सैकड़ो महिलाओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

  • जिला महिला कांग्रेस की अधयक्ष के नेतृत्व में चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान ‌

सोनभद्र। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में चलाए जा रहे महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान के क्रम में शनिवार को कोन में महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाया गया।इस दौरान कोन, रामगढ़, गिरिया, कचनरवा सहित क़ई गाँव की सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

 महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान में लगातार  कांग्रेस से जुड़ रही है। उन्होंने बताया है कि महिलाओं में सदस्यता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisement

श्रीमती चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यो से जनता में नाराजगी  है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों की चर्चा करते हुए कहा कि टेलगुड़वा से कोन तक सड़को पर चलना मुस्किल हो गया है, जिसकी और जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है। इतना ही नहीं जनता को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिये आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली सरकार में जनपद के लगभग सभी रोड़ गड्ढा युक्त हो चुकी है।  कमर तोड़ मंहगाई से आमजनता त्रस्त है।

Advertisement

महिलाओ, आदिवासियों और बेटियों पर अपराध और बलात्कार की घटनाएं सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। जिला उपाध्यक्ष शान्ति विश्वकर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूती के लिए महिलाओं को सदस्यता दिलाई जा रही है। कोन ब्लॉक अध्यक्ष पूजा ने कहा कि न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओ को संगठन से जोड़ा जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेतरी देवी, ममता, सीता देवी, राजकुमारी , सुखवंती ,गीता देवी, प्रियंका , शुकुमारी, सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के दोनों संग्रहालय में मकड़ियों का जाल- धूल का अंबार, मरम्मत का कर रहा है इंतजार

HIGHLIGHTS

  • विंध्याचल मंडल के संग्रहालयो में बंद रहे ताले
    -दीपक कुमार केसरवानी
  • विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को हुई मायूसी
  • सोनभद्र जनपद के मऊ एवं शिवद्वार के संग्रहालय में बंद रहे ताले
  • मूर्तियों के चोरी चले जाने का बना हुआ है खतरा
  • संग्रहालय को मरम्मत की दरकार।
    – पुरातत्व विभाग मौन।

सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील के अंतर्गत शिवद्वार एवं रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मऊ गांव में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ द्वारा निर्मित स्थलीय संग्रहालय मे वर्षों से ताला लटक रहा है, मरम्मत के अभाव में यह दोनों संग्रहालय क्षतिग्रस्त हो चुका हैं, धूल के अंबार और मकड़ियों के जाल से घिरा हुआ है।

दीपक कुमार केसरवानी (इतिहासकार)
Advertisement

इस संग्रहालय में संग्रहित प्राचीन, कलात्मक, वेशकीमती मूर्तियो, ऐतिहासिक अवशेषों  पर खतरे के बदले मडरा रहे हैं।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-  भूरातात्विक, पुरातात्विक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक, स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा  राज्य पुरातत्व विभाग का ध्यान सोनभद्र स्थित शिवद्वार,

संग्रहालय मरम्मत का कर रहा है इंतजार, जिले के दोनों संग्रहालयों का हाल है बेहाल
Advertisement

मऊ संग्रहालय की बदहाली, अव्यवस्था,असुरक्षा की ओर आकृष्ट कराने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था का मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पाया है। सोनभद्र जनपद में लगातार भारी बरसात के कारण संग्रहालय लगातार क्षतिग्रस्त होता चला जा रहा है।
    विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संग्रहालय अवलोकन हेतु यहां पर आए शोध छात्र-छात्राएं, पर्यटकों को खंडहर संग्रहालय बंद तालों को देखकर मायूसी हुई।

Advertisement

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रयासों के परिणाम स्वरूप  ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने, सोनभद्र की संस्कृति, साहित्य, कला से पर्यटकों को परिचित करने के उद्देश्य से शिवद्वार एवं मऊ में स्थलीय संग्रहालय की स्थापना के साथ-साथ प्रकृति के सहारे बिखरे तमाम ऐतिहासिक अवशेषों को पुरातत्व विभाग द्वारा संग्रहालय में संग्रहित किया गया।

Advertisement

लेकिन कुछ वर्षों बाद ही इन संग्रहालयो मे ताला बंद हो गया।
  विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र जनपद के सोनभद्र जनपद में ही एकमात्र शिवद्वार एवं मऊ गांव में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभागद्वारा स्थलीय संग्रह की संग्रहालय की स्थापना कराई गई थी। इन संग्रहालयो में मंडल सहित प्रदेश से शोधार्थी, विद्यार्थी, पर्यटक शोध, अध्ययन एवं पर्यटन के लिए आते थे लेकिन संग्रहालय में ताला बंद होने के कारण आने वाली पर्यटकों को मायूसी होती है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय नागरिको उत्तर प्रदेश शासन से यह मांग किया कि जनपद के घोरावल एवं रॉबर्ट्सगंज तहसील के अंतर्गत शिवदार एवं मऊ गांव में निर्मित संग्रहालय को उचित संरक्षण, सुरक्षा, संवर्धन एवं विकास की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाय ताकि इनमें संग्रहित ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा हो सके और संग्रहालय स्थापना का उद्देश्य पूरा हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली चोरी के मुकदमे से आक्रोशित भाजपाइयों ने दिया धरना, विजलेंस टीम ने मारा था छापा

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे के विरोध में धरना दिया। उनका आरोप है कि विजिलेंस के अवर अभियंता और थाना प्रभारी ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। भाजपा नेताओं ने जांच के नाम पर वसूली के मामलों की जांच की भी मांग की है।

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी। जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध बिजली विभाग के विजिलेंस टीम द्वारा बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में भेलूपुर स्थित विजिलेंस (वेसू ) के थाना प्रभारी कार्यालय पर भाजपा के लोगों ने धरना दे दिया।

उनकी मांग थी कि मुकदमा दर्ज कराने वाले विजिलेंस के अवर अभियंता विकास दुबे और थाना प्रभारी संतोष सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही जांच के नाम पर वसूली मामलों की जांच कराई जाए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला भाजपा कार्य समिति के सदस्य दिलीप मिश्र का आवास गंगापुरी फुलवरिया में है। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को अपराह्न तीन बजे छापा मारा था। रारत साढ़े नौ बजे प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल वेसू संतोष सिंह ने बिजली चोरी का मुकदमा लिखा।

इससे नाराज भाजपा के लोग दिलीप मिश्रा के साथ पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक के आफिस में धरने पर बैठ गए। विरोध में जेई विकास दुबे व विजिलेंस दारोगा संतोष सिंह के ऊपर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाने लगे।

दिलीप मिश्र ने बताया कि उनका 10 दिन पहले मीटर का तार जल गया था। शिकायत के बाद जेई विमल मौर्य ने कर्मचारी से कहकर तार जुड़वा दिया था। मंडल लोहता अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के कहने पर धरना समाप्त कर दिया गया।

सीओ विजिलेंस सरोज पांडेय ने बताया कि भेलूपुर थाना प्रभारी को टीम के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर विजय मिश्र की ओर से दी गई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	

जनपद न्यायाधीश व DM ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जिला जज और डीएम ने कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

सोनभद्र।  जनपद न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का अचौक निरीक्षण किया और कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये

Advertisement

इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा, पीने के पानी आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में गहनता पूर्वक जायजा लिये।

Advertisement

इस दौरान जिला जज व जिलाधिकारी ने महिला कैदियों को दी जा रही रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी, उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने-जुलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा, जिस पर कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।

Advertisement



इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों के शिक्षा हेतु बने शिशु गृह के स्थिति का जायजा लिया, इसी प्रकार से कैदियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों हेतु बनाये जा रहे रोटी, सब्जी चावल व दाल के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी।

Advertisement

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदम्बा प्रसाद दूबे, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही ससमय किया जाये सुनिश्चित- सभापति

HIGHLIGHTS

  • विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की हुई बैठक
  • विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति सहित सदस्यों ने जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ की बैठक
  • जनप्रतिनिधिगणों द्वारा प्राप्त पत्रों की विभागवार की गयी समीक्षा
  • जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही ससमय की जाये सुनिश्चित- सभापति


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सुरेन्द्र चैधरी सभापति, एमएलसी उमेश द्विवेदी एमएलसी, किरण पाल कश्यप् एमएलसी, आशुतोष सिन्हा एमएलसी, हंसराज विश्वकर्मा एमएलसी, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक की गयी,

Advertisement

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण के पत्र पर अधिकारीगण द्वारा की गयी कार्यवाही की गहन समीक्षा की गयी, सभापति सुरेन्द्र चैधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात् अब तक सांसद विधायक, विधान परिषद के सदस्य, विधान मण्डल के सदस्यगण द्वारा प्रदेश के जनपदों के भेजे गये पत्रों पर की गयी।

Advertisement

कार्यवाही से अवगत कराये जाने सम्बन्धी विषय पर समिति द्वारा विभागवार समीक्षा की गयी, समीक्षा के दौरान सभापति  व समिति के सदस्यगण ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात् से अब तक ग्राम्य विकास, नगर विकास, लो०नि०वि०, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग, प्राविधिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग,

Advertisement

आबकारी विभाग, पशुपालन विभाग के कितने पत्र  जनप्रतिनिधिगणों से विभागों को प्राप्त हुए तथा उन पत्रों का निस्तारण कब-कब किया गया है, के सम्बन्ध में बारी-बारी से सम्बन्धित अधिकारियों से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभापति महोदय व समिति के सदस्यगण ने उपस्थित अधिकारियों को

Advertisement

निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि जनप्रतिनिधिगण द्वारा किये गये पत्राचार पर सम्बन्धित विभागों द्वारा क्या कार्यवाही की गयी, इन बिन्दुओं पर समीक्षा की जाये, जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण का आपस में समन्वय स्थापित रहें, जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्राप्त पत्रों का निराकरण एक माह के अन्दर अनिवार्य रूप से कर दिया जाये और पत्र के क्रम में की गयी कार्यवाही से जनप्रतिनिधिगण को भी अवगत कराया गया, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये,

Advertisement

सभी अधिकारी अपने मोबाइल में जनप्रतिनिधिगण का मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से सेव कर लें और जनप्रतिनिधिगण द्वारा आने वाले कालों का प्रापर ढंग से रिस्पांस दें और जन सामान्य की समस्याओं का समय से निस्तारण करें, उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण द्वारा विकास परक व जनहित से जुड़े जो भी प्रस्ताव अधिकारियों को प्राप्त होता है, को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाये और उनके प्रस्तावों को रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही की गयी कार्यवाही की स्थिति से मा० जनप्रतिनिधि को अवगत भी कराया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जर्जर विद्युत तारों का मरम्मत किया जाये, कोई भी क्षेत्र विद्युतीकरण से वंचित न रहने पायें, आबकारी विभाग मानक के अनुरूप कार्य करें, अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये, फोन पर बातचीत के समय आपसी समन्वय बना रहें, इसका भी ध्यान रखा जाये, मा० सभापति महोदय ने कहा कि समीक्षा के दौरान जिन अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, उन अधिकारियों को

जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने कहा कि आज की बैठक में सभापति महोदय व समिति के सदस्यों द्वारा जो भी दिशा- निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसका सभी अधिकारीगण ससमय अनुपालन करेंगें व जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्राप्त पत्र पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगें और की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधिगण को भी अवगत करायेंगें, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल अंतिल, परियोजना निदेशक आर०एस० मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मृतक आश्रित पति को मिला पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ

अजीत कुमार सिंह


सलखन, सोनभद्र। इंडियन बैंक के शाखा मारकुंडी में संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित लाभार्थी

सीता की मृत्यु 2023 में हुई थी, जिसके नॉमिनी को दो लाख रुपये का चेक शुक्रवार को शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह द्वारा उनके पति को दिया गया। महज तीन महीने में शाखा प्रबंधक मारकुंडी ने तत्परता दिखाते हुए ये दूसरे प्रकरण का निस्तारण किया है।

Advertisement

ऐसे कई लंबित कार्यों को संज्ञान में लेते हुए शाखा प्रबंधक ने बैंकिंग कार्य को सुचारू किया है जिसके लिए ग्राहकों को किसी भी तरीके की समस्या ना हो।शाखा प्रबंधक के आने के बाद बैंकिंग सेवाओं में काफी सुधार हुआ है और लोगों में भी उम्मीदें जगी है।

Advertisement

शाखा प्रबंधक का कहना है कि लोगो को सरकारी योजनाओं के बारे में बताना एवम जागरूक करना हमारा लक्ष्य है, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके । हमारी शाखा एवम हमारी टीम हर संभव लोगों को मदद करने के लिए तत्पर है। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवम बीसी प्वाइंट संचालक संगीता मौर्या भी उपस्थित रहीं ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एंटी रोमियो टीम ने किया बेटियों और महिलाओं को जागरूक

HIGHLIGHTS

  • बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है


सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति” अभियान के तहत शुक्रवार को

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों/बीटों/स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओ/बलिकाओं से संवाद कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों

Advertisement

जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Advertisement

वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सरोज ने बताया कि वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट किया संगोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र। विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्ध, लेखक, इतिहासकार, शिक्षक, अधिवक्ता एवं प्रकृति प्रेमी उपस्थित होकर सोनभद्र के पर्यटन विकास हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त कर सुझाव दिया।

Advertisement

संगोष्टी में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र आने वाले समय में पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां के युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा ।

संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक लेखक कवि पारसनाथ मिश्र ने कहा कि गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट में जिस प्रकार से सोनभद्र के प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों को चिन्हित किया है आज तक मैं स्वयं भी इन स्थलों के बारे में नहीं जान पाया गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट का यह प्रयास बहुत ही काबिले तारीफ है एवं उनके अभियान में हमारा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव रहेगा ।

Advertisement

गोष्टी को संबोधित करते हुए जनपद के वरिष्ठ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि सोनभद्र गुफा चित्र जो हजारों वर्ष पुराने हैं उनका संरक्षण एवं संवर्धन कर दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है जिससे सोनभद्र पर्यटन का विकास होगा ।

Advertisement

संगोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी राकेश शरण मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र के प्रमुख स्थलों व बाहरी पर्यटकों के सुख सुविधा एवं सुरक्षा की व्यवस्था शासन स्तर से हो जाने पर यहां भारी मात्रा में बाहरी पर्यटक आकर्षित होकर आएंगे जिससे यहां के लोगों को रोजगार और पर्यटन विकास होगा।

Advertisement

संगोष्टी को संबोधित करते हुए युवा पत्रकार अश्वनी सिंह ने कहा कि सोनभद्र को एक पर्यटन के रूप में विकसित करने की अपार संभावना है एवं जन जागरण कर उन सभी स्थलों को संरक्षित करना गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के साथ हम सब की जिम्मेदारी है ।

Advertisement

संगोष्टी को गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संपादकीय प्रमुख धर्मेंद्र कुमार राजू पांडे ,शिक्षक एवं लेखक बीके महादेव, युटुबर हेमंत मोहन ,डा रूबी गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए सोनभद्र पर्यटन विकास की संभावनाओं के बारे में सुझाव दिए।

Advertisement

बैठक में राजू चौबे राकेश देव पांडे अजय गुप्ता दिनेश सिंह राकेश राय विकास दुबे सहित जनपद के प्रसिद्ध प्रेमी एवं गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के सदस्य गण उपस्थित रहे । गोष्ठी का संचालन राजेश अग्रहरी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आक्रोश मार्च को मिला मूल संघ का जबरदस्त समर्थन

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र।  कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार  को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के आह्वान पर अटेवा द्वारा एन.पी.एस. एवं यू.पी.एस. के विरोध में आयोजित आक्रोश मार्च में राजकीय माध्यमिक शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की माॅंग के सम्बन्ध में आयोजित इस आक्रोश मार्च का प्रदेश स्तर पर समर्थन करने वाला राजकीय माध्यमिक शिक्षकों का एकमात्र संगठन- राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ ही है।

Advertisement

इस अवसर पर जनपद सोनभद्र के मूल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राजन चतुर्वेदी, संघ की शाखा इकाई राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के संघनिष्ठ साथी अजय कुमार सिंह (प्रवक्ता- रसायन विज्ञान), सुवाष कुमार शाखा संगठन मंत्री, कौशलेश कुमार दिवाकर शाखा संयुक्त मन्त्री,अश्वनी राय शाखा प्रचार मन्त्री , सचिन कुमार शाखा प्रचार मन्त्री ,

Advertisement

अरविन्द कुमार यादव शाखा मन्त्री, डॉ मृदुल कुमार शाखा कोषाध्यक्ष, उमेश चन्द्र शाखा उपाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव शाखा आय व्यय निरीक्षक, जय गोविन्द शाखा विधि मन्त्री, विपिन कुमार यादव एवं साधू शरण यादव, राजकीय हाई स्कूल पड़वनिया से अजय कुमार यादव, राजकीय इण्टर कॉलेज घोरावल से भानु प्रकाश पाण्डेय ,

Advertisement

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज मुडिलाडीह से राकेश कुमार, रामजी और जयप्रकाश पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मण्डलों से भी ऐसे ही विशाल प्रदर्शन के समाचार प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

अशोक कुमार अवाक ने उन शिक्षकों के लिए दुःख व्यक्त किया जो किन्हीं कारणों से संघ के इस आह्वन में सहभागी नहीं बन पाए। उन्होंने सभी शिक्षकों से निवेदन किया कि आगे इस प्रकार का जब भी संघ द्वारा आह्वान हो तो सभी लोग विभिन्न संवर्ग एवं गुटों की संकुचित सीमाओं को तोड़कर,अपनी सहभागिता पूर्ण

Advertisement

उत्साह एवं जोर-शोर के साथ सुनिश्चित करें।संघ के आह्वान पर आक्रोश मार्च में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए अशोक कुमार अवाक ने विश्वास व्यक्त किया कि एक ने एक दिन इस संघर्ष में संगठन को सफलता प्राप्त होगी और सभी साथी पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित हो पाऍंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

म्योरपुर में विद्युत विभाग के कैम्प का आयोजन 28 सितंबर को

संतोष कुमार


म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा मे बैंक आफ बड़ौदा के पीछे विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर विद्युत विभाग द्वारा कैम्प लगाया जायेगा जिसमे विद्युत बिल जमा सुधार किया जायेगा विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया की आज शनिवार दिनांक 28.9.24 को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत कैम्प का आयोजन विद्युत उपखण्ड कार्यालय म्योरपुर पर किया गया है

Advertisement

जिसमें विद्युत बिल सम्बन्धित सभी समस्याओं का निराकरण अर्थात विद्युत बिल में किसी भी प्रकार का त्रुटि है तो सही किया जायेगा कैम्प में उपस्थित होने के लिए मीटर नम्बर, पुराना या नया कनेक्शन या खाता संख्या मीटर का विडियो अवश्य लेकर ही आए अन्यथा लाभ से वंचित रह जायेंगे।अतः आप सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं विद्युत् कैम्प मे आकर बिल जमा सुधार अवश्य करा लें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें