कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया ध्वज बंदन

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया ध्वज बंदन
  • सरकार की गलत नीतियों से आम नागरिक परेशान –कौशलेश पाठक


शाहगंज, सोनभद्र।  स्थानीय बाजार में स्थित श्री संकटमोचन तिराहे पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा के समक्ष रविवार को कांग्रेस सेवा दल द्वारा ध्वस्त वंदन संगोष्ठी और चौपाल का आयोजन किया गया।

Advertisement

मालूम हो कि  कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई  एवं  प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक की अध्यक्षता में निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को उपरोक्त स्थल पर ध्वज बंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Advertisement

इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा के पास सेवादल एनटीसी चंद्रशेखर सिंह द्वारा ध्वजारोहण  किया गया तत्पश्चात संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Advertisement

लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जनसमस्याओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि महिलाओं एवं किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। वर्तमान सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है। ऐसे में आने वाले समय में हमें लोकतांत्रिक तरीके से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने की जरूरत है।

Advertisement

इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के सचिव मोहम्मद सिराज हुसैन  एवं कॉंग्रेस सेवादल सोनभद्र के शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकारी तंत्र निरंकुश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बोलने वाले लोगों को डराया- धमकाया जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा चंद्रशेखर सिंह,, पंकज मिश्रा, शिवपूजन विश्वकर्मा,दिव्य ज्योति उर्फ लड्डू आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर रोहित त्रिपाठी, विजय पटेल, डाक्टर रमेश कुमार कुशवाहा, रमेश चंद्र नागर, संतोष कुमार निषाद, परवेज खान, रामेश्वर कन्नौजिया,नंद किशोर विश्वकर्मा,हंस लाल, महाजन सोनकर, संतोष कन्नौजिया,नीरज केसरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बुनकरों की बिजली बिल समस्या को लेकर कैट ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्रक

HIGHLIGHTS

  • बुनकरों की बिजली बिल समस्या को लेकर कैट ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्रक, पढ़ें- पूरा मामला

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी। काशी समेत यूपी के बुनकरों के बिजली बिल में हुए अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल के जरिये प्रधानमंत्री को पत्रक भेजा है। प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में बुनकरों ने सांसद को पत्रक सौंपा।


वाराणसी के चांदपुर निवासी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया उत्तर प्रदेश के वस्त्र बुनकरों को किसानों की भांति विद्युत प्रतिपूर्ति योजना तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2006 में शासनादेश में पावरलूम बुनकारों को फ्लैट रेट पर 150 किलोवाट की सीमा तक कराई जाने योजना शुरू किया गया था, जिसको अमान्य करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर फ्लैट रेट लागू किया गया था, जिसमे 5 किलोवाट तक निर्धारित किया गया था, जो पूर्णतः अव्यवहारिक है। अब 5 किलो वाट बिजली बिल में 30 गुना मूल्य वृद्धि किया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है।

एक ही प्रकार के वस्त्र निर्माण पर दो श्रेणी के लोगों के लागत मूल्य में बहुत ज्यादा अंतर आ रहा है। अब 5 किलो वाट से ज्यादा विद्युत घर वाले बुनकरों के वस्त्र बिकना नामुमकिन हो रहा है। इस स्थिति में उनके सामने अपने रोजगार को बंद करने के अलावा अन्य कोई मार्ग नहीं दिखाई दे रहा है। पत्रक सौंपने वालों में वाराणसी जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, पंकज अरोरा, महेंद गोयल, अजय तिवारी, सत्येंद्र वर्मा, मनोज गोयल आदि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्थलीय पंडाल का निरीक्षण एवं बैठक संपन्न

HIGHLIGHTS

  • परम पूज्य राजन जी महाराज द्वारा परम पूज्य राजन जी महाराज द्वारा

अजीत कुमार सिंह


ओबरा, सोनभद्र। पूज्य राजन जी महाराज की आगामी नौ दिवसीय श्री राम कथा हेतु कथास्थल आरती चित्र मंदिर प्रांगण निकट आकाशवाणी ओबरा में प्रशासन के साथ “श्री राम कथा सेवा समिति” की एक बैठक  आहूत की गई। जिसमें उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी डॉ .हर्ष पांडेय,  प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह , ईओ मधुसूदन जायसवाल ओबरा नगर पंचायत और अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण पासवान तथा समिति के पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित हुए ।

Advertisement

इस बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर आपस में चर्चा और सुझाव साझा किए गए। महत्त्वपूर्ण बिंदु जैसे कि कथा स्थल मार्ग, भक्तों का आवागमन, वाहन पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, वीआईपी प्रवेश, वॉलिंटियर्स, शौचालय, जल और आपातकाल प्रबंधन पर चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा स्वयं प्रत्येक स्थान का पहुंच कर निरीक्षण किया गया साथ ही आपसी समन्वय और योजना पर निर्देश दिए गए।

Advertisement

चार पहिया वाहनों की पार्किंग निकट के प्राइमरी स्कूल के मैदान में निश्चित की गई है। कथा के समय भीड़ प्रबंधन हेतु कथा स्थल जाने वाले कुछ मार्ग अस्थाई रूप से बंद होंगे । दुर्गा पूजा, नवरात्रि रामलीला और विजयादशमी आदि त्यौहारों के दृष्टिगत आवागम में आम जनमानस को असुविधा ना हो इस बात की भी चर्चा हुई।

Advertisement

प्रशासन के द्वारा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ। नगर पंचायत ओबरा द्वारा साफ- सफाई , प्रकाश व्यवस्था, स्वचालित शौचालय , पानी टैंकर आदि का आश्वासन दिया गया।
समिति की तरफ से संयोजक देवेंद्र केशरी ,अध्यक्ष दीनदयाल केशरी , राजीव वैश्य, धुरंधर शर्मा,वीरेंद्र श्रीवास्तव,  रमेश सिंह यादव ,पुष्पराज

Advertisement

पाण्डेय ,कमलेश्वर केशरी, विकास सिंह , विवेक कुमार मालवीय ,जयशंकर भारद्वाज, राकेश मिश्रा, अजय तिवारी , अशोक सिंह , कृष्णा केसरी, समीर माली ,अरविंद सोनी, बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के अन्त में जय श्री राम के उद्घोष के साथ  समाप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गीत कस्तूरी साहित्यिक सेवा सेवा संस्थान ने मनाया हिंदी पखवाड़ा

HIGHLIGHTS

  • डॉ रचना तिवारी के दो गीत संग्रहों का हुआ भव्य लोकार्पण
  • हिंदी भारत की पहचान ही नहीं बल्कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है –डॉ ओम निश्चल

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। गीत कस्तूरी साहित्यिक सेवा संस्थान, सोनभद्र द्वारा रविवार को नगर स्थित एक भव्य सभागार में हिंदी पखवारे का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हो गया।  इस दौरान जनपद की लब्ध प्रतिष्ठ कवयित्री डॉ रचना तिवारी की दो  पुस्तकों “मेरे गीत तुम्ही से जन्मे “और झील में उतरी नाव ” का विमोचन भी किया गया।

समारोह के प्रारंभ में माँ सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात मंच पर उपस्थित विद्वज्जनों के सारस्वत स्वागत और सम्मान के साथ सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Advertisement

हिंदी पखवारे के अवसर पर पूर्व की भाँति गीत कस्तूरी सेवा क्षसंस्थान ने  विभिन्न क्षेत्रोँ मे विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।  शिक्षा के क्षेत्र मे राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित सुमन सिंह तथा कौसर जहाँ, एडू लीडर सम्मान से सम्मानित गायत्री त्रिपाठी तथा दीनबंधु त्रिपाठी और चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ वीणा सिंह और मीनाक्षी, तथा योग के क्षेत्र में अनीता गुप्ता एवं `रक्तदान महादान` के नारे के साथ राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाने के लिए दिलीप दुबे सम्मानित हुए।           

Advertisement

   कार्यक्रम  के विशेष आकर्षण के रूप में  दिल्ली से पधारे देश के जाने माने कवि,गीतकार, आलोचक, एवं भाषाविद डॉ ओम  निश्चल ने  हिंदी भाषा के विश्वव्यापी स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि “हिंदी भारत की पहचान ही नहीं बल्कि समूचे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है जिसे संविधान सभा ने राजभाषा का गौरव देकर समूचे हिंदी भाषियों की इच्छा को मूर्त रूप दिया है

Advertisement

और हिंदी ने अपनी संपर्क क्षमता के कारण समूचे विश्व के हिंदी और अन्य भाषाभाषी नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ रखा है। उन्होंने इस अवसर पर अपने  कुछ बेहतरीन गीत भी सुनाए और श्रोताओं को अपनी अभिव्यक्ति की बारिश से भिगो दिया।                    

उन्होंने “यह धान का मौसम है” गीत सुना कर इस इलाके के खेतिहर किसानों के उल्लास को वाणी दी। उन्होंने जानी मानी कवयित्री डॉ रचना तिवारी की कविताओं के बारे में कहा कि उनके गीतों में इस देश की सांस्कृतिक  संप्रभुता और मनुष्यता को प्रेम के सूत्र में पिरोने करने की अपूर्व क्षमता है। 

Advertisement

इस अवसर पर जनपद के अनेक कवियों द्वारा  काव्य पाठ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि आज का हिंदी दिवस का  समारोह यह बताता है कि सोनभद्र में हिंदी की लहर आ चुकी है और रचना तिवारी जी के नेतृत्व में अनेक स्त्री रचनाकार अपनी अभिव्यक्ति के लिए अग्रसर हो रही हैं।

Advertisement

वह यहां के रचनाकारों के मध्य एक आइकन बन चुकी हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के वयोवृद्ध साहित्यकार अजय शेखर ने की । उन्होंने साहित्य के प्रचार प्रसार में सक्रिय वातावरण तैयार करने के लिए गीत कस्तूरी संस्थान के योगदान की सराहना की तथा कहा कि समूचे सोनभद्र ही नहीं, पूरे प्रदेश में साहित्य के वातावरण को निर्मित करने में कस्तूरी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है जिसकी आहट देश की राजधानी तक पहुंच चुकी है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यक्ष डा रचना तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में सुशील पाठक, अमरनाथ सिंह, संतोष पांडेय,  डॉक्टर मार्कण्डेय राम पाठक, विजेंद्र सिंह, भोला सिंह, राजेंद्र सिंह, अवधेश मिश्र, अमित सिंह,  पुष्पा सिंह राम मनोहर द्विवेदी राम अनुज धर द्विवेदी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी सहित नगर के अनेक पत्रकार, बड़ी संख्या में लेखक, संस्कृति- साहित्य कर्मी, समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

योग शिविर के दसवें दिन योग गुरु ने बताए विभिन्न योगासन, योग की महत्ता पर हुई चर्चा

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा निर्देशन में, पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेजचूरुख में आयोजित 11दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दसवें दिन योग गुरु योगी संकट मोचन ने विभिन्न योगासन कराकर योग की महत्व के बारे में विस्तार से बताया। 

Advertisement

वहीं इस दौरान पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा, एन0टी0पी0सी0 केंद्रीय विद्यालय की प्रमुख योग शिक्षका जो पतंजलि योग परिवार की सदस्य बन चुकी है, प्रभा पांडेय  का आगमन हुआ, जिनका स्वागत महिला पतंजलि योग समिति सोशल मीडिया राज्य प्रभारी पल्लवी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ,किसान सेवा संगठन जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय ,

Advertisement

नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह ,वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी, व योगी संकट मोचन , अखिलेश देव पांडेय , अर्चना द्वारा स्वामी जी द्वारा रचित योग पुस्तक व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ,

Advertisement

इस दौरान प्रभा पांडे  द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को योग की महत्ता को विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा कठिन से कठिन योग अभ्यास करके आज के दौर में होने वाले रोगों को कैसे रोका जा सकता है पर अभ्यास के माध्यम से प्रकाश डाला गया, छात्र- छात्राओं ने अपने बीच बहन जी पाकर काफी खुशी का अनुभव महसूस किया तथा 11वें दिन भी आने के लिए आग्रह किया।
      

Advertisement

प्रमुख योग शिक्षिका प्रभा पांडेय द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं से से नियमित योग करने पर अधिक से अधिक बल दिया गया, तथा कहा गया कि विद्यार्थी जीवन में योग का बहुत ही बड़ा महत्व है, अगर छात्र- छात्राएं अपने विद्यार्थी जीवन से ही नियमित योगाभ्यास का अभ्यास बना ले तो उन्हें जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं आयेगी,

Advertisement

प्रभा पांडेय ने गायत्री मंत्र के साथ योगाभ्यास की शुरुआत की तथा बच्चों को बीच-बीच में कपालभाति प्राणायाम ,अनुलोम विलोम प्राणायाम ,भस्त्रिका प्राणायाम,सूर्य नमस्कार, ताड़ासन तथा अंत में सिंह दहाड़, हास्यासन के साथ शांति पाठ करते हुए समापन की, योग मैनेजमेंट देख रहे हैं विद्यालय के भीम सिंह ने पतंजलि योग परिवार के प्रति आभार प्रकट किया तथा कहा कि आप लोगों के आने से बच्चों व विद्यालय परिवार में योग के प्रति उत्साह देखने को मिलता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अभियान चला कर वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए किया जाएगा जागरूक, CDO ने दिया निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक
  •  चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट और बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने का दिया निर्देश

सोनभद्र।  मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों की के प्रति जागरुक किया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन शीटटबेल्ट के साथ कराया जाये, ड्राइविंग लाईसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरुकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गड्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं। विद्यालयों की बसों की जाँच कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं तथा वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जॉच भी कर ली जाये।

Advertisement

अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरुक कर सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर रिपीटेड बार, साइन बोर्ड लगाया जाये, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में दुर्घटना को कम करने सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्था की जाये। स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र व स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन भी कराया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रुकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरुकता लाने हेतु स्कूलां में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

Advertisement



बैठक में एआरटीओ राजेश्वर यादव, सीओ सदर संजीव कुमार कटियार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग व्यापार संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

  • व्यापारी की समस्याओं को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने दमदारी से उठाया।    

कुशाग्र कौशल शर्मा

                        


सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक नवागत मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में हुई जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisement

वही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा व्यापारियों की समस्या निराकरण करने का आश्वासन  दिया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना से 1317 गांव में पाइपलाइन बिछानी थी परंतु अब तक आधे से भी कम गांवों में पाइपलाइन बिछाई जा सकी है।

Advertisement

वहीं उन्होंने  जिला मुख्यालय की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि फ्लाईओवर के नीचे की सड़क खोदने से इतनी खराब हो गई है कि आए दिन दो पहिया वाहन से गिरकर लोग जख्मी हो रहे हैं । यह समस्या विगत जून से लगातार बनी हुई है जबकि इस संदर्भ में संबंधितों को विभिन्न माध्यमों से कई बार अवगत कराया जा चुका है। 

श्री शर्मा ने यह अभी कहा कि शॉर्ट सर्किट से आए दिन व्यापारियों की दुकानों में आग लग जा रही है जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है ।इस संबंध में सरकार ने विद्युत सुरक्षा विभाग बना रखा है जिनका कार्य है बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं की जांच करना एवं दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाना आम जनता और उद्योगों में विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए से ये टूटमिनार, कार्यशालाएं, और

Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम, आयोजित करना परंतु धरातल पर कहीं यह दिखाई नहीं पड़ता। कहा कि विद्युत अधिनियम और नियमों के तहत विद्युत सुरक्षा से संबंधित कानून का पालन सुनिश्चित कराना है जिससे व्यापारी सुरक्षित रह सके।        

   श्री शर्मा ने कहा कि सोनभद्र जिले में कुल 1429 गांव है और एकमात्र जिला अस्पताल खुद ही बीमार है दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को प्रायः वाराणसी रेफर कर दिया जाता है जिनमें अधिकांश मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं । उन्होंने  प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि रेफर किए गए मरीज के पर्चे पर इस बात का  उल्लेख अवश्य होना चाहिए कि संसाधन के अभाव मे जिससे यह पीड़ित व्यक्ति एवं सरकार को पता चल सके कि किन कारणो से उनके परिजनों का इलाज जिला अस्पताल में संभव नहीं हो सका।           

Advertisement

कहा कि जिला अस्पताल से नगर मुख्यालय की दूरी 5 किलोमीटर होने के कारण एवं रात्रि में कोई साधन उपलब्ध न होने के कारण प्रायः महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों को जिला अस्पताल ले जाने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं ऐसे में उन्होंनेएक सीटी अस्पताल रावटसगंज नगर में अवश्य खोले जाने की पेशकश की और बताया कि इसकी बिल्डिंग पहले से ही मौजूद है।        

Advertisement

      उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया की आगामी दिनों में दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहार आ रहे हैं लाउडस्पीकर व अन्य ध्वनि विस्तारक उपकरणों से होने वाली  प्रदूषण से बीमार ,बुढ़े ,व्यक्तियों एवं छात्रों को काफी असुविधा होती है। इसका डेसीबल निर्धारित किया जाए इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा की उच्च न्यायालय एवं सर्वोच न्यायालय द्वारा रिहायशी क्षेत्रों में दिन के समय 55 डेसीबल ,और रात के समय 45 डेसीबल, ध्वनि  तीव्रता निर्धारित की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली एवं पानी की मांग बढ़ जाती है इसलिए इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही सावधानी बरती जाए खासकर शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग की समस्या एवं आग बुझाने हेतु अग्नि समन यंत्र एवं अन्य आवश्यक संसाधन एकत्रित कर सतर्कता बरती जाए। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये- CDO जागृति अवस्थी

HIGHLIGHTS

  • सीडीओ की अध्यक्षा में उद्योग बन्धु व इनवेस्टर समिट की हुई बैठक
  • बैठक में उठे कई मुद्दे, सीडीओ ने दिया सम्बन्धितों को निर्देश

सोनभद्र। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक कर उद्योग बन्धुओं द्वारा प्राप्त सुझावों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

इस दौरान सीडीओ ने कहा कि जिले में उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये व व्यापारियों व उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रुख अपनाया जाये और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाये, अधिकाधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी सकून के साथ अपने उद्योग को संचालित कर आगे बढ़ें।

Advertisement

बैठक में उन्होंने निवेश मित्र सिन्गल विंडो, श्रम विभाग से सम्बन्धित प्रकरण, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित प्रकरण, प्रदूषण नियंत्रण सम्बन्धी प्रकरण, विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं दवा प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग आधार मेमोरेण्डम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद आदि की समीक्षा की और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें।

Advertisement

इस मौके पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि फ्लाईओवर से सड़क पर पानी गिरने, रेणुकूट-शक्तिनगर पर वाहनों का जाम लगना, सिटी हास्पिटल का निर्माण कराने व जिला अस्पताल से मरीजों को अन्यत्र स्थान पर रेफर करने का कारण, तेज आवाज में सांग बनाने आदि बिन्दुओं को उठाया गया।

Advertisement

जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल से मरीजों को रेफर करने किन कारणों से किया जाता है, के सम्बन्ध में पत्राचार किया जाये जिससे मरीजों के परिजनों को स्थिति भी स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि उद्योग बन्धुओं द्वारा उठाये गये समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये और उद्योग बन्धुओं का वाट्सअप ग्रुप बनाया जाये और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी शेयर किया जाये।

Advertisement

इस दौरान नगर से जुड़े समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उठाये गये समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

इस दौरान ग्राउण्ड वाटर व वीयर फैक्ट्री लोहरा का प्रकरण प्राप्त हुआ, जिस पर उन्होंने उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन को निर्देशित किया कि अलग से तिथि निर्धारित कर ग्राउण्ड वाटर व वीयर फैक्ट्री लोहरा का प्रकरण के सम्बन्ध में बैठक की जाये।
बैठक में उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन राजधारी प्रसाद गौतम, सीओ सदर संजीव कटियार, अध्यक्ष व्यापार मण्डल कौशल शर्मा, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोगों उपस्थित हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने जमकर किया महंगाई का विरोध

विनय कुमार श्रीवास्तव


सोनभद्र। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महगाई आलू, प्याज, टमाटर, लहसुन खाद्य पदार्थों को लेकर जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती तिराहे पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के विरोध मे पद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ़ जमकर नारे लगाते हुए सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। सपा कार्यकर्ताओ ने सरकार से मंहगाई कम करने पर ध्यान देने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया कि अच्छे दिन आयेगे लेकिन जब जब भाजपा की सरकार बनी है तब तब महंगाई बढ़ी है और जनता को परेसान किया गया है। प्रमोद यादव ने कहा की आज खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है और अरहर का दाल 180, से 200 रुपये किलो है आलू, टमाटर, प्याज, लहसुन के दाम में आग लगी है। आज महिलाएं, बहन महंगाई से परेसान है रसोई गैस सिलेंडर का दामों मे वृद्धि पेट्रोल डीज़ल के दामों में वृद्धि, और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सेवा पखवाड़ा के तहत निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता बच्चों का हुआ सम्मान

HIGHLIGHTS

  • सेवा पखवाड़ा में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम


सोनभद्र। शनिवार को प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को पखवाड़े में सरकार की योजनाओं एवं बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही योजनाओं को लेकर विस्तार पूर्वक बताया गया।

Advertisement

वही आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 6, 7, 8 के छात्र पेंटिंग प्रतियोगिता में, कक्षा 9, 10 के छात्र-छात्राएं निबंध प्रतियोगिता में और कक्षा 11, 12 के विद्यार्थी भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए।

Advertisement

पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा आंचल यादव प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पर दो छात्राएं हैं रचना और नव्या यह दोनों भी कक्षा 6 की ही है और तृतीय स्थान पर विक्रम जो कक्षा 7 का छात्र है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आनंद बाबू,

Advertisement

कक्षा 10 द्वितीय स्थान श्वेता विश्वकर्मा कक्षा 10 तृतीय स्थान सौम्या मौर्य कक्षा 10 की छात्रा है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनाक्षी सिंह कक्षा 12 द्वितीय स्थान अभिनव कुमार कक्षा 12 तृतीय स्थान आंचल कक्षा 12 चतुर्थ स्थान संध्या कक्षा 11 ने प्राप्त किया।

Advertisement



इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष और कार्यक्रम का संयोजन राजा शारदा महेश के प्रधानाचार्य डॉ० बृजेश कुमार सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें