यूपी में भड़काऊ भाषण देने वालों की खैर नहीं, DGP प्रशांत कुमार ने कसे अधिकारियों के पेच

UP डीजीपी ने कलेक्टर के सहयोग से सभी महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत कर माहौल सही रखने की निर्देश दिए हैं .मिशन शक्ति को लेकर के भी डीजीपी ने बातचीत की.

लखनऊ। त्योहारों के पहले उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने मातहतों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की. डीजीपी में माहौल बिगाड़ने वालों भड़काऊ भाषण देने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने वीसी के माध्यम से मातहतों को ऐसी जगहों को चिन्हित करने का आदेश दिया जहां पिछले वर्षों में लूट, चोरी और अन्य बड़े अपराध हुएडीजीपी ने मातहतों से आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर के सहयोग से सभी धर्मगुरुओं , सामाजिक संगठनों,  व्यवसायिक संगठनों, औद्योगिक और मेडिकल एसोसिएशन जैसे महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत कर माहौल सही रखने की निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी कमिश्नरेट और सभी जिलों में होने वाले छोटे – बड़े धार्मिक आयोजनों में आने वाली भीड़ का आकलन करने के साथ ही उन जगहों पर सही संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियीं की ड्यूटी लगाए जाने के भी निर्देश दिए हैं.

मिशन शक्ति अभियान पर भी दिए निर्देश
नवरात्रि में शुरू होने वाले मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण को लेकर के भी डीजीपी ने मातहतों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए थानों में महिला बीट प्रणाली को और मजबूत किया जाए, साथ ही महिला सिपाहियों की क्षमताओं का बेहतर प्रयोग किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचकर जनता की शिकायतों की प्राथमिकता पर सुनवाई करें. साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिलने वाली शिकायतें प्राथमिकता पर सुनी जाए और जन प्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए.

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर का जाम पर बड़ा एक्शन, एक ही साथ 22 पुलिसकर्मी हटाए गए

HIGHLIGHTS

  • पुलिस कमिश्नर का जाम पर बड़ा एक्शन, एक ही साथ 22 पुलिसकर्मी हटाए गए

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शहर को जाम मुक्त करने का अभियान चला रखा है। कैंट स्टेशन और रोडवेज चौकी के सामने किसी भी सूरत में जाम न लगे इसको लेकर वह लगातार कैंट रोडवेज के सामने से लेकर इंग्लिशिया लाइन तिराहा तक अक्सर पैदल निरीक्षण करते रहते हैं। पुलिस आयुक्त को लगातार सक्रियता के बावजूद रोडवेज चौकी के पुलिस कर्मियों के स्तर से जाम की समस्या के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। इसे देखते हुए कैंट रोडवेज चौकी के सभी 22 सिपाहियों को हटा कर उनकी जगह नए सिपाही तैनात किए गए हैं।

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल शहर में लग रहे जाम को लेकर सख्त हैं। बीते दिनों खुद सड़क पर जाम हटाते दिखे मोहित अग्रवाल ने कैंट रोडवेज से लेकर रेलवे स्टेशन के सामने तक जाम हटा पाने में फेल 22 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग चौकी और थानों से संबद्ध कर दिया। ये सभी सिगरा थाने की रोडवेज चौकी पर तैनात थे। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने उनके स्थान पर नए पुलिकर्मियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में रोडवेज से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन, इंग्लिशिया लाइन तक जाम न लगे और डग्गामार वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाए।
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भी लापरवाह बने रहे पुलिसकर्मी
लापरवाही पर सिगरा थाने की रोडवेज चौकी पर तैनात 22 पुलिसकर्मियों को सीपी मोहित अग्रवाल ने थाना सिगरा की लल्लापुरा, सोनिया, नगर निगम और काशी विद्यापीठ चौकियों पर ट्रांसफर कर दिया। यह कार्रवाई रोडवेज से लेकर इंग्लिशिया लाइन तक लग जाम को न छुड़ा पाने। डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न करने और अतिक्रमण को न हटवा पाने को लेकर की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप है।
ई-रिक्शा के कैंट स्टेशन जाने पर रोक, फिर भी लगता है जाम
बीते दिनों शहर के सर्वाधिक जाम क्षेत्र रोडवेज से लेकर कैंट होते हुए इंग्लिशिया लाइन तक पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जाम की समस्या को देखा था। उन्होंने सभी को आवश्यक थे। इसके अलावा रोडवेज को अपने परिसर में सवारी बैठाने और उतारने के लिए निर्देशित किया था।साथ ही डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की बात भी कही थी। उसके बावजूद इस इलाके में तैनात सिपाही जाम को नहीं रोक सके जिससे उनके ऊपर कर्रवाई हुई है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



वाराणसी: बलुआघाट पर तोड़े जाने लगे गुंबद और चेंजिंग रूम, छत तोड़ी; दीवारें भी काटीं; वजह जान लें

HIGHLIGHTS

  • बलुआघाट पर बनाए गए गुंबदों और चेंजिग रूम को तोड़ा गया। हाइड्रा मशीन से पहले छतों को तोड़ा गया फिर दीवारें काटी गईं। बता दें कि घाट पर बनाई गई बारादरी की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे।

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी। गंगा किनारे रामनगर में निर्माणाधीन पक्के बलुआघाट पर बनाए गए गुंबदों और चेंजिग रूम को तोड़ने की प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई। हाइड्रा मशीन के जरिये पहले चेंजिग रूम के छतों को तोड़ा गया। इसके बाद दीवालों को काट-काट कर अलग किया गया। पहले से बनाए गए दोनों गोलाकार गुंबदों को हटाया गया।10.50 करोड़ की लागत से 132 मीटर लंबे बलुआघाट को पक्का बनाने का कार्य यूपीपीसीएल की ओर से कराया जा रहा है।

बीते 12 सितंबर को इस घाट पर बनाई गई बारादरी की छत गिरने से इसके नीचे बैठे चंदौली के मजदूर 57 वर्षीय मेवालाल की मौत हो गई थी। इसके बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच जिलाधिकारी ने समिति गठित कर जांच करवाई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया था। ठेकेदार ओम प्रकाश पांडेय के खिलाफ रामनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद कुछ अफसरों का निलंबन हुआ तो कुछ को यहां से हटाकर दूसरे जगह संबद्ध कर दिया गया। घाट निर्माण में लगी सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए एकत्र किए गए सैम्पल आईआईटी बीएचयू भेजे गए जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

घाट पर दो गोल आकार के गुंबद, दो चेंजिग रूम तथा एक पालकी निर्मित की गई थी। इन सभी के निर्माण में तकनीकी कमियों को समिति ने उजागर किया था। इसके बाद दोनों गोलाकार गुंबदों, पालकी को पहले लाल फीते से बाद में बांस बल्लियों से घेर दिया गया ताकि फिर कोई हादसा न हो। सभी स्ट्रकचरों की जांच के बाद पुनः निर्माण कराए जाने की बात कही गई।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप – 2024 खेल का हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

योगासन को क्रिकेट  की तरह सुविधा व सम्मान देने की आवश्यकता – डॉ दुर्गेश कुमार

विनय कुमार श्रीवास्तव


सोनभद्र। सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित सेठ एम. आर.  जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज में जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन संपन्न हुआ | भारत सरकार द्वारा योगासन खेल को योग में जागरूकता को लेकर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिससे खेल में सभी बच्चों और युवाओं को योग के प्रति जागरूकता बढे |

Advertisement

उक्त आशा की जानकारी देते हुए योगासन खेल संघ के महासचिव विनय कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्ष पूनम ने अधिक से अधिक विद्यालयों के बच्चों को इस प्रतियोगिता में लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभाग
किया |

Advertisement

उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के चैंपियनशिप डायरेक्टर डॉ दुर्गेश कुमार ने योगासन पर जोर देते हुए योग विषय पर प्रकाश डाला जिससे बच्चों के अंदर योग करने की भावना और जिज्ञासा बढ़े जिससे वह स्वस्थ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे |

Advertisement

योग क्यों करना चाहिए आज के समय में योग की क्यो आवश्यकता है,एक योगासन खिलाड़ी को क्या सम्मान मिलना चाहिए एक आम विद्यार्थी योगासन के माध्यम से एक नई पहचान बना सकता है, जैसे जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं,

Advertisement

क्योंकि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अनेक ऐसे कारण विद्यमान है, जो हमारी स्पीड पर ब्रेक लगा देते हैं जो थकान, तनाव व चिड़चिड़ाहट को जन्म देते हैं, जिससे हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाती है ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ व ऊर्जावान बनाए रखने हेतु योगासन रामबाण औषधि है, जो हमारे शरीर को फिट तथा मस्तिष्क को कूल रखती है |

Advertisement

इस योगासन खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु कानपुर और अन्य जिले से निर्णायक समिति उपस्थित रही , जिससे खेल की पारदर्शिता बनी रही | इस प्रतियोगिता में चैंपियनशिप डायरेक्टर दुर्गेश कुमार (UPYSA) योगा जज ,योगा चीफ जज के रूप में दीक्षा गुप्ता,योगा जज विक्रांत सिंह, रेफरी रोहित यादव व नीतू सिंह के माध्यम से निर्णायक का कार्य संपन्न हुआ |

Advertisement

मुख्य अतिथि – सौरभ श्रीवास्तव जेल सुपरिंटेंडेंट गुरमा जेल सोनभद्र | विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आर यस  सिंह इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष लक्ष्मी डायग्नोसिस सेंटर एम डी, विशिष्ट अतिथि डॉ एसके जैसवाल डिप्टी सी एम ओ सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि डॉ रंजीता जैसवाल कोलकाता मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर आदि अतिथि उपस्थित रहे | जोनल योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने लिए मैडल हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने बच्चों के बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सोनभद्र, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय सोनभद्र,डी ए वी पब्लिक स्कूल सोनभद्र, साईं पब्लिक स्कूल चुर्क सोनभद्र, श्री अकैडमी स्कूल सोनभद्र, सन जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सोनभद्र, प्रकाश जीनियस इंग्लिश इंग्लिश स्कूल सोनभद्र, के बच्चों ने प्रतिभाग किया |

Advertisement

Class – 1 to 3 Girls

Chest No.98 – आकांक्षा सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सोनभद्र
फर्स्ट पोजीशन

Class – 1 to 3  Boys

Chest No. 77 – पीयूष मौर्य डी ए वी स्कूल सोनभद्र
फर्स्ट पोजीशन

Class – 4 to 5 Girls

Chest No. 80 – वर्तिका सिंह डी ए वी स्कूल सोनभद्र – फर्स्ट पोजीशन
Chest No. 81 – प्रियाल डी ए वी स्कूल सेकंड पोजीशन

Chest No. 78 – कविता मेहता डी ए वी स्कूल सोनभद्र सेकंड पोजीशन

Chest No. 57 – समृद्धि सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल सोनभद्र थर्ड पोजिशन

Class 4 to 5 Boys

Chest No. 92 – अमृत राज साईं पब्लिक स्कूल चुर्क सोनभद्र फर्स्ट पोजीशन

Chest  No. 53 – एद्वैत सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल सेकंड पोजीशन

Chest No. 48 – आरव सिंह सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सेकंड पोजीशन

Chest No. 39 – सिद्धांत सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल थर्ड पोजीशन

Class 6 to 8 Boys

Chest No. 87 – कार्तिकेय डी ए वी पब्लिक स्कूल सोनभद्र फर्स्ट पोजीशन

Chest No. 68 – अद्भुत कुमार सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सेकंड पोजीशन

Chest No. 88 – कैलाश दव पब्लिक स्कूल सोनभद्र थर्ड पोजिशन

Class 6 to 8 Girls

Chest No. 36 – कसक गुप्ता जय  प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय सोनभद्र

Chest No. 37 – वंदना पाल जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय सोनभद्र फर्स्ट पोजीशन

Chest No. 75 – साक्षी यादव सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सोनभद्र सेकंड पोजीशन

Chest No. 85 – श्रेया डी ए वी पब्लिक स्कूल सोनभद्र थर्ड पोजिशन

Class 9 to 12 Girls

Chest No. 94 – अर्पणा कुमारी जायसवाल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल फर्स्ट पोजीशन

Chest No. 19 – अंशु सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सोनभद्र सेकंड पोजीशन

Chest No. 17 – शिवानी जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय थर्ड पोजिशन

Chest No. 27 – पूजा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय थर्ड क्वेश्चन

Class 9 to 12 Boys

Chest No. 96 – आरव श्री अकैडमी स्कूल सोनभद्र फर्स्ट पोजीशन

Artistic Single

Chest No. 84 – मान्य दव पब्लिक स्कूल फर्स्ट पोजीशन
Chest No. 93 – आरना पांडे प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल सोनभद्र फर्स्ट पोजीशन
Chest No. 83 – सृष्टि दव पब्लिक स्कूल सेकंड पोजीशन
Chest No. 80 – वर्तिका सिंह दव पब्लिक स्कूल थर्ड पोजिशन

Artistic Pair
———————

Chest No. 58 – 74
नव्या और प् प्राची चौबे सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सोनभद्र  फर्स्ट पोजीशन

Chest No. 90 – 91
शिखा भारती और वारिस गुप्ता सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सेकंड पोजीशन

Chest No. 56 – 57
सिद्धि और समृद्धि सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल थर्ड पोजिशन

Artistic Group
———————-

शिवानी,तारा,चांदनी,प्रिया,अंशु, संजू, अंजलि, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय फर्स्ट पोजीशन

साक्षी यादव,नव्या मिश्रा, समृद्धि, सिद्धि, प्राची,सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सेकंड पोजीशन

अर्चना वंदना कसक प्रियंका अंशिका अंजलि भाटी अनुष्का जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय थर्ड पोजिशन

Sonbhadra Yogasana Champion of the year Award – 2024

Chest No. 36 – कसक गुप्ता जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय
Chest No. 92 – अमृतराज साईं पब्लिक स्कूल चुर्क सोनभद्र

इस प्रकार कौन बनेगा सोनभद्र योगासन खेल चैंपियनशिप,जिसका परिणाम सोनभद्र चमचमाती हुई ट्रॉफी कसक गुप्ता व अमृत राज ने हासिल की |

सोनभद्र योगासन खेल संघ के 2024 के चैंपियन बने आप भी योग के माध्यम से अपनी एक है नई पहचान बना सकते हैं यह बच्चे आने वाली 26 व 27 अक्टूबर को कानपुर में होने वाली पांचवी राज्य स्तरीय (ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल)में प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे और योग के माध्यम से नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकेंगे इस मौके पर सेठ  एम आर जयपुरिया के प्रिंसिपल ने सभी का आभार व्यक्त कर उत्सवर्धन किया और योगासन के मुख्य बिंदु पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में योग के प्रति किस प्रकार रुचि बढ़े इस बात पर विशेष जोर दिया |

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर आए 19 शिकायतों का हुआ निस्तारण, साफ-सफाई, पेयजल रहा मुख्य मुद्दा

HIGHLIGHTS

साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश की समस्या हुई निस्तारित

सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रुबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 0, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 0, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया । विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी / नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रुबरु होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर खाँ, मनोज चौबे, अजित सिंह, सजीत, शन्त सोनी, सुजीत कुमार, आकाश, विमलेश

सहित अन्य लोग रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉलिटेक्निक परीक्षा में  अनुत्तीर्ण हुए छात्रों की पुनः उत्तरपुस्तिका निःशुल्क जॉच करने को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • ईयर बैक लगाने पर पुनः पुस्तिका के निःशुल्क जांच हेतु अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुननिर्माण के लक्ष्य को लेकर शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप अपने स्थापना वर्ष से ही छात्रों की समस्याओं को लगातार उठाती रहती है।

Advertisement

हाल ही में, प्राविधिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक के परीक्षा परिणाम में अधिकांश विद्यार्थी फेल हो गए हैं। एवं 70 फीसदी विद्यार्थियों के ईयर बैक प्रत्येक सेमेस्टर एवं ब्रांच में लगे है। इससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों में बहुत तनाव और चिंता है। परीक्षा में फेल होना एक सामान्य बात है, लेकिन दोबारा कॉपी चेक होने वाले शुल्क का बोझ गरीब विद्यार्थियों पर नहीं डाला जाना चाहिए।

Advertisement

जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के समक्ष कई मागे रखीं जिसमें दोबारा कॉपी चेक होने वाले शुल्क को पूरी तरह से माफ किया जाए। तथा परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए और छात्रओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग सेल की स्थापना की जाए।

Advertisement

इन समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने हेतु सचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सोनभद्र अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और यह चेतावनी भी दिया की जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को ऐसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान विभाग संयोजक शशांक मिश्र, जिला संयोजक मृगांक दुबे,प्रांत जनजाति संयोजक मनमोहन प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, ललीतेश मिश्रा, जतिन, हिमांशु, अनिकेत, ऋषभ, श्याम, मयंक, अमन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अनुसूचित जाति का सम्मान  भाजपा की सरकार मे ही है- जीत सिंह खरवार

HIGHLIGHTS

  • अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

सोनभद्र। जीत सिंह खरवार को अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद सोमवार को जिले में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में हिन्दुवारी तिराहे व भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

इसके पश्यात भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।

Advertisement

वहीं स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से आप सभी के सहयोग से निभाने की कोशिश करुंगा भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगो का सम्मान है सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें।

Advertisement

अनुसूचित जाति का सम्मान भाजपा की सरकार मे ही है, देश की आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में जाति धर्म से उठकर सबके विश्वास, सबके विकास की बात की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को साकार करके दिखाया है,

Advertisement

प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए किये गये विभिन्न कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के प्रति आभार प्रकट किया आगे कहा कि योगी जी जिस तेजी से अपराधियों पर नकेल कस रहे है उसी तेजी से विकास की योजनाआंे को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे है।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमे किसी एक की नही बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को तरहीज दी जाती है, और सबकी समस्याओं को सुनी जाती है भारतीय जनता पार्टी का यह नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस पर किसी को डरने की जरुरत नही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की अगुवाई मे देश निरंतर आगे बढ रहा है, और जनहित में अनेको कार्य किये जा रहे है।

Advertisement

उज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमे सभी वर्ग सभी धर्म के लोगो को फायदा हो रहा है किसी के साथ भेदभाव नही किया जाता है, आज कल के युवा समझदार है सही और गलत को पहचानने मे सक्षम है। इससे हमारे संगठन को मजबूती मिल रही है।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत,

Advertisement

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व वन्यजीव बोर्ड सदस्य श्रवण जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा नागेश्वर गोंड़, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा बीएन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अशोक कुमार मौर्या, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नार सिंह पटेल, विशाल पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, संदीप सिंह, सुनिल सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला मंत्री धर्मेन्द्र नन्हे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन ने किसान सम्मेलन का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन ने किसान सम्मेलन का किया आयोजन

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के जे एसपी महाविद्याल कसया कला मे सोमवार को यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
वहीं दिनेश प्रसाद पाण्डेय चैयरमैन के निर्देशन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजेश मिश्रा एवं संचालन गोपाल सिंह वैद्य प्रबंध निर्देशक द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में एफपीओ के 150 सदस्यों को  सदस्यता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि उप निर्देशक जय प्रकाश उपस्थित रहें  विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मिश्रा, जिला नाबार्ड अधिकारी डीडीएम आनंद पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ हरेराम मिश्रा , विशिष्ठ उपस्थिति  डॉ अशोक कुमार मौर्य रॉबर्ट्सगंज, डॉ सुरेश कुमार पाण्डेय घोरावल, डॉ जितेंद्र सिंह रामगढ़ व एडीओ एजी सुरेंद्र यादव,  तकनीकी सहायक आशीष,किसान सम्मेलन का सुभारम्भ सुझाव प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

इस अवसर कृषि उप निदेशक ने किसानों को खेती के बारे मे सुझाव दिए।  इस मौके पर  ई. प्रकाश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, गोपाल सिंह वैध, रबिंन्द्र बहादुर सिंह,मंकर्णिका देवी, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि भारी संख्या मे किसान उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्राओं को दी गयी महिला शसक्तीकरण की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में बच्चियों को दी गयी महिला शसक्तीकरण की जानकारी

संतोष दयाल

बीजपुर, सोनभद्र। शासन के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर में महिला शसक्तीकरण फेज 5 के अंर्तगत उपस्थित विद्यालय की महिला टीचरों बच्चियों को विधिवत जानकारी दी गयी।

Advertisement

इस दौरान साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर 1930, 1090, 112, 1098, चाइल्ड लाइन 181, 102, 108 तथा तीनो नए कानून के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध के दौरान दिए गए तत्काल हेल्प लाइन नम्बर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement

इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए विशेष टिप्स दिए और भरोसा दिया कि विद्यालयो के आस पास घूमने वाले शोहदों की खैर नही है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शासनादेश के अनुसार मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत यह कार्यक्रम क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में चलता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता, शिक्षिका नीलम कुमारी, प्रियंका चौहान और महिला पुलिस मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासियों के सम्मान के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस-रामराज

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियों के सम्मान के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस-रामराज

सोनभद्र। गणपत के ओबरा विधानसभा स्थित नगर ओबरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ के नेतृत्व में आदिवासियों के हक की मांग को लेकर तहसील का घेराव कर उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया गया ।

Advertisement

रामराज सिंह गोड़ ने बताया कि ग्राम सभा जुगैल के कई टोलों  भीतरी टोला, ललमटिया, झरपिया बहेरा ,बहेरा डाड, करियावा ,बैरपुर में जन समस्याओं को लेकर सोमवार क ओबरा तहसील में  उप जिलाधिकारी को संबोधित  ज्ञापन  तहसीलदार को सौंपा गया।। ग्राम सभा जुगैल के भीतरी टोला के लोगों को आवास नहीं मिल रहा है, बिजली की सुविधा नहीं है ,चकरिया टोला में सरकारी गल्ले के दुकानदार द्वारा केवाईसी के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है,

Advertisement

तारीख बढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है उपरोक्त ग्राम पंचायत में मोबाइल टावर ना होने के कारण संचार सुविधा नहीं है जिसकी वजह से 108 नंबर की भी सुविधा मेडिकल की नहीं मिल पा रही है उपरोक्त ग्राम में पंचायत में जो अधिकारी लंबे समय से निवास कर रहे हैं उनके खेतों में फॉरेस्ट गार्ड द्वारा पैसे की मांग किया जाता है ‌ । प्रकरण की जांच करने की मांग करते हुए,कहां गया कि गांव में मनरेगा कार्य कराया जा रहा है उसकी हाजिरी नहीं लगाई जा रही है, भीतरी टोला में स्थानीय लेखपाल धर्मेंद्र द्वारा पट्टा के नाम पर भी पैसे की बात की जा रही है जिसकी जांच कराई जाए।

Advertisement

बैरपुर एवं बहेरा डाड में वहां के लोगों को विधवा पेंशन व आवास उपलब्ध नहीं है यह सब सारी समस्याएं उस ग्राम सभा के लोगों द्वारा लगाई गई जिसको लेकर आज तहसील में  ज्ञापन दिया गया । 
कार्यक्रम में उपस्थित ओबरा विधानसभा के प्रभारी/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा  ने कहा कि जहां आदिवासियों का सम्मान कांग्रेस सरकार में हमेशा होता आया है वही वर्तमान सरकार है आदिवासियों को खत्म करने पर टूटी हुई है दिखावे के लिए टावर तो लग रहे हैं लेकिन उसमें कोई कनेक्शन नहीं है आदिवासी डर-डर के ठोकर खाने को मजबूर है और उसके हक की बात यहां पर मौजूद मंत्री जो ओबरा विधानसभा से विधायक भी हैं उन्हें भी उनकी समस्याएं नहीं दिखती तो किसी और से क्या उम्मीद की जा सकती है ,

Advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने कहा कि यह कहना   गलत नहीं होगा कि कांग्रेस के यहां के पूर्व सांसद रामप्यारे पनिका जी आदिवासियों अपना को नेता हुए उनके हक हकूक की लड़ु सड़क से लेकर संसद तक लड़ते रहे और उन्होंने आदिवासियों के सम्मान के लिए यहां पर जो कार्य किया वह उन्हें लोकप्रिय बनाने में कामयाबी दिलाने का कार्य किया ‌। इतना ही नहीं अनपरा तापीय परियोजना, ओबरा तापीय परियोजना, एनटीपीसी ये सारी फैक्ट्री में आदिवासियों के बच्चों की नौकरी के लिए एक व्यवस्था बनाई थी लेकिन यह मौजूदा फैक्ट्रियां या भूल चुकी है

Advertisement

कि उनके यहां पर स्थापना किस उद्देश्य से कि गई थी और इनको दोबारा हक दिलाने का काम कांग्रेसी करेगी और वह वक्त दूर नहीं है।जिला महासचिव नागेशमणि पाठक ने कहा की सरकार केवल पेपरों पर आदिवासियों की हितैषी बनती हैं वास्तविकता कुछ और हैं ।मुख्य रुप उपस्थित रहने वालों में प्रदेश सचिव जितेंद पासवान, जिला कोषाध्यक्ष फरीद अहमद,  प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सेताराम केसरी,जिला सचिव संतोष सिंह नेताम, ब्लॉक उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह गोड़, हेमलत, ,जगसाह, ब्रह्मदेव, रामसुभग, राम भुकाल हरिश्चंद्र, राजेश्वर संतलाल पप्पू प्रेमलाल फुलवंती ,शनिचरी, विरेप्रसाद, रामविलास ,राम आधार के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें