SP ने आठ लापरवाह पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

सोनभद्र। एसपी अशोक कुमार मीणा ने आठ पुलिसकार्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
बतादें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दुद्धी थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी आशीष सिंह, मंगेश कुमार सिंह,

जालंधर कुमार, आशीष सिंह, सुकृत चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी राम सिंह, चौकी नागनार हरैया पर तैनात आरक्षी आकाश, थाना जुगैल पर तैनात आरक्षी रमेश कुमार तथा थाना चोपन में तैनात आरक्षी राम प्रसाद सिंह को लाइन हाजिर किया है।

Advertisement

आप को बता दे कि आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार मीणा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शिकायतकर्ताओ से अपने ऑफिस में लगातार सुन रहे हैं समस्या एसपी ने जब कमान सँभाला तो उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो हमे सूचना आकर दे सकते हैं या हमारे मोबाइल नम्बर पर दे सकते है।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लक्ष्मण ने काटी सूपर्णखा की नाक, रावण ने किया सीता का हरण

HIGHLIGHTS

  • रामलीला में नकटैया और सीता हरण की दिखाई गई लीला

सोनभद्र। श्री रामलीला समिति सोनभद्र नगर द्वारा आयोजित रामलीला के छठे दिन प्रयागराज के कलाकारों ने सुप्रसिद्ध नक्कटैया व खर-दूषण वध, सीताहरण का जीवंत मंचन किया। पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। बीच-बीच में श्रीराम के जयकारे लगते रहे।

इसके पूर्व दोपहर में नगर के रामसरोवर तालाब पर प्रभु श्री राम- माता जानकी भ्राता लक्ष्मण के साथ गंगा के तट केवट के द्वारा पार कराने की लीला दिखाई गई। इस मर्मज्ञ लीला को देखने के लिए नगर की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की काफी भीड़ रामसरोवर तालाब के चारों तरफ जुटी हुई थी। लीला शुरू होते ही वहां पर सभी श्रद्धालुओं की आंखें प्रभु के इस स्वरूप को निहार रही थी।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, राकेश गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रशांत जैन, बलराम सोनी, विनोद कनोडिया, चंदन केसरी दीपू पटेल, राजू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राहुल, नगर कार्यवाह महेश, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजा शंकर द्विवेदी, मिठाई लाल सोनी, राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मान्यता प्राप्त सम्वाददाताओं की तरह ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सम्वाददाताओं को भी यथोचित सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाने की पत्रकार संगठनों ने की मांग

HIGHLIGHTS

  • मान्यता प्राप्त सम्वाददाताओं की तरह ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सम्वाददाताओं को भी यथोचित सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाने की पत्रकार संगठनों ने की मांग ।


सोनभद्र| जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त सम्वाददाताओं की तरह ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सम्वाददाताओं को भी यथोचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उक्त मांग आइडियल जेनरेशन संगठन के जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार नागर और मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास किस जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए की है।

Advertisement

संगठनो से जुड़े पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा है कि अखबार में प्रकाशित खबरें ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से जुड़े ब्लाक, नगर एवं तहसील स्तरीय सम्वाददाताओं द्वारा सम्प्रेषित की जाती है।

Advertisement

और ऐसे में इनके लिए शासन -प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण इलाकों से जुड़े सम्वाददाताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होते हुए जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त सम्वाददाताओं की तरह ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सम्वाददाताओं को भी यथोचित सुविधाएं पत्रकार हित में  उपलब्ध कराई जाएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के अमृत लाल जायसवाल ने योगासन प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान  

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र।  रविवार को पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन के शिष्य ने सोनभद्र जिले में मचाया धमाल सोनभद्र के जयपुरिया विद्यालय रावटसगंज में योगासन प्रतियोगिता रखा गया ,जिसमें कई जिलों के प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग।

Advertisement

बातादें कि सोनभद्र के नन्हा योगी के नाम से भी जाना जाता है, चैंपियन ट्रॉफी हासिल किया और जिला सोनभद्र का नाम और अपने गुरु योगी संकट मोचन का नाम रोशन किया,

Advertisement

और अपने देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाएंगे, उनके पिता श्री अशोक जायसवाल और उनकी माता जी ने जब यह बात सुनी कि उनका बच्चा पूरे जिले में सबसे प्रथम स्थान हासिल किया है तब उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोनभद्र में इस बच्चे ने परिवार का नाम भी रोशन किया ,यह बच्चा मात्र कक्षा 5 में अभी पड़ता है आगे और भी बड़ा इनका लक्ष्य है।

Advertisement

गुरु योगी संकट मोचन ने यह आश्वासन दिया कि आगे भी इनको स्टेट लेवल और उसके बाद नेशनल इंटरनेशनल और फिर ओलंपिक में भी यदि यह शामिल कर लिया गया योगासन प्रतियोगिता को तो वहां तक लेकर के जाएंगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल तस्करो के चिन्हाकन हेतु चलाया जायेगा विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • बाल तस्करो के चिन्हाकन हेतु चलाया जायेगा अभियान

सोनभद्र। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के रेलवे स्टेशन चोपन स्थित अधीक्षक कार्यालय मे बच्चो के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई।

Advertisement

  
 इस दौरान बैठक मे जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा पूर्व के बैठक  के अनुपालन के संबंध में समिति के समक्ष बिन्दुवार बताया गया साथ ही यह भी बताया गया किया विगत तीन माह मे एक प्रकरण नाबालिग बालिका का आर पी एफ चोपन द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट को दिया गया है,

Advertisement

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय द्वारा सभी सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि बाल तस्करी करने वाले तस्करो का चिन्हाकन करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान जनपद स्तर पर चला जाये|

Advertisement

नीलू यादव द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से  सम्बंधित सूचना  तत्काल  चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरूकता एवं रेस्क्यू  अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाई जा रही है।

Advertisement

संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे द्वारा बताया गया कि बाल श्रम,बाल भिक्षा वृत्ति एवं बाल तस्करी से मुक्त कराये गए बच्चो को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से पात्रता अनुसार जोड़ा जाएगा|

बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक चोपन विकास कुमार,आर पी एफ चोपन से प्रशांत कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे,  ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नीलू यादव , थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव,आरक्षी पंकज कुमार,जी आर पी चौकी चोपन से अवधेश कुमार,आदि  उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सम्पूर्णता अभियान का किया गया भव्य तरीके से समापन

सोनभद्र। सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक घोरावल डा० अनिल कुमार मौर्य, सासंद प्रतिनिधि सुनील गौड़ जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया,

Advertisement

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान में सभी अधिकारियां व कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किये गये है जिसके कारण से ब्लॉक हेतु निर्धारित छः सूचाकों में से चतरा ब्लॉक संतृप्त हुआ है इसके लिए मैं सभी बधाई देती हूँ, इस अवसर पर विधायक क घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि जनपद में आकांक्षी जनपदों के श्रेणी में आता है जिसमें सम्पूर्णता अभियान के तहत 04 जुलाई से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान चतरा ब्लॉक में चलाया गया

Advertisement

और 05 सूचक पर ब्लॉक संतृप्त हुआ इसी तरह से अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया गया तो जनपद पूरी तरह से सारं सूचांकों पर संतृप्त होगा और विकास के पथ के ओर अग्रसर होगा। इस अवसर जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा जो 06 सूचक निर्धारित किये गये है उसमें से जनपद स्तर पे 04 सूचक संतृप्त हुए है

Advertisement

और ब्लॉक स्तर पर 05 सूचक संतृप्त हुए है उन्होनें कहा कि भारत सरकार द्वारा जो 6 महत्वपूर्ण सूचक निर्धारित किये गये उनकी पूर्ति हो जाने से समाज के ऐसे व्यक्ति का विकास होगा जो विकास के क्षेत्र में अब तक पीछे है सभी अधिकारीगण ने इस सम्पूर्णता अभियान जो 04 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाया गया।

Advertisement

जिसमें सराहनीय कार्य किये उसके लिए उन्हें बधाई देता हूँ। उस दौरान उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरूआत की गयी जिसका नाम है जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों/ग्राम सभाओं में निवास करने वाले अति निर्धन 25 परिवारो को भोजन, वस्त्र, मकान, चिकित्सा, अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।

Advertisement

इसके पश्चात जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण ने सम्पूर्णता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें कृषि विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 एंव स्वास्थ्य विभाग, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी विनित सिंह, डी०सी० एन०आर०एल०एम० सरिता सिंह। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियो ने सम्पूर्णता अभियान से सम्बन्धित लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विहिप व बजरंग दल का स्थापना दिवस एवं शस्त्र पुजन का कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया जायेगा

रेनुकूट, सोनभद्र। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला ईकाई रेनुकूट के तत्वावधान में आज दिन मंगलवार को प्रखंड रेनुकूट के शिवा पार्क में बजरंग दल का स्थापना दिवस एवं शस्त्र पुजन का कार्यक्रम अत्यंत ही भब्य एवं दिव्य तरह से सम्पन्न हुआ।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल प्रान्त सहसंयोजक संदीप गुप्ता मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री एवं बजरंग के पालक आनंद, बजरंग दल जिला संयोजक शशिकांत दुबे, जिला सहसंयोजक विश्वजीत पाठक, जिला गौ- रक्षा प्रमुख किसन गुप्ता,

Advertisement

जिला बलोपासना प्रमुख विशाल ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, प्रखंड मन्त्री मनीष मिश्रा एवं प्रखंड टोली के कार्यकर्ता मौजूद रहे संचालन बजरंग दल प्रखंड संयोजक संदीप साह ने किया। कार्यक्रम में कुछ नये बजरंगियों के साथ अन्य हिन्दू समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

मुख्य वक्ता संदीप गुप्ता के द्वारा बजरंग दल के स्थापना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा आधुनिक समय में बजरंग दल एवं हिन्दू समाज के सामने खड़ी जटिल समस्याओं से अवगत कराया गया आनन्द के द्वारा सभी सनातनियों को साथ मिलकर रहने, और विरोधियों से सर्तक रहने के लिए कहा गया। संयोजक शशिकांत दुबे के द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता के गुण, और दुर्गा पूजा पंडाल, रामलीला पंडाल, गरबा नृत्य में विधर्मियों पर नजर रखने हेतु बताया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जर्जर सड़क को बनाने की मांग को लेकर कोन व्यापार मंडल ने  DM को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • कोन व्यापार मंडल ने जर्जर सड़क को बनाने की मांग को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। तेलगुड़वा कोन विंढमगंज मार्ग को तत्काल बनवाए जाने को लेकर कोन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया है कि तेलगुड़वा कोन विंढमगंज मार्ग जो लगभग पिछले एक दशक पूर्व में बनी है

Advertisement

उसकी मौजूदा हालत यह है कि सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है सड़को पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है व्यापारी, किसान व आम जनता को काफी असुविधा हो रही है वहीं व्यापारियों को अपना सामान लाने ले जाने में भी काफी असुविधा हो रही है रास्ते में ही सामान लेकर आने वाले वाहन खराब हो जा रहे है मरीज जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दे रहे है वही बाइक सवार राहगीर गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे है।

Advertisement

व्यापार मंडल ने दिए ज्ञापन में आगे लिखा है की अगर जल्द से जल्द उक्त सड़क को नहीं बनवाया जाता है तो हम सभी व्यापारी अपनी अपनी प्रतिष्ठान को बंद करते हुए बाजार बंद कर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, महामंत्री जयदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी त्यौहारों को लेकर DM व SP ने की बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम एसपी ने धर्मगुरुओं आयोजको व अधिकारियों के साथ की बैठक
  • आगामी त्यौहारों को भाई- चारा कायम रखते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल में मनायें- जिलाधिकारी
  • ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, पंडालों, मन्दिरों के आस- पास करायी जाये साफ सफाई
  • आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पेयजल, विद्युत व्यवस्था रहें दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश
  • सोशल मीडिया पर अनाधिकृत ना करें पोस्ट, गलत पोस्ट पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही- एसपी

सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी बी०एन० सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरूओं के साथ आगामी त्यौहारो नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत बैठक किये, बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरूओं/ पूजा पंण्डालों के आयोजकगण, व अधिकारियों के साथ बैठक की।

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्यौहरों को आपसी भाई-चारा व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया जाये त्यौहारों में किसी भी प्रकार की नयी परम्परा की शुरूआत न की जाये, पूजा पण्डालों व मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक गाने ही बजाये जायें, पूजा पण्डालों के आयोजकगण अपने वालेन्टीयर लगाये, उन्हें पहचान पत्र जारी करें, चिन्हित स्थलों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जायेगा, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर भी तैनात रखे जाये।

Advertisement

उन्होंने आयोजकों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित हैं, उन्हीं स्थानों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जाये। पंडाल के आस पास साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों, विसर्जन के समय शोभा यात्रा में डीजे निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजायें जाये,

Advertisement

धार्मिक आयोजनों के दौरान अश्लील गाने न बजायें जाये, शोभा यात्रा, विसर्जन यात्रा पूर्व निर्धारित रूटों पर ही निकाली जाये, परंपरागत रूप से जो भी कार्यक्रम होते रहे हैं वही आयोजित कि, जाये, कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी, जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी संपूर्ण व्यवस्था, दुरुस्त कर ले।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाये किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशान को अवगत कराये जिससे कि समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सकें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनाधिकृत तरह की पोस्ट ना की जाये गलत तरीके की पोस्ट करते हुए यदि कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी,

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिन मार्गों से होकर शोभा यात्रा या मूर्ति विसर्जन यात्रा निकलनी है, उस पर साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाये, साथ ही सम्बन्धित मार्गों को भी दुरूस्त करा लिया जाये। सभी पंडालों, शोभा यात्रा मार्गो का पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भेजकर निरीक्षण करा लिया जाये। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर नजर रखी जाये, उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाये,

Advertisement

नवरात्रि, दशहरा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक प्रबंध किये जाये, बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित धर्म गुरूओं से सीधा संवाद कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरूओ ने अस्वस्त करते हुए कहा कि वह आगामी त्यौहारो को आपसी भाई-चारें को कायम रखते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायेगें यदि किसी प्रकार कि कोई समस्या आती है तो उसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अवगत करायेगें। बैठक में सभी हिन्दू समुदाय व मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरू पूजा पंण्डालों के आयोजक उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पाक्सो एक्ट के दोषी छविंदर को हुई 20 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • ढाई वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला



सोनभद्र| ढाई वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग  लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी छविंदर को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं  50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने ओबरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को छविंदर पुत्र  रामबहाल निवासी टोला  नदहरी ग्राम सभा बैरपुर, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

Advertisement

उसकी हर संभावित जगहों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बेटी 29 मार्च 2022 से गायब है। उसके बाद पुलिस ने 2 अप्रैल 2022 को बलात्कार  और पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। दौरान विवेचना विवेचक ने बयान लेने के बाद  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी छविंदर को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं  50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें