चोर समझ दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनो युवको का किया चालान

अजीत सिंह



सोनभद्र। जिले में चोपन थाना क्षेत्र के सलड़बनवा गांव के पश्चिम क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने मंगलवार की बीती पूरी रात बंधक बनाए रखा जिसे बुधवार की सुबह होने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बकरी चोरी के प्रयास का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Advertisement



मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन अंतर्गत सलड़बनवां पश्चिम क्षेत्र में स्कूल के पास मंगलवार की बीती रात स्थानीय ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों पर बकरी चोरी का प्रयास का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया गया।

Advertisement

ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि बाइक सवार दोनों संदिग्ध युवक बकरी चोरी का प्रयास कर रहे थे कि इस दौरान बकरी पालक की नींद खुल गई तो दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास किए पर बाइक स्टार्ट नहीं हो पाई जिससे दोनों युवकों को रात में ही पकड़ कर रखा रहा गया सुबह होने पुलिस को सूचना दिया गया।

Advertisement


मौके पर पहुंचे चोपन थाना उपनिरीक्षक मेराज खान ने इस मामले में बताया कि नशे में धुत दो संदिग्ध व्यक्ति पर सलइबनवां पश्चिम के ग्रामीणों द्वारा बकरी चोरी के प्रयास का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

बहरहाल पुलिस ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कंडाकोट महादेव पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन पर आज

HIGHLIGHTS

  • विश्व पर्यटन दिवस पर होगा प्रसारण।
  • सोनभद्र के ऐतिहासिक स्थल से परिचित होंगे पर्यटन प्रेमी
  • डीडी यूपी के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है यह फिल्म

सोनभद्र। पुरातत्व इतिहास प्राकृतिक स्थलो की संगम स्थली कंडाकोट महादेव मंदिर पर वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण 27 सितंबर (विश्व पर्यटन दिवस) के अवसर पर रात्रि 10:00 बजे डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित होगा।
 

Advertisement

उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि-” इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माण एवं प्रसारण में वाराणसी दूरदर्शन केंद्र के निदेशक राजेश गौतम, कार्यक्रम अधिकारी अजय राय, डॉ संतोष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, हरिकांत आदि महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

‘डिजिटल रेडियो प्रसारण के बढ़ते कदम: चुनौतियां और समाधान’ विषयक व्याख्यान का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ‘डिजिटल रेडियो प्रसारण के बढ़ते कदम: चुनौतियां और समाधान’ विषयक व्याख्यान का आयोजन

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

बीएचयू, वाराणसी। गुरुवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में ‘डिजिटल रेडियो प्रसारण के बढ़ते कदम: चुनौतियां और समाधान’ विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रव्य एवं दृश्य निर्माण तथा शोध केंद्र, अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद के पूर्व उपनिदेशक और डिजिटल रेडियो प्रसारण तकनीकी के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रोफेसर थंबीनाना कृष्णा राव ने आकाशवाणी के डिजिटल रेडियो प्रसारण के बारे में विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि तकनीकी क्रांति के दौर में रेडियो प्रसारण के माध्यम से श्रोताओं को बेहतर प्रसारण की सुविधा प्राप्त हो रही है इसके लिए पूरे देश में व्यापक प्रचार प्रसार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डीआरएम प्रसारण के संबंध में डीआरएम प्रसारण के माध्यम से भूकंप, बाढ, सुनामी आदि आपातकालीन सूचना का प्रसारण आसानी से भारत के सुदूर क्षेत्रों तक किया जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास की भी चर्चा की। उन्होंने छात्रों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान डीआरएम टेक्नोलॉजी के विविध पक्षों पर विस्तृत जानकारी दी।

आरंभ में प्रोफेसर राव का स्वागत पत्रकारिता और जनसंप्रेषण विभाग के सह श-आचार्य  डॉ बाला लखेन्द्र ने किया और रेडियो प्रसारण के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला। इस विशेष व्याख्यान में विभाग के एमए मास कम्युनिकेशन और मास्टर्स इन कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के छात्र-छात्राओं के अलावा विभाग के शोध छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। शासन के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को सोनभद्र नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की उपस्थिति में नगर पालिका (सभाकक्ष) में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर 6 कराया गया है।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम में वार्डों के सदस्यगण व पालिका के कर्मचारीगण तथा सभी सफाई मित्रों द्वारा अपना मेडिकल जाँच कराया गया।

Advertisement

इस नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने  बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है जिसके अर्न्तगत नागरिकों की सुविधा हेतु व्यापक सफाई अभियान, स्वास्थ्य कार्यकम इत्यादि कराये जा रहें है जिसका सीधा लाभ जनता को हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लायंस क्लब ने किया निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • निःशुल्क नेत्र शिविर में 84 मरीजो की हुई जांच

सोनभद्र। लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार डॉ०संतोष यादव, मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 25 मरीज चित्रकूट भेजे गए।

Advertisement

अध्यक्षा राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, मुकेश जायसवाल, जयकुमार केसरी, श्याम बाबू, आशू सिंह , कृष्णा सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं।

Advertisement

40 मरीजों को निःशुल्क चश्मा और दवा दी गई। जिसमें 26 अगस्त 2024 तक 2854 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका हैं, 2849 मरीजों की जांच हो चुका है। निरीक्षण, दवा और चश्मा वितरण हुआ।

Advertisement

वही किशोरी सिंह ने कहा कि आज के आयोजन में 25 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया, हरीश अग्रवाल, राधिका सिंह, कल्पना केशरी, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, दया सिंह ने संयुक्तरुप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है।

Advertisement

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे । 84 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जिउतिया का निर्जल व्रत

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजन- अर्चन किया
  • महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिरों, तालाबों, सार्वजनिक स्थानों पर जीवित्पुत्रिका की पूजन- अर्चन किया गया
  • जिउतिया त्यौहार को लेकर बाजारों में पूजा- पाठ के सामानों को खरीदने वालों की काफी भीड़ देखने को मिली।

सोनभद्र। जिले भर में अष्टमी तिथि बुधवार को महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए निर्जल और निराहार रह कर जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा। माताओं ने दिनभर पूजा की तैयारियां किया और शाम होते ही नगर के मंदिरों सार्वजनिक स्थानों, तालाब के पास सामुहिक रुप से एकत्रित होकर पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया।

Advertisement

वही त्यौहार को लेकर बाजारों में जिउतिया व फलों के दुकानों पर काफी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जाने वाला यह व्रत काफी कठिन होता है। इस व्रत में दिन भर निर्जल व्रत रहा जाता है और शाम को विधि विधान के साथ पूजा अर्चन किया जाता है।

Advertisement

इस दौरान व्रती महिलाओं ने कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को किया और दूसरे दिन नवमी तिथि को जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोला।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर माहौल,पूरब माहौल, नई बस्ती, राम सरोवर तालाब, बड़ौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा समेत आदि स्थानों पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर पूजन- अर्चन किया।

Advertisement

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि निर्जल और निराहार रहकर पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए यह व्रत रखा जाता है। इसमें फल- फूल, मिष्ठान, खिलौना, जिउतिया, पूड़ी पकवान, वस्त्र आदि चढ़ाकर कुश और गन्ने को गाड़ कर विधि विधान से पूजन- अर्चन किया जाता है

Advertisement

तथा पूजन स्थल पर कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को पूर्ण किया जाता है और दूसरे दिन नवमी तिथि को व्रती महिलाएं जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोलती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पंडित दीनदयाल को जयंती पर किया गया याद

रेणुकूट, सोनभद्र।  स्थानीय नगर पंचायत में स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को हर्षोल्लाह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । कार्यक्रम में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के समरसता प्रमुख राजेश सिंह ने पंडित दीनदयाल के विचारों एवं व्यक्तित्व कृतित्व पर जोर देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

Advertisement

  विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने पंडित जी के अंत्योदय सम्बन्धी विचार की प्रासंगिकता पर बोल देते हुए कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जीतने की तब थे ।तथा आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की आवश्यकता है ।

Advertisement

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे।

Advertisement

उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे।

Advertisement

उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचोटती थी।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मस्तराम मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ने किया ।इस अवसर पर अवधेश मिश्र,मनीष मिश्र,संतोष पाठक,राकेश सोनी,वीरेन्द समेत बड़ी संख्या में लोग उपास्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा: श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह में शामिल हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद।  क्रॉसिंग रिपब्लिक के जी एच सेवन सोसाइटी में उन्नीस सितंबर से चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को प्रयागराज से पधारे कथा वाचक व्यास जी आचार्य श्री सतीश जी महाराज ने कृष्ण राधा प्रसंग, गोपी प्रसंग, वृंदावन से विदाई के प्रसंग, मथुरा गमन, रंगशाला प्रसंग, कंस वध, उद्धव-गोपी प्रसंग से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

व्यास जी महाराज ने भागवत कथा के बीच-बीच में मुख्य प्रसंगों एवं दृष्टांतों को उदाहरण सहित समझाया जो महाराज शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को सुनाया था। कथा के उपरांत श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी का विवाहोत्सव संपन्न हुआ। आज हुए कृष्ण रुक्मिणी विवाह में आयोजक देवेंद्र पाल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी माधुरी सिंह,

रिलेटिव्स सहित जी एच सेवन सोसाइटी के साथ-साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक के अन्य सोसाइटी अरिहंत, कॉसमॉस, किंग्स वुड, ड्रीम लैंड, सैम रेजीडेंसी, पंचशील वेलिंगटन, महागुन, गोल्ड कोस्ट आदि के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कृष्ण रुक्मिणी विवाह के पश्चात श्री बाला जी की झांकी में श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया।

व्यास जी महाराज के मुखरबिंदु से गाए गए  भजनों के साथ समस्त श्रद्धालु भक्ति रस के सागर में गोते लगाते रहे। इसके पूर्व प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी, तत्पश्चात भगवान के सम्पूर्ण अवतार, शिव पार्वती विवाह, परीक्षित को श्राप, वामन अवतार, कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला, रास लीला एवं गोवर्धन पूजा में भी प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण कर भावविभोर होते रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया ब्लड डोनेट

सोनभद्र। बुधवार को गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा ब्लड बैंक नियर पोस्ट ऑफिस रॉबर्ट्सगंज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य “रक्त दान करें, जीवन बचाएं” था और यह उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।

Advertisement

इस “रक्तदान शिविर” में काफी लोगों ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया। और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने साबित कर दिया कि हमारा समाज जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार है।

Advertisement

पूरे आयोजन को सफल बनाने में जीएनआरएफ टीम और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि रक्तदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

Advertisement

और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि हमारा समाज “रक्तदान” जैसे अच्छे कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहता है और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता है।

Advertisement

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) उन सभी दानदाताओं और स्वयंसेवकों को धन्यवाद देता है जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। जीएनआरएफ भविष्य में भी इस तरह के चैरिटी कार्य

Advertisement

आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके। इस शुभ मौक़े पर दावते इस्लामी इंडिया मिर्जापुर मंडल के निगरान हाफिज नसीम अत्तारी सोनभद्र ज़िला निगरान मौलना अल्ताब आलम अत्तारी GNRF के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान, अनवार खान, अज़हर ख़ान, हाजी फरीद खान व अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान नसीम ख़ान, शाहिद जमाल, सोनू भाई, आमिर भाई, अफजाल खान, अयान भाई, गुलफाम अत्तारी, सिराज अहमद, शाहिद भाई, राजा भाई और अन्य ने रक्त दान किया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया पंडित दीनदयाल की जयंती

HIGHLIGHTS

  • भाजपा पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया पंडित दीनदयाल की जयंती


सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं० दीनदयाल उपाध्याय के 108 वीं जयन्ती पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर मनाई गई इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Advertisement

व साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर पं० दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की।
इसी क्रम में पं०दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जयन्ती जनपद के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डों में मनाई गयी।

Advertisement

वहीं पं०दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं० दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई पं० दीनदयाल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

Advertisement

उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।

Advertisement

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, कमलेश चौबे, पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, बृजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय, रंजन पाण्डेय, अनिल सिंह, राजबहादुर सिंह,
अजय मिश्रा, राजन पाण्डेय, योगश सिंह, राहुल शर्मा, कैलास तिवारी, लवकुश पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें