Advertisement
इस अवसर पर सोनभद्र के नामचीन साहित्यकारों एवम पत्रकारों और समाज सेवियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को साझा किया।
Advertisement
सोन साहित्य संगम के तत्वाधान में उनके निज निवास न्यू कालोनी में एक विचार गोष्ठी/ काब्य गोष्ठी का आयोजन दिन के एक बजे से किया गया था जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार सोन साहित्य संगम के संरक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी में किया और संचालन सोन साहित्य संगम के संयोजक अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामवासी सेवा आश्रम की संस्थापिका साहित्यकार पत्रकार सोनभद्र के प्रथम विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की सुपुत्री शुभाशा मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवम आमंत्रित अतिथियों द्वारा योगेश शेखर जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवम पुष्प अर्पित कर के गई।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सोनभद्र के जाने माने कवि साहित्यकार सोन साहित्य संगम के उपनिदेशक सुशील राही, कथाकार असुविधा के निदेशक रामनाथ शिवेंद्र, गीतकार ईश्वर बिरागी, गीतकार डा रचना तिवारी, सुधाकर स्वदेश प्रेम, शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक अधिवक्ता कवि प्रदुम्न त्रिपाठी,प्रभात सिंह चंदेल,जयराम सोनी, ने योगेश शेखर को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए काब्य पाठ किया।
Advertisement
और सभी ने एक स्वर में कहा कि योगेश जी का संपूर्ण जीवन समाज को शोषित पीड़ित वर्ग के लिए समर्पित था।अनुकरणीय एवम वंदनीय है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि योगेश जी के बारे में जितना कहा जाए कम है क्योंकि योगेश जी का जीवन देश और समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित था।
Advertisement
कथाकार रामनाथ शिवेंद्र ने कहा कि योगेश जी ने समाज के लिए जो काम किया है वो कोई दूसरा कभी नहीं कर सकता है। उनकी बाते उनके तर्क अकाट्य थे। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक /वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-योगेश शेखर जी का सोनभद्र जनपद की स्थापना, मुख्यालय स्थाईकरण मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आजीवन इन्होंने गरीबों, मजदूरों, के हितों के लिए शासन- प्रशासन से संघर्ष किया।
Advertisement
डा रचना तिवारी ने कहा कि योगेश जी पूरे जीवन काल में समाज के संघर्ष करते रहे और फक्कड़ मिजाजी से जीवन जीने का काम किए। इसके अतिरिक्त योगेश शेखर के पुत्र वरुण शुक्ला, समाज सेवी राजेश अग्रहरी, समाज सेवी बंटी सिंह, मनोज पांडेय, गोपाल त्रिपाठी सहित दर्जनों अतिथियों ने अपना अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में 11 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ
सोनभद्र। गुरुवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ पतंजलि योग शिक्षक योगी संकट मोचन द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
Advertisement
प्रथम के योग कक्षा में कालेज के छात्र-छात्राओं को योग के विषय में विस्तार से चर्चा कर उन्हें स्वास्थ्य को ठीक कैसे रखें यदि आप पढ़ाई करने आए हैं तो अपने ज्ञान चक्षु को कैसे बढ़ाए सहित योग ध्यान प्राणायाम आदि विषयों पर योग शिक्षक योगी संकट मोचन द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement
उन्होने आगे बताया कि सबसे पहले सुबह उठकर अपने हथेलियां को रगड़कर पूरे मुखमंडल पर लगाते हुए आंखों को खोले और योग से ही अपने दिन की शुरुआत करें सदैव प्रफुल्लित रहें और ऊर्जा से भरपूर होकर अपने पढ़ाई लिखाई में मन लगाए।
Advertisement
प्रथम दिन के शिविर का समापन हास्य आसान और शांति पाठ के साथ किया गया। वहीं योग शिविर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ो छात्र-छात्राएं सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सैनिक बन्धु की हुई
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सैनिक बन्धु की बैठक की गयी, बैठक में आए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुने, इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी/सदस्य सचिव कैप्टन (नौसेना) आशुतोष चैधरी (अ0प्रा0) ने बताया कि पूर्व सैनिकों की भूमि विवाद से सम्बन्धित कुछ समस्याएं हैं,
Advertisement
जनपद में खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए सचल जॉच दल में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी के तैनाती के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श किया जाये एवं विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों से सम्बन्धित जो भी समस्याएं बैठक में रखी गयी है,
Advertisement
उसका निराकरण सम्बन्धित अधिकारी नियमानुसार करना सुनिश्चित करेंगें, उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ ही जनपद के वर्तमान में भी जो सैनिक अन्य प्रान्तों में तैनात है, उनकी समस्याओं से सम्बन्धित पत्रावलियों को संरक्षित करते हुए उनका भी निस्तारण नियमानुसार किया जाये, सैनिकों के समस्याओं का निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराया जाये,
Advertisement
पूर्व सैनिकों का पंजीकरण सैनिक कल्याण निगम में किया जाये, जिससे कि किसी विभाग को पूर्व सैनिकों की रोजगार हेतु आवश्यकता हो, तो वह सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी/सदस्य सचिव कैप्टन (नौसेना) आशुतोष चैधरी (अ० प्रा०) ने प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना वर्ष-2024-25 के आवेदन पत्रों के प्रेषण/पूर्व सैनिको एवं
Advertisement
उनके आश्रितों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं सैनिक कल्याण निगम द्वारा पूर्व सैनिको को रोजगार के अवसर के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, सी0ओ0 सदर संजीव कटियार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित पूर्व सैनिकगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। बुधवार की देर शाम सीओ सिटी चारु द्विवेदी और थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के नेतृत्व पुलिस टीम के साथ स्वर्ण जयंती चौक, शीतला मंदिर चौक सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर यातायात के नियमों का ना पालन करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई।
Advertisement
इस दौरान चार पहिया वाहन से काली फिल्म उतरवायी गई व शहर में दो पहिया वाहनों को जो बिना नंबर प्लेट के थे उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर ना चले और ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें।
आजादी दिलाने में अमर शहीद क्रांतिकारियों का बताया योगदान
नफ़रत छोड़ो,भारत जोड़ो सहित हिंदू -मुस्लिम,सिख- ईसाई आपस में सब भाई -भाई का लिया गया संकल्प
सोनभद्र। कांग्रेस सेवादल को पार्टी एवं राष्ट्र हित में और अधिक सशक्त व प्रशिक्षित करने की जरूरत है। इस दिशा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता स्वर्गीय पं०कमलापति त्रिपाठी के कर्मभूमि चंदौली जिले में कांग्रेस सेवादल का
Advertisement
पांच दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर काँग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय के संचालन में गत१८सितम्बर२०२४को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर से लौट कर आए जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश काँग्रेस के सदस्य कौशलेश पाठक ने गुरुवार को यहां बताया कि उक्त शिविर में एक ओर जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व प्रभारी उत्तरप्रदेश पूर्वी राजेश तिवारी प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष अजय राय,
Advertisement
संसद सदस्य इमरन मसूद ने कार्यकर्ताओं से गांधी विचारधारा को अपने क्षेत्र मे गाव गाव जाकर प्रचारित कर वर्तमान की सरकार द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के प्रति सचेत करें और आम जनता के बीच मोहब्बत तथा भाई चारा की बात रखे एवं अपने संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए सजगता अभियान चलाये
Advertisement
सेवादल के के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर देवराज सुमन,प्रोफेसर आनंद दीपायन, प्रोफेसर अवधेश प्रधान, प्रोफेसर दीन बंधु तिवारी डाक्टर अवधेश सिंह, डाक्टर शार्दूल चौबे एवं प्रोफेसर आर के मंडल , प्रोफेसर सतीश राय, प्रोफेसर क्षेमेन्द्र त्रिपाठी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आदि विद्वानों ने प्रशिक्षणार्थियों को आजादी के लिए किये गये क्रांतिकारी आंदोलनों से लेकर कांग्रेस और आरएसएस के इतिहास को विस्तार पूर्वक बताते हुए
Advertisement
दूसरी तरफ महात्मा गांधी, नेहरू परिवार, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अब्दुल कलाम आजाद, चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस आदि क्रांतिकारी अमर शहीदों के राष्ट्रीय योगदान तथा संविधान पर बतया गया
Advertisement
इस आयोजन का सफल संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस पांच दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर में आए सैकड़ों प्रशिक्षणार्थियों को ध्वजारोहण के पश्चात संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी ,दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और एक -दूसरे के प्रति सद्व्यवहार के साथ राष्ट्र एवं समाज हित में काम करने का संकल्प भी दिलवाया गया।
Advertisement
आयोजन के अंतिम दिन प्रात काल प्रभात फेरी भी निकाली गई। समूचे प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीच-बीच में देश भक्ति गीत एवं कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।इस समूचे शिविर की व्यवस्था की कमान कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन के अध्यक्ष सतीश बिंद एवं जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी द्वारा संचालित किया गया।
Advertisement
श्री पाठक ने बताया कि सोनभद्र से जितेंद्र पासवान, राजीव त्रिपाठी, शैलेन्द्र चतुर्वेदी,फरीद अहमद, कमलेश ओझा, आशुतोष दुबे, शिवपूजन विश्वकर्मा,ब्रिज किशोर शुक्ला, संतोष कुमार नागर, आशुतोष पाठक,दिव्य ज्योति सच्चितानंद,अमरेश देव पाण्डेय, सुनील कुमार मिश्रा, आशुतोष कुमार, विजय कुमार एवं इंदु प्रकाश के साथ मिर्जापुर, वाराणसी मंडल के कुल 375 कॉंग्रेस कार्य कर्ताओं ने भाग लिया
हिंदी पखवारे के दौरान डॉक्टर सभापति का हुआ स्वर्गारोहण
सोनभद्र। उच्च शिक्षण संस्थान में हिंदी के पठन-पाठन से जुड़कर निरन्तर हिन्दी भाषा के सभापति-सदृश रहे प्रयागराज जनपद के हंडिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष पद को गौरवान्वित करने वाले डॉक्टर सभापति मिश्र अंततः हिंदी-पखवारे के दरम्यान 78वें वर्ष की आयु शुरू होने के प्रथम दिन मायाधीश नारायण ने उन्हें स्वर्गलोक का सभापति बना दिया।
Advertisement
वे महालयारंभ (पितृपक्ष) के प्रथम दिवस 18 सितंबर, बुधवार को पितृलोक चले गए। ब्रेन हेमरेज के चलते वे मेदांता में 15 दिन पूर्व एडमिट हुए थे लेकिन उन्हें बचाया न जा सका।
Advertisement
डॉक्टर सभापति मिश्र हिंदी साहित्य के साथ-साथ आध्यात्मिक साहित्य के वेदश्री एवं पुराणश्री थे। प्रयागराज एवं पड़ोसी विंध्याचल मण्डल तो उनका साधना एवं तपस्यास्थल रहा ही है। देश के कोने-कोने में जहां भी उनका व्याख्यान हिंदी साहित्य एवं धर्म कथाओं पर हुआ, वह न सिर्फ श्रोतावर्ग बल्कि वक्तावर्ग ‘अद्भुत एवं अद्वितीय उद्बोधन’ की टिप्पणी अवश्य करता रहा।
Advertisement
डॉक्टर सभापति मिश्र के निर्देशन में पीएच-डी करने वाले शोधार्थियों का मत प्रायः यही सुना गया कि वे शोध-प्रबंध के गाइड के रूप में जब बोलते थे तब लगता यही था कि उनकी जिह्वा जरूर स्पंदित हो रही है लेकिन बोल रही हैं जिह्वा पर बैठी मां सरस्वती ही। मिर्जापुर में 80 के दशक से हिंदी गौरव डॉक्टर भवदेव पांडेय के साथ डॉ मिश्र का साहित्य-विमर्श निरन्तर चलता रहा । इसी बीच हिंदी पुस्तकों के लोकार्पण के अनेक समारोहों में पूर्व राज्यपाल स्व विष्णुकांत शास्त्री, हिंदी के राष्ट्रीय समीक्षक एवं जेएनयू के हिंदी विभाध्यक्ष प्रोफेसर नामवर सिंह एवं मैनेजर पांडेय तथा काशीनाथ सिंह के साथ स्व डॉ मिश्र अवश्य शामिल होते रहे।
Advertisement
मिर्जापुर में कदम रखते ही उन्हें अपूर्व सुख मिलता रहा। उनके इस सुख भाव को समझकर ही प्रतीत यही होता है कि माँ विन्ध्यवासिनी ने उनके दो अनुजों को इस जिले की सेवा के लिए बुला ही लिया था। जिसमें डॉक्टर वेदपति मिश्र अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर थे तो डॉक्टर श्रीपति मिश्र पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर रहे।
Advertisement
डॉक्टर श्रीपति मिश्र के श्वसुर डॉक्टर राजकुमार पाठक भी राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता के पद थे। डॉक्टर पाठक अभी भी यहाँ की साहित्यिक संगोष्ठियों में भागीदारी करते हैं।
Advertisement
डॉक्टर सभापति मिश्र के निधन पर डॉक्टर भवदेव पांडेय शोध संस्थान से जुड़े डॉक्टर मिश्र के संबन्धी डॉक्टर राजकुमार पाठक, जयराम शर्मा एवं जेआरडी राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट के वाइस चांसलर प्रोफेसर शिशिर पांडेय, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंम्पनी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव नारायण पाठक, प्रयागराज रेलवे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पांडेय,
Advertisement
साहित्यिक एवं आध्यात्मिक संस्था त्रिवेणी के अध्यक्ष रवीन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल, कवि अरविंद अवस्थी, हरियाणा के सैनिक स्कूल में हिंदी शिक्षक अभिनव पाण्डेय, साहित्यकार अनिल यादव, पत्रकार शिवशंकर उपाध्याय, राकेश दुबे, विश्वजीत दुबे एवं कुलभूषण पाठक ने शोक-संदेश भेजकर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा श्रद्धाजंलि दी है। –