अपना दल ने मनाई  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

HIGHLIGHTS

  • अपना दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत

सोनभद्र। अपना दल एस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का स्वागत समारोह व भारत के पूर्व महामहिम राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद प्रेक्षा गृह में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

Advertisement

विवेकानंद प्रेक्षा गृह में जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह हुआ। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर कार्यक्रम में उपस्थित अभिषेक कुमार चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अधिवक्ता हाई कोर्ट जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल और विशिष्ट अतिथि गणों ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।तब पश्चात राष्ट्रीय,

Advertisement

प्रदेश व जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे संबोधित करते हुए कहा की पार्टी ने एक संघर्षील युवा को जिलाध्यक्ष सोनभद्र की कमान सौंपा है आने वाले समय में संगठन पूरे प्रदेश में सोनभद्र का नंबर वन होगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने सबको समान अवसर देती रही है, और पार्टी ने मुझे 12 वर्षों तक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का जो अवसर दिया उसके लिए धन्यवाद और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष की बधाई दी।

Advertisement

साथ ही नए जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल साथ ही अभिषेक चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल जी का विशेष आभार प्रकट किया।

Advertisement

और राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला विधानसभा, जोन, सेक्टर, बूथ के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की पहचान सिर्फ पूरे विश्व में नहीं वरन चांद पर और मंगल ग्रह पर भी पहुंचाने का काम किया।

Advertisement

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनन्द पटेल दयालु जी ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सदस्य दिनेश बीयार, प्रदेश सचिव श्रमिक मंच विनोद यादव जी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम जी, वरिष्ठ नेता सुरजीत पटेल,अनिल रावत,

Advertisement

प्रीति सिंह, आलोक पांडे ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मानसिंह,रविंद्र यादव, चंद्रशेखर शिबू शेख, पंकज सिंह, धीरज चौबे, केडी सिंह, स्नेह लता पांडे, नीतू सिंह , विकास पटेल, पुष्पराज पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

N.R.L.M. में हुई भर्ती में महिलाओं ने लगाए धांधली के आरोप, दोषियों पर कार्यवाही करनें की माँग

HIGHLIGHTS

  • भर्ती के पहले ही सुविधा शुल्क के साथ-साथ अपने कुछ चिन्हित महिलाओं को भर्ती करने का बनाया गया है प्लान।


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , ग्राम्य विकास विभाग अंतर्गत विज्ञापन सख्या 7035 द्वारा माडल संकुल स्तरीय संघ में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली किये जाने के सम्बन्ध में महिलाओं ने  उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत कर जांच कराए जाने का प्रार्थना पत्र देकर विभाग में सनसनी फैला दिया।

शिकायत में य़ह आरोप लगाया गया है कि भर्ती के पहले ही सुविधा शुल्क के साथ – साथ अपने कुछ चिन्हित महिलाओं को भर्ती करने का बनाया गया है प्लान। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , ग्राम्य विकास विभाग में माडल संकुल स्तरीय संघ के नियुक्ति में धांधली किये जाने से आवदेन में भाग लेने वाली महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

कुछ महिलाओं ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को लिखित शिकायत भी किया।महिलाओं ने आरोप लगाया है कि फार्म भरने के उपरांत कुछ महिलाओं से अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए धमकाया कि तुम्हारी नियुक्ति नहीं होगी चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। इसके बाद पीड़ित महिला ने विभाग में लिखित शिकायत की जिसके बाद जो दूसरी सूची जारी की गई है उसमे हेर फेर कर चिंहित किये गए नामों की सूची में बदलाव किया गया।

Advertisement

पीड़िता ने बताया कि NRLM विभाग में चिन्हित कुछ लोगों  के  चयन हेतु प्रक्रिया का केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। पीड़िता ने अपने आरोप में यह भी कहा है कि उनसे धन की डिमांड की गयी थी ,जिसकि पुर्ति ना करने के एवज में उनके चयन में तरह-तरह की कमियां निकाल कर उनका आवेदन खारिज कर दिया गया।

Advertisement

शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत प्रदेश स्तर तक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि एक तरफ महिलाओं को जहाँ सरकार बढ़ावा दे रही है वही दूसरी तरफ जनपद में कुछ अधिकारी कर्मचारी अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति करने के लिए महिलाओ के हौसले को दबाने में कसर नहीं छोड़ रहे।पीड़िता ने बताया कि भर्ती से सम्बंधित जो गाइडलाइंस शासनादेश में उल्लिखित है,

Advertisement

आवेदन फार्म में उसका कोई हवाला नही दिया गया और ना ही किसी को कुछ बताया गया। कुछ चिन्हित महिलाओं को फोन के माध्यम से सूचना देकर बुलाते हुए जमा किये गए आवेदन में कमी होने पर सुधार कराया गया तो कुछ महिलाओं का उनके आवेदन फार्म में कागजात न होंने के बावजूद भी उनके आवेदन का वेरिफिकेशन कर उनके आवेदन को सही मानते हुए उन्हें शामिल कर लिया गया जबकि जिन्हें भर्ती मे शामिल नहीं करना था उनका सब कुछ सही होते हुए भी आवदेन निरस्त कर दिया गया है।

Advertisement

यहां आप सब को यह भी बताते चलें कि आरोप य़ह भी है कि जिस सूची को धांधली कर जारी किया गया था उसे शिकायत के बाद निरस्त करते हुए पुनः समूह सखियों के ग्रुपो में नई सूची जारी कर 15 अक्टूबर 2024 को होने वाले परीक्षा के लिए भेजा गया और आश्चर्य की बात यह है कि परीक्षा के लिए जो सूची जारी की गई है उसमें किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का हस्ताक्षर नही है। ऐसा लगता है कि आनन फानन में जारी हुई सूची में विभगीय अधिकारियों ने खानापूर्ति कर जल्द बाजी करने का प्रयास किया है।

Advertisement

वही आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए जो पहली लिस्ट खारिज की गई थी उसी के अनुरूप परीक्षा भी ली जा रही है  जो नियमानुसार गलत है। ऐसे में शिकायत कर्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए निरस्त किया जाय ।

Advertisement

तथा पुनः नए सिरे से शासनादेश के नियमों के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया बहाल की जाय तथा दोषियों पर कार्यवाही की जाय। इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी के सीयूजी नम्बर पर समय 4:10पर फोन करके जानकारी चाहा तो उन्होंने फोन रिसिब नही किया लिहाजा उनका पक्ष नही रखा गया।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ADM न्यायिक ने की बैठक

HIGHLIGHTS

  • बाल श्रम से मुक्त कराये गये पात्र बच्चों को स्पान्सरशीप योजनान्तर्गत कराया जाये लाभान्वित- एडीएम (न्यायिक)

सोनभद्र। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रोहित यादव की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति,बाल विवाह टास्क फोर्स एवं बाल कल्याण समिति के कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गयी,

Advertisement

जिसमें मुख्यतः देखभाल एवं संरक्षण के जरूरतमंद वाले बालकों का चिन्हीकरण तथा उनके पुनर्वासन पर चर्चा र्हुइं। बैठक में प्रोवेशन अधिकारी प्रशासनिक इन्द्रावती देवी द्वारा पूर्व में की गई बैठक में जारी निर्देशों के अनुपालन के संबंध में बिंदुवार चर्चा की गयी, इस दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा मिशन वात्सल्य योजना, देखभाल एवं संरक्षण वाले बच्चों के पुनर्वासन में सहायतित विशेष विधि (किशोर न्याय अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट) का अनुपालन,

Advertisement

मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना ,स्पॉन्सरशिप योजना , मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना ,दत्तक ग्रहण तथा बाल देखरेख संस्थाओं में आवासित बच्चो के शिक्षा,सुरक्षा ,आधार कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई, स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत पात्र सभी बच्चों को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दियें गये,

Advertisement

उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को जनपद में संचालित बाल संरक्षण संस्थाओं का समिति द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों का नियमानुसार पुनर्वासन कराने तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के भी निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्हांने ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण तथा ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का नियमित रूप से बैठक कराने के निर्देश दियें।

Advertisement

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

अजीत कुमार सिंह

डाला, सोनभद्र। नगर में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति डाला बाजार के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पटेल के नेतृत्व में समिति के समस्त पदाधिकारियों व नगर के समस्त रहवासियों के सहयोग से शारदीय नवरात्र में सप्तमी के दिन मां नवदुर्गा की विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रो के साथ मनोज शुक्ला द्वारा पूजन करवाते हुए पंडाल में प्रतिमा स्थापित किया गया था

Advertisement

जिसके उपरांत नगर समेत आसपास क्षेत्र के दर्शनार्थी मां का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया वहीं उसी क्रम में सोमवार को सुबह लगभग दस बजे से बिशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला पुरुष बच्चे कई हजारों की संख्या में मां का प्रसाद ग्रहण किया जहां भंडारा का संचालन सुधीर सिंह व सुभाष पाल ने किया।

Advertisement


वहीं दूसरे तरफ सोमवार शाम लगभग चार बजे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में रथ रूपी वाहन को सजाया गया और मां नव दुर्गा के प्रतिमा को स्थापित कर डोल बाजा डीजे के साथ मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए डाला बाजार नव दूर्गा पंडाल से लंगड़ा मोड़, डाला बारी,होते हुए वापस डाला बाजार झुलन टाली, तेलगुडवा परास पानी ले लाया गया जहां कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने देवी मां के जयकारे लगाए और

Advertisement

एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाई गई मूर्ति विसर्जन यात्रा में डीजे के मधुर धुनों पर युवाओं की टोलियों ने खूब जमकर नृत्य किया वहीं बड़ी संख्या में युवा महिला पुरुष बच्चों ने देवी मां विसर्जन यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लीए वहीं इस दौरान चोपन थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में डाला चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह की टीम ने सुबह भंडारा कार्यक्रम के साथ ही

मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए समापन तक डटे रहे और अपने साथ दूरदृष्टी नजर रखते हुए कुशल गोताखोरों की टीम को भी इस बार मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल किया जहां नवदुर्गा की समस्त प्रतिमाओं की नियमानुसार विधिः विधान से पूजन कर मूर्ति विसर्जन हेतु एक-एक करके प्रतिमाएं परास पानी कोटा तालाब के पानी की ओर ले जाया गया तथा मूर्ति विसर्जन करते हुए जय मां

Advertisement

शेरावाली का जयकारा लगाते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ वहीं तालाब पर जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति डाला बाजार की समस्त पदाधिकारियों समेत वॉलिंटियर की टीम सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था में मौजूद रही। इस अवसर पर दिनेश जैन डॉ राकेश सिंह राकेश जायसवाल मुकेश जैन अंशु पटेल प्रंसात पाल सोनू सिंह विकास जैन अवनीश पांडेय राजेश पटेल मुन्ना भारद्वाज मिस्री श्री निवास यादव,राजू शुक्ला सुनिल सिंह राकेश राय, राकेश पासवान शामिल रहे

Advertisement
Advertisement

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

2892 करोड़ की लागत वाली हर घर नल योजना अभी आधे गांव में भी नही पहुंची- आप

HIGHLIGHTS

  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। सोमवार को आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम और विधान सभा अध्यक्ष दिनेश पटेल के साथ जल जीवन मिशन अधिशाषी अभियंता/ मिशन संचालक सोनभद्र को हर घर नल जल से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से और योगी आदित्यनाथ स्वयं सोनभद्र आकर 22 को फीता काटकर 2892 करोड़ के जल जीवन मिशन की शुभारंभ किया था और जनता को आश्वासन दिया था

Advertisement

कि यह परियोजना मार्च 2024 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, जिससे हर घर नल जल पहुंचेगा, लेकिन आज 4 साल बाद भी आधे गांव में नल तक नहीं लग पाया है, कई क्षेत्र में पाइप बिछाने के लिए खुदाई हो रही है। आवाज उठाने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को प्रशासन से धमकी मिलती हैं।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज विधान सभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा हर घर नल जल के सप्लाई के समय में बदलाव होना चाहिए। जहां नल लगा है वहां भी कई नलों से दूषित पानी आने की सूचना मिली है।

Advertisement

जहा पानी आ रहा वहा ऐसे समय पर आ रहा है, कभी 10 बजे कभी 11 बजे, जब किसान मजदूर अपने कामों पर चले जाते है। आवाज उठाने पर ग्रामीणों को विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन का भय दिखाया गया है।

Advertisement

अगस्त माह में कई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के घर तक पुलिस गई थी। आज के कार्यक्रम में जशवंत मौर्या संयुक्त जिला महासचिव, दिनेश मौर्या वि०स० महासचिव, राजेश प्रधान, अनवर अली, परदेशी पटेल, नागेंद्र मौर्या, मनोज डे, सुरेंद्र पटेल, प्रेम नाथ कनौजिया आदि शामिल रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नम आंखों से दुर्गा मां एवं देवी देवताओं की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

HIGHLIGHTS

कॉलोनी परिसर में विसर्जन कार्यक्रम का निकाला गया जुलूस
डीजे पर भक्तिमय गीतों पर थिरकते रहे लोग

अजीत कुमार सिंह
अनपरा, सोनभद्र। नवरात्रि समापन के पश्चात अनपरा तापीय परियोजना के कॉलोनी परिसर के बस स्टैंड पर दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा, गणेश ,लक्ष्मी, सरस्वती एवं कार्तिकेय की प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम का कॉलोनी परिसर में भव्य जुलूस सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में निकाली गई।

Advertisement

एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर गाजे बाजे के साथ डीजे पर भक्तिमय गीतों पर लोगों ने खूब ठुमके लगाए। पूरा कॉलोनी जय माता दी के नारों से गुंजायमान रहा।जुलूस कार्यक्रम में नव युवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति,अनपरा के अध्यक्ष इं अदालत वर्मा,सचिव श्री अविनाश सिंह, समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के साथ भारी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी, महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए।

Advertisement

अंत में मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को कोहरौल स्थित रिहंद जलासय में विसर्जित किया गया।बता दें कि पूजा पंडाल से जब माता रानी की प्रतिमा को विर्सजन के लिए उठाया गया तो भक्तों में खासा उत्साह रहा।

Advertisement

बैंड-बाजे के साथ भक्तगण प्रतिमाओं के साथ नाचते-गाते,अबीर गुलाल उड़ाते और जयकारा लगाते हुए चले लेकिन जब रिहंद जलासय में प्रतिमा का विसर्जन करने लगे तो भक्तों की आंखों में नमी आ गई।

Advertisement

इस अवसर पर श्री विष्णु देव झा,अविनाश सिंह,प्रशांत उपाध्याय,माधवेंद्र सिंह,सुनील पाल,विशाल शाही, अभिषेक सिंह,दीपक मिश्रा,सुजीत सोनी,उदय नारायण सिंह,गमगम सिंह,राकेश जायसवाल,बिन्देश सिंह,सतीश कुमार मधुकर,सौरभ,अमन,मानस राय सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ई० वी० रामास्वामी पेरियार व छोटे पेरियार ललई यादव जन्मदिन पर  कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

HIGHLIGHTS

  • ई० वी० रामास्वामी पेरियार व छोटे पेरियार ललई यादव जन्मदिन पर  कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र।  म्योरपुर ब्लॉक अन्तर्गत म्योरपुर बाजार में स्थित क्रिकेट मैदान में 16 अक्टूबर दिन- बुधवार को ई० वी० पेरियार स्वामी व छोटे पेरियार ललई यादव के जयन्ती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मूल निवासी उत्थान समिति का वार्षिक सम्मेलन रखा गया है

Advertisement

जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  प्रोफेसर लक्ष्मण यादव व विशिष्ट अतिथि शूद्र शिवशंकर  होगें    तथा रात्रि में बिरहा मुकाबला  ओमप्रकाश दिवाना कैमूर (बिहार) तथा प्रो० सरोज त्यागी दोहरी घाट मऊ (उ०प्र०)के मध्य होना सुनिश्चित है जिसमें आप सभी उपस्थित होकर  कार्यक्रम को सफल बनावें कार्यक्रम की जानकारी दयाशंकर यादव व मोहन सिंह मरकाम ने संयुक्त रुप से दिया/

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में अब तक 1 लाख 42 हजार लोगों ने ली बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता- अनिल सिंह

HIGHLIGHTS

  • जिले में अब तक 1 लाख 42 हजार लोगों ने ली बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता-  अनिल सिंह
  • बीजेपी कार्यालय पर सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत सोमवार को सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्य नन्दलाल गुप्ता मौजूद रहे, कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला मंत्री/सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि प्राथमिक सदस्यता अभियान का शुभारंम्भ 02 सितंबर को हुआ था जो 15 अक्टूबर तक चलेगा उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता होनी है।

Advertisement

जिसमें जो भी कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्य 50 के लक्ष्य को पूरा कर चुके है वो पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेंगे जिसमें उनको माइक्रो डोनेशन के माध्यम से 100 रुपये आनलाइन जमा कर डोनेशन की छायाप्रति सक्रिय सदस्यता फार्म के साथ लगाना अनिवार्य है। उन्होने कहा कि जनपद सोनभद्र आनलाइन (रेफरल कोड) के माध्यम से लगभग एक लाख बयालीस हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है। जिससे यह प्रतीत होता है कि यहां के सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को लेकर अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।

Advertisement

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के हर जाति वर्ग क्षेत्र के लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। इसके लिए पार्टी संगठन के योजनानुसार अभी तक जिन लोगो ने 50 प्राथमिक सदस्य अभी तक नही बना पाये है कल दिनांक 15 अक्टूबर को महाअभियान के रुप में लेकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे तो आने वाले समय में वो भी सक्रिय सदस्य बन सकते है।

Advertisement

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के अथक प्रयास व परिश्रम से जिले के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में लगभग हम सब सफल हुये है इसके लिए हम आज इस कार्यशाला में आप सब का हृदय से आभार व्यक्त करते है और कहा कि 16 अक्टूबर से शुरु हो रहे अभियान में वही प्राथमिक सदस्य जिसने कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया हो और उनका पूरा विवरण संगठन द्वारा निर्धारित प्रारुप पर उपलब्ध कराने पर ही सक्रिय सदस्य बनेंगे और आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

कार्यशाला मे मुख्यरुप से अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जी सिंह खरवार, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, रंजना सिंह, अभिषेक सिंह चन्देल, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, शंम्भू नारायण सिंह,

Advertisement

विनोद पटेल, सरजू बैसवार, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, अमरेश चेरो, मण्डल प्रभारी सुनिल सिंह, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव कमलेश चौबे, सोना बच्चा अग्रहरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मां ज्वाला देवी मंदिर पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन


शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित मां ज्वाला देवी मन्दिर पर एकादशी के अवसर पर सैकड़ो भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल ने हवन पूजन कर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन कराया।

Advertisement

इस दौरान हलवा, सब्जी पूरी का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लोगों की सुख शांति के लिए ये सब आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें जो सुख की अनुभूति होती है वो किसी और काम नहीं होती है। इस अवसर पर रोशनी अग्रवाल, अमित, सुमित, नमित, रोहन, रिंकू, वैशाली, सीमा, अशोक शर्मा, सुमन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने 251 निर्धन असहायों में किया वस्त्र का वितरण

HIGHLIGHTS

  • सदर ब्लॉक क्षेत्र के निपराज गांव में 251 निर्धन असहयों को किया गया वस्त्र वितरण

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र। सोमवार को सदर ब्लाक के अंतर्गत निपराज ग्राम पंचायत में विगत कई वर्षों भाती इस वर्ष भी गरीब असहाय परिवारों के 251 लोगों में वस्त्र वितरित किया गया।

Advertisement

जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी ग्राम पंचायत निपराज में प्रतिष्ठित समाजसेवी बालकृष्ण सोनी एवं अनुज दिल मोहन सोनी द्वारा 251 निधन सहयोग को वस्त्र तथा 51 प्रतिष्ठित सम्मानित लोगों को साल ओढ़ा सम्मानित किया गया ।

Advertisement

जिला अध्यक्ष ने बताया कि गरीब असहाय परिवारों में वस्त्र वितरित कर एक पुण्य का काम किया जाता है जो निरंतर कई वर्षों से चला आ रहा है यह एक समाज सेवा जो एक संदेश देने का काम कर रहे हैं इसी तरह लोगों को बढ़-चढ़कर गरीब परिवारों को चिन्हित कर वस्त्र वितरित करते हुए उनके भागीदारी बने का कार्य करना चाहिए।

Advertisement

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें