भारत हर क्षेत्र में खड़ा हो रहा अपने पैरों पर- अजीत रावत

HIGHLIGHTS

  • सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संवाद प्रतियोगिता में आरती मौर्या रही प्रथम
  • प्रशस्तिपत्र से सम्मानित हुए 15 प्रतिभागी।


विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। पसही का सभागार सोमवार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुलजार था। अवसर था आत्मनिर्भर भारत अभियान के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित संवाद- संभाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का।

Advertisement

जिसमें मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए एक-एक कर गिनाया कि कैसे 2024 का भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, देश हर क्षेत्र में अब अपने पैरो पर खड़ा हो रहा है।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्त ने 2014 से लेकर अब तक की आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में मिली सफलताओं की चर्चा की। समाज शास्त्री डा. विमलेश त्रिपाठी ने शब्द प्रसून से स्वागत किया तो भोलानाथ मिश्र ने संचालन किया।

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे मनीष पाण्डेय ने आभार व्यक्त करने के पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान। श्री राम लला के विग्रह की एक तस्वीर और अंगवस्त्र से मुख्य अतिथि श्री रावत तथा श्री गुप्त का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत सत्कार किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने वैदिक मंत्रोचार के बीच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का उदघाटन किया।

Advertisement

ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत कराने और मुख्य सड़क पर छात्र- छात्राओं के लिए एक प्रतिक्षालय के निर्माण के लिए पूर्ण प्रयास करूंगा। संभाषण / संवाद प्रतियोगिता में बी ए प्रथम सेमेस्टर की आरती मौर्या को प्रथम, मोनिका को द्वितीय तथा नाजिया खातून को तीसरा स्थान मिलने पर स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सावित्री,

खुशी, शिवम, आशुतोष मिश्र, कुम कुम मिश्रा, नीतू उपाध्याय, तृतीय सेमेस्टर, जिया खान, चंचला मौर्या, नीरज कुमार, ज्योति, गुडिया और मीनाक्षी चतुर्वेदी, चतुर्थ सेमेस्टर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रतिभाग करने के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में बी काम, एम ए समाजशास्त्र, एम ए गृहविज्ञान की छात्र छात्राएं सभागार में कामयाब आयोजन के साक्षी बने। निर्णायक की भूमिका में प्राध्यापक राजेश कुमार द्विवेदी, मृत्युंजय पाठक थे। इस अवसर पर विमलेश कुमार पाठक, गीता मौर्या, नेहा मौर्या, विनय प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक विनीत पाण्डेय समेत महाविद्यालय का स्टाफ व्यवस्था में महगूल था। यह आयोजन अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल साबित हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अडानी फाउंडेशन व ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा ने किया हेल्थ कैंप का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा ने किया ओबरा गाँव में हेल्थ कैंप का आयोजन

अजीत कुमार सिंह



ओबरा, सोनभद्र। ए.सी.सी. सीमेंट  वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, और कुल 232 लोगों को की जांच कर दवा का वितरण किया गया।

Advertisement

इस दौरान पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, डाक्टर अरुण चौबे, आंगनबाड़ी राजेश्वरी देवी, चन्द्रभान यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BHU के वैज्ञानिकों ने किसानों में वितरित किए,सरसों के उन्नत बीज

HIGHLIGHTS

  • काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों में वितरित किए,सरसों के उन्नत बीज

संतोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बलियरी, बभनडीहा और भलुही  के दर्जनों आदिवासी किसानों को बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक और प्रो०आर एस मीना ने सोमवार को  विंध्य क्षेत्र आदिवासी विकास नई तकनीकी के साथ पोषण और खाद्य सुरक्षा  को मजबूत बनाने के लिए सरसों के उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया। 

Advertisement

अमेरिका में कृषि विकास और तकनीकी का तीन वर्षो तक अध्ययन कर लौटे बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक डा० आर एस मीणा ने बीज वितरण करते हुए किसानों को नई तकनीकी और  बोवाई ,देख  रेख और उपज की जानकारी दी।और बताया कि किसानों को खेती के जरिए आर्थिक उन्नति के लिए।पौध रोपण,मोटे अनाज,और  सरसों,

Advertisement
Advertisement

साग सब्जी उगाने और ज्यादा पैदावार के लिए प्रेरित किया जा  रहा है।साथ ही मिट्टी की जांच, पर्यावरण अनुकूल कम पानी की लागत वाली फसलें बोने और अच्छी पैदावार के लिए प्रेरित किया। कहा कि क्षेत्र में कृषि के जरिए  नई तकनीकी के आधार पर  खेती कर   स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा  रहा है।

Advertisement
Advertisement

साथ आए  आयुर्वेदिक चिकित्सक डा दिनेश कुमार ने आदिवासी किसानों और जड़ी बूटी विशेषज्ञों से   मिल कर जड़ी बूटी में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी लेते हुए चर्चा किया साथ ही ग्राम प्रधान संत कुमार के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों ने स्वच्छता  के प्रति संकल्प लिया और  शपथ किया की वे सफाई  में घंटे भर का समय देंगे। बलियारी में उमेश कुमार, के साथ मिल कर बीज का वितरण किया गया। मौके पर ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने दो दिवसीय अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता का किया गया उद्घाटन

सोनभद्र। उ0प्र0 वार्षिक खेलकूद-2024 में निर्धारित खेलकूद के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष जोनल खेलकूद समिति वाराणसी जोन के अनुमोदनोपरान्त वाराणसी जोन की दो दिवसीय अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा किया गया।

Advertisement

इस दौरान अपर पुलिस अधिक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन संजीव कटियार, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी राज सोनकर उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के समस्त जनपदों के टीमों को प्रतिभाग करना था।

Advertisement

जिसमें जनपद सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर एवं आजमगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया तथा अपरिहार्य कारणों से जनपद मीरजापुर, मऊ, चन्दौली, बलिया, जौनपुर एवं कमिश्नरेट वाराणसी की टीमें प्रतिभाग नही कर सकी।

Advertisement

उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों/खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। खिलाड़ियो द्वारा सच्ची खेल भावना, सौहार्दपूर्ण माहौल मे भ्रातृत्व स्नेह एवं अनुशासन में रहकर खेल का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बूथ संख्या 28 पर सुनी गई PM मोदी की मन की बात

मनीष चौबे

सोनभद्र। नगर के बूथ संख्या 28 विवेकानंद प्रेक्षागृह पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और भाजपा युवा मोर्चा के जिलामहामंत्री विनय श्रीवास्तव के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सुना गया।

Advertisement

जिसमे मोदी जी ने कहा मन की बात’ में एक बार फिर हमें जुड़ने का अवसर मिला है I आज का ये Episode मुझे भावुक करने वाला है, मुझे बहुत सी पुरानी यादों से घेर रहा है – कारण ये है कि ‘मन की बात’ की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं।  10 साल पहले ‘मन की बात’ का प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और ये कितना पवित्र संयोग है, कि, इस साल 3 अक्टूबर को जब ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब, नवरात्रि का पहला दिन होगा।

Advertisement

‘मन की बात’ की इस लंबी यात्रा के कई ऐसे पड़ाव हैं, जिन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता I ‘मन की बात’ के करोड़ों श्रोता हमारी इस यात्रा के ऐसे साथी हैं, जिनका मुझे निरंतर सहयोग मिलता रहा I देश के कोने- कोने से उन्होनें जानकारियां उपलब्ध कराई I ‘मन की बात’ के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं I आमतौर पर एक धारणा ऐसी घर कर गई है कि जब तक चटपटी बातें न हो, नकारात्मक बातें न हो तब तक उसको ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती है I

लेकिन ‘मन की बात’ ने साबित किया है कि देश के लोगों में positive जानकारी की कितनी भूख है I Positive बातें, प्रेरणा से भर देने वाले उदाहरण, हौसला देने वाली गाथाएँ, लोगों को, बहुत पसंद आती हैं I

Advertisement

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में Textile की एक पुरानी परंपरा है – ‘भंडारा टसर सिल्क हैंडलूम’ (‘Bhandara Tussar Silk Handloom’) | टसर सिल्क (Tussar Silk) अपने design, रंग और मजबूती के लिए जानी जाती है | भंडारा के कुछ हिस्सों में 50 से भी अधिक ‘Self Help Group’, इसे संरक्षित करने के काम में जुटे हैं | इनमें महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी है | यह silk तेजी से लोकप्रिय हो रही है और स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही है, और यही तो ‘Make In India’ की spirit है |

Advertisement

साथियो, त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए | कुछ भी खरीदेंगे, वो, ‘Made In India’, ही होना चाहिए, कुछ भी gift देंगे, वो भी, ‘Made In India’ ही होना चाहिए | सिर्फ मिट्टी के दीये खरीदना ही ‘Vocal for Local’ नहीं है | आपको, अपने क्षेत्र में बने स्थानीय उत्पादों को ज्यादा-से-ज्यादा promote करना चाहिये | ऐसा कोई भी product, जिसे बनाने में भारत के किसी कारीगर का पसीना लगा है, जो भारत की मिट्टी में बना है, वो हमारा गर्व है – हमें इसी गौरव पर हमेशा चार चाँद लगाने हैं |

Advertisement



साथियो, ‘मन की बात’ के इस Episode में मुझे आपसे जुड़कर बहुत अच्छा लगा | इस कार्यक्रम से जुड़े अपने विचार और सुझाव हमें जरूर भेजियेगा | मुझे आपके पत्रों और संदेशों की प्रतीक्षा है | कुछ ही दिन बाद त्योहारों का season शुरू होने वाला है | नवरात्र से इसकी शुरुआत होगी और फिर अगले दो महीने तक पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, उमंग-उल्लास, चारों तरफ, यही वातावरण छाया रहेगा | मैं आने वाले त्योहारों की आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूँ | आप सभी, अपने परिवार और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार का खूब आनंद लें, और दूसरों को भी, अपने आनंद में शामिल करें | अगले महीने ‘मन की बात’ कुछ और नये विषयों के साथ आपसे जुड़ेंगे | आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मन की बात सुनने वालों में मुख्यरूप से  साथ में आशीष, विनोद सोनी, योगेश अनूप राहुल सत्यम, विवेक,सुरेश, सच्चिदानंद, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयकर आडिट की तारीख 31अक्टूबर करे वित्त मंत्री- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • आयकर आडिट की तारीख 31अक्टूबर करे वित्त मंत्री–राकेश शरण मिश्र

    आयकर ऑडिट की तारीख 31अक्टूबर करने हेतु वित्त मंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आयकर ऑडिट की तारीख 30सितंबर से बढ़ाकर 31अक्टूबर करने की मांग की है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा एवम पोर्टल नियमित ना चलने के कारण हजारों करदाता वित्तीय वर्ष 23-24  का आडिट नही करवा सके हैं

Advertisement

इसलिए करदाता एवम राजस्व हित में यह आवश्यक है कि आडिट की अंतिम तारीख 30सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने की कृपा करें जिससे हजारों कर दाताओं को राहत मिल सके और उनके साथ न्याय हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 76 किलो 500 ग्राम  गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • 05 अदद मोबाइल व नगद 65,500 रुपये (गांजा व कार की कुल अनुमानित कीमत रुपये 28 लाख) बरामद

सोनभद्र। पुलिस का अनवरत प्रहार, एसओजी / सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, एक KIA कार से कुल 76 किग्रा 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 05 अदद मोबाइल व नगद 65,500 रुपये (गांजा व कार की कुल अनुमानित कीमत रुपये 28 लाख) बरामद।

Advertisement

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसओजी सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीते शनिवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर परासपानी चोरपनिया जंगल के मोड़ के पास से एक KIA Carmes कार संख्या OD 15 Y 6762 की डिग्गी में 02 बोरे में छिपाकर उड़ीसा प्रान्त से गांजा ले जा रहे कुल 76 किग्रा 500 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत रुपया 12 लाख) के साथ 03 नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-199/2024 धारा 8/20/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछ- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त बरामद गांजा का आर्डर 03 व्यक्तियों ने क्रमशः गोरेलाल उर्फ बाबूलाल केशरवानी निवासी घटवा तरौली करछना प्रयागराज, राम दरस मालवीय निवासी ग्राम तीता बरया, थाना हलिया, मिर्जापुर, अभय मालवीय पुत्र राम दरस मालवीय निवासी मिर्जापुर दिया था जिसे हम तीनों लोग उड़िसा से गांजा ले जाकर उन लोगों को डिलीवरी करना था।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण श्रीराम शाहू पुत्र लक्ष्मन शाहू निवासी ग्राम ऐलापाली टाटर किला, थाना बाउनसुनी, जनपद बौद्ध (उड़ीसा) उम्र करीब 26 वर्ष। परिक्षित बारिख पुत्र शंभू बारीख (तेली) निवासी ग्राम बुरामाल, थाना बाउनसुनी, जनपद बौद्ध (उड़ीसा) उम्र करीब 32 साल। चिंतामणि खटुआ पुत्र गणेश शाहू निवासी ग्राम ऐला पाली टाटर किला, थाना बाउनसुनी, जनपद बौद्ध (उड़ीसा) उम्र करीब 26 वर्ष।

Advertisement

श्रीराम शाहू का अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 14/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कछवा, जनपद मीरजापुर। 2. मु0अ0सं0 199/2024 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।वांछित अभियुक्त गण का विवरण गोरेलाल उर्फ बाबूलाल केशरवानी निवासी घटवा तरौली करछना प्रयागराज, राम दरस मालवीय निवासी ग्राम तीता बरया थाना हलिया मिर्जापुर,

Advertisement

अभय मालवीय पुत्र राम दरस मालवीय निवासी मिर्जापुर बरामदगी का विवरण -76 किलो 500 ग्राम गांजा (कीमत 12 लाख रूपये),  बिक्री का रुपया 65 हजार 500 रूपये।  वाहन – KIA Carnes कार OD 15 Y6762 (कीमत 16 लाख रूपये) 05 अदद मोबाइल फोन।

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। निरीक्षक  राम स्वारूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, जन निरीक्षक इरफान अली, थाना चोपन, उ0नि0 नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस, हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 संजय चौहान का० रितेश पटेल का० प्रेम कुमार चौरसिया का० जय प्रकाश सरोज, एसओजी टीम, का0 रितेश गौड़, का0 चन्द्रजीत यादव, थाना चोपन, इस सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 5 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 05 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

राबर्ट्सगंज संवाददाता

सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना,

Advertisement
Advertisement

सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 05 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह- समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र से ICRP की टीम उन्नाव पहुची

HIGHLIGHTS

  • 45 दिनों तक जनपद उन्नाव में रहकर के समूह गठन का कार्य करेगी 500 प्रतिदिन के हिसाब से भुकतान होगा।

सोनभद्र। जिले से गई हुई ICRP टीम का विकास भवन उन्नाव में ब्रीफिंग किया गया। ICRP महिलाएं 45 दिनों तक जनपद उन्नाव में रहकर के समूह गठन का कार्य करेगी। इन महिलाओं को पारिश्रमिक के रूप में₹500 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। 45 दिन के पश्चात एक महिला को 22,500 रुपए का पारिश्रमिक आजीविका मिशन के द्वारा दिया जाएगा ।

Advertisement

आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में लगातार आजीविका मिशन कार्य कर रहा है, महिलाओं को न केवल स्वरोजगारी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है बल्कि इन महिलाओं को नए-नए कैडर के रूप में कार्य देकर भी उन्हें सशक्त और आर्थिक रूप से सफल बनाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

सरकार के मनसा के अनुरूप जनपद सोनभद्र में समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास मिशन के द्वारा किया जा रहा है। जनपद सोनभद्र के समूह की महिलाओं के लिए यह गर्व की बात है कि वह दूसरे जनपद जो हमसे विकसित है उन जनपदों में जाकर के समूह गठन का कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया ध्वज बंदन

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया ध्वज बंदन
  • सरकार की गलत नीतियों से आम नागरिक परेशान –कौशलेश पाठक


शाहगंज, सोनभद्र।  स्थानीय बाजार में स्थित श्री संकटमोचन तिराहे पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा के समक्ष रविवार को कांग्रेस सेवा दल द्वारा ध्वस्त वंदन संगोष्ठी और चौपाल का आयोजन किया गया।

Advertisement

मालूम हो कि  कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई  एवं  प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक की अध्यक्षता में निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को उपरोक्त स्थल पर ध्वज बंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Advertisement

इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा के पास सेवादल एनटीसी चंद्रशेखर सिंह द्वारा ध्वजारोहण  किया गया तत्पश्चात संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Advertisement

लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जनसमस्याओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि महिलाओं एवं किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। वर्तमान सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है। ऐसे में आने वाले समय में हमें लोकतांत्रिक तरीके से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने की जरूरत है।

Advertisement

इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के सचिव मोहम्मद सिराज हुसैन  एवं कॉंग्रेस सेवादल सोनभद्र के शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकारी तंत्र निरंकुश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बोलने वाले लोगों को डराया- धमकाया जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा चंद्रशेखर सिंह,, पंकज मिश्रा, शिवपूजन विश्वकर्मा,दिव्य ज्योति उर्फ लड्डू आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर रोहित त्रिपाठी, विजय पटेल, डाक्टर रमेश कुमार कुशवाहा, रमेश चंद्र नागर, संतोष कुमार निषाद, परवेज खान, रामेश्वर कन्नौजिया,नंद किशोर विश्वकर्मा,हंस लाल, महाजन सोनकर, संतोष कन्नौजिया,नीरज केसरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें