रक्तदान मे सोनभद्र के दिलीप दुबे व अमित चौबे को अयोध्या में मिला सम्मान

रेणुकूट, सोनभद्र। सोनभद्र हिंडालको रेणुकूट के दिलीप दुबे व अमित चौबे को रक्तदान के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सेवा सम्मान। वही सोनभद्र के दिलीप दुबे ने रक्तदान के अलावा किया कार्यक्रम का सफल संचालन कर सोनभद्र का नाम बढ़ाया। श्री दुबे ने 56 वां रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में 28 राज्य व उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आये रक्तविरो ने रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड व 151 बने महादानी। रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान सीमित द्वारा प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या मे विशाल रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2024 में भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों एवं राज्यों से रक्तदान की अद्भुत सेवा दे रहे सभी रक्तवीर रक्तविरंगनओ को सादर आमंत्रित किया गया। इस राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान में मुख्य अतिथि ओलंपियन हॉकी के विश्व विजेता व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अशोक ध्यानचंद  सिंगरामऊ स्टेट जौनपुर की महारानी डॉक्टर अंजू सिंह मेयर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी महंत जी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित हरैया विधायक अजय सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय एवं  संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने पधारे हुए सभी रक्तवीर रक्तविरंगनओ को मंचासिन अतिथियों द्वारा राम नाम पट्टा मोमेंटो प्रशस्ति पत्र श्रीराम जन्मभूमि की प्रसाद देकर सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य संचालन निफा उतर प्रदेश अध्यक्ष प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक सोनभद्र के दिलीप कुमार दुबे ने बहुत ही सुंदर ढंग से शेरो शायरी के साथ  संचालन का दायित्व निभाया कार्यक्रम को सफल बनाने में चयन समिति सदस्य आलोक अग्रवाल,आकाश गुप्ता,राजीव गोयल,मिनहाज सुगरा,सूरज गुप्ता दिलीप दुबे एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा साथ ही आयोजन मंडल में शामिल राजेश चौबे,सचिन तिवारी, विजय गुप्ता,इंद्र प्रीत बेदी, शशि रावत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के समस्त महाविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं की छूटी हुई मौखिक/प्रायोगिक परीक्षा 5 अक्टूबर को ओबरा महाविद्यालय में

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के समस्त महाविद्यालय के स्नातकोत्तर (एमए,एमएससी,एमकॉम) चतुर्थ सेमेस्टर पुराना पाठ्यक्रम एवं नया पाठ्यक्रम तथा स्नातक ( बीए,बीएससी,बीकॉम) छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा कि किसी भी सेमेस्टर  की प्रयोगात्मक,मौखिकी,या रिसर्च प्रोजेक्ट की परीक्षा अगर छूट गई हो

Advertisement

तो ऐसे छात्र/छात्राएं आवेदन पत्र लिखकर अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से आवेदन पत्र को अग्रसारित कराने के पश्चात विश्वविद्यालय जा कर प्रयोगात्मक,मौखिकी,रिसर्च प्रोजेक्ट की परीक्षा का शुल्क रु 2000 प्रति पेपर की रसीद कटवा कर दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को समय प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में होने वाली छूटी हुई प्रयोगात्मक,मौखिकी,रिसर्च प्रोजेक्ट की परीक्षा में अपने आवेदन पत्र,

Advertisement

रु 2000 की फीस रसीद की मुलप्रति,जिस सेमेस्टर की परीक्षा छूटी हो उस सेमेस्टर की परीक्षा का प्रवेश पत्र व मार्कशीट की फोटोकॉपी दो प्रति में एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी के साथ राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय विद्यालय ओबरा में  समय से उपस्थित होकर अपनी छूटी हुई प्रयोगात्मक,रिसर्च प्रोजेक्ट,मौखिकी परीक्षा में सम्मिलित हो लें।उक्त आशय की जानकारी राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ प्रमोद कुमार नें दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शारदा मंदिर में दर्शन पूजन कर क्रशर आनर्स एसोसिएशन के उम्मीदवारों ने फूंका चुनावी बिगुल

ओबरा, सोनभद्र। बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन के वर्ष 2024- 25 सत्र में होने वाले आगामी चुनाव के पूर्व मंगलवार को खनन व्यवसायी राकेश जायसवाल, रमेश सिंह, देव प्रकाश मौर्या के साथ अध्यक्ष उम्मीदवार अजय सिंह, सचिव अभिषेक सिंह,उपाध्यक्ष आलोक सिंह,प्रमोद जैन, योगेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष दीपक केशरी,

Advertisement

संगठन मंत्री उमाशंकर सिंह,धर्मराज उपाध्याय,आनंद मौर्या व आय व्यय निरीक्षक प्रदीप अग्रवाल उम्मीदवारों ने शारदा मंदिर में मत्था टेक कर चुनावी शंखनाद का आगाज किया।इस दौरान सैकड़ो समर्थकों ने मातारानी के जयकारे का उद्घोष किया।बिल्ली मारकुंडी खनन व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाए जाने को लेकर व्यवसायियों ने एक लंबे अंतराल के बाद पुनः क्रशर आनर्स एसोसिएशन का चुनाव होने की सहमति जताई नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी 30 सितंबर को पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव संपन्न होना है।

Advertisement

उसके पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव समेत कुछ उम्मीदवारों ने वैष्णो माता मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के बाद बैठक किया। अपने संबोधन में राकेश जायसवाल ने कहा कि इस चुनाव में जितने वाले लोगों से क्रशर हित में व्यवसायियों को काफी उम्मीदें हैं।

Advertisement

इस दौरान संतोष अग्रहरि, सूर्यनारायण अग्रहरि, अश्विनी त्रिपाठी,संतोष राय,ताड़केश्वर केशरी,अयोध्या दूबे,अजय सिंह यादव(डिम्पल) लवकुश अग्रहरि, कुशय अग्रहरि,रमेश यादव,अनिल यादव,सुरेश केशरी, सुशील सिंह,सतीश तिवारी,भानु केशरी, अभिषेक जिंदल,बहादुर केशरी, विनोद केशरी,बृजेश तिवारी,कृष्णा केशरी, लल्लन केशरी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अजय कुमार शुक्ला बने उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फैडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • अजय कुमार शुक्ला बने उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फैडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष
  • नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र श्री रामलला की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से लगातार 25 वर्षों से निर्विरोध जिलाध्यक्ष रहे अजय कुमार शुक्ला को संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक काम करने के लिए बीते सोमवार को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा झांसी के ओरछा पैलेस में एक दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश फेडरेशन का सी.डब्ल्यू.सी सदस्य निर्वाचित किया गया और उत्तर प्रदेश पूर्वी का निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु व झांसी सांसद अनुराग शर्मा एवम विशिष्ट अतिथि के रुप में ड्रग कंट्रोलर भारत सरकार, शशि मोहन, उप्र. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी, महामंत्री सुरेश गुप्ता उपस्थित रहें।

Advertisement

इस दौरान एसोसिएशन के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र श्री रामलला की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं जनपद सोनभद्र में अजय शुक्ला को उत्तर प्रदेश पूर्वी का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने का समाचार मिलते ही जनपद के दवा व्यवसायियों में खुशहाली छा गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवरात्रि को देखते हुए गजराज नगर कार्यालय में नवयुवक समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • पदाधिकारी नवयुवक संघ के निर्देशानुसार परीक्षयमान उपसमाहर्ता सतीश पांडे की अध्यक्षता

अजीत कुमार सिंह


ओबरा सोनभद्र।  गजराज नगर
दुर्गा पूजा पर्व को लेकर गजराज नगर कार्यालय में पदाधिकारी नवयुवक संघ के निर्देशानुसार  सतीश पांडे की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement

बैठक के दौरान सतीश पांडे ने पूजा पंडाल समिति सदस्यों से क्रमवार पूजा के आयोजन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही पंडाल समिति के सदस्यों को नवरात्रि दुर्गा पूजा के आयोजन में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

Advertisement

जिसमें पूजा पंडाल में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था हेतु वायरिंग तार आदि की जांच विद्युत विभाग के अभियंता के माध्यम से समय पर करवाने ताकि आगजनी की कोई घटना उत्पन्न ना हो, पूजा पंडाल विवादित स्थान या भूमि पर नहीं बनाने का निर्देश दिया।

Advertisement

साथ ही सदस्यों को पूजा पंडाल में उपयोग होने वाले विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग से अस्थाई वैध कनेक्शन लेने, पूजा पंडाल स्थलों पर दर्शन हेतु प्रवेश एवं निकासी द्वार बनाए जाने तथा दर्शन हेतु आने वाले पुरुष एवं महिलाओं के कतारबद्ध पंक्तियों के लिए मजबूत ब्रैरिकेटिंग की व्यवस्था करने,पूजा पंडाल या स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित रखने हेतु फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ वोलेंटियर की तैनाती की जाएगी ,

Advertisement

पूजा पंडाल में निगरानी की व्यवस्था करने, विजयदशमी विसर्जन जुलूस में किसी प्रकार की आपसी टकराव की संभावना उत्पन्न ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा।आगजनी से बचाव हेतु फर्स्ट एड बॉक्स पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।अध्यक्ष सतीश पांडे ने कहा कि नवयुवक संघ समिति की बैठक ससमय करते हुए विवादित बिंदुओं का समाधान बैठक में ही सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन सोशल मीडिया ग्रुप पर सांप्रदायिक सौहार्द या माहौल बिगाड़ने वाले पोस्ट एवं संवाद पर कड़ी निगरानी रखेगी।

Advertisement

वहीं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पंडाल से उचित दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश गया। बैठक में उपस्थित श्री अशोक कुमार जायसवाल, राकेश मौर्या, परशुराम केसरी, पुनीत पांडे ,अविनाश जयसवाल, नीरज चौबे ,शिव शंकर गुप्ता, प्रियांशु पांडे, दीपक जायसवाल, चंद्र प्रकाश गौतम ,सिरताज बली सिंह, लल्लन सिंह, कृष्ण कुमार केसरी ,सरयुग सिंह ,आदित्य प्रताप सिंह ,वीरेंद्र शर्मा ,उमेश पटेल ,बच्चा यादव ,नीरज मोदनवाल , बच्चा केसरी, पंकज सिंह ,राम प्यारे सिंह ,सुनील सिंह, अंजनी तिवारी, संजय राय, आशुतोष पाठक ,अमित चौबे, उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उ0प्र0 राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ की बैठक संपन्न

अजीत कुमार सिंह (ओबरा)

सोनभद्र। उ0प्र0 राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ का 39वां वार्षिक महाधिवेशन के उपरांत क्षेत्र/परियोजना स्तर पर संघीय गतिविधियों को गति प्रदान करने,प्रदेश सरकार के मंशानुरूप प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ-साथ अभियंताओं को परियोजनाओं पर कार्य क्षेत्र में आ रही

Advertisement

विभिन्न प्रकार की व्यवहारिक समस्याओं के संबंध में चर्चा एवं उनके सार्थक समाधान हेतु अभियंता संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सोमवार को अभियंता संघ के केंद्रीय महासचिव इं जितेंद्र सिंह गुर्जर तथा संयुक्त सचिव इं आलोक कुमार ने परियाजना के बीटीपीएस व डीटीपीएस सभा कक्ष में अभियंताओं के साथ बैठक की।

Advertisement

बैठक में अभियंताओं ने महासचिव को परियोजनाओं पर बेहतर विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याओं के साथ साथ अभियंताओं की ज्वलंत समस्याओं जैसे सांकेतिक हड़ताल के दौरान निलंबित शेष विद्युत कार्मिकों की जल्द से जल्द बहाली, पेंशन,सीनियरिटी लिस्ट जारी करने,अधिशासी अभियंता तथा उच्च पदों पर पदोन्नति करने,कैशलेश इलाज,उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता,बेहतर विद्युत आपूर्ति,चिकित्सा, परिचालन एवं अनुरक्षण बजट में वृद्धि आदि मुद्दे उठाए।

Advertisement

जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखकर समाधान कराया जायेगा।महासचिव इं जितेंद्र सिंह गुर्जर तथा  मुख्य महाप्रबंधक इं जेपी कटियार ने बैठक के दौरान अभियंताओं से
प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग को आगामी दिनों में सफलतापूर्वक पूरा करने एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश को 24 घण्टे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण मनोयोग से प्रयास जारी रखने की अपील की।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक इं. जेपी कटियार व संचालन अभियंता संघ अनपरा ओबरा पिपरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष इं अदालत वर्मा ने किया।
बैठक में इं आलोक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अभियंता संघ, इं दिनेश शंकर द्विवेदी,  क्षेत्रीय सचिव अभियंता संघ अनपरा, महाप्रबंधक प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी,अधीक्षण अभियंता इं राणा प्रताप मल्ल, इं चंद्रप्रकाश, इं संजय सिंह,

Advertisement

इं गजेंद्र सिंह, इं महेंद्र सिंह, इं चंद्रविजय, इं अजय अग्रवाल अधिशासी अभियंता इं पवन तिवारी, इं मनोज यादव, इं प्रवीण वर्मा, इं वीके दिनकर, इं उमेश पांडेय, इं सुभाष पटेल, इं राम प्यारे वर्मा, इं आरके सिंह, इं एसके रजक,इं राजेश सचान, इं मनोज वर्मा, इं अशोक कुमार, इं श्यामजी लाल श्रीवास्तव, इं राम ज्ञान सिंह , इं आशुतोष सिंह, इं डीके विकल, इं पियूष धर द्विवेदी,इं शरद कुमार,शशि प्रकाश,

Advertisement

मृदूरंजन श्रीवस्ताव,प्रवीण कश्यप, शैलेश यादव,रोहित राय,मनीष सिंह,ओमेंद्र जायसवाल, चंद्रकांत,आकाश सचदेव,अभिनव गुप्ता,आरके सिंह,दीपक श्रीवास्तव,अशोक कुमार शुक्ला,मधुराज सिंह,मनीष तिवारी,जयंत तिवारी,नरेंद्र कुमार,प्रेम सिंह,पंकज पांडेय,आतिश पटेल,अशोक पाल,संतोष यादव,बलराम,सुरेश मौर्या,श्वेत प्रकाश, मधुराज ,अजय मौर्य, अश्विनी यादव,प्रमोद यादव,शहाबुद्दीन अंसारी सहित भारी संख्या में अभियंता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मनाया गया आयुष्मान भारत दिवस

HIGHLIGHTS

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रॉबर्ट्सगंज पर आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया
  • आयुष्मान भारत दिवस पर वितरित किए गए लाभार्थियों को कार्ड
  • रावटसगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा शिविर

सोनभद्र। सोमवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राबर्ट्सगंज पर आयुष्मान भारत दिवस मनाते हुए आयुष्मान पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष, अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज, द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा वहां मौजूद 70 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्तियों में आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।

Advertisement



इस दौरान मुख्य अतिथियों ने बताया कि प्रधापनमंत्री  ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का रांची से शुभारम्भ किया गया था। जिसकी 6th वर्षगांठ सोमवार को प्रत्येक विधान सभावार राजकीय चिकित्सालय पर आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Advertisement

इस योजना के अंतर्गत आगामी कुछ माह में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। बीते 20 सितम्बर  से  30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान पखवाडा का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त सी.एच०सी० पर आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत बनाया जाना है। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया गया। नये लाभार्थियो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मरीजो की हाईपरटेंशन एवं डायबिटीज की जॉच की गई है।

Advertisement



वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ आर जी यादव द्वारा समस्त सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष (कार्यक्रम संयोजक), संतोष शुक्ला, जिला मंत्री  कुसुम शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा,

Advertisement

पुष्पा सिंह जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सरोज देवी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, डा० राधे गोविन्द यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० संजीव कुमार वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० जगदीश प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी न०प्रा० स्वा० केन्द्र सोनभद्र, राकेश कुमार कन्नौजिया, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर,

Advertisement

राहुल कुमार कन्नौजिया एफ०एल०सी०, डा० स्नेहा मंजूल, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत, मनोज कुमार, फार्मासिस्ट न०प्रा० स्वा०केन्द्र राबर्ट्सगंज, अन्य स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाडी एवं आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर के नाली की सफाई व पानी के सप्लाई पर दिया जाए विशेष ध्यान- रुबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका में आए 22 शिकायतो का हुआ निस्तारण
  • नगर के नाली की सफाई व पानी के सप्लाई पर दिया जाए विशेष ध्यान- रुबी प्रसाद

सोनभद्र। उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी  विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद में  में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस दौरान नपा अध्यक्ष ने नगर के नाली की सफाई व पानी के सप्लाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया

जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 0, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 1,  नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 4, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी/नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, शन्त सोनी,विमलेश, अजीत सिंह, सुजीत, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अटेवा के आक्रोश मार्च को मूल संघ का समर्थन- अशोक कुमार

HIGHLIGHTS

  • अटेवा के आक्रोश मार्च को मूल संघ का समर्थन



राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि अटेवा द्वारा संचालित एन.पी.एस./यू.पी.एस. के विरोध में 26 सितम्बर 2024 को होने वाले प्रदेश व्यापी आक्रोश मार्च में मूल संघ की पूर्ण सहभागिता रहेगी। उल्लेखनीय की पेंशन पुरोधा एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने इस मार्च में विभिन्न संगठनों से सहयोग, समर्थन एवं सहभागिता की अपील की है। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ प्रारंभ से ही शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना का समर्थन करता रहा है। संघ की जिला, मण्डल एवं प्रान्त स्तरीय विभिन्न बैठकों में इसकी पुरजोर माॅंग की जाती रही है। इसके अलावा विभिन्न मंचों से मूल संघ इस मुद्दे को बुलन्दी से अनवरत उठाता रहा है। शिक्षकों के स्थाई हित को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि मूल संघ से जुड़े हुए सभी शिक्षक- शिक्षिकाऍं एवं पदाधिकारी 26 सितम्बर 2024 को अटेवा के नेतृत्व में होने वाले आक्रोश मार्च का सहयोग और समर्थन करते हुए, उसमें पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा में पेट्रोल की जगह निकला पानी, ग्राहकों ने किया हंगामा

Advertisement

अजीत कुमार सिंह


    सोनभद्र। जिले के ओबरा तहसील में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप से तेल की जगह पानी भरा जा रहा था। इससे ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि टंकी पर एक शख्‍स ने गाड़ी में तेल भरवाया। आगे जाते ही गाड़ी बंद हो गई जब उसने म‍िस्‍त्री दिखवाया तो पता चला कि गाड़ी की टंकी में पानी है।

    Advertisement



    ओबरा डिग्री कॉलेज के पास इंडियन आयल के पेट्रोल पंप से रविवार को पेट्रोल की जगह पानी निकलने लगा। लोग पेट्रोल भराकर आगे बढ़े तो वाहन बंद होने लगे। कई बार कोशिश के बाद भी जगह वाहन नहीं स्टार्ट हुए तो मैकेनिक को बुलाकर दिखवाया। पता चला कि टंकी में पेट्रोल की जगह पानी भरा है। इसके बाद एक-एक कर लोग वाहन को धक्का लगाते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां भीड़ इकट्ठा होने के बाद हंगामा शुरू हो गया।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें