महिला अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन, महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • नगर स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित हुई महिला अपराध गोष्ठी

सोनभद्र। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सरोज के नेतृत्व में महिला अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद छात्राओं को महिलाओं व हो रहे अपराधों से बचने की जानकारी दी गई।

Advertisement


महिला थाना निरीक्षक ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कई टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं जिन टोल फ्री नंबरों पर किसी भी दिक्कत या प्रॉब्लम समस्या उत्पन्न होती है घर परिवार समाज या कोचिंग स्कूल आने जाने किसी भी प्रकार से कोई ब्लैकमेलिंग या व्हाट्सएप फेसबुक पर परेशान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आप गोपनील तरीके से शिकायत कर सकते हैं इसके उपरांत उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

वही श्री सरोज ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए आपकी हमारी भागीदारी अनिवार्य है हम आप मिलकर ही अपराध मुक्त समाज बना सकते हैं वह मौजूद छात्रों से उनकी समस्याओं से हुए रूबरू किसी भी प्रकार से आने वाली दिक्कतों पर तत्काल शिवजी नंबर टोल फ्री नंबर देकर अवगत कराने को किया जागरुक इस मौके पर हेमलता, रंजना, मंजू, पीआरडी सावित्री आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति, सभ्यता, लोककला पर परिचर्चा का प्रसारण दूरदर्शन पर 4 अक्टूबर को

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र की जनजातियों पर आधारित है यह परिचर्चा
  • डीडी यूपी के यूट्यूब चैनल पर भी होगा प्रसारित
  • जनजातियों के सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन से परिचित होंगे देश-विदेश के लोग।


सोनभद्र। आजादी के 76 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी सोनभद्र में निवास करने वाली जनजातियों की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता एवं लोककला विद्वानों के लिए शोध का विषय बनी हुई है। भारतवर्ष का एकमात्र अनूठा जनपद यथा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जनजाति बाहुल्य राज्यों की भौगोलिक राजनैतिक सीमाओं से घिरा सोनभद्र जनपद आदिकाल से जनजातिय संस्कृति, साहित्य, कला की उर्वरा भूमि रही है।

Advertisement

विंध्याचल पर्वत पर अवस्थित अदिकालीन सोनभद्र जनपद में निवास करने वाली विभिन्न जातियों की सभ्यता, संस्कृति, लोककला पर वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा निर्मित इतिहासकार, आदिवासी संस्कृति, समाज, वाचिक साहित्य के विशेषज्ञ,

Advertisement

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी के इंटरव्यू  का प्रसारण लखनऊ दूरदर्शन केंद्र द्वारा 4 अक्टूबर, दिन- शुक्रवार, रात्रि 10:00 बजे डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित होगा।
  ज्ञातव्य हो कि वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा सोनभद्र के पर्यटन स्थल, स्वाधीनता आंदोलन, जनजातीय संस्कृति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण एवं प्रसारण कर चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ADM की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक, एडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • एडीएम ने आगामी त्योहारों नवरात्र,दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक, कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
  • सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को रखे दुरूस्त, ना हो कोई लापरवाही- ADM

सोनभद्र। आगामी त्यौहार नवरात्र, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व आयोजकों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित स्थल पर ही पंडाल की स्थापना की जायेगी, मुख्य सड़क से हटकर पार्क या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर जहां परम्परागत रूप से मूर्ति की स्थापना होती रही है, वहीं पंडाल स्थापित किया जाये।

Advertisement

पंडालों में सी0सी0टी0वी0 कैमरें लगायें जाये, फायर विभाग से एनओसी प्राप्त कर ली जाये, आयोजकगण अपने वालेन्टीयर लगाये, उन्हें पहचान पत्र जारी करें तथा उनकी सूची स्थानीय थानों पर भी उपलब्ध सूची अंकित करायें, चिन्हित स्थल पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जायेगा, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर भी तैनात रखे जाये।

Advertisement

उन्होंने आयोजकों से कहा प्रतिमा विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित हैं, उन्हीं स्थानों पर विसर्जन संपन्न कराया जाये। अपर जिलाधिकारी ने पंडाल के आस-पास साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों,

Advertisement

विसर्जन के समय शोभा यात्रा में डीजे निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजायें जाये, धार्मिक आयोजनों के दौरान अश्लील गाने न बजायें जाये, शोभा यात्रा, विसर्जन यात्रा पूर्व निर्धारित रूटों पर ही निकाली जाये, परंपरागत रूप से जो भी कार्यक्रम होते रहे हैं वही आयोजित कि, जाये, कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी,

Advertisement

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त कर ले। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी व एसडीएम से उनकी तैयारियों की समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि जिन मार्गो से होकर शोभा यात्रा या मूर्ति विसर्जन यात्रा निकलनी है,

Advertisement

उस पर साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाये, साथ ही सम्बन्धित मार्गो को भी दुरूस्त करा लिया जाये। सभी पंडालों,शोभा यात्रा मार्गो का पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भेजकर निरीक्षण करा लिया जाये। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर नजर रखी जाये, उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाये, नवरात्रि, दशहरा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक प्रबंध कि, जायें,

Advertisement

प्रमुख चैराहा पर सादे वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाये, बेहतर प्लानिंग कर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाये, जिससे शहरों में जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी सभी थाना प्रभारी, सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानव तस्करी व बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम को लेकर चलाया गया विशेष जागरूकता व रेस्क्यू अभियान

HIGHLIGHTS

  • मानव तस्करी व बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम को लेकर चलाया गया विशेष जागरूकता व रेस्क्यू अभियान
  • पूर्व में जितने भिक्षा वृत्ति केस हुए हैं उसकी जानकारी प्रोबेशन विभाग समय समय से उपलब्ध कराता रहे।


सोनभद्र। मानव तस्करी रोधी इकाई व जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत डाला वैष्णो माता मंदिर, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

Advertisement

इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी के रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के समन्वय से ऐसे नाबालिग बच्चों का डाटा/ विवरण तैयार कराया जा रहा है

Advertisement
Advertisement

जो बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल तस्करी या बंधुआ मजदूरी मे संलिप्त है या बनाये गये है जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए नबालिग बच्चों का परिवार में पुर्नवासन कराया जा सके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

Advertisement

चाइल्ड लाईन टोल फ्री नम्बर ( 1098) या महिला हेल्फलाईन टोल फ्री नम्बर 181,112 सूचित कर सकते है । प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा मौकेपर उपस्थित लोगो से भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता पैदा करना तथा जन सामान्य को भीख देने से रोकने हम सबकी जिम्मेदारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी  के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज  पर गुरूवार को सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement


वहीं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या ने किया। बैठक में मुख्यअतिथि अनिल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा।

Advertisement

इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के पहले चरण में पार्टी ने 1.67 करोड़ सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी।

Advertisement

पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण सफल हुआ है।

Advertisement

परन्तु हम सभी कार्यकर्ताओं को जन संपर्क कर सदस्यता को गति देने कि आवश्यकता है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो तक पहुंचकर विपक्ष के झूठ और भ्रम को समाप्त करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने क्यू आर कोड से सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया है, वह अभियान के दूसरे चरण में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व विधायक तिरथराज, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या,

Advertisement

जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, विशाल गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, राघो सिंह, बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, दिलिप मौर्या, सुबाश पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, हरीराम छवि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवाटोला व बलियरी में नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों और छात्रों को किया गया जागरूक

संतोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवाटोला और बलियरी  में गुरुवार को बनवासी सेवा आश्रम और मिशन समृद्धि चेन्नई के सहयोग से  पंचायतों के सशक्तिकरण और उसमे ग्राम सभा की भागीदारी तथा नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन  किया गया।

Advertisement

जिसमे कलाकार तारा चन्द,आदेश प्रजापति, विनोद लाल, दिनेश विश्वकर्मा, लवकुश, अन्जू सिंह इत्यादि ने शराब,गुटखा, गांजा ,तंबाकू, सिगलरेट आदि से  होने वाले दुष्प्रभाव  को लेकर छात्रों और ग्रामीणों को जागरूक किया।

Advertisement

साथ ही बताया कि एक गांव से लगभग 45 से 50 लाख रुपए नशा पर एक वर्ष में खर्च हो जाता है।उस पैसे को बचा कर परिवार के शिक्षा स्वास्थ्य  पर खर्च कर  सकते है ।बताया गया कि  नशा के कारण कितने घर बर्बाद हो रहे है। 

Advertisement

नुक्कड़ नाटक मंचन के बाद बलियारी  के प्रधान उमेश कुमार  और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बसंत कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शराब , के  सेवन से  परिवार, समाज  दोनो को नुकसान पहुंचता है और खुद का घर बर्बादी की राह पकड़ लेता है।प्रस्तुत  नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा कि कलाकारों ने जिस कलाकारी से प्रस्तुति दी वह सराहनीय है।

Advertisement

जागरूकता से ही हम बदलाव ला सकते है।इस दौरान सभी ने हाथ उठा कर  नशा मुक्ति का संकल्प लिया। प्रधान उमेश कुमार ने सबके सामने संकल्प लिया कि वह कभी कभी गुटखा आदि  का सेवन करते थे लेकिन अब वह बिल्कुल  कोई  नशा नही करूगा और ग्राम सभा की खुली बैठक में नशा मुक्त गांव बनाने का  प्रस्ताव लाने का प्रयास करेंगे। मौके पर शिवनारायण ,कृष्ण कुमार,संगीता,मनोज यादव, विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दलित नेता अशोक तंवर  के कांग्रेस में वापसी से पूरे देश में दलित समाज कांग्रेस के साथ जुड़ेगा- राघवेंद्र नारायण

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। भारतीय युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पूर्व राष्ट्रीय सचिव दलित नेता  अशोक तंवर  के कांग्रेस में वापसी से पूरे देश में दलित समाज कांग्रेस के साथ जुड़ेगा। अशोक तवर की वापसी से एक संदेश साफ हो गया है की दलित पूरे देश में आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रहा है और वापिस आ रहा है । हरियाणा चुनाव के परिणाम में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा ।

Advertisement

उक्त उद्गार एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव रहे राघवेंद्र नारायण ने गुरुवार को हमारे विशेष संवाददाता से बातचीत के दौरान कहीं और खुशी जाहिर की। उन्होंने यह अभी कहा की अशोक तवर की वापसी से अब यह साफ हो गया ंंहै की हरियाणा का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने से कोई ताकत रोक नहीं सकता है, हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड जीत दर्ज करेगी। हरियाणा की जनता को कुशासन, अराजकता, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

Advertisement

राज्यों में हो रहे चुनावों में जीत के बाद देश में भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो सकती है । राघवेंद्र नारायण ने यह भी कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढा है । देश की सीमाएं असुरक्षित हुई है , मोदी सरकार आज हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप – 2024  खेल का आयोजन 6 अक्टूबर को

मनीष चौबे

सोनभद्र। सोनभद योगासन खेल संघ द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित सेठ एम. आर.  जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज में जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जा रहा है | भारत सरकार द्वारा योगासन खेल को योग में जागरूकता को लेकर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है |

Advertisement

उक्त आशा की जानकारी देते हुए योगासन खेल संघ के महासचिव विनय कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्ष पूनम ने अधिक से अधिक विद्यालयों के बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है, जिससे बच्चों के अंदर योग करने की भावना और बड़े जिससे वह स्वस्थ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे हैं |

Advertisement

योग क्यों करना चाहिए आज के समय में योग की क्यो आवश्यकता है,एक योगासन खिलाड़ी को क्या सम्मान मिलना चाहिए एक आम विद्यार्थी योगासन के माध्यम से एक नई पहचान बना सकता है, जैसे जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं,

Advertisement

क्योंकि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अनेक ऐसे कारण विद्यमान है, जो हमारी स्पीड पर ब्रेक लगा देते हैं जो थकान, तनाव व चिड़चिड़ाहट को जन्म देते हैं, जिससे हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाती है ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ व ऊर्जावान बनाए रखने हेतु योगासन रामबाण औषधि है, जो हमारे शरीर को फिट तथा मस्तिष्क को कूल रखती है |

Advertisement

इस योगासन खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु कानपुर और अन्य जिले से निर्णायक समिति को बुलाया गया है, जिससे खेल की पारदर्शिता बनी रहे | इस प्रतियोगिता में चैंपियनशिप डायरेक्टर दुर्गेश कुमार (UPYSA) योगा जज ,योगा चीफ जज के रूप में दीक्षा गुप्ता,योगा जज विक्रांत सिंह, रेफरी रोहित यादव व नीतू सिंह आदि रहेंगे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुकुट पूजन के साथ आज से शुरू हो जाएगी सोनभद्र नगर की रामलीला

HIGHLIGHTS

  • आज से शुरू हो जाएगी सोनभद्र नगर की रामलीला
  • आज मुकुट पूजन कर नारद मोह की दिखाई जाएगी लीला

सोनभद्र। सोनभद्र नगर में श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला की शुरुआत आज रात्रि 8:00 बजे से मुकुट पूजन के साथ हो जाएगी। समिति के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया है कि आज मुकुट पूजन और नारद मोह का लीला दिखाई जाएगी। उन्होंने सभी श्री राम भक्तों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लीला का दर्शन करें और पुण्य के भागी बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तरक्की की तैयारी करें आज ही से सोन विहार इंफ्रा सॉल्यूशन के साथ, कम बजट बड़ी जमीन के मालिक बने मात्र 599/sqft से शुरू

HIGHLIGHTS

  • कम बजट बड़ी जमीन के मालिक बने मात्र 599/sqft से शुरू
  • समय रहते निवेश करें ज्यादा लाभ का फायदा उठाएं


इस नवरात्रि के अवसर पर शानदार लोकेशन में आपकी भी जमीन हो सकती है कम बजट में भी आप बड़ी जमीन के मालिक बन सकते हैं।
जी हम बात कर रहे हैं सोन विहार इंफो सॉल्यूशन साथ जुड़कर आप जमीन/ प्लॉट में भी निवेश कर सकते हैं और ज्यादा लाभ का मौका पा सकते हैं।
वही आप अगर कहीं शानदार लोकेशन में जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसकी भी व्यवस्था सोन विहार इंफ्रा सॉल्यूशन द्वारा की गई है आप कम बजट में भी बड़ी जमीन की मालिक बन सकते हैं जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 599/ sqft से शुरू है।



तो देर किस बात की नीचे दिए गए नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं
📲 9140 52 1055
      752105 1056

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें