यूपी में 45 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड बांटे गए, क्या होता है ये और इसे कैसे बनवाएं? सबकुछ जानिए
Property card UP: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में संपत्ति मालिकों को जो संपत्ति कार्ड बांटे उनमें उत्तर प्रदेश में 45 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड (घरौनियों) का वितरण किया गया. एक सरकारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड (घरौनी) वितरित किए.
आधिकारिक बयान में सीएम योगी के हवाले से कहा गया कि देशभर में दो करोड़ 23 लाख से अधिक घरौनियां बनायी गयी हैं, जबकि अकेले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनियां बनायी गयीं. इनमें से 37 हजार से अधिक गांव की 55 लाख 14 हजार से अधिक घरौनियों को पहले ही वितरण किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि शनिवार को 29 हजार से अधिक गांव की 45 लाख 35 हजार से अधिक घरौनियों का वितरण किया गया.
गांवों में संपत्ति को लेकर विवादों में कमी आई: CM योगी मुख्यमंत्री ने कहा, “इससे गांवों में संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों में कमी आयी है. पहले दबंग लोग कमजोर व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लेता था, लेकिन पहली बार तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से गांवों में घरौनी (कानूनी दस्तावेज) के जरिये घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है, जिसे अब कोई भी दबंग नहीं छीन सकेगा.”
क्या होता है संपत्ति कार्ड? संपत्ति कार्ड सरकार की एक पहल है, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी संपत्तियों का डिजिटलीकरण और रिकॉर्ड प्रबंधन किया जाता है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘स्वामित्व योजना’ (SVAMITVA- Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas) का हिस्सा है.
संपत्ति कार्ड क्या है? संपत्ति कार्ड एक दस्तावेज है जो आपकी संपत्ति (जमीन, मकान आदि) पर आपके स्वामित्व का प्रमाण देता है. इसे एक कानूनी दस्तावेज माना जाता है. यह कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि जिस संपत्ति पर आपका नाम दर्ज है, वह आपकी है, और किसी प्रकार का विवाद होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस कार्ड का उपयोग संपत्ति पर ऋण लेने के लिए किया जा सकता है, क्योंकि यह एक मान्य संपत्ति दस्तावेज होता है.
संपत्ति कार्ड कैसे बनाया जाता है? ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से संपत्ति की मैपिंग: स्वामित्व योजना के तहत, सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर गांवों और शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों की मैपिंग करती है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और सटीक है. संपत्ति का रिकॉर्ड तैयार करना: सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक संपत्ति की जानकारी जुटाई जाती है, जैसे कि: मालिक का नाम संपत्ति का आकार संपत्ति का स्थान अन्य कानूनी विवरण
UP News: प्रयागराज महाकुंभ में इस बार नागा पुरुषों के साथ नागा महिलाओं का भी दीक्षा संस्कार होगा. बता दें कि महाकुंभ में मातृ शक्ति ने भी अखाड़ों से जुड़ने में गहरी रुचि दिखाई है. ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ में अब तक सबसे अधिक महिला संन्यासी दीक्षा लेने जा रही हैं. इस मामले में प्रयागराज महाकुंभ एक नया इतिहास भी लिखने जा रहा है.
संयासिनी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की महिला संत दिव्या गिरी बताती हैं कि इस बार महाकुंभ में अकेले श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतर्गत 200 से अधिक महिलाओं की संन्यास दीक्षा होगी. सभी अखाड़ों को अगर शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर जाएगी.
महिला ऐसे बनती हैं नागा साधु बता दें कि महिलाओं के लिए नागा साधु बनने का रास्ता बेहद कठिन है. इसमें 10 से 15 साल तक कठोर ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना पड़ता है. गुरु को अपनी योग्यता और ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रमाण देना होता है. महिला नागा साधुओं को जीवित रहते हुए अपना पिंडदान और मुंडन भी करना होता है.
महिला संन्यासियों की दीक्षा प्रक्रिया शुरू गंगा के तट पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अवधूतों को नागा दीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई. आपको ये भी बता दें कि संन्यासी अखाड़ों में सबसे अधिक नागा संन्यासियों वाला अखाड़ा है श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा है. यहां नागा संन्यासियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
जूना अखाड़े के पास हैं 5.3 लाख नागा साधु भगवान शिव के दिगम्बर भक्त नागा संन्यासी महाकुंभ और कुंभ में हमेशा ध्यान खींचते हैं. प्रयागराज महाकुंभ में भी सबसे अधिक भीड़ सबसे ज्यादा नागा साधु वाले जूना अखाड़े के शिविर में ही देखने को मिल रही है. अब शनिवार को नागा दीक्षा शुरू हुई है. बता दें कि जूना अखाड़े के पास 5.3 लाख से अधिक नागा संन्यासी हैं. दूसरी तरफ निरंजनी अखाड़े में भी 5 लाख के ऊपर नागा संन्यासी हैं.
महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाएं सीएम योगी के सामने हाथ जोड़ ये क्या करने लगीं? हैरान कर देने वाली वीडियो
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
UP News: प्रयागराज महाकुंभ में कई विदेशी नागरिक भी आए हुए हैं. अमेरिका, कनाडा, इटली, जर्मनी, रूस समेत कई देशों के हजारों नागरिक प्रयागराज में महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं. विदेशी साधु-संत भी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.इसी बीच एक वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल ये वीडियो लखनऊ का है. इटली से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. ये प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ से आया है. इस दौरान महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी के सामने ही हाथ जोड़ भजनों का पाठ शुरू कर दिया.
इटली की महिलाओं ने सीएम योगी के सामने ये सब किया वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इटली का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर रहा है. इस दौरान इटली प्रतिनिधिमंडल में शामिल कई महिलाएं सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने ही अपनी भक्ति और हिंदू धर्म में आस्था का प्रदर्शन करने लगी. प्रयागराज महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इटली की महिलाओं की आस्था देख चकित नजर आए और मुस्कुराते रहेबता दें कि इस दौरान इटली से आए प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की तारीफ भी की. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है और इसे खूब शेयर किया जा रहा है. जिस तरह से इटली की महिलाओं ने भजन, रामायण के श्लोक और शिव तांडव का गायन किया है, उसे देख सभी चकित हैं.
घरौनी प्रमाण पत्र मिलने से गांवो में कम होगा जमीनी विवादः राज्यमन्त्री संजीव गोंड
जनपद के चारो तहसील में 1135 लोगो मे वितरण हुआ घरौनी प्रमाण पत्र
सोनभद्र। ग्रामीण इलाकों में घरौनी का कोई अभिलेख न होने के कारण भूस्वामी को काफी दिक्कते उठानी पड़ती थी और केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे बैंक से लोन प्राप्त करने व अन्य योजना का लाभ पाने में समस्या आ रही थी, लेकिन आज यह सपना साकार हो रहा है।
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में शनिवार को जिले के लोगों को घरौनी का अभिलेख प्राप्त हो रहा है। उक्त बातें सूबे के समाज कल्याण राज्यमन्त्री संजीव गाँड ने जनपद में स्वामित्व योजनान्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में 1135 लोगों को संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा।
Advertisement
इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा एवं सुना गया और राज्यमंत्री व जिलाधिकारी द्वारा मंच पर 20 लाभार्थियों को घरौनी (संपत्ति कार्ड) का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थामित योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, घरौनी के लाभार्थियों एवं ग्रामीणजनों के द्वारा देखा एवं सुना गया। इसके बाद राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग व जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा मंच पर 20 लाभार्थियों को घरौनी कार्ड (संपत्ति कार्ड) का वितरण किया गया।
Advertisement
इस मौके पर राज्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होते हुए दूसरे को भी स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने का शपथ दिलायी। वही राज्यमंत्री ने समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के आजादी के 75 साल से ऊपर बीत जाने के बाद भी कच्चा मकान हो या पक्का मकान उस भूमि का कोई अभिलेख नहीं हुआ करता था, लेकिन आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद है, जो आज भू-स्वामी को घरौनी का अभिलेख प्राप्त हो रहा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जनपद में वनाधिकार अधिनियम के तहत अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा परम्परागत यनवासियों को 16000 पट्टे देने का किया किया है, यहीं नहीं इसके साथ-साथ खतौनी में नाम भी दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता द्वारा लाभार्थियों व ग्रामीण जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को घरौनी का वितरण किया जा रहा है, वो लोग इस बात का ध्यान रखें कि जमीन को बेचना नहीं है, आगे आने वाले पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है, इस घरौनी के जरिये लोन लेकर कोई उद्योग धंधे व रोजगार करें, जिससे इसके माध्यम से आमदनी भी यह सकें।
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम पूरे देश व प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, आज अपने जनपद में कुल 1135 लाभार्थियों घरौनी का वितरण किया गया है। आप सभी लोग जानते है कि खेती के खतौनी के सम्बन्ध में पहले से ही व्यवस्था है, लेकिन हमारे गांवों में घर बने हुए हैं, उनके लिए कोई अभिलेख नहीं करता था, जिससे बैंक या अन्य जगह यह सिद्ध करना पड़े कि यह घर हमारा ही है,
Advertisement
तो कोई अभिलेख नहीं हुआ करता था। भारत सरकार ने अन्य देश में जो व्यवस्था थी, को अपने देश में भी लागू करने को सोचा, हमारे घर का जो स्वामित्व है उसे प्रमाण-पत्र देना, कि वह घर उनका है यह बहुत बड़ी महत्वकांक्षीय योजना है और अभी तो यह शुरुआती चरण में धीरे-धीरे यह प्रत्येक नागरिक के पास घरौनी का प्रमाण होगा और यह सिद्ध करेगा कि यह घर हमारा ही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि अगर न्यायालया या सिविल में कोई विवाद होता है तो उसमें भी इसे सबूत के रूप में माना जायेगा जो एक साक्ष्य के रूप में स्यामित्व के पास मौजूद रहेगा, इसके लिए किसी को कोई शुल्क नहीं देना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना से जो लोग वंचित रह गये हैं, उनको घरौनी प्राप्त हो सकें, इसके लिए राजस्व प्रशासन पूरी क्षमता से लगकर कार्य को मूर्त रूप देने का काम करेंगें, जिससे शेष लोगों को घरौनी प्राप्त हो सकें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) सहदेव कुमार मिश्र ने घरौनी के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभित्र योजनाओं को बनाना आसान होगा।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल पांच हजार लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया जाना है, जिसमें से आज 1135 लाभार्थियों का घरौनी का वितरण किया गया है, जिसमें से राबर्ट्सगंज तहसील के 405, घोरावल तहसील के 209, ओबरा तहसील के 506 तथा दुद्धी तहसील के 15 लाभार्थी शामिल रहें।
उन्होंने कहा कि इससे लाभार्थीगण विभित्र योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के साथ विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों एवं कतिपय ग्राम पंचायतों में भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा गया साथ ही लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया गया तथा स्वामित्व योजना के लाभ से जन सामान्य को अवगत कराया गया।
Advertisement
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, जिला पंचायत पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व लाभार्थीगण उपस्थित रहें
सोनभद्र नगर मण्डल के कांशीराम आवास कालोनी में निकाली गई जन सम्पर्क यात्रा
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच संविधान गौरव दिवस मनायेगाः विनय श्रीवास्तव
सोनभद्र। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव को अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार एवं संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में 11 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य संविधान गौरव अभियान मनाने का निश्चय किया है।
Advertisement
शनिवार को नगर अध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में काशीराम आवास में अनुसूचित वर्ग के नागरिकों से संपर्क स्थापित करने के लिए सम्पर्क यात्रा निकाली गयी। इस दौरान विनय श्रीवास्तव ने बताया कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे,
Advertisement
जिन्होंने संविधान की आत्मा को अभी मुक्त किया। पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित करने का काम किया कांग्रेस के इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहेब 70 साल शासन करने के बावजूद भारत रत्न नहीं दिया गया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 1990 को उन्हें भारत रत्न जैसे सम्मान से नवाजा।
Advertisement
कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहब का चित्र पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में नहीं लगाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सब का साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए बाबा साहब से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ मानकर विकसित करने का कार्य किया गया।
Advertisement
नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरुआत की डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए भाजपा सरकार ने 2019 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी-एसटी के लिए आरक्षण की 10 साल के लिए बढ़ा दिया और विपक्ष के लोगों ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर भ्रम फैलाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के द्वार पर जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए इस महाजाल को तोड़ने का कार्य करेगा। इस यात्रा में में नगर के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, दिनेश भारती, रविन्द्र चौबे, उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, अभियान के सह संयोजक अशोक भारती, अमन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, संजय गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, नर्मदा केशरी, चंद्र ध्वज जायसवाल, अजय श्रीवास्तव सहित नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहें
अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ हुआ कलश शोभायात्रा से शुभारंभ
चतरा, सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं मैं विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांचवें वर्ष में अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का विराट मंगल कलश शोभायात्रा से शुभारंभ किया गया।
Advertisement
यज्ञ संचालन करता आचार्य सौरभ भारद्वाज जी ने बताया 18 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन 8:00 से 2:00 तक पृथक पृथक द्रव्यों से रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक गोविंद शास्त्री जी महाराज के द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जाएगा।
Advertisement
आचार्य जी ने बताया ग्रामवासी सहित क्षेत्र वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त होता है यज्ञ में 151 कलश के साथ पूजन आचार्य सतीश कुमार शुक्ला सहित 11 विद्वानों के वेद मित्रों की ध्वनि से श्री गणेश किया गया।
Advertisement
यज्ञ के मुख्य पांच यजमान हैं विमलेश पांडे, अनूप पांडे, मिथिलेश पांडे, मृत्युंजय पांडे सहित विशेष ग्राम वासियों का सहयोग हो रहा है
Advertisement
यज्ञ कमेटी के संरक्षक अविनाश शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलोक शुक्ला, लाल जी मिश्रा, रवि प्रकाश पांडे, अमरनाथ पांडे, शैलेश पांडे सहित विशेष लोग उपस्थित रहे।
विश्व कल्याण के लिए हुआ 108 घण्टे की अखण्ड योग भट्टी कार्यक्रम
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुआ आयोजन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर पिताश्री ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त आरोहण दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। विश्व कल्याण के लिए 108 घण्टे की अखण्ड योग भट्टी व मौन साधना द्वारा आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण को पवित्र बनाने की अलौकिक सेवा की गई।
Advertisement
आदि सनातन दैवीय संस्कृति के उन्नायक तथा नारियों में आध्यात्मिक जागरण के महाप्रणेता पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने 18 जनवरी 1969 को कायांतरण करके संपूर्णता को प्राप्त किया था। सृष्टि के महापरिवर्तन तथा मनुष्यात्माओं के कल्याणार्थ ईश्वरीय ज्ञान का संदेशवाहक बनने से पूर्व पिताश्री ब्रह्मा बाबा सामान्य सांसारिक लोकाचार से जुड़े थे। आजीविका हेतु हीरे -जवाहरात का व्यापार करते थे। परंतु ईश्वर ने उनके जीवन को मनुष्यात्माओं को चैतन्य हीरे तरासने के लिए बनाया था।
Advertisement
एक दिन अकस्मात गहन आध्यात्मिक परिवर्तन आया। उन्हें परमात्मा शिव का दिव्य साक्षात्कार हुआ और आदि सनातन संस्कृति के उत्कर्ष हेतु मानवीय माध्यम बनने का ईश्वरीय आदेश दिया । उन्होंने कारोबार को तुरन्त समेटते हुए अपनी सम्पूर्ण चल – अचल सम्पत्ति युग परिवर्तन के कार्य मे लगाते हुए ओम मंडली संस्था की स्थापना किया और यज्ञ के संपूर्ण संचालन का उत्तरदायित्व नारी शक्ति को सौप दिया। चौदह वर्ष अखंड तपस्या करने के बाद उन्होंने ईश्वरीय ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवाकेन्द्रो की स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया।
Advertisement
ब्रह्मा बाबा भविष्य द्रष्टा थे। उन्होंने परमात्मा के संकल्प को साकार करने के लिए जिस महान कार्य को छोटे स्तर पर प्रारंभ किया था वह आज पांच महाद्वीपों के 140 देशो में 8000 से भी अधिक सेवाकेन्द्रो के माध्यम से साकार हो रहा है। वर्तमान समय में भी पिताश्री ब्रह्मा बाबा अपनी सूक्ष्म शक्तियों के माध्यम से निरंतर मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
Advertisement
पिताश्री ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त आरोहण दिवस को रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर विश्वशांति दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेवाकेंद्र पर उपस्थित हुए। विश्व के कल्याण के लिए 108 घंटे की अखण्ड योग भट्टी व मौन साधना द्वारा आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण को पवित्र बनाने की अलौकिक सेवा किया।
Advertisement
ब्रह्माकुमारीज संस्था का विश्वास है कि अति निकट-भविष्य में सृष्टि का महा परिवर्तन होगा तथा आध्यात्मिक शक्ति द्वारा भारत में आदि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना होगी। सेवाकेंद्र पर संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सेवाकेंद्र संचालिका बी•के• सुमन बहन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी•के• सीता बहन,सरोज बहन,कविता बहन, दीपशिखा बहन,सहित अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।
22 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये पीड़ित को मिलेगी
साढ़े सात वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला
सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी मनोज को 7 वर्ष की कैद एवं 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये पीड़ित को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी पीड़ित की मां ने 5 अगस्त 2017 को ओबरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 4 अगस्त 2017 को 12:15 बजे दोपहर में जब बाहर से काम करके घर आयी तो रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी मनोज पुत्र खरपत्तू हालपता ओबरा कालोनी उसके घर मे घुसकर उसके 13 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था।
Advertisement
जब उसने शोरगुल किया तो उसे गाली देते हुए उसे मारने पीटने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर कई लोग आ गए तो वह भाग गया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में अप्राकृतिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मनोज को 7 वर्ष का कारावास एवं 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये पीड़ित को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
डकैती की योजना पांच आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवकों के पास से 2 अवैध देशी तमन्चा, 4 जिन्दा कारतूस व 1 स्कार्पियो वाहन बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस द्वारा लूट व चोरी की घटना पर अंकुश लागने हेतु वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना की सहायता से तेन्दू पुल के पास डकैती की योजना बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमन्चा 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक स्कार्पियो वाहन संख्या UP16 AZ 0270 को बरामद किया गया।
Advertisement
इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह पूर्व में भी ट्रक ड्राइवरों से लूट की घटना करते थे। जिस पर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना राबर्ट्सगंज पर धारा 310 (6) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
पुलिस ने जियुत निषाद पुत्र स्व० गौरी शंकर निवासी मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष, हर्ष यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र बल्लू यादव निवासी जाल्हुपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, सुनील यादव पुत्र भरत यादव निवासी ग्राम छितौना जनपद चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष,
Advertisement
आयूष यादव उर्फ रवि यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी गौराकला थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष और सौरभ यादव पुत्र स्व० तेज बहादुर यादव निवासी पन्ना पुर कुणाव सोनबरसा थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक सुनील कुमार, शिवकुमार यादव अमरजीत यादव, राजहंस शामिल रहे।
विधायक खेल महाकुंभ के समापन समारोह में पहुंचे CM योगी ने विजेताओं को किया सम्मानित
सोनभद्र में एक लाख 97 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आएं हैं- CM योगी
इस विधायक खेल महाकुंभ में 11 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए विधायक भूपेश चाैबे को बधाई देता हूं- CM योगी
सोनभद्र। गुरुवार को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र पहुंचे। इस दौरान सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने डायट परिसर व उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। खूफिया तंत्र को भी चौकन्ना कर दिया गया था।
Advertisement
सीएम योगी के सामने खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पहले सदर विधायक भूपेश चाैबे ने अंगवस्त्रम देकर सीएम का स्वागत किया। पूरा पंडाल परिसर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।
Advertisement
सीएम ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं किया अभिवादन
सीएम ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अभिवादन करते हुए कहा कि यूपी के ऊर्जा राजधानी के नाम से जाना जाने वाला सोनभद्र और यहां के लोगों को मैं प्रणाम करता हूं। केवल प्रदेश ही नहीं देश की आदि परंपरा को समेटे हुए सृष्टि के प्रारम्भ जीवाश्म तत्व, प्राकृतिक संसाधनों, जल एवं थम से परिपूर्ण हमारा सोनभद्र जनपद है।
Advertisement
यहां पर 11वीं सदी का शिवद्वार, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, मां ज्वालामुखी देवी मंदिर, मां मुंडेश्वरी का मंदिर के बीच एक पूरा जनपद बसा हुआ है। भाैगोलिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह जनपद काफी विशेष है।
कहा कि सोनभद्र जिला 12 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन करता है। आज मुझे बहुत अच्छा लगा रहा है क्योंकि सर्वांगीण विकास की बात हो रही है। यूपी का विकास तब होगा जब हर जनपद विकास करेगा।
Advertisement
सीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। अयोध्या में 500 वर्षों बाद नई अयोध्या का दर्शन हो रहा है। करोड़ों लोग महाकुंभ में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अब तक छह करोड़ लोग मां गंगा में स्नान-दान कर चुके हैं।
सोनभद्र में मेडिकल काॅलेज बन गया है। जिले में हर घर नल योजना का सपना साकार हुआ है। यहां के पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि रस्साकसी के खेल को अमृत खेल के रूप में देखकर अच्छा लगा। बालिकाओं ने कबड्डी का अच्छा प्रदर्शन किया।
Advertisement
यहां 11 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए विधायक भूपेश चाैबे को बधाई देता हूं। यह जिला अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की एसएचजी की महिलाओं ने बकरी के दूध से साबुन बनाया है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने हर गांव में खेल का मैदान, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम की व्यवस्था की है।
Advertisement
सोनभद्र में एक लाख 97 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आएं हैं। ग्लोब्रल इंवेस्टर समिट में जिले स्तर पर भी खेल महाकुंभ होनी चाहिए। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीएसआर से मदद लेनी चाहिए। यह एक अच्छा प्रयास है, विधायक भूपेश चौबे को और सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।