म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा मे बैंक आफ बड़ौदा के पीछे विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर विद्युत विभाग द्वारा कैम्प लगाया जायेगा जिसमे विद्युत बिल जमा सुधार किया जायेगा विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया की आज शनिवार दिनांक 28.9.24 को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत कैम्प का आयोजन विद्युत उपखण्ड कार्यालय म्योरपुर पर किया गया है
Advertisement
जिसमें विद्युत बिल सम्बन्धित सभी समस्याओं का निराकरण अर्थात विद्युत बिल में किसी भी प्रकार का त्रुटि है तो सही किया जायेगा कैम्प में उपस्थित होने के लिए मीटर नम्बर, पुराना या नया कनेक्शन या खाता संख्या मीटर का विडियो अवश्य लेकर ही आए अन्यथा लाभ से वंचित रह जायेंगे।अतः आप सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं विद्युत् कैम्प मे आकर बिल जमा सुधार अवश्य करा लें
विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में शुक्रवार को ईट से लदा ट्रेक्टर सड़क किनारे बनी नाली में पिछला पहिया तीन फीट निचे धंस गया, पुर्व में भी कई गाड़ियां की पहिया धंस चुका है। मुहल्ले वासियों का कहना है कि हाल ही में जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाया गया है परन्तु ठेकेदार के द्वारा ढंग से मिट्टी भी नहीं डाला गया।
Advertisement
इस मुहल्ले में विद्यालय का संचालन भी होता है सैकड़ों बच्चों व अभिभावकों का आना जाना है रहवासियों के द्वारा मार्गसे सटे अतिक्रमण कर लिया जा रहा है जिससे रोड की चौड़ाई भी कम होती जा रही है।
सोनभद्र नगर के न्यू कॉलोनी, हरदा बाबा मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि गीता शाक्य राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के दिशा निर्देश पर सोनभद्र नगर के न्यू कॉलोनी स्थित हरदा बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण करते हुए भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान चलाया गया।
Advertisement
इस दौरान पुष्पा सिंह ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को बहुत रोपण करना अनिवार्य है जिसके लिए हम सब लोग संकल्प प्ले की हर व्यक्ति हर घर एक पौधारोपण करें जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित बना रहे।
Advertisement
वही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने बताया कि भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान में एक दर्जन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा संगठन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से भी आप सदस्यता ले सकते हैं उसके उपरांत आपको भाजपा सदस्य होने का कार्ड उपलब्ध हो जाएगा। इस अवसर पर रितु अग्रहरि, शकुंतला सिंह, श्रेया पाण्डेय, दिव्या, रुबी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। भाजपा ओबरा मण्डल में मेन बजार सुभाष तिराहे पर भाजपा नेता विरेन्द्र मित्तल के नेतृत्व में सदस्यता कैंप लगाकर लोगो से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान भाजपा नेता ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज ओबरा नगर में कैंप लगाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है।
Advertisement
कैंप में दर्जनों लोगों ने मोदी व योगी पर विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ली। तदोपरांत मोदी और योगी सरकार की जनप्रिय नीतियों के बारे बताने के साथ नगर में अन्य जगह पर भी कैंप लगाये जाने की बातें कही। मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र गर्ग, हेमलता जायसवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष जे पी सिंह,विभास घटक,मण्डल कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा मौजूद रहे।
आगामी त्योहार नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा, रामलीला, भरत मिलाप आदि त्योहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व प्रशिक्षु IAS उपजिलाधिकारी ने की पीस कमेटी की बैठक
सोनभद्र। गुरूवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व प्रशिक्षु IAS उपजिलाधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से थाना रॉबर्ट्सगंज पर आगामी त्योहार नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा, रामलीली, भरत मिलाप आदि त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
Advertisement
इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि पंडालों पर विशेष ध्यान दिया जाए
Advertisement
किसी भी तरह से अराजकता का महौल न होने पाये तथा अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह का एडीजे ने किया निरीक्षण
सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रचलित विधिक सहायता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोरों की सामान्य दशा के निरीक्षण हेतु जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार गुरूवार को अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शैलेन्द्र यादव द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त केयर टेकर रमाकान्त मिश्रा भी उपस्थित थे।
Advertisement
राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में कुल 58 किशोर आवासित है, जिसमें जनपद सोनभद्र के 16 विधि के विरुद्ध बालक आवासित है। उक्त सभी बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। उक्त सभी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में उन्हे किसी प्रकार की कोई असुविधा नही है।
AdvertisementAdvertisement
स्वास्थ्य ठीक है तथा खाने पीने का सामान निर्धारित मीनू के अनुसार प्राप्त होता है। उक्त सभी बालकों को किशोर न्याय अधिनियम बाल अधिकार से सम्बन्धित अन्य विधिक प्रावधान शिक्षा का अधिकार लैंगिक अपराधों से सम्बन्धित विधिक अधिनियमों से अवगत कराया गया।
Advertisement
प्रभारी अधीक्षक लल्लन प्रसाद, सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर, को निर्देशित किया गया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था, उनके पढ़ाई, चिकित्सा, खेलने व मनोरंजन आदि का प्रबन्ध नियमानुसार सुचारु रूप से करना सुनिश्चित करें।
अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा निंगा गाँव में हेल्थ कैंप का आयोजन
Advertisement
सोनभद्र। अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा निंगा गाँव में हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस हेल्थ कैंप का आयोजन ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के निंगा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, और कुल 106 लोगों को की जांच कर दवा का वितरण किया गया,
Advertisement
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है। इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, डाक्टर अरुण चौबे, आशा मुन्नी माथुर, आंगनबाड़ी राजेश्वरी देवी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
नगर पालिका क्षेत्र में पूरे अक्टूबर माह चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियानः विजय यादव
सोनभद्र। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा नगर पालिका के सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी वार्डों के सदस्यगण व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Advertisement
विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर तक नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई, गार्बेज निस्तारण,, एण्टीलार्वा का छिड़काव, फागिंग,
Advertisement
झाड़ियों की कटाई तथा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ संचारी रोग नियत्रण अभियान के अन्तर्गत रोकथाम व बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया।
Advertisement
स्वच्छता ही सेवा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता से सम्बन्धित जागरुक करते हुए स्वच्छता शपथ की शपथ दिलायी गयी। उपस्थित सफाई नायक, जलकल प्रभारी कर्मचारीगण को सचेष्ठा पूर्वक अपना कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
बैंठक में सभी वार्ड के सदस्यगण, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी / कर्मचारी तथा पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पिछले एक दशक से है विढ़मगंज कोन तेलगुड़वा मार्ग गढ्ढों में तब्दील
कोन, सोनभद्र। कोन व्यापार मंडलने बैठक कर तेलगुड़वा कोन विंढमगंज मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए व्यापार मंडल ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष इस दौरान विजय शंकर जायसवाल ने कहा कि पिछले एक दशक से तेलगुड़वा कोन विंढमगंज मार्ग की हालत खराब है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना हो रही है
Advertisement
इस सड़क का निर्माण हुए लगभग 15 वर्ष बीत चुके है इसके वावजूद इस सड़क पर अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है व्यापारियों सहित आम जनमानस को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है लोग गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे है कुछ लोगो को तो अपनी जान तक गवानी पड़ रही है।
Advertisement
वही व्यापार मंडल के संरक्षक शुशील कुमार जायसवाल ने कहा कि विढ़मगंज कोन तेलगुड़वा मार्ग से लाखो लोगो का प्रतिदिन आना जाना है,इसके बावजूद सड़क की स्थिति देखकर किसी जिम्मेदार को इस सड़क पर तरस तक नहीं आ रही है वहीं सड़क जर्जर होने के कारण मरीज समय से जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते है और रास्ते में ही दम तोड देते है,कोन क्षेत्र के व्यापारी दूसरे जगहों से अपने दुकान तक आसानी से सामान तक नहीं ला पा रहे है।
Advertisement
वहीं उन्होंने आगे कहा की अगर इस जर्जर सड़क को जल्द से जल्द नही बनाया गया तो हम सभी व्यापारी जल्द ही अपनी बाजार को बंद कर बड़ा आंदोलन करेंगे।बैठक के दौरान व्यापार मंडल महामंत्री जयदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल,उपाध्यक्ष नवीनचंद, अजय जायसवाल,ओमप्रकाश गुप्ता, सरोज,सीता गुप्ता,आनंद,रमेश,दिलीप रवानी,राहुल समेत दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहें।
चोपन, सोनभद्र। गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील की अध्यक्षता में पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री लवकुश भारती के पुत्र शशांक भारती को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर प्रदेश में 28 वां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल के द्वारा जौनपुर विश्वविद्यालय में एमबीए टॉप करने पर गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया था
Advertisement
जिसके बाद नगर सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर रही जिसके बाद मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मंडल कार्यालय पर शशांक भारती को अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, प्रदीप अग्रवाल,
Advertisement
लवकुश भारती, सत्यप्रकाश तिवारी, राजेश अग्रहरी,डॉ सत्येंद्र आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, घनश्याम चौधरी, रामकुमार मोदनवाल, अरविंद जायसवाल, रामकुमार सोनी,विकास सिंह छोटकू, श्रीमती हेमलता,धर्मशिला देवी, मुकेश कुमार, शबनम मिश्रा, अनीस अहमद, आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।