सम्भव दिवस पर आए 19 शिकायतों का हुआ निस्तारण, साफ-सफाई, पेयजल रहा मुख्य मुद्दा

HIGHLIGHTS

साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश की समस्या हुई निस्तारित

सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रुबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 0, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 0, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया । विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी / नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रुबरु होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर खाँ, मनोज चौबे, अजित सिंह, सजीत, शन्त सोनी, सुजीत कुमार, आकाश, विमलेश

सहित अन्य लोग रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉलिटेक्निक परीक्षा में  अनुत्तीर्ण हुए छात्रों की पुनः उत्तरपुस्तिका निःशुल्क जॉच करने को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • ईयर बैक लगाने पर पुनः पुस्तिका के निःशुल्क जांच हेतु अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुननिर्माण के लक्ष्य को लेकर शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप अपने स्थापना वर्ष से ही छात्रों की समस्याओं को लगातार उठाती रहती है।

Advertisement

हाल ही में, प्राविधिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक के परीक्षा परिणाम में अधिकांश विद्यार्थी फेल हो गए हैं। एवं 70 फीसदी विद्यार्थियों के ईयर बैक प्रत्येक सेमेस्टर एवं ब्रांच में लगे है। इससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों में बहुत तनाव और चिंता है। परीक्षा में फेल होना एक सामान्य बात है, लेकिन दोबारा कॉपी चेक होने वाले शुल्क का बोझ गरीब विद्यार्थियों पर नहीं डाला जाना चाहिए।

Advertisement

जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के समक्ष कई मागे रखीं जिसमें दोबारा कॉपी चेक होने वाले शुल्क को पूरी तरह से माफ किया जाए। तथा परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए और छात्रओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग सेल की स्थापना की जाए।

Advertisement

इन समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने हेतु सचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सोनभद्र अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और यह चेतावनी भी दिया की जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को ऐसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान विभाग संयोजक शशांक मिश्र, जिला संयोजक मृगांक दुबे,प्रांत जनजाति संयोजक मनमोहन प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, ललीतेश मिश्रा, जतिन, हिमांशु, अनिकेत, ऋषभ, श्याम, मयंक, अमन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अनुसूचित जाति का सम्मान  भाजपा की सरकार मे ही है- जीत सिंह खरवार

HIGHLIGHTS

  • अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

सोनभद्र। जीत सिंह खरवार को अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद सोमवार को जिले में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में हिन्दुवारी तिराहे व भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

इसके पश्यात भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।

Advertisement

वहीं स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से आप सभी के सहयोग से निभाने की कोशिश करुंगा भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगो का सम्मान है सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें।

Advertisement

अनुसूचित जाति का सम्मान भाजपा की सरकार मे ही है, देश की आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में जाति धर्म से उठकर सबके विश्वास, सबके विकास की बात की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को साकार करके दिखाया है,

Advertisement

प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए किये गये विभिन्न कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के प्रति आभार प्रकट किया आगे कहा कि योगी जी जिस तेजी से अपराधियों पर नकेल कस रहे है उसी तेजी से विकास की योजनाआंे को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे है।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमे किसी एक की नही बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को तरहीज दी जाती है, और सबकी समस्याओं को सुनी जाती है भारतीय जनता पार्टी का यह नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस पर किसी को डरने की जरुरत नही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की अगुवाई मे देश निरंतर आगे बढ रहा है, और जनहित में अनेको कार्य किये जा रहे है।

Advertisement

उज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमे सभी वर्ग सभी धर्म के लोगो को फायदा हो रहा है किसी के साथ भेदभाव नही किया जाता है, आज कल के युवा समझदार है सही और गलत को पहचानने मे सक्षम है। इससे हमारे संगठन को मजबूती मिल रही है।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत,

Advertisement

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व वन्यजीव बोर्ड सदस्य श्रवण जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा नागेश्वर गोंड़, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा बीएन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक कुमार मौर्या, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नार सिंह पटेल, विशाल पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, संदीप सिंह, सुनिल सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला मंत्री धर्मेन्द्र नन्हे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन ने किसान सम्मेलन का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन ने किसान सम्मेलन का किया आयोजन

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के जे एसपी महाविद्याल कसया कला मे सोमवार को यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
वहीं दिनेश प्रसाद पाण्डेय चैयरमैन के निर्देशन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजेश मिश्रा एवं संचालन गोपाल सिंह वैद्य प्रबंध निर्देशक द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में एफपीओ के 150 सदस्यों को  सदस्यता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि उप निर्देशक जय प्रकाश उपस्थित रहें  विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मिश्रा, जिला नाबार्ड अधिकारी डीडीएम आनंद पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ हरेराम मिश्रा , विशिष्ठ उपस्थिति  डॉ अशोक कुमार मौर्य रॉबर्ट्सगंज, डॉ सुरेश कुमार पाण्डेय घोरावल, डॉ जितेंद्र सिंह रामगढ़ व एडीओ एजी सुरेंद्र यादव,  तकनीकी सहायक आशीष,किसान सम्मेलन का सुभारम्भ सुझाव प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

इस अवसर कृषि उप निदेशक ने किसानों को खेती के बारे मे सुझाव दिए।  इस मौके पर  ई. प्रकाश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, गोपाल सिंह वैध, रबिंन्द्र बहादुर सिंह,मंकर्णिका देवी, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि भारी संख्या मे किसान उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्राओं को दी गयी महिला शसक्तीकरण की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में बच्चियों को दी गयी महिला शसक्तीकरण की जानकारी

संतोष दयाल

बीजपुर, सोनभद्र। शासन के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर में महिला शसक्तीकरण फेज 5 के अंर्तगत उपस्थित विद्यालय की महिला टीचरों बच्चियों को विधिवत जानकारी दी गयी।

Advertisement

इस दौरान साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर 1930, 1090, 112, 1098, चाइल्ड लाइन 181, 102, 108 तथा तीनो नए कानून के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध के दौरान दिए गए तत्काल हेल्प लाइन नम्बर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement

इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए विशेष टिप्स दिए और भरोसा दिया कि विद्यालयो के आस पास घूमने वाले शोहदों की खैर नही है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शासनादेश के अनुसार मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत यह कार्यक्रम क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में चलता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता, शिक्षिका नीलम कुमारी, प्रियंका चौहान और महिला पुलिस मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासियों के सम्मान के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस-रामराज

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियों के सम्मान के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस-रामराज

सोनभद्र। गणपत के ओबरा विधानसभा स्थित नगर ओबरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ के नेतृत्व में आदिवासियों के हक की मांग को लेकर तहसील का घेराव कर उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया गया ।

Advertisement

रामराज सिंह गोड़ ने बताया कि ग्राम सभा जुगैल के कई टोलों  भीतरी टोला, ललमटिया, झरपिया बहेरा ,बहेरा डाड, करियावा ,बैरपुर में जन समस्याओं को लेकर सोमवार क ओबरा तहसील में  उप जिलाधिकारी को संबोधित  ज्ञापन  तहसीलदार को सौंपा गया।। ग्राम सभा जुगैल के भीतरी टोला के लोगों को आवास नहीं मिल रहा है, बिजली की सुविधा नहीं है ,चकरिया टोला में सरकारी गल्ले के दुकानदार द्वारा केवाईसी के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है,

Advertisement

तारीख बढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है उपरोक्त ग्राम पंचायत में मोबाइल टावर ना होने के कारण संचार सुविधा नहीं है जिसकी वजह से 108 नंबर की भी सुविधा मेडिकल की नहीं मिल पा रही है उपरोक्त ग्राम में पंचायत में जो अधिकारी लंबे समय से निवास कर रहे हैं उनके खेतों में फॉरेस्ट गार्ड द्वारा पैसे की मांग किया जाता है ‌ । प्रकरण की जांच करने की मांग करते हुए,कहां गया कि गांव में मनरेगा कार्य कराया जा रहा है उसकी हाजिरी नहीं लगाई जा रही है, भीतरी टोला में स्थानीय लेखपाल धर्मेंद्र द्वारा पट्टा के नाम पर भी पैसे की बात की जा रही है जिसकी जांच कराई जाए।

Advertisement

बैरपुर एवं बहेरा डाड में वहां के लोगों को विधवा पेंशन व आवास उपलब्ध नहीं है यह सब सारी समस्याएं उस ग्राम सभा के लोगों द्वारा लगाई गई जिसको लेकर आज तहसील में  ज्ञापन दिया गया । 
कार्यक्रम में उपस्थित ओबरा विधानसभा के प्रभारी/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा  ने कहा कि जहां आदिवासियों का सम्मान कांग्रेस सरकार में हमेशा होता आया है वही वर्तमान सरकार है आदिवासियों को खत्म करने पर टूटी हुई है दिखावे के लिए टावर तो लग रहे हैं लेकिन उसमें कोई कनेक्शन नहीं है आदिवासी डर-डर के ठोकर खाने को मजबूर है और उसके हक की बात यहां पर मौजूद मंत्री जो ओबरा विधानसभा से विधायक भी हैं उन्हें भी उनकी समस्याएं नहीं दिखती तो किसी और से क्या उम्मीद की जा सकती है ,

Advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने कहा कि यह कहना   गलत नहीं होगा कि कांग्रेस के यहां के पूर्व सांसद रामप्यारे पनिका जी आदिवासियों अपना को नेता हुए उनके हक हकूक की लड़ु सड़क से लेकर संसद तक लड़ते रहे और उन्होंने आदिवासियों के सम्मान के लिए यहां पर जो कार्य किया वह उन्हें लोकप्रिय बनाने में कामयाबी दिलाने का कार्य किया ‌। इतना ही नहीं अनपरा तापीय परियोजना, ओबरा तापीय परियोजना, एनटीपीसी ये सारी फैक्ट्री में आदिवासियों के बच्चों की नौकरी के लिए एक व्यवस्था बनाई थी लेकिन यह मौजूदा फैक्ट्रियां या भूल चुकी है

Advertisement

कि उनके यहां पर स्थापना किस उद्देश्य से कि गई थी और इनको दोबारा हक दिलाने का काम कांग्रेसी करेगी और वह वक्त दूर नहीं है।जिला महासचिव नागेशमणि पाठक ने कहा की सरकार केवल पेपरों पर आदिवासियों की हितैषी बनती हैं वास्तविकता कुछ और हैं ।मुख्य रुप उपस्थित रहने वालों में प्रदेश सचिव जितेंद पासवान, जिला कोषाध्यक्ष फरीद अहमद,  प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सेताराम केसरी,जिला सचिव संतोष सिंह नेताम, ब्लॉक उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह गोड़, हेमलत, ,जगसाह, ब्रह्मदेव, रामसुभग, राम भुकाल हरिश्चंद्र, राजेश्वर संतलाल पप्पू प्रेमलाल फुलवंती ,शनिचरी, विरेप्रसाद, रामविलास ,राम आधार के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साहित्य के समग्र विकास के बिना राष्ट्र और समाज का विकास असंभव: विजय कुमार त्रिपाठी      

HIGHLIGHTS

  • पुस्तके भेंट कर किया सम्मानित

 
 सोनभद्र। धर्म संस्कृति साहित्य और शिक्षा के समग्र विकास के बिना राष्ट्र और समाज का उन्नयन संभव नहीं । यह बातें रविवार को देर शाम शिक्षाविद, डाला इंटर कॉलेज के पूर्व  प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार विजय कुमार त्रिपाठी ने एक अनौपचारिक वार्ता में हमारे विषय संवाददाता से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा उपरोक्त विधाओं में सामग्र ज्ञान अर्जन के बाद ही  संभव है ।

Advertisement

  श्री त्रिपाठी ने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि साहित्यकारों के लेखन और उनके साहित्यिक सर्जना का की प्रतिफल है कि हम आज अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नाज करते हैं ।

Advertisement

वहीं भाजपा नेत्री एवं प्रखर समाजसेविका शशि त्रिपाठी ने उनके विचारों को बल प्रदान करते हुए कहा कि देश ,काल और समाज हित में काम करने के लिए साहित्य और संस्कृति से जुड़ाव रखना जरूरी है तभी हम सही मन में अपने उद्देश्य को सफलीभूत कर सकेंगे।

Advertisement

इस दौरान सोन साहित्य संगम के निर्देशक एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित मिश्रा प्रसाद द्विवेदी ने उन्हें कुछ पुस्तकें भेंट कर उनके साहित्यिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियां के लिए प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर *किरन  द्विवेदी, अनुषिका आनंद द्विवेदी, अंश आनंद द्विवेदी*  आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रामलीला के पात्रों द्वारा क्रॉसिंग में निकाली गई श्रीराम बारात की शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • मां काली का नृत्य रहा शोभा यात्रा का विशेष आकर्षण


गाजियाबाद।  क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक कला संगम समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के चौथे दिन रविवार को श्रीराम बारात एवं श्री काली जी की निकाली गई शोभायात्रा में क्रॉसिंगवासियों ने नाच-गाकर खुशियां मनाई।

Advertisement

क्रॉसिंग रिपब्लिक के सेवियर ग्रिंसले सोसाइटी से शोभायात्रा आरंभ हुई तथा गौर ग्लोबल विलेज, महागुन मस्कट, पैरामाउंट, सुपरटेक, अजनारा जेन एक्स, पंचशील, गार्डेनिया, एसोटेक, प्रतीक, बुलंद, अरिहंत, किंग्स वुड, कॉसमॉस गोल्डन हाईट्स, गोल्फ विस्टा, स्काईटेक-1, सैम रेजीडेंसी, स्काईटेक -2,  एक्जोटिका, जयपुरिया, क्लेमेंट सिटी, लबोनी, जी एच -7 एवं  गोल्ड कोस्ट सोसाइटी होते हुए यात्रा रामलीला मैदान में पहुंची। श्री राम जी के रोल में श्रेयस अग्निहोत्री, लक्ष्मण जी के रोल में बंटी, सीता जी के रोल में खुशी, हनुमान जी के रोल में वंश रथ पर विराजमान रहे। शिव एवं पार्वती जी का रथ श्री राम जी के आगे-आगे चलता रहा। जब श्रीराम जी सुसज्जित रथ पर सवार हुए तो सारा वातावरण श्रीराम जी के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।

Advertisement


श्रीराम बारात शोभायात्रा का संयोजन सांस्कृतिक कला संगम समिति के अध्यक्ष क्षितिज सिंघल ने समिति के अन्य पदाधिकारियों बी पी एस भाटिया, डा रोहित चौधरी, विवेक शर्मा, आशुतोष चंदन, नितिन सक्सेना, नीरज जागेटिया, अर्चना अग्निहोत्री, दीपशिखा, संजू यादव, सुमीता वर्मा, डॉ मेघना, अंजलि कौशिक, नीरज मिश्रा, विजय गोयल, रवि गुप्ता,

Advertisement

राकेश पुंज, गौरव गर्ग, डा. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’, संजय अग्निहोत्री, एस के गुप्ता, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा  आदि के साथ किया। श्रीराम बारात एवं श्री काली शोभायात्रा जिस सोसाइटी के सामने से गुजरी सोसाइटीवासी श्रीकाली जी एवं श्री राम सीता को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी।

Advertisement

शोभा यात्रा के आगे-आगे चल रही मां काली जी की काली नृत्य क्रासिंगवासियों को ख़ूब रास आया। मां काली के साथ समिति के सदस्य तरुण भारद्वाज ने बेहतरीन तलवारबाजी की। कॉसमॉस गोल्डन हाईट्स सोसाइटी में मां काली एवं टीम ने दुर्गा पंडाल में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Advertisement

अपने अपने सोसाइटी के सामने क्रॉसिंगवासियों ने बारातियों पर पुष्पवर्षा तथा माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। रात्रि बारह बजे तक चली शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने की पुलिस मुस्तैदी से डटी रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रुचिर डांस इंस्टीट्यूट ने किया डांडिया उत्सव एवं संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रुचिर डांस इंस्टीट्यूट के महिलाओं एवं बच्चों ने प्राचीनता का नवीनता से मिश्रण किया

अजीत कुमार सिंह (ओबरा,संवाददाता)

ओबरा। स्थानीय नगर पंचायत अंतर्गत ऑफिसर क्लब नंबर 1 में रविवार की देर शाम रुचिर डांस इंस्टीट्यूट द्वारा डांडिया उत्सव एवं संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की सैकड़ो महिलाऐं और लड़कियों ने पारंपरिक परिधान में डांडिया उत्सव में भाग लिया।

Advertisement

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की आरती के साथ शुभारंभ किया गया और नौ दुर्गा स्तुति नृत्य की प्रस्तुति दी गई,जिसमें  रुचि गोपाल, रीमा सिंह, सीमा सिंह, रिंकी शर्मा, सुषमा प्रवीन , प्रिंसी, प्रियांशी जौहरी, हिमालय श्रीवास्तव, कुमारी आरवी जौहरी,कुमार  रेहांत सिंह, कुमारी मुस्कान सिंह, कुमारी सरोज, कुमारी पारिता और सुश्री कला  ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। तत्पश्चात ऋचा श्रीवास्तव द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

रुचि गोपाल व अभिषेक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा मिशन नृत्य के प्रति गहरा प्रेम पैदा करना है, साथ ही प्रदर्शन कलाओं के प्रति आत्मविश्वास,अनुशासन और सम्मान को प्रेरित करना है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नर्तक को वह उपकरण देना है जिसकी उन्हें नृत्य को उस मुकाम तक ले जाने के लिए आवश्यकता है जहाँ तक वे जाना चाहते हैं।

Advertisement

हमारा मानना है कि अगर आप सपना देख सकते हैं तो आप उसे हासिल भी कर सकते हैं। नृत्य शिक्षा समाज में जिम्मेदार, समर्पित, दृढ़ निश्चयी और रचनात्मक वयस्कों के विकास में योगदान देती है। मुख्य अतिथि चांदनी देवी ने कहा कि हम इस बात की सराहना करते हैं कि एक नर्तक का दिल कई अलग-अलग शरीरों में जन्म लेता है और नृत्य के प्रति प्रेम कई अलग-अलग शैलियों को अपना सकता है। एक बार नर्तक बनने के बाद वह हमेशा नर्तक ही रहता है,

Advertisement

नृत्य एक ऐसी चीज़ है जिसे छात्र अपने जीवन के सभी चरणों में अपना सकते हैं। नगर की समाज सेविका सुधा देवी ने कहा कि संगठन का मिशन जीवन में अनुशासन और समय की पाबंदी के साथ-साथ संस्था और व्यक्तिगत विकास के लिए समर्पित होगा। सतीश भाटिया ने कहा कि पर्व त्योहार और उत्सव हमारे पारंपरिक विरासत और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराते हैं जो सराहनीय है।

संचालन हेमंत मोहन द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि चांदनी , सुधा, विजय कुमार, घनश्याम सिंह स्वेता सिंह , कंचन सिंह , रतनिका यादव, सुमन गुप्ता, शुभा सिंह, गायत्री पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाजे अवध में बधइयाँ जन्म लिहले राम रघुरईया, श्री राम कथा में झूमे भक्त

HIGHLIGHTS

  • बाजे अवध में बधइयाँ जन्म लिहले राम रघुरईया- राजन जी महाराज

महाराज ने जन्म प्रकरण में कथा को विस्तार रूप देते हुए कहा कि राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि के पास जाकर के भोजपुरी में कहा उदास बा समईया  मोरा उदासे बा नगरिया घर में उदास बाड़ी तीन-तीन गो मेंहरिया बाबा कृपा करीं  इस भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन को भाव विभोर कर दिया।

अजीत कुमार सिंह (ओबरा,संवाददाता)

सोनभद्र, ओबरा। ओबरा सोनभद्र स्थानीय आरती चित्र मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्री राम के धार्मिक घटनाओं पर विस्तृत चर्चा पूज्य श्री राजन जी महाराज ने की। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने मनमोहन श्री राम के गाथाओं की अनुभूति करते हुए  कथा का रसपान किया। महाराज जी ने बताया कि पूरी दुनिया में व्यक्तित्व की मर्यादा ही शाश्वत है।

Advertisement

चरित्र शक्ति ही बहुमूल्य है। इसलिए श्री राम कथा के मूल कर प्रत्येक व्यक्ति के चरित्र को लेकर प्रशस्त्र करना ही है। धरती पर भगवान का अवतरण होना मतलब परोपकार भावना का जागृत होना। ऐश्वर्या शक्तियां जीवन को संरक्षित करने का पावन कार्य निरंतर कर रहे हैं। जिसकी वजह से जिओ पर दया करने का भाव हर युग में चला चला आ रहा है।

Advertisement

और तो और भगवान श्री राम ने विकट परिस्थितियों में भी जीव जंतुओं को किसी न किसी रूप में अपना अभिन्न सारथी बनाया। चाहे वह हनुमान जी महाराज हो चाहे वह गरूड़ माराज हो। धर्म पर धर्म की जीत का मुख्य मार्ग प्राणियों के जीव सूत्र से ही होकर जाता है। कथा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी वैसे-वैसे आनंद की अनुभूति होती जा रही थी।

Advertisement

इस कार्यक्रम का संचालन श्री राम कथा समिति के महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी राजू वैश्य वी पंडाल व्यवस्थापक प्रमुख विनोद केसरी जी ने किया। भगवान राम का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी जनमानस भगवान है । महाराज जी ने कहा कि आने वाला कलयुग में कल्कि अवतार भी उत्तर प्रदेश में होगा यह क्या मामूली कृपा है फिर भी उत्तर प्रदेश के प्रधानों को समझ में नहीं आ रहा है ‌।

Advertisement

अपने आप को पहचान नहीं पा रहे हैं। वही आज की कथा का आरंभ व्यास पूजा के साथ मुख्य जजमान देवेंद्र केसरी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मैं मात्र शक्ति उषा शर्मा, ममता श्रीवास्तव, पुष्पा दुबे ,सरिता सिंह, रिंकी यादव, संजू श्रीवास्तव, ज्योति तिवारी, बिना पांडे, सुषमा कुशवाह ,रितिक प्रजापति, विद्या दुबे, अर्पिता पांडे, हर्षिता पांडे, सृष्ठी जायसवाल, रागिनी पांडे,

Advertisement

नीता चौबे ,बीना पांडे, रेखा शाह,  गीता, पूजा ,अनीता चौरसिया ,संगीता सिंह के साथ समिति के विशाल केसरी, अरविंद सोनी, जयशंकर भारद्वाज, विवेक मालवीय, सौरभ सिंह ,रविंदर गर्ग ,संजीव मालवीय, राजा राम सिंह, समीर माली, अनुराग श्रीवास्तव, अशोक सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश यादव ,बम भोले जी ,विभाष घटक के साथ और भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें