लायंस क्लब ने किया निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • निःशुल्क नेत्र शिविर में 84 मरीजो की हुई जांच

सोनभद्र। लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार डॉ०संतोष यादव, मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 25 मरीज चित्रकूट भेजे गए।

Advertisement

अध्यक्षा राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, मुकेश जायसवाल, जयकुमार केसरी, श्याम बाबू, आशू सिंह , कृष्णा सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं।

Advertisement

40 मरीजों को निःशुल्क चश्मा और दवा दी गई। जिसमें 26 अगस्त 2024 तक 2854 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका हैं, 2849 मरीजों की जांच हो चुका है। निरीक्षण, दवा और चश्मा वितरण हुआ।

Advertisement

वही किशोरी सिंह ने कहा कि आज के आयोजन में 25 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया, हरीश अग्रवाल, राधिका सिंह, कल्पना केशरी, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, दया सिंह ने संयुक्तरुप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है।

Advertisement

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे । 84 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जिउतिया का निर्जल व्रत

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजन- अर्चन किया
  • महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिरों, तालाबों, सार्वजनिक स्थानों पर जीवित्पुत्रिका की पूजन- अर्चन किया गया
  • जिउतिया त्यौहार को लेकर बाजारों में पूजा- पाठ के सामानों को खरीदने वालों की काफी भीड़ देखने को मिली।

सोनभद्र। जिले भर में अष्टमी तिथि बुधवार को महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए निर्जल और निराहार रह कर जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा। माताओं ने दिनभर पूजा की तैयारियां किया और शाम होते ही नगर के मंदिरों सार्वजनिक स्थानों, तालाब के पास सामुहिक रुप से एकत्रित होकर पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया।

Advertisement

वही त्यौहार को लेकर बाजारों में जिउतिया व फलों के दुकानों पर काफी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु व मंगल कामनाओं के लिए रखा जाने वाला यह व्रत काफी कठिन होता है। इस व्रत में दिन भर निर्जल व्रत रहा जाता है और शाम को विधि विधान के साथ पूजा अर्चन किया जाता है।

Advertisement

इस दौरान व्रती महिलाओं ने कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को किया और दूसरे दिन नवमी तिथि को जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोला।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर माहौल,पूरब माहौल, नई बस्ती, राम सरोवर तालाब, बड़ौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा समेत आदि स्थानों पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर पूजन- अर्चन किया।

Advertisement

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि निर्जल और निराहार रहकर पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए यह व्रत रखा जाता है। इसमें फल- फूल, मिष्ठान, खिलौना, जिउतिया, पूड़ी पकवान, वस्त्र आदि चढ़ाकर कुश और गन्ने को गाड़ कर विधि विधान से पूजन- अर्चन किया जाता है

Advertisement

तथा पूजन स्थल पर कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत को पूर्ण किया जाता है और दूसरे दिन नवमी तिथि को व्रती महिलाएं जाय और प्रसाद ग्रहण कर उपवास को खोलती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पंडित दीनदयाल को जयंती पर किया गया याद

रेणुकूट, सोनभद्र।  स्थानीय नगर पंचायत में स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को हर्षोल्लाह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । कार्यक्रम में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के समरसता प्रमुख राजेश सिंह ने पंडित दीनदयाल के विचारों एवं व्यक्तित्व कृतित्व पर जोर देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

Advertisement

  विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने पंडित जी के अंत्योदय सम्बन्धी विचार की प्रासंगिकता पर बोल देते हुए कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जीतने की तब थे ।तथा आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की आवश्यकता है ।

Advertisement

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे।

Advertisement

उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे।

Advertisement

उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचोटती थी।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मस्तराम मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ने किया ।इस अवसर पर अवधेश मिश्र,मनीष मिश्र,संतोष पाठक,राकेश सोनी,वीरेन्द समेत बड़ी संख्या में लोग उपास्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा: श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह में शामिल हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद।  क्रॉसिंग रिपब्लिक के जी एच सेवन सोसाइटी में उन्नीस सितंबर से चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को प्रयागराज से पधारे कथा वाचक व्यास जी आचार्य श्री सतीश जी महाराज ने कृष्ण राधा प्रसंग, गोपी प्रसंग, वृंदावन से विदाई के प्रसंग, मथुरा गमन, रंगशाला प्रसंग, कंस वध, उद्धव-गोपी प्रसंग से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

व्यास जी महाराज ने भागवत कथा के बीच-बीच में मुख्य प्रसंगों एवं दृष्टांतों को उदाहरण सहित समझाया जो महाराज शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को सुनाया था। कथा के उपरांत श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी का विवाहोत्सव संपन्न हुआ। आज हुए कृष्ण रुक्मिणी विवाह में आयोजक देवेंद्र पाल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी माधुरी सिंह,

रिलेटिव्स सहित जी एच सेवन सोसाइटी के साथ-साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक के अन्य सोसाइटी अरिहंत, कॉसमॉस, किंग्स वुड, ड्रीम लैंड, सैम रेजीडेंसी, पंचशील वेलिंगटन, महागुन, गोल्ड कोस्ट आदि के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कृष्ण रुक्मिणी विवाह के पश्चात श्री बाला जी की झांकी में श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया।

व्यास जी महाराज के मुखरबिंदु से गाए गए  भजनों के साथ समस्त श्रद्धालु भक्ति रस के सागर में गोते लगाते रहे। इसके पूर्व प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी, तत्पश्चात भगवान के सम्पूर्ण अवतार, शिव पार्वती विवाह, परीक्षित को श्राप, वामन अवतार, कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला, रास लीला एवं गोवर्धन पूजा में भी प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण कर भावविभोर होते रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया ब्लड डोनेट

सोनभद्र। बुधवार को गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा ब्लड बैंक नियर पोस्ट ऑफिस रॉबर्ट्सगंज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य “रक्त दान करें, जीवन बचाएं” था और यह उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।

Advertisement

इस “रक्तदान शिविर” में काफी लोगों ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया। और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने साबित कर दिया कि हमारा समाज जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार है।

Advertisement

पूरे आयोजन को सफल बनाने में जीएनआरएफ टीम और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि रक्तदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

Advertisement

और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि हमारा समाज “रक्तदान” जैसे अच्छे कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहता है और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता है।

Advertisement

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) उन सभी दानदाताओं और स्वयंसेवकों को धन्यवाद देता है जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। जीएनआरएफ भविष्य में भी इस तरह के चैरिटी कार्य

Advertisement

आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके। इस शुभ मौक़े पर दावते इस्लामी इंडिया मिर्जापुर मंडल के निगरान हाफिज नसीम अत्तारी सोनभद्र ज़िला निगरान मौलना अल्ताब आलम अत्तारी GNRF के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान, अनवार खान, अज़हर ख़ान, हाजी फरीद खान व अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान नसीम ख़ान, शाहिद जमाल, सोनू भाई, आमिर भाई, अफजाल खान, अयान भाई, गुलफाम अत्तारी, सिराज अहमद, शाहिद भाई, राजा भाई और अन्य ने रक्त दान किया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया पंडित दीनदयाल की जयंती

HIGHLIGHTS

  • भाजपा पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया पंडित दीनदयाल की जयंती


सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं० दीनदयाल उपाध्याय के 108 वीं जयन्ती पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर मनाई गई इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Advertisement

व साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर पं० दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की।
इसी क्रम में पं०दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जयन्ती जनपद के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डों में मनाई गयी।

Advertisement

वहीं पं०दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं० दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई पं० दीनदयाल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

Advertisement

उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।

Advertisement

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, कमलेश चौबे, पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, बृजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय, रंजन पाण्डेय, अनिल सिंह, राजबहादुर सिंह,
अजय मिश्रा, राजन पाण्डेय, योगश सिंह, राहुल शर्मा, कैलास तिवारी, लवकुश पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कार व मोपेड में हुई जोरदार टक्कर, मोपेड चालक गंभीर रूप से हुआ घायल


विन्ढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिनडूबा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज लगभग 11:00 बजे टीवीएस मोपेड पर सवार अनंतकार पनीका उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र बालगोविंद पनीका निवासी गांव अजानिया थाना कोन को

Advertisement

चार चक्के की गाड़ी से जोरदार टक्कर लगने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने घायल उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंज पर लाया जहाँ मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद के द्वारा तत्काल इलाज चल रहा है।

Advertisement

कोलिनडूबा ग्राम पंचायत में स्थित श्रीराम फीलिंग स्टेशन के पास हुई दुर्घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि घायल अनंतकार पनिका विढमगंज की ओर से दुध्दि की ओर टीवीएस मोपेड से हेलमेट लगाकर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड बुरी तरह से कुचल गया तथा टीवीएस मोपेड पर सवार अनंतकार कुमार दूर जा गिरा। संयोग ही अच्छा था कि मोपेड सवार हेलमेट लगाए हुए था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Advertisement

तत्काल स्थानीय थाने को सूचना किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि घायल व्यक्ति को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंज ले जाकर इलाज
करवा रहे हैं तथा परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एसपी ने सदर कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • एसपी ने आदर्श सदर कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आदर्श कोतवाली रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Advertisement

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय के अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख- रखाव,

Advertisement

थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल व वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने का निर्देश दिया।

Advertisement

वही थाने पर आने वाले प्रत्येक पीडित व शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने और उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वकीलों ने काली पट्टी बांध कर निकाला जुलूस, जमकर की नारेबाजी

HIGHLIGHTS

  • न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी हुए परेशान
  • कलेक्ट्रेट पहुंच मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा
  • प्रयागराज में 22 सितंबर को हुए अधिवेशन के निर्णय का किया अनुपालन

सोनभद्र। प्रयागराज में 22 सितंबर को हुए अधिवेशन के निर्णय के अनुपालन में बुधवार को सोनभद्र के वकीलों ने बांह में काली पट्टी बांध जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। इसके बाद वकीलों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपने मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

Advertisement

संयुक्त अधिवक्ता सभा सोनभद्र के तत्वावधान में सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव  के नेतृत्व में वकीलों ने बांह में काली पट्टी बांध कर जनपद न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। वकीलों का कहना था कि सोनभद्र जिला 4 मार्च 1989 को बना है, बावजूद इसके अभी तक जनपद न्यायालय भवन का निर्माण नहीं हो सका। जर्जर भवन में न्यायिक कार्य हो रहा है।

Advertisement

वकीलों और वादकारियों के बैठने का भी कोई समुचित प्रबन्ध नहीं है, जिसकी वजह से घोर परेशानी होती है। इ कोर्ट सर्विस की फीडिंग सही ढंग से अपडेट न होने की वजह से वादकारियों को परेशानी होती है। इसी प्रकार से अन्य समस्याओं को गिनाया। इसके बाद वकीलों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

Advertisement
Advertisement

विरोध प्रदर्शन कर जुलूस में प्रमुख रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश पाठक,महेंद्र प्रसाद शुक्ल, रमेश देव पांडेय, अरुण मिश्र,राजीव कुमार सिंह गौतम, सत्यदेव पांडेय, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विनोद कुमार शुक्ल, लालता प्रसाद पांडेय, अतुल प्रताप सिंह, आसमा, सेराज अख्तर खान, दिनेश दत्त पाठक, अनिल सिंह, विजय प्रकाश पांडेय,

Advertisement

धीरज पांडेय, शक्तिसेन, शारदा प्रसाद मौर्य, कृष्ण कुमार तिवारी,पवन मिश्र, जितेंद्र पांडेय, हेमनाथ द्विवेदी, उमेश मिश्र,अरुण कुमार सिंघल, राजेन्द्र यादव, नारद गुप्ता, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुशील शर्मा,अनिल पांडेय, आरएस चौधरी, अखिलेश पांडेय आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा में श्री राम कथा के भव्य आयोजन को लेकर हुई प्रेस वार्ता

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। नगर के श्री गीता मंदिर स्थित प्रांगण में बुधवार को श्री राम कथा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों के निर्देशन में पत्रकार वार्ता बुलाई गई जिसमें आगामी 3अक्टूबर को श्री राजन जी महाराज जी के श्री मुख से होने वाले 9 दिवसीय भव्य राम कथा आयोजन का आरती चित्र मंदिर मैदान में होने वाली आयोजन के रूपरेखा की  जानकारी दी गई।

Advertisement

सभी पत्रकारों के सुझाव भी मांगे गए ।तय समय के मुताबिक  सारे कार्यक्रम होने की सूचना दी जा चुकी है ।जिसमें ओबरा नगर के पत्रकार बंधुओ के सुझाव के साथ आयोजन समिति के सदस्यों ने मिलकर श्री राम कथा आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की चर्चा पर जोर दिया।

Advertisement

सुरक्षा एवं प्रशासनिक दृष्टि का भी विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई। और कार्यक्रम की सारी रूपरेखा को तैयार कर लिया गया है। इस बैठक के दौरान श्री राम कथा समिति के महामंत्री/ कार्यक्रम प्रभारी राजीव वैश्य, कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष धूरंधर शर्मा , नवीन श्रीवास्तव व्यवस्था प्रमुख राजेश केसरी , अजय तिवारी , अशोक सिंह  एव  कार्यक्रम समिति के मीडिया प्रभारी जयशंकर भारद्वाज, विवेक मालवीय, सतीश भाटिया,श्याम जी पाठक,  भोला दुबे,अजीत सिंह,महेश अग्रहरी,अरविंद कुशवाहा ,भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें