घनी आबादी के बीच भंडारण कर रखा गया था चार कुंतल अवैध पटखा, पुलिस ने किया जप्त

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने भंडारण कर रखे 108 पटाखे की पेटिया की बरामद
  • पटाखे की अनुमानित कीमत सात लाख रुपए

सोनभद्र। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध पटाका फैक्ट्री व भंडारण के विरुद्ध चलाए जाएं जा रहे अभियान के क्रम में एडिशनल एसपी व सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में गुरुवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में घनी आबादी के बीच अवैध तरीके से भंडारित पटाखे की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है।

Advertisement

आगामी त्योहारों के लिए यह माल रखा गया था। मौके से करीब चार क्विंटल पटाखे मिले हैं। इसे जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
दशहरा और दीपावली पर पटाखे की खूब बिक्री होती है। इन त्योहारों के लिए लाइसेंसधारक अभी से पटाखे की खेप मंगाने लगे हैं। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर उनका भंडारण किया जा रहा है।

Advertisement

सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी को मुखबिर ने नगर के मध्य अवैध तरीके से भंडारण की सूचना दी। सीओ के निर्देशन में एसओजी की टीम और सदर कोतवाल सत्येंद्र राय फोर्स के साथ अंबेडरनगर मोहल्ले में पहुंचे। यहां एक मकान के अंदर पटाखे रखे गए थे।

Advertisement

भंडारण का कोई लाइसेंस भी नहीं था। जिस जगह पटाखा रखा गया था, उसके चारों तरफ घनी आबादी थी। रास्ते ऐसे थे, जहां आपात स्थिति में पुलिस व फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचने में भी दिक्कत होती। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया। इसे कोतवाली लाकर छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि मौके से करीब चार क्विंटल पटाखे मिले हैं। इसे अवैध तरीके से भंडारित किया गया था। और इस पूरे मामले में चार लोगों का नाम सामने आए हैं जिसमें मनीष केशरी पुत्र शालिक राम केशरी निवासी मुहल्ला अम्बेडकर नगर, उम्र करीब 25 वर्ष,

Advertisement

चन्दन केशरी पुत्र स्व० बेनी, माधव केशरी नि० मेन चौक शीतला मंदिर के पास वार्ड नं0 23 उम्र करीब 41 वर्ष,  मनोज केशरी पुत्र स्व० काशी प्रसाद निवासी वार्ड नं0 15 अम्बेडकरनगर, जितेन्द्र केशरी पुत्र स्व० बेनी माधव केशरी नि० वार्ड नं0 21 मकान नं01 मेन चौक है।  बता दें कि पुलिस ने पूरा माल जप्त कर लिया है और इस मामले में शामिल लोगों से पूछता जारी है।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मैकेनिक हत्याकांड का फरार चल रहा 7 वां आरोपी भी आया पुलिस के गिरफ्त में

सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक मकैनिक की हत्या में वांछित एक आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अथक परिश्रम से मु0अ0सं0 688/2024 धारा 191(2), 105, 115(2), 352,351(3) बीएनएस में काफी दिनो से वांछित चल रहे एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

Advertisement

बताते चले कि 26 सितम्बर को बाइक मकैनिक हिमांशु गुप्ता को सात-आठ सरहंग लड़को ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसकी ट्रामा सेन्टर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

इस मामले में पुलिस ने मृतक हिमांशु की मां रीता गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता की तहरीर पर अभिजीत गोस्वामी पुत्र संजय गोस्वामी, अवधेश जायसवाल पुत्र राम बृक्ष जायसवाल,

Advertisement

अमनदेव पाण्डेय पुत्र वकील देव पाण्डेय, शनि कुमार पुत्र सुनील कुमार समस्त निवासीगण सन्तनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र, शिवा पुत्र अज्ञात, विक्की पुत्र अज्ञात व अतुल का नाम प्रकाश मे आया ।

Advertisement



उक्त घटना में वाछिंत अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी शिवा कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद नि० संतनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को उसके घर ग्राम सन्तनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

ज्ञातव्य हो कि उक्त मुकदमे में अभि० अभिजीत, अवधेश, अमनदेव पाण्डेय व शनि कुमार, अतुल व विक्की व अन्य को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया गया था । मुकदमे की विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत मे न्यायालय भेजा गया। इस वांछित आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राम सिंहासन शर्मा और का० अजीत यादव शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

धार्मिक मंच पर अर्केस्टा कराना पड़ा भारी, आयोजन समिति पर FIR दर्ज

बीते 6 अक्तूबर को रामलीला के मंच पर किन्नरों से अश्लील गानों पर कराया गया था डांस, कांस्टेबलो के शिकायत पर FIR दर्ज

Advertisement

सोनभद्र । थाना रॉबर्ट्सगंज में हेड कांस्टेबल शिवकुमार यादव, कांस्टेबल रामबाबू सोनकर, कांस्टेबल आकाश कुमार सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में नियुक्त है 6 अक्टूबर को इन लोगों द्वारा अपने-अपने मोटरसाइकिल से मधुपुर गस्त करते हुए मधुपुर रामलीला ड्यूटी में पीएसी बल के साथ सहयोगार्थ लगे थे

Advertisement

की समय करीब 1:00 बजे सत्येंद्र पटेल पुत्र मंगल प्रसाद निवासी मधुपुर व रामलीला कमेटी के सदस्य गण आयोजन गण नाम पता अज्ञात निवासी गण मधुपुर व अन्य लोगों द्वारा रामलीला के मंच पर अश्लील गाना बजवाए हुए किन्नरों को नचवाया जा रहा था उसका ९ वीडियो भी बनाया जा रहा था

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

जिसका विरोध वहां बैठे लोग व हम ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया किंतु सत्येंद्र पटेल पुत्र मंगल प्रसाद व कमेटी के द्वारा बंद नहीं किया गया।

Advertisement

जिसका रामलीला देखने आई महिलाओं द्वारा भारी विरोध किया गया इसके संबंध में हेड कांस्टेबल शिवकुमार यादव के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानी पर मुकदमा अपराध संख्या -737/2024 धारा 296 बीएनएस वर्ष 2023 थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है प्रभारी निरीक्षक थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर CDO ने किया कन्या पूजन, बेटियों को दी गई पाठ्य सामग्री

HIGHLIGHTS

  • 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के कार्यक्रम किया गया आयोजन
  • 30 बालिकाओं के कन्या  पूजन के कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सोनभद्र। “अनंता” (प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान) आश्रम पद्धति विघालय उरमौरा की बालिकाओं द्वारा कला प्रतियोगिता, राबर्टसगंज ब्लॉक की 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम, 30 बालिकाओं को कन्या पूजन का कार्यक्रम,

Advertisement

03 महिलाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करना एंव तिरंदाजी में राज्य एंव राष्ट्र स्तर पर चयनित 17 बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, जिला पंचायत राज अधिकरी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उप निदेशक महिला कल्याण, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगणों द्वारा सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर विकास खण्ड राबर्ट्सगंज के समस्त कार्मिक एंव जिला प्रोबेशन कार्यालय की समस्त इकायों (जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्प लाइन) सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तीन दिवसीय स्काउट- गाईड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक अन्तर्गत कस्तूरबा  गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योरपुर में 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक तीन दिवसीय स्काउट- गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम  कैम्प लगाकर चलाया गया जिसमें ब्लॉक स्काउट मास्टर सुनिल शर्मा, ब्लॉक गाईड कैप्टन अर्चना राय के देख रेख में प्रशिक्षण दिया गया

Advertisement

जिसमें बालिकाओं को प्रथम सोपान का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षु गाईडों को स्काउट- गाईड नियम, प्रतिज्ञा, झण्डा गीत, ध्वज शिष्टाचार, गाँठ- फांस, टेन्ट निर्माण, बिना बर्तन का भोजन बनाना समेत विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई कार्यक्रम के समापन में खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत द्वारा कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया गया 

Advertisement

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी, जिला आई टी कोआर्डिनेटर गाईड सोनभद्र अनिता सिंह, गाईड प्रशिक्षक शकुन्तला यादव इत्यादि उपस्थित रही /

Advertisement

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासी किसानों  के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा BHU

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र।  म्योरपुर ब्लॉक के  बभनडीहा, भलूही, और बलियरी में गुरुवार कोसौ से ज्यादा किसानों को उच्च कोटि के गुणवत्ता पूर्ण  मटर , लोटनी , मसूर और चना, का बीज  का वितरण कराया ,

बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक डा० राम  स्वरूप मीणा ने विज्ञान और  प्राधौगिकी मंत्रालय के सहयोग से बीज वितरण स्कीम के तहद आदिवासियो के आर्थिक उन्नति और उत्थान के जरिए रोजगार सृजन और पौष्टिक भोजन भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसानों को बीज  उपलब्ध कराने के साथ पीएचडी के छात्र  अंबुज कुमार सिंह ने बोवाई के तरीके ,

Advertisement

,गुड़ाई,निराई के साथ फसलों की सुरक्षा कर अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाने की तकनीकी जानकारी दी।किसानों को बताया गया कि यह बीज देश के उन्नतशील बीजों में एक है और सही समय पर बुवाई ,सिंचाई करे तो  किसानों की आए बढ़ेगी ।

Advertisement

ग्राम प्रधान संत कुमार, ने किसानों  का आह्वान किया कि वे समय से बीज की बुआई करे।इसने जो भी तकनीकी जानकारी चाहिए बीएचयू के कृषि विशेषज्ञ आप को देंगे साथ ही खेत का स्थलीय अवलोकन करेंगे। इसके पूर्व डा मीणा ने फल दार पौधे,सब्जी का बीज,और सरसो का बीज का  वितरण किया है।

Advertisement

किसानों ने बताया कि बीएचयू से बरसात में वितरित  सब्जी के बीज  लगाने के सब्जी की अच्छी खेती हुई और बाजार पर आश्रित नहीं रहना पड़ा।मौके पर रामाशंकर,पूर्व प्रधान असर्फी,महीपत,राम प्यारे,  समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शाहगंज में नव निर्मित श्री पैलेस हुआ उद्घाटित

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन समारोह मे शिरकत कर  बढ़ाया मान

सोनभद्र। जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज राजगढ़ मार्ग पर अवस्थित खजूरी  में बहु प्रतीक्षित मैरिज लान श्री पैलेस का नवरात्रि के छठे दिन धर्म और संस्कृति के अनुरूपविधिपूर्वक माता रानी और श्रीगणेश की पूजा अर्चना करने के बाद श्री पैलेस के स्वामी सर्वेश श्रीवास्तव एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा शुभारंभ कर दिया गया।

Advertisement

शाहगंज एवं आसपास कि लोगों को मैरिज लान के स्वामी सर्वेस श्रीवास्तव ने करने का प्रयास  किया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, नभ्योरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार राकेश शरण मिश्र,

Advertisement
Advertisement

पत्रकार संतोष नगर, राजेश यादव,राम अनुज धर द्विवेदी,संजीव कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार कुशवाहा, सिराज अहमद, प्रगतिशील किसान प्रमोद कुमार दुबे उर्फ बच्चा दुबे, अमोद कुमार दुबे, राम रूप शुक्ला, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे समेत क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य और शाहगंज नगर वासी तथा मैरिज लान के व्यवस्थापक के के परिजन व रिश्तेदार  न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि उद्घाटन समारोह के साथी बने ‌।

Advertisement

इस मौके पर अतिव प्रसन्नचित्त भाव से श्री पैलेस के स्वामी सर्व श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा ही नहीं उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह इस योजना में लोगों की भावनाओं के अनुरूप कर उतरेंगे और लोगों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सेक्सी लोगों से इसमें सहयोग करने की अपेक्षा की है।

Advertisement

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रम प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने कहा कि यदि टीएमसी कंपनी भुगतान नहीं करती है तो मुकदमा कराया जाएगा दर्ज

अजीत कुमार सिंह

    सोनभद्र। उप जिलाधिकारी गुरुवार को तहसील ओबरा मे उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे एडवोकेट उमेश चंद शुक्ला एवं टीएमसी के सुपरवाइजर कौशल तथा प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी एवं टीएमसी कंपनी के कर्मचारियों के समक्ष एक बैठक की गई जिसमें प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी मजदूरों के मजदूरों के हक के साथ बोलते हुए दिखाई दिए।

    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement

    उन्हें ने कहा कि मजदूरों का जितना दिन का वेतन होगा उसको टीएमसी कंपनी को देना पड़ेगा एवं उप जिलाधिकारी द्वारा भी मजदूरों के हक के लिए बात कही गई उन्होंने टीएमसी के सुपरवाइजर को फटकार भी लगाया मजदूरों के वेतन की समस्या का निदान होना चाहिए वही टीएमसी के सुपरवाइजर द्वारा गोल मटोल बातें पाई गई उन्होंने तो हाजिरी कार्ड पर सिग्नेचर को भी मानने से इनकार कर दिया।

    Advertisement

    इस पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने उन पर काफी डांट फटकार लगाई और कहा कि क्या मजदूर अपने से हाजिरी कार्ड भरेगा टीएमसी के सुपरवाइजर कौशल द्वारा यह भी नहीं बताया गया की हाजिरी कार्ड कौन भरता है यह कंपनी मजदूरों के हक और और अन्याय करती हुई पाई गई उप जिलाधिकारी ने और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने अगले मंगलवार 15 अक्टूबर को बोर्ड के अधिकारी और दुसान के अधिकारी और टीएमसी के वर्कर ग्राम सेवा समिति के समक्ष सभी लोगों को बैठक वर्करों की वेतन संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा।

    Advertisement

    उमेश चंद्र शुक्ला एडवोकेट का कहना था की अभी हमें श्रम विभाग अधिकारी द्वारा आश्वासन मिला है यदि मामले में कोई कार्रवाई उचित ढंग से नहीं हुई और मजदूरों के साथ अन्याय हुआ तो एक बड़े आंदोलन के लिए मजदूर तैयार रहेंगे। महेश अग्रहरी ने कहा की जब से दुसान कंपनी ने यहां पर काम लिया है तब से मजदूरों के साथ लगातार शोषण होता चला रहा है गरीब मजदूर दर-दर भटकने को मजबूर है उनके साथ हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

    Advertisement

    श्रम प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने कहा कि यदि टीएमसी कंपनी मजदूरों का भुगतान पूर्ण रूप से नहीं करती है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदान दुबे, महेश अग्रहरी, उमेश शुक्ला एडवोकेट के साथ सैकड़ो मजदूर उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    शासन की सराहनीय पहल: कक्षा 10 की छात्रा रितिका बनी एक दिन की एडिशनल SP

    HIGHLIGHTS

    • एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया
    • सांकेतिक रुप में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
    • शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा- निर्देशà

    सोनभद्र| शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश- प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व

    Advertisement

    पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में गुरुवार आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की दसवीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा रितिका कुमारी पुत्री संजय कुमार को सांकेतिक रूप में एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक बनाई गयी।

    Advertisement

    गुरूवार अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क में सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    एक दिन की एसपी बनी छात्रा दीक्षा केसरी, सूनी फरियादियों की समस्याएं

    HIGHLIGHTS

    • मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में एक दिन की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया
    • आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में एक दिन की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया
    • सांकेतिक रुप में नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
    • शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

    सोनभद्र। शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश- प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में गुरूवार को आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की ग्यारह वीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा कुमारी दीक्षा केशरी पुत्री धीरज केसरी को सांकेतिक रूप में एक दिन की पुलिस अधीक्षक बनाई गयी। 

    Advertisement

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क में सांकेतिक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें।

    Advertisement

    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें