सारनाथ वन विभाग के मिनी जू में वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत सारनाथ वन विभाग के मिनी जू में वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्धाटन उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आसपास घूमने वाले वन्यजीवों को बचाने के साथ उनके बारे में समझने की जरूरत हैवन्यजीव को बचाने के साथ वनों को भी बचाना है।
समाज का हर व्यक्ति सजग होगा तभी सम्भव हो सकता है। वनों को बचाने में जनता की सहभागिता जरूरी है। वहीं पर वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरण व जलीय जीवों के बचाव के लेकर लगी प्रदर्शनी में 9 स्टालों का अवलोकन कर उपकरणों के बारे में वनकर्मियों को जानकारी दी।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि वन्यजीवों के जागरूकता के लिए 2 अक्तूबर को बच्चों द्वारा वन्यजीवों की पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 3 अक्तूबर को वन्यजीवों की मास्क पेंटिग प्रतियोगिता, 4 अक्तूबर को बच्चों की निबंध प्रतियोगिता, 5 अक्तूबर को डॉल्फिन डे में जलीय जीवों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही 6 अक्तूबर को बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर अमित दुबे , रामधन यादव, विनोद सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
सीजीएम ने गांधी और शास्त्री जी के सीख को अपने जीवन में अनुसरण करने की सलाह दी
अजीत कुमार सिंह
अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना स्थित गांधी उपवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Advertisement
समारोह के मुख्य अतिथि एवं अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. जेपी कटियार ,महाप्रबंधक इं मधु मुखरैया,महाप्रबंधक (प्रशासन) इं निखिल चतुर्वेदी ,ज्योंतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुमन कटियार एवं अन्य अभियंताओं/अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
Advertisement
जयंती कार्यक्रम में अनेक अभियंताओं ने भाषण तथा राष्ट्रीय कविताओं का मंचन किया तथा गांधी जी व शास्त्री जी को उनके द्वारा देश के लिए समर्पण को याद किया।भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं तमाम आन्दोलन का जिक्र करते हुए मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री से हमें सत्य, अहिंसा एवं सादगी के साथ संघर्ष की सीख लेना चाहिए। इं. कटियार ने आगे कहा कि अनपरा परियोजना का स्थान ऊर्जा क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है हम
Advertisement
इस क्षेत्र में बिजली के अलावा मेडिकल, पानी और कई मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहें हैं।अंत में उन्होंने बिजली कार्मिकों को कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अनपरा के छात्र छात्राओं द्वारा गांधी जी की पसंदीदा रामधुन भी प्रस्तुत किया गया।
Advertisement
समारोह में महाप्रबंधक मधु मुखरैया, महाप्रबंधक प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता इं. एसपी यादव तथा अधिशासी अभियंता इं. जय नरायण गौतम, इं. उमेश पाण्डेय आदि वक्ताओं ने भी महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन इं. पवन कुमार तिवारी एवं इं. धर्मेन्द्र रामकरन ने किया।
Advertisement
इस दौरान अधीक्षण अभियंता इं. विजय बहादुर चौधरी, इं. कर्मेंद्र सिंह, इं. उत्पल शंकर, इं अनुराग अस्थाना,इं महेन्द्र सिंह, इं संजय सिंह, इं आशुतोष कुमार गुप्ता,इं कुमार गौरव केन उप महाप्रबंधक(लेखा) श्री एसपी कुशवाहा, अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा, इं. मनोज यादव, इं सुभाष चंद्र पटेल,इं दिनेश त्रिपाठी, इं बीआर पटेल,
Advertisement
इं रामज्ञान सिंह,इं मोहित गुप्ता, इं अरुण कुमार,इं डीके विकल,इं दिनेश शंकर द्विवेदी,इं अनिल यादव, इं डीएस यादव, इन्द्र कुमार समेत तमाम अधिकारी,कर्मचारी,महिलाओं में श्रीमती अभिलाषा यादव,रिचा,शिखा आदि ,स्कूल के अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, महात्मा गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्य
Advertisement
ालय में वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को हमारे महापुरुषों से त्याग एवं समर्पण की भावना सीखते हुए जन सेवा करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्कृत के प्रोफेसर डॉ. राधाकांत पांडेय ने बताया कि व्यक्तित्व का निर्माण सादा जीवन से ही सम्भव हो सकता है।
Advertisement
वहीं राजनीतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महेन्द्र प्रकाश ने आज के परिवेश में अहिंसा एवं कर्तव्य परायणता के महत्व की चर्चा की। इसी क्रम में इतिहास के प्राध्यापक डॉ. सन्तोष कुमार सैनी ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के महेश पाण्डेय ने ‘वैष्णव जन को तेने कहिये भजन’ गाकर सभी को भाव विभोर किया वहीं छात्र छात्राओं में प्रियांशु एवं संजु ने देशभक्ति गीत गाया।
Advertisement
आज के कार्यक्रम के साथ साथ महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन स्वच्छता का कार्यक्रम भी कराया गया जिसका संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महीप कुमार ने किया। सभी स्वयंसेवी पंक्तिबद्ध हो कर महाविद्यालय के आस पास स्वच्छता एवं सफाई में श्रमदान किया।
Advertisement
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो उपेंद्र कुमार, डॉ. बिना यादव, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. संघमित्रा एवं डॉ. तुहार मुखर्जी के साथ महाविद्यालय के कर्मचारीगण में राजेश्वर रंजन, अरुण कुमार, कुंदन सिंह,मनीष कुमार एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीआईजी आरपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में बैठक की। बैठक में नवरात्रि, रामनवमी, दिवाली, छठ पूजा आदि त्योहारों पर कानून व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
HIGHLIGHTS
बैठक में पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी रहे उपस्थित
शराब की तस्करी, अवैध बिक्री और भंडारण, यूपी पुलिस करेगी बहुत कड़ी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत सूचना प्रसारित करने वालों पर होगी कार्रवाई
DIG ने दी अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश
छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए- DIG
सोनभद्र। बुधवार को डीआईजी आर०पी० सिंह के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस लाइन चुर्क, में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, और उन्होंने सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया।
Advertisement
इस पश्चात डीआईजी आरपी सिंह पुलिस लाइन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर बैठक ली। नवरात्रि, रामनवमी, दीवाली, छठपूजा आदि त्योहारों पर कानून व शांति व्यवस्था/ अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए।
Advertisement
सभी सर्किल प्रभारियों को अपने निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की हिदायत देते हुए कहा कि प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए, ताकि कानून और शांति व्यवस्था प्रभावी तरीके से बनी रहे।
Advertisement
DIG ने दी अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश
डीआईजी ने शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने, क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए चौराहों, बाजारों, जिले के अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने, ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि के साथ रहने, लंबित विवेचनाओं,
Advertisement
प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सतत निगरानी रखते हुए आपत्तिजनक पोस्टों के मामले में उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल खंडन/विधिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को बनाएं सक्रिय
सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखने, ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को साथ रखने का निर्देश दिया।
Advertisement
कहा कि यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आमजन से अपील करें।
इन बिंदुओं पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश
डीआईजी ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने,
Advertisement
शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भांति अवलोकन कर निष्पक्ष जांच और समय से निस्तारण का निर्देश दिया।
Advertisement
सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत सूचना प्रसारित करने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा सोशल मीडिया पर आगामी त्यौहारों, अपराधों व वायरल वीडियो/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध त्वरित कठोर करवाई की हिदायत दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के द्वारा आयोजित रन फॉर डीएवी’ का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंदनगर के परियोजना प्रमुख पंकज मेदिरत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर परियोजना के अनेक वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डीएवी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालते हुए सोनशक्ति स्टेडियम के सामने स्थित गांधीजी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए।
Advertisement
प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा लगाए गए नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने ड्रम बजाकर परियोजना प्रमुख का स्वागत किया। उसके बाद एनसीसी कैडेट्स श्वेता सिंह एवं जायसवाल ने परियोजना प्रमुख को सलामी दी।
Advertisement
इसके उपरांत पंक्तिबद्ध खड़े छात्र छात्राओं को परियोजना प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर ‘रण फॉर डीएवी’ के लिए रवाना किया। बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों एवं सिक्योरिटी गार्डस भी दौड़ में शामिल हुए। वहां से सभी बच्चे दौड़ते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे जहां विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में प्राचार्य राजकुमार ने प्रार्थना सभागार में स्थित गांधीजी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ में लालबहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया।
Advertisement
उसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षिका प्रिस्का नीतिशा के निर्देशन में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अनेक एकल एवं समूहगान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात प्राचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में महामानव महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गांधी जी के विचारों को विशेषकर स्वच्छता एवं सेवा भाव को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आज के दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्राचार्य ने कहा कि ‘डीएवी का है संदेश– स्वच्छ, सुंदर हो भारत देश’। इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ आज के कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से शामिल रहा।
13 ग्राम पंचायतों को टी0वी0 मुक्त बनाने वाले ग्राम प्रधानों को डीएम ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत अधिक लाभार्थियों के उपचार करने वाले चिकित्सालयों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
पूज्य बापू का सपना, देश का संकल्प, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
13 ग्राम पंचायतों को टी0वी0 मुक्त बनाने वाले ग्राम प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित किये
Advertisement
तो वहीं डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, इस दौरान अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी मुख्यालय प्रमोद तिवारी सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
Advertisement
वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की राम धून ‘‘रघुपति राघो राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ गाया गया, इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी भारत देश की ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए कठिन संघर्ष करते हुए अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाते हुए देश को आजादी दिलायी,
Advertisement
उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के संघर्षों को जीवन में आत्मसात करने के लिए जिन व्यक्तियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका वह संम्यक निर्वाहन करें और समाज के अन्तिम पायदान पर रहने पर वाले व्यक्ति को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें, उन्होंने कहा कि मानवीय प्रवृत्ति है कि हम दूसरे को गुलाम बनाने का हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन खुद किसी का गुलाम बनना पसंद नहीं करते हैं,
Advertisement
अधिकारियों व कर्मचारियों को को संवेदनशील होते हुए व्यक्ति की समस्या को समझते हुए उचित ढंग से निराकरण करना चाहिए और जो जिस पद पर जहां कार्यरत हैं पूरी तत्परता के साथ अपने को जनसेवक मानते हुए जनता के कार्याें को पूरा करें, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता ही संकल्प अभियान का शुभारंभ किया था, यह अभियान अब जन आन्दोलन अभियान के रूप में विकसित हुआ है स्वच्छता को अपनाने के कारण व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच रहा है,
Advertisement
जिलाधिकारी ने गांधी जी व पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए त्याग, समर्पण, सेवा, सत्य व अहिंसा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महापुरूषों के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी मुख्यालय प्रमोद तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के विचारों को विस्तार पूर्वक से बताया।
Advertisement
इस मौके पर पूज्य बापू का सपना, देश का संकल्प, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने 13 ग्राम पंचायतों को टी0वी0 मुक्त बनाने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किये, जिसमें तियराकला के ग्राम प्रधान अनीता देवी, धड़सरा के ग्राम प्रधान सुनीता देवी, जु़िड़या के ग्राम प्रधान राजकुमार, भरूहां के ग्राम प्रधान ब्रीजेश कुमार, पटवध के ग्राम प्रधान संगीता देवी, भड़कना के ग्राम प्रधान श्रीराम, पूरना के ग्राम प्रधान अनीता देवी,
Advertisement
राजपुर के ग्राम प्रधान राजेश कुमार, मिश्रा के ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, हथियार के ग्राम प्रधान देव कुमार, सेमिया के ग्राम प्रधान सिम्पी देवी, जाबर के ग्राम प्रधान अंजना देवी व कादल के ग्राम प्रधान संजय कुमार को सम्मानित किया गया, इस मौके पर आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत अधिक लाभार्थियों के उपचार करने वाले चिकित्सालयों के चिकित्सकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किये, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर,
Advertisement
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल, जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र, निजी चिकित्सालय- श्रेया एण्ड सर्जिकल हाॅस्पिटल, साई हास्पिटल, लाईफ केयर हाॅस्पिटल सोनभद्र शामिल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने टी0वी0 बीमारी ग्रसित रोगियों को पौष्टिक आहार का वितरण भी किये गये, टी0बी0 रोगियों में सुनील, कीर्ति, अनुराधा, आरूषि, मनीष, ज्योति, सुधा, शिवानी, आदित्य, एलेक्स चाल्र्स, शालू, शिवानी, अविनाश, नन्दनी, लक्ष्मी,कैकसा को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डाॅ0 एस0के0 जायसवाल, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, चेयरमैन डाॅ0 आर0एस0 सिंह, वाईस चेयरमैन विमल सिंह, व सदस्य दवा सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल, जिलाधिकारी के स्टेनो राम आधार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव शुक्ला द्वारा किया गया।
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सोन पैलेस में होगा भव्य आयोजन
ग्रैंड डांडिया नाइट सेलिब्रेशन की तैयारिया जोरों शोरों से चल रही है
ग्रैंड डांडिया नाइट में महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे।
टिकट लेने के लिए करें सम्पर्क
सुषमा सिंह (Mob:9839468892)
सोनभद्र। द हैप्पी सोल ग्रुप की ओर से 5 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से ग्रैंड डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आयोजन समिति की सुषमा सिंह ने बताया कि ग्रैंड डांडिया नाइट सेलिब्रेशन का आयोजन जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित सोन पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement
जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
Advertisement
आयोजिका सुषमा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे। आयोजन समिति में मुख्य रूप से शशि बाला, रूपा गुप्ता, निकिता गुप्ता, मधु मौर्या, सुशीला सिंह, सारिका सिंह, अनीता गुप्ता है।
कीर्ति रॉबर्ट्सगंज की पीएनबी शाखा में प्रबंधक पद पर हैं कार्यरत
प्रतियोगिता के इस एपिसोड का प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है।
कीर्ति ने केबीसी में आठ लाख जीतकर न सिर्फ जनपद का मान बढ़ाया है बल्कि सशक्त महिला का संदेश भी दिया है। रॉबर्ट्सगंज की पीएनबी शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। कीर्ति ने कहा पिता के सपने को साकार किया।
सोनभद्र। सोनभद्र कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सोनभद्र की कीर्ति ने आठ लाख रुपये जीते हैं।रॉबर्ट्सगंज पीएनबी शाखा में प्रबंधक कीर्ति इस प्रतियोगिता की हाॅट सीट पर पहुंचने वाली जिले की पहली महिला हैं।
Advertisement
उन्होंने 11 सवालों के सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीते, जबकि 1.60 लाख रुपये बोनस में हासिल किए।कीर्ति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है। प्रतियोगिता के इस एपिसोड का प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है। कीर्ति मूल रूप से हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। उनकी शादी सुकृत निवासी अमन वर्मा से हुई है।
Advertisement
अमन सुकृत में ही रेस्टूरेंट-होटल चलाते हैं।कीर्ति ने बताया कि केबीसी में जाना उनके पिता ईश्वर चंद्र का सपना था। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस खेल में शामिल नहीं हो सके। अब 24 साल बाद उनके सपनों को साकार करने की खुशी है। बताया कि कौन बनेगा करोड़पति का रिकार्डिंग 30 अगस्त को मुंबई में हुआ था। इसका प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है।
Advertisement
प्रसारण होने के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाॅट सीट पर बैठक वे अभिनेता अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का जवाब देती नजर आ रहीं है। उनके साथ पिता ईश्वर चंद्र, माता सुमित्रा देवी और सास नुरुपमा वर्मा भी केबीसी में गई थीं।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण की हुई शुरुआत
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीडीओ और सीएमओ ने किया शुभारंभ
सोनभद्र। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण के सफल संचालन के लिए संचारी रोग अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैंपस से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
Advertisement
सीएमओ ने बताया कि एक से 31 अक्टूबर तक संचारी अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। नवीन घटक के रूप में आशा की तरफ से नान कम्युनिकेबल डिजीज के 30 वर्ष के ऊपर के पांच पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए सी बैंक फार्म पूर्ण किया जायेगा।
Advertisement
साथ ही ई-कवच पोर्टल पर रोगियों की लिस्ट अपडेट की जाएगी। रैली के माध्यम से नगर वासियों को संक्रामक रोग से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में कलक्ट्रेट सभागार में संचारी अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
Advertisement
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त आशा, एएनएम व समस्त कर्मचारी, जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त अधिकारी कर्मचारी, बाल विकास पुष्टहार विभाग की नगरीय आंगनबाड़ी, नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मी, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
सोनभद्र। मारवाड़ी सोन महिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 42 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से 17 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही साथ रक्तदान हेतु आए सभी लोगों का हिमोग्लोबिन चेक किया गया।
Advertisement
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सभी रक्तवीरो को भेंट स्वरूप पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ, सीएमएस, पंकज कनोडिया, सचिन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, अंकित केजरीवाल, रितु जालान, पूजा अग्रवाल, प्रतिभा कनोडिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।