CDO ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण की हुई शुरुआत
  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीडीओ और सीएमओ ने किया शुभारंभ

सोनभद्र। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण के सफल संचालन के लिए संचारी रोग अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैंपस से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Advertisement

सीएमओ ने बताया कि एक से 31 अक्टूबर तक संचारी अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। नवीन घटक के रूप में आशा की तरफ से नान कम्युनिकेबल डिजीज के 30 वर्ष के ऊपर के पांच पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए सी बैंक फार्म पूर्ण किया जायेगा।

Advertisement

साथ ही ई-कवच पोर्टल पर रोगियों की लिस्ट अपडेट की जाएगी। रैली के माध्यम से नगर वासियों को संक्रामक रोग से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में कलक्ट्रेट सभागार में संचारी अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Advertisement

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त आशा, एएनएम व समस्त कर्मचारी, जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त अधिकारी कर्मचारी, बाल विकास पुष्टहार विभाग की नगरीय आंगनबाड़ी, नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मी, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मारवाड़ी सोन महिला शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • 17 लोगों ने किया रक्तदान

सोनभद्र। मारवाड़ी सोन महिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 42 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से 17 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही साथ रक्तदान हेतु आए सभी लोगों का हिमोग्लोबिन चेक किया गया।

Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सभी रक्तवीरो को भेंट स्वरूप पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ, सीएमएस, पंकज कनोडिया, सचिन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, अंकित केजरीवाल, रितु जालान, पूजा अग्रवाल, प्रतिभा कनोडिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता में 83 अंक के साथ  सोनभद्र की टीम बनी विजेता, एसपी ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सर्वाधिक 83 अंक के साथ  सोनभद्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
  • जनपद आजमगढ़ केटीएम 33 अंकों के साथ रही दूसरे स्थान पर
  • एएसपी मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को स्मृत्ति चिन्ह प्रदान किया गया 
  • आरक्षी सूरज यादव को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार 

सोनभद्र।  उ0प्र0 वार्षिक खेलकूद- 2024 में निर्धारित खेलकूद के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष जोनल खेलकूद समिति वाराणसी जोन के अनुमोदनोपरान्त वाराणसी जोन की सोनभद्र पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता  का समापन मगंलवार को हुआ। 

Advertisement

इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 टीमों को प्रतिभाग करना था जिसमें जनपद सोनभद्र, गाजीपुर, भदोही एवं आजमगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। अपरिहार्य कारणों से जनपद मीरजापुर, बलिया, जौनपुर, मऊ, चन्दौली, एवं वाराणसी की टीमें प्रतिभाग नही कर सकी।

Advertisement

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों द्वारा खेल भावना तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में अनुशासित रहते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया गया।
वही प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

बता दें कि इस प्रतियोगिता में मे सामूहिक टीम में जनपद सोनभद्र द्वारा सर्वाधिक 83 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जबकि जनपद आजमगढ़ की टीम ने 33 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को स्मृत्ति चिन्ह प्रदान किया गया।

Advertisement

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता टीम सोनभद्र को विजेता शील्ड दी गयी तथा प्रतियोगिता में आरक्षी सूरज यादव जनपद सोनभद्र की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया।साथ ही साथ प्रतिभाग करने वाली अन्य टीमों को भी पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक मु० नदीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजन जी महाराज की नौ-दिवसीय श्री राम कथा हेतु तैयारी चल रही अंतिम चरण में

अजीत कुमार सिंह


ओबरा, सोनभद्र । बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  पूज्य राजन जी महाराज की नौ-दिवसीय श्री राम कथा हेतु तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं, सभी राम भक्त कार्यकर्ता इस निमित्त सुचारू कार्य सम्पादन हेतु  समिति की लगातार बैठक कर रहे हैं।

    अजीत कुमार सिंह

    इसी क्रम में कथा स्थल पर समिति और कार्यकर्ताओं की बैठक की गई जिसमें सभी के कार्य निर्धारण किए गये।जिसमें प्रसाद वितरण ,साफ- सफाई ,जल वितरण, वाहन पार्किंग, पूछताछ , पदवेस काउंटर, मीडिया की भूमिका आदि के कार्य निर्धारण किया गया। कथा स्थल पर स्वयं सेवा देने हेतु बड़ी संख्या में नवयुवकों ने अपने नामों का प्रस्ताव दिया एनएच हु।

    सभी ने पुनीत श्रीराम कथा में समय और सेवा समर्पण हेतु प्रसन्नता के साथ लगने का संकल्प लिया। समिति की बैठक में मातृशक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी बराबर से रही , जिसमें स्वागत से लेकर विभिन्न व्यवस्था में उनके भी कार्य और जिम्मेदारियां तय की गईं। नौ दिवसीय कथा कार्य में किसी भी संशय और अव्यवस्था से बचने के लिए अगले दिन सभी को पहचान पत्र जारी किए जायेंगे।

    Advertisement

    ऐसा बैठक में सुनिश्चित किया गया। सभी ने पूर्ण मनोयोग से मंगलकार्य में प्रसन्नतापूर्वक सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता राजीव वैश्य ने की तथा समिति के अध्यक्ष दीनदयाल केशरी ,संयोजक देवेंद्र केशरी ,पुष्पराज पांडेय, धुरंधर शर्मा, जगमंदर अग्रवाल, शशिकांत श्रीवास्तव, विनोद केशरी ,

    Advertisement

    कृष्णा केशरी,  कपूर चंद पांडेय, विनीत पांडेय ,विवेक कुमार मालवीय, सुनील सिंह, मनोज सिंह, विकास सिंह , संजीव मालवीय कमलेश दूबे , संदीप तिवारी,आदित्य जायसवाल , अजय तिवारी,अशोक सिंह, अनुज त्रिपाठी,अरविन्द सोनी, समीर माली, अभिषेक सेठ ,नीता चौबे, रिंकी यादव, पुष्पा दूबे, सरिता सिंह , रेखा साहू, संजू श्रीवास्तव ,उषा शर्मा आदि सभी रामभक्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    पुलिस की सजकता से पकड़े गए एल्युमिनियम सिल्ली चोर, महाराष्ट्र के लिए निकली थी एल्युमिनियम लोड ट्रक रास्ते से ही हो गई थी गायब

    HIGHLIGHTS

    • हिंडाल्को-रेनूकुट से महाराष्ट्र के लिए ट्रक से निकली  एल्युमिनियम सिल्ली  बीच रास्ते से ही हो गया था गायब
    • 31 लाख रुपए की एल्युमिनियम सिल्ली के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
    • एडिशनल एसपी कालू सिंह ने किया खुलासा

    विनय कुमार श्रीवास्तव

    सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस की सजकता से अखिरकार पकड़े गए एल्युमिनियम सिल्ली चोर, महाराष्ट्र के लिए निकली थी एल्युमिनियम लोड ट्रक रास्ते से ही हो गई थी गायब। बतादें कि हिंडाल्को-रेनूकुट से ट्रक से महाराष्ट्र के लिए भेजी गयी लाखों रुपये मूल्य की एल्मुनियम इंगट को कुछ अभियुक्तों द्वारा गायब कर लिया गया था।

    Advertisement

    जिसमें से 31 लाख रूपये की एल्मुनियम इंगट को पिपरी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर खाडपाथर के जंगलों में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में लोड करते समय पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

    Advertisement



    अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को कम्पनी ने पिपरी थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गत 31 जुलाई को 91. 75 लाख रूपये कीमत की 29.825 मिट्रिक टन एल्मुनियम इंगट हिंडाल्को-रेनुकूट से जे0एस0डब्लू स्टील लिमिटेड डोल्वी-महाराष्ट्र के लिए ट्रक से भेजा गया था लेकिन उक्त माल लदा ट्रक महाराष्ट्र नहीं पहुंचा।

    उक्त ट्रक युनुस अंसारी पुत्र अब्दुल रसीद निवासी पोस्ट जरवा, थाना जरही, जनपद हजारीबाग (झारखण्ड) के नाम से पंजीकृत है बल्कि रास्ते में वाहन स्वामी की साजिश से वाहन चालक द्वारा गायब कर दिया गया है।

    उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर धारा 316(3), 318(4), 61(2), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने टीम गठित किया था।

    Advertisement

    इसी क्रम में आज सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना पिपरी पुलिस ने अन्तर्गत खाडपाथर के जंगलों में एक ट्रक से एल्युमिनियम को दुसरी ट्रक संख्या में लोड़ कर रहे 10 टन एल्यूमिनियम (कीमती 31 लाख रुपये) के साथ तीन अन्तर्राज्जीय अभियुक्तों महाराष्ट्र निवासी इस्माइल पीर मोहम्मद शेख (65 वर्ष) पुत्र स्व० पीर मोहम्मद, अजमत अली उर्फ अमजद खान (36 वर्ष) पुत्र आशरफ उल्लाह खान और सैय्यद फजल (37 वर्ष) पुत्र सैय्यद बादशाह को पकड़ लिया है।

    Advertisement



    अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त इस्माइल पीर मोहम्मद शेख ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दूसरी ट्रक उसके नाम से पंजीकृत है। उसके सहयोगी महाराष्ट्र निवासी अजमत अली, सैय्यद फजल व वारिस अली सभी लोग ट्रक ट्रांसपोर्ट व भंगार का कार्य करते है।

    Advertisement

    इस दौरान वारिस अली ने फोन से सूचना दिया कि वह अपने साथी विद्यासागर मिश्रा व राजा मियां के माध्यम से हिन्डालको कम्पनी रेनुकूट-सोनभद्र से एल्युमिनियम की सिल्ली को ट्रक से फर्जी कागजात, फर्जी एग्रीमेंट व फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर औरंगाबाद व पुणे में बेचने के उपरान्त शेष बची हुई सिल्ली को झारखण्ड व बिहार में ले जाकर छोटे-मोटे कबाडियों को बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी व वरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।

    Advertisement

    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

    1. उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनूकूट

    2. हे0का0 प्रकाश सिंह सर्विलांस टीम

    3. का0 प्रदीप कुमार व का0 सिकन्दर सरोज थाना पिपरी

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    उद्योग व्यापार संगठन ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,  150 मरीजों ने कराया ईलाज 

    HIGHLIGHTS

    • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण, दी गई दवाएं
    • कई मरीजों को बीमारी के अनुसार दवाई का भी वितरण किया गया
    • इलाज कराने आए मरीजों ने कहा उद्योग व्यापार संगठन का सराहनीय कदम


    सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र एवं पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान  डॉक्टरों ने 150 मरीजों की जांच कर  इलाज किया और परीक्षण करने के बाद जरूरी दवाइयां भी लिखीं एवं कुछ आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

    Advertisement

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय शेखर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे प्रमुख और मूल्यवान पहलू है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज में सक्रिय और सकारात्मक योगदान दे सकता है।

    Advertisement

    इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना था जो नियमित रूप से चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहें है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कई महत्वपूर्ण खूबियां होती हैं जो उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाती है। डॉक्टर हमारे समाज की रीढ़ है जो निस्वार्थ भाव से समाज को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात सेवा करता है।

    Advertisement

    उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला लंबे समय से फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या से जूझ रहा है जनपद के कई क्षेत्रों में भूजल में फ्लोराइड का स्तर मानक से अधिक पाया गया है जिसकी वजह से यहां के लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पैदा होने वाले नवजात शिशु में इसका मुख्य रूप से असर देखने को मिल रहा है पानी में क्लोराइड की मात्रा अधिक होने से पैदा होने वाले बच्चों के अंग टेढ़े-मेढ़े होते हैं जो आगे चलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले लेते हैं।

    Advertisement

    उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन ने फ्लोराइड समस्या से निपटने के लिए कई उपाय की है जैसे समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच और जागरूकता अभियान भी चलाया है मगर मरीज़ अभी भी भारी संख्या में देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और व्यापार संगठन इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

    Advertisement


    पापुलर हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों के पैनल के लीडर गौतम सिंह  ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में लोगों को जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में मुख्य रूप से हड्डियों के मरीजों की संख्या ज्यादा देखी गई है उन्होंने यह भी बताया कि इसकी एक रिपोर्ट बनाकर जिले के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

    Advertisement


    कार्यक्रम के समापन में उत्तर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए एवं पैनल के सभी डॉक्टरों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिपाल सिंह ,प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह ,शरद जायसवाल, रवि जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया ,सुशील पाठक, विनोद जायसवाल, अमित अग्रवाल ,अमित केसरी, प्रतीक केसरी ,धर्मेंद्र प्रजापति, अमित वर्मा, कृष्णा सोनी, दिलकरण ,टीपू अली, शिवनाथ मेहता ,दिनेश सिंह ,दीप पटेल, कुशाग्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    21 अक्टूबर को होगा सोनभद्र डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, बैठक में हुई चर्चा

    HIGHLIGHTS

    • सोनभद्र डांडिया नाइट के आयोजन को लेकर हुई बैठक
    • सोनभद्र डांडिया नाइट का आयोजन 21 अक्टूबर को
    • डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत
    • महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे।

    डांडिया नाइट की टिकट लेने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क-

    9118335149

    80052 42436

    96704 88555

    सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब, मारवाड़ी सोन महिला मंच, जयसवाल यूथ क्लब एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 21 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से  भव्य डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर सोमवार की देर शाम एक होटल में बैठक की गई।

    Advertisement

    इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी और मारवाड़ी सोन महिला मंच की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि डांडिया नाइट का भव्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है। 

    Advertisement

    जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

    Advertisement

    वहीं जयसवाल यूथ क्लब की अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं इनरवेल क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे। और इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे।

    Advertisement

    बेस्ट डांस करने वाले लोगों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा। इस अवसर पर शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, प्रीति केसरी, शालू केसरी, अनीता थर्ड, सीता जायसवाल, पूजा अग्रहरि, ऋतु जालान, गुंजा जायसवाल, अंकिता केजरीवाल, ज्योति सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    पदोन्नति हेतु संशोधित सूची निर्गत की जाए- अशोक कुमार अवाक

    राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव  को पत्र लिखकर माॅंग की है कि मार्च और जून 2023 में प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों से अधीनस्थ राजपत्रित वेतनक्रम (पुरुष शाखा) में पदोन्नति/ पदस्थापन के लिए जो सूची निर्गत की गई थी उसमें कुछ प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों ने कार्यभार नहीं ग्रहण किया।

    Advertisement

    ऐसे प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों की पदोन्नति को निरस्त किया जाए। कार्यकारी महामन्त्री ने याद दिलाया कि इसी श्रेणी में महिला शाखा की प्रवक्ताओं का निरस्तीकरण हो चुका है किन्तु पुरुष शाखा में यह कार्य अभी तक लम्बित है।

    Advertisement

    अतः अक्टूबर माह में पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जो बैठक होने वाली है उससे पहले कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की पदोन्नति को निरस्त करते हुए ज्येष्ठता क्रम के अनुसार वर्षों से पदोन्नति की बाट जोह रहे प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को सम्मिलित कर नवीन संशोधित सूची निर्गत की जाए।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    BJP जिलाध्यक्ष व DPRO ने प्रमाण पत्र देंते हुए स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण के लिए किया जागरुक

    HIGHLIGHTS

    • भाजपा जिलाध्यक्ष व डीपीआरओ ने प्रमाण पत्र देंते हुए स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूक किया गया।

    सोनभद्र। स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं जिसमें साफ-सफाई,शौचालय के निर्माण के साथ ही लोगों को सफाई और कूड़ा के निस्तारण के लिए जागरूक किए जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसके क्रम में जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण ने सोमवार को विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम डाल पीपर में आर आर सी (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र) का शिलान्यास किया तथा इस ग्राम के 4 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण का स्वीकृति पत्र दिया गया।

    Advertisement

    लाभार्थियों को यह बताया गया कि शौचालय निर्माण की धनराशि प्राप्त हो गई है आप अपने शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लें। स्वीकृति पत्र में पहली बार एक अच्छी व्यवस्था पंचायत राज विभाग द्वारा यह की गई है कि इसमें शौचालय का नक्शा भी बना है शौचालय का निर्माण इस नशे के अनुसार कराया जाना है क्योंकि गांव में दो गड्ढे का शौचालय निर्मित होना है।

    Advertisement

    इसके साथ ही ग्राम पंचायत बाघडू में निर्मित आर आर सी का लोकार्पण भाजपा के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण और राम विशाल खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीपीआरओ द्वारा लोगों को यह बताया गया कि सभी ग्राम पंचायत में आरसी का निर्माण हो रहा है जिसमें गांव के कूड़े कलेक्शन कर वहां पर छटनी का कार्य किया जाना है।

    Advertisement

    के उपरांत कूड़े से खाद बनाए जाना तथा कूड़े को रिसाइकल करने हेतु विभिन्न स्थानों पर भेजा जाना है। ग्राम पंचायत में कूड़े के कलेक्शन हेतु ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है जो प्रत्येक दिन सुबह निश्चित रूप चार्ट के अनुसार जाएगा एवं घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करेगा।

    Advertisement

    जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी गांव में शहरों की तरह कूड़ा उठाने और साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है। हमारे जनपद में भी सभी गांव में ऐसी व्यवस्था हो रही है।आप सभी लोग कूड़े को बाहर न फेंक कर ई रिक्शा गाड़ी में कूड़ा दें तथा अपने घर का कचरा कूड़ेदान में ही डालें। इसके साथ ही 20 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया इन लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण हेतु प्रथम किस्त की धनराशि ₹6000 प्राप्त हो गई है।

    Advertisement

    शौचालय का एक गड्ढा भरने के उपरांत दूसरे गड्ढे का प्रयोग होता है तथा दूसरा गड्ढा भरने तक पहले गड्ढा का मल डी कंपोस्ट होकर गड्ढा प्रयोग योग्य बन जाता है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान डाला पीपर जगपतिया, ग्राम प्रधान बधाडू अब्दुल्ला सचिव घनश्याम, अरुण वर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव डीसी अनिल केशरी, खण्ड विकास अधिकारी राम विलास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा

    • मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को किया जाये लाभान्चित- मंत्री
    • मत्स्य पालन हेतु किये गये पट्टों की करायी जाये जाँच, पात्र व्यक्तियों को पट्टा आवंटन हेतु किया जाये चयनित – मंत्री

    सोनभद्र। कैबिनेट मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में की, इस दौरान मंत्री ने जनपद में मत्स्य पालन हेतु किये गये पट्टा आवंटन की बिन्दुवार समीक्षा की

    Advertisement

    वहीं समीक्षा के दौरान मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में मत्स्य पालन हेतु किये गये पट्टों की टीम गठित कर जाँच करा ली जाये, यदि किसी अपात्र व्यक्ति को पट्टे का चयन हो गया है तो पट्टा निरस्त करके पात्र व्यक्तियों को मत्स्य पालन हेतु पट्टे का आवंटन किया जाये,

    Advertisement

    उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन हेतु होने वाले पट्टों की ग्राम सभाओं में पंचायत भवन पर सूचना अंकित की जाये, जिससे कि ग्राम सभा में प्रत्येक व्यक्तियों को मत्स्य पालन हेतु सूचना प्राप्त हो सके और पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सके, उन्होंने कहा कि तालाबों में अवैध तरीके से किये गये कब्जो को हटाने की कार्यवाही की जाये, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत किसानों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है,

    Advertisement

    जिसके अन्तर्गत वित्तीय सहायता के रूप में महिला एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 60 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया है, इसी प्रकार से मत्स्य गतिविधियों में सक्रिय व्यक्तियों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना से आच्छादित किया गया है, मत्स्य गतिविधियों में सक्रिय किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसे 5 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता राशि अनुमन्य है,

    Advertisement

    मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत ग्रामसभा व अन्य पट्टे के तालाबों में निवेश एवं मत्स्य बीज बैंक की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा दो परियोजना संचालित हैं, योजना में सभी वर्गों को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है, इसी प्रकार से निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालक/मछुआरों हेतु संचालित है, मत्स्य गतिविधियों हेतु बैंक के माध्यम से 4 प्रतिशत ब्याज दर पर 1.60 लाख तक जमानत रहित क्रेडिट ऋण की सुविधा उपलब्ध है,

    Advertisement


    उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और मछुआ समुदाय का विकास हो रहा है।
    इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, उप निदेशक मत्स्य आर०के० श्रीवास्तव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एल०डी०एम०, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें