जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही की टीम बनी विजेता
विनय कुमार श्रीवास्तव
घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय ग्राम पंचायत में शुक्रवार को हुए जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही की टीम विजेता रही। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभावान युवाओं के उत्साह वर्धन हेतु प्रत्येक प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हैं।
Advertisement
इसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को मेडल निर्धारित ड्रेस व मैन ऑफ द मैच आदि दिया जाता है।शुक्रवार को हुए जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम लीग मैच मोराही व सिद्धी के बीच खेला गया। जिसमें मोराही ने टास्क जीतकर बल्लेबाजी किया।
Advertisement
जो निर्धारित 10 ओवर में 110 रन 7 विकेट पर बनाया। वहीं सिद्धी की टीम 99 रन 6 विकेट 10 ओवर में बना पायी। इस तरह से मोराही की टीम 11 रन से विजयी रही।
Advertisement
वहीं मैन आफ द मैच दीपक वर्मा रहे। इस अवसर पर विजेता को मैन ऑफ द मैच गोविंद धर द्विवेदी ने देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक धर दीपक शर्मा,नीखिल धर आदि उपस्थित रहे। संचालक राम केश ने किया।
24 दिसंबर 2024 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ का पंडाल बनना हुआ शुरू
समिति के पदाधिकारियों ने किया बल्ली पूजन
सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2024 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
Advertisement
इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2024 से होने वाले 30वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। बल्ली पूजन कार्यक्रम में महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, किशोर केडिया, सुधाकर दुबे, राकेश गुप्ता, राजेश जयसवाल, सुंदर केसरी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
एआरटीओ कार्यालय के समीप हाइवे पर खुले पेट्रोल पंप पर शीघ्र ही मिलेगी सीएनजी गैस की सुविधा
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के नवनिर्मित पेट्रोल पंप का सदर विधायक भूपेश चौबे ने नपा अध्यक्ष रूवी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता आदि के साथ लोकार्पण किया।
सोनभद्र। गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे के किनारे एआरटीओ कार्यालय के समीप नगर पालिका परिषद सोनभद्र के नवनिर्मित पेट्रोल पंप का सदर विधायक भूपेश चौबे ने नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
Advertisement
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि अपना स्वयं का पेट्रोल पम्प संचालित करने वाली यह प्रदेश की प्रथम नगर पालिका परिषद है। इससे एक तरफ जहां निकाय के आय में वृद्धि होगी, तो वहीं दूसरी तरफ नागरिकों को भी काफी सहुलियत मिलेगी।
Advertisement
नपा अध्यक्ष ने बताया कि इण्डियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से संचालित इस पेट्रोल पंप पर शीघ्र ही वाहन स्वामियों को सीएनजी गैस की सुविधा मिलेगी। वहीं सदर विधायक ने नगर पालिका परिषद के इस कदम की प्रसंशा करते हुए नपा अध्यक्ष को बधाई दी।
Advertisement
कहा कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद होने के कारण इसके उत्तरोत्तर विकास के लिए उनके स्तर से तत्परतापूर्वक प्रयास किए जा रहे है, ताकि यह निकाय विकास के लिए माडल के रूप में प्रदेश स्तर पर स्थापित हो सके।
Advertisement
इस मौके पर नपा के ईओ विजय कुमार यादव, मनीष कुमार, शुभम सिंह, मनोज चौबे, अनवर अली, सजीत, अजित सिंह, विमलेश, सुजीत, शंत कुमार, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।
डॉ. कुसुमाकर ने दिव्यांग व असहायों में किया कम्बल का वितरण
सोनभद्र। गीता जयंती के अवसर पर गीता जयंती समारोह समिति के संयोजक व वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने जय प्रभा होमियो सदन पर दिव्यांग व असहायों में कंबल वितरित कर उनके लिए मंगलकामना की।
Advertisement
इस अवसर पर डाक्टर कुसुमाकर ने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।
Advertisement
कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव प्रभाकर श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोरों की छापेमारी, दो दवाएं मिली संदिग्ध
Advertisement
सोनभद्र। बुधवार नशील दवाओं के दुरूपयोग को रोकने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा खलियारी व रामगढ़ बाजार में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो दवाओं के नमूने संदिग्ध मिलने पर सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
Advertisement
जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त औषधि विंध्याचल मंडल के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र खलियारी और रामगढ़ बाजार में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने छापेमारी करके जांच किया। संतोष मेडिकल स्टोर खलियारी और बंगाली दवाघर रामगढ़ में छापेमारी कर कार्यवाही की गई।
Advertisement
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोरो से जांच के दौरान दो नमूने संदिग्ध प्रतित है अगला लेख रहे थे, जिसका सैंपल लेकर लैब में जांच व गुणवत्ता के लिए भेजा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाह पर पढ़ें कर परिवाद दाखिल किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के लिए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जो भी मेडिकल स्टोर संचालक कोडीन युक्त कफ सिरप का सेल और परचेज करते हैं वे इसका रिकार्ड ड्रग आफिस को उपलब्ध कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इसको लेकर जिले में समय-समय पर अभियान चलाकर छापेमारी की कार्रवाई जाएगी।
– गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर आयोजित गोष्ठी में विद्वतजनों ने दिया विचार
राबर्ट्सगंज नगर के साईं अस्पताल प्रांगण में हुआ भव्य आयोजन
गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र ने किया था यह आयोजन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर आयोजित गोष्ठी में विद्वतजनों ने अपना विचार व्यक्त किया। इसके अलावा पांच विभूतियों को गीता प्रचार प्रसार सम्मान से सम्मानित किया गया।
Advertisement
सबसे पहले आयोजक मंडल की ओर से स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता गीता जयंती समारोह के संयोजक डॉक्टर वी.सिंह ने कहा कि गीता के अनुसार यज्ञ यौगिक क्रिया है। यह यज्ञ किसी तत्वदर्शी महापुरुष के सानिध्य में साधक के हृदय देश में मन और इंद्रियों के संयम द्वारा संपन्न होता है। यह शुद्ध साधनापरक प्रक्रिया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि गीता के अनुसार “यज्ञशिष्टामृतभुजो यान्ति ब्रह्म सनातनम” यज्ञ जिसे अवशेष छोड़ता है वह है अमृत। उसकी प्रत्यक्ष जानकारी ज्ञान है। उस ज्ञानामृत को भोगने अर्थात प्राप्त करने वाले योगीजन शास्वत, सनातन परब्रह्म को प्राप्त होते हैं। अर्थात यज्ञ कोई ऐसी वस्तु है जो पूर्ण होते ही सनातन परब्रह्म में प्रवेश दिला देती है।
Advertisement
संयोजक डाक्टर कुसुमाकर ने कहा कि गीता के अनुसार यज्ञार्थात्कर्मणो अन्यत्र लोकोअयं कर्मबंधन:। अर्थात यज्ञ की प्रक्रिया ही कर्म है। पूर्व में जितने भी महापुरुष हुए हैं सभी ने इसी प्रकार यज्ञ कर्म को करके परम नैष्कर्म की स्थिति को प्राप्त किया है। वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्र ने कहा कि यज्ञ आध्यात्मिक प्रक्रिया है।
Advertisement
बालेश्वर यादव ने यथार्थ गीता के आलोक में यज्ञ की विशद व्याख्या किया। आगन्तुकों का स्वागत अरुण चौबे व गोष्ठी का सफल संचालन कवि जगदीश पंथी ने किया।
Advertisement
इस मौके पर उमाकांत मिश्रा, आशुतोष कुमार, रमेश प्रताप सिंह, राणाप्रताप सिंह, नरेन्द्र पांडेय, विमल कुमार चौबे,दीपक कुमार केसरवानी, गणेश पाठक, चंद्रकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
Advertisement
पांच विभूतियों को किया गया सम्मानित
सोनभद्र। गीता जयंती के अवसर पर गीता के अविनाशी योग के प्रचार-प्रसार में लगे पाँच महानुभावों को गीता जयंती समारोह समिति द्वारा सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता आत्म प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह पटेल, अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश थरड और मनीष कुमार श्रीवास्तव को समिति द्वारा शाल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आस- पास मे हो बाल विवाह तो तुरन्त करे काल: शेषमणि दुबे
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के आदेशानुसार थाना राबर्ट्सगंज अंतर्गत धार्मिक स्थल दंडईत बाबा मंदिर व राम जानकी मन्दिर पर उपस्थित पंडित एवं पुजारीयो को बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
Advertisement
साथ ही उन्हें टीम द्वारा बताया गया की अधिकांश धार्मिक स्थलों पर तमाम दर्शनार्थियों के समक्ष बाल विवाह होता है जब की बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत सीधे- सीधे अनुसंशा है की बाल विवाह में किसी भी तरह की भागीदारी दंडनीय अपराध है
Advertisement
जिसके तहत किसी भी मंदिर धार्मिक स्थलों पर विवाह होने से पूर्व यह अवश्य जानकारी करे की बालक की उम्र 21 वर्ष व बालिका की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो जिसके लिए उनके विधिक आयु प्रमाण पत्र की जांच के उपरांत ही विवाह की अनुमति प्रदान करे ।
AdvertisementAdvertisement
क्यो की बाल विवाह एक ऐसी सामाजिक कुरीति है, जो कानून बनने एवं विभिन्न प्रावधानों के बाबजूद ज्यों के त्यों बनी हुई है जिसका असर बच्चों के पूरे जीवन चक्र को प्रभावित करता है।
ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि अपने आस-पास के हो रहे बाल विवाह की जानकारी तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन की टोल फ्री नम्बर 1098 पर दिया जा सकता है। सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाता है।
Advertisement
मौकेपर पर कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,गायत्री, ओ आर डब्लू शेषमणि दुबे चाइल्ड हेल्प लाइन से काउंसलर अमन सोनकर,सुपरवाइजर सुधा गिरी , मंदिर के पंडित पुजारी तथा वहा उपस्थित दर्शनार्थी मौजूद रहे।
कोलकाता में गूंजेगी विंध्याचल मंडल के भोजपुरी भाषा के स्वर
सोनभद्र। कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान, पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह में विंध्याचल मंडल का प्रतिनिधित्व जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार/ इतिहासकार, भोजपुरी संस्कृति शोध समिति के संस्थापक दीपक कुमार केसरवानी करेंगे।
Advertisement
भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति के लिए कटिबंध भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं प्रगति शोध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता के प्रभाष नगर, रिसडा के रविंद्र भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रथम दिवस भारतीय भाषाओं के लोक साहित्य में मानवीय मूल्य और प्रतिरोध के स्वर द्वितीय दिवस भोजपुरी भाषा के वैज्ञानिक अध्ययन संदर्भ और आठवीं अनुसूची विषय पर व्याख्यान देंगे।
Advertisement
इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत सहित, भारतीय साहित्य, कला, संस्कृति,भोजपुरी भाषा- बोली से ओत-प्रोत मॉरीशस फिजी सूरिनाम सहित अन्य देशों के विद्वान, विश्वविद्यालयो के शोधार्थी आदि भाग लेंगे।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन लोगों ने लिया पर्चा
प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज
सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए बुधवार को पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों समेत कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि नामांकन पत्र वितरण के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 13 लोगों ने पर्चा लिया। जिसकी वजह से कुल 33 लोगों ने पर्चा लिया है।
Advertisement
जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 बर्ष से ऊपर, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन – तीन लोगों ने पर्चा लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि पर्चा दाखिला के पहले दिन कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र व ओम प्रकाश पाठक ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
Advertisement
इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए अखिलेश कुमार पांडेय उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष कुमार दुबे व अखिलेश कुमार मिश्र , संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है।
Advertisement
वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए दो प्रत्याशी सुनील कुमार व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए पांच प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, प्रमोद कुमार सिंह, श्याम किशोर मिश्र व राहुल जैन ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्चा खरीदने के अंतिम दिन कुल 13 लोगों ने पर्चा लिया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री के लिए अखिलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए वंशीधर पांडेय,
Advertisement
संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए सूरज वर्मा ने पर्चा लिया। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए प्रदीप पांडेय, सुनील कुमार, पुष्पा तिग्गा, सुशील कुमार चौबे व अशोक कुमार मिश्र तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह व श्याम किशोर मिश्र ने पर्चा लिया।
Advertisement
12 दिसंबर वृहस्पतिवार को अंतिम दिन शेष प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।
जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विनय कुमार श्रीवास्तव
घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय ग्राम पंचायत में बुधवार को जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ कोन जितेन्द्र नाथ दूबे व घोरावल ब्लाक के पूर्व बीडीओ गुरु शरण श्रीवास्तव थे। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी चन्द्र शेखर पाण्डेय थे।
Advertisement
यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। चन्द्र शेखर पाण्डेय अपने स्वर्गीय माता जी की स्मृति में यह क्रिकेट प्रतियोगिता करा रहे हैं।साथ में इस कार्यक्रम से जुड़े आयोजक गण जो हमारे बीच नहीं रहे स्वर्गीय संजय धर द्विवेदी व स्वर्गीय अजय धर द्विवेदी व स्वर्गीय विनय कुमार शर्मा को भी याद कर शोक व्यक्त किया गया।
Advertisement
मुख्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ का पूजन आचार्य सतीश पांडेय व निर्देश धर द्विवेदी द्वारा सविधि स्वस्ती वाचन कर दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काटकर कराया गया। व खिलाड़ियों का परिचय अध्यक्ष द्वारा करके अपना वक्तव्य दिया।इसके बाद अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण स्मृति चिन्ह बुके,अंगवस्त्र आदि देकर किया गया।
Advertisement
उद्घाटन मैच में घोरावल व नगवा की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीम के खिलाड़ियों को व दोनों एम्पायरो को निर्धारित ड्रेस आयोजक द्वारा दिया गया व उसी ड्रेस में खिलाड़ियों ने फिल्ड में उतर खेल की शुरुआत की। यह ड्रेस सभी प्रत्येक प्रतिभागी के सभी खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
Advertisement
जितने व हारने वाली दोनों टीम को ड्रेस मेडल व मैन आफ द मैच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। घोरावल की टीम ने बैटिंग पहले कर 10 ओवर में 144 रन बनाया गया। वहीं नगवा की टीम ने 10 ओवर में 109 रन बनाया ।इस प्रकार घोरावल की टीम 35 रन से विजेता रही। जिसके मैन आफ द मैच साहिल रहे।
Advertisement
इस अवसर पर विवेकानंद मिश्र, रमेश कुमार कुशवाहा,राजू केशरी,रिशू द्विवेदी, जगदीश शर्मा, राधेश्याम वैसवार, राम सनेही पाठक, राम जी धर, कृष्ण धर, रविन्द्र धर, राम सनेही पाठक, गोविंद धर, सुरेश धर, राम अनुज धर द्विवेदी व संचालन राम केश ने किया।