सड़क के किनारे खड़े युवक पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली , एक की मौत एक घायल

HIGHLIGHTS

  • सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप की है घटना रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग घण्टो तक जाम रहा

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 26 वर्षी युवक की हुई मौत वही 25 वर्षीय एक युवक घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से रायपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी अनिल कुमार 26 वर्ष पुत्र रामरक्षा की मौत हो गई ।

Advertisement
Advertisement

वहीं उनके साले गढ़वा थाना चक्रघटा जिला चंदोली प्रमोद यादव 25 वर्षिय घायल हैं जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है उधर आक्रोशित आवासियों ने सड़क जाम किए थे जिसको समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ कार्रवाई करने को संबंधित चौकी प्रभारी को दिशा निर्देशित कर दिया गया है मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से अवगत कराकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार जीजा साला नंदना गांव से बिजौली के समीप बाटी चोखा खाने आए थे वहीं सड़क किनारे खाकर खड़े थे तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया लोगों का आरोप है कि बिजौली समीप राइस मिल द्वारा आए दिन दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है जिस पर जिला प्रशासन की नकेल ना कसने की वजह से लोगों की मौत हो रही हैं आखिरकार कब राइस मिल के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा नगर पंचायत में बढ़ी पानी की समस्या, सप्लाई से आ रहा दूषित जल

HIGHLIGHTS

  • नगर पंचायत ओबरा में घर-घर परोसा रहा दूषित पानी ,वहीं दूसरी तरफ लोगों को सता रहा है बीमारियां फैलने का डर


ओबरा, सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा की ओर से नगरवासी को दूषित पानी परोसा जा रहा है। दूषित पानी आने से नगरवासी बेहद परेशान हैं ।इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि वाटर सप्लाई के समय आने वाला पानी बदबूदार व देखने में इतना गन्दा है लोग पीने से परहेज कर रहे हैं व कोई कार्य नही कर पा रहें हैं।

नगर वासियों को पानी के साथ साथ बीमारियों को भी नगर पंचायत के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है।इसी क्रम में बताते चलें कि नगर पंचायत को ओबरा रोग मुक्त बनाने का सपना दिखाने वाले लोग नगर की जनता को दूषित पानी पिला रहे है।

Advertisement

नगर पंचायत द्वारा नगरवासियों को अब बीमारियों की सुविधा भी दे रहा है क्योंकि वाटर सप्लाई से आने वाला पानी बदबूदार व दूषित है जिससे नगरवासी काफी परेशान है। उक्त के संबंध में भाजपा नेता वीरेंद्र मित्तल व अनमोल सहित सैकड़ो लोगों ने बताया कि यह दूषित पानी लगभग 2 महीने से लोगो को परोसा जा रहा है जिससे लोगो को बाहर से पानी का गैलेंन 20रुपए वहन कर लेना पड़ता है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से ज्यादा नगर के अधिकांश वार्डो में वॉटर सप्लाई के रूप में नगर पंचायत ओबरा द्वारा गंदा पानी वितरित किया जा रहा है।नगर पंचायत की इस लापरवाही से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है वहीं नगर वासियों में काफी आक्रोश देखा रहा है। नगर वासियों ने जल की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Advertisement

लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि दस्त, उल्टी, पेट दर्द, हैज़ा, पोलियो, और दिमागी बुखार। . इन बीमारियों से बचने के लिए पानी पीने और घरेलू कामों के लिए सुरक्षित पानी का इस्तेमाल करना चाहिए पर नगर पंचातय ओबरा में पानी की सप्लाई पाइप लाइन के माध्यम से की जाती है।

Advertisement

बीते 2 महीना से नगर पंचायत के पाइप लाइन से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।चिंता की बात यह है कि एक ओर शासन-प्रशासन द्वारा महामारी से बचने और बचाने के लिए ढाई वर्ष में करोड़ों रुपये खर्च कर जागरुकता के नाम पर खाली कर दिया जिसका प्रभाव सरकारी अमले पर नहीं दिख रहा है।

Advertisement

घरों में दूषित पानी का उपयोग किसी भी समय लाइलाज बीमारी का कारण बन सकती है। स्थानीय नगर वासियों ने तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सफाईकर्मियों का एक दिवसीय चला सफाई अभियान

सोनभद्र, करमा। विकास खण्ड कर्मा के न्यायपंचायत पापी के ग्राम पंचायत केकराही में एंटी लार्वा बैक्टरिया से बचाव हेतु सफाई कर्मचारियों द्वारा सामुहिक रूप से एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई अभियान के प्रभारी उदयभान ने बताया कि यह अभियान एक दिवसीय विशेष रूप से चलाया जा रहा है।

Advertisement

जिसमें एंटी लार्वा जैसे बैटरियां को समाप्त किया जा सके। जिसमें दवाइयों का छिड़काव नालियों में हैण्ड पम्प के आस पास किया जा रहा है। झाड़ियों की भी कटाई की जा रही है। आज स्कूलों के प्रांगड़ की सफाई की गई। साथ ही अमृत तालाबों की सफाई, गलियों की सफाई, के साथ नालियों की विशेष तौर पर सफाई की गई।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जागृति योग संस्थान ने किया तृतीय वार्षिक समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के द्वारा दीप प्रज्वलन करके आरंभ किया गया।

सोनभद्र। मंगलवार की शाम जागृति योग संस्थान का तृतीय वार्षिक समारोह का आयोजन नगर के न्यू कालोनी स्थित जागृति भवन में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम  योग संस्थान की संचालिका अनीता गुप्ता एवं तलविंदर भण्डारी द्वारा नटराज स्तुति प्रस्तुत किए गए।

Advertisement

तत्पश्चात योग संस्थान की छात्राओं द्वारा योग प्रस्तुति व योग नृत्य के  प्रस्तुत किए गए विगत एक वर्ष में जिन भी बहनों ने योग से अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त किया ,उन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा  सम्मानित व पुरस्कृत किया गया ।

Advertisement

जिसमें शालिनी पांडे द्वारा दो माह में 14 kg वजन कम करके अद्भुत प्रदर्शन किया जिस कारण पुरस्कृत किया गया इसी प्रकार नमिता सिंह ,आकांक्षा, तरु भंडारी ,मान्या जायसवाल, आदि ने अपनी स्वास्थ्य समस्या को दूर किया।

Advertisement

जिस कारण  पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ वीणा सिंह, डॉ नम्रता सिंह डॉ मीनाक्षी, बीना ,भारती गुप्ता ,निधि गुप्ता साहित लोग उपस्थित रहें।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

25 लाख की हेरोइन के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार

    सोनभद्र। बाराबंकी से सोनभद्र तक जुड़े तस्करी के रैकेट और इसको लेकर पिछले सप्ताह राबटर्सगंज पुलिस की तरफ तरफ से किए गए खुलासे के क्रम में शाहगंज पुलिस ने भी दो तस्करों (दंपती) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 25 लाख की हेराईन भी बरामद की गई है। साथ ही इस तस्करी रैकेट के कनेक्सन मिर्जापुर और गाजीपुर जिले से जुड़े पाए गए हैं जिसको लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

    Advertisement



    पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडय के निर्देशन में एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शाहगंज थाना क्षेत्र के उसरी कला गांव में दबिश देकर ताहौर अली और उसकी पत्नी कुरेशा बेगम को 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    Advertisement

    बरामद हेरोइन की बाजारू कीमत 25 लाख बताई जा रही है। प्रकरण में शाहगंज थाने में धारा 8/21/271/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों का चालान कर दिया गया

    Advertisement

    मिर्जापुर-गाजीपुर से सोनभद्र आ रही थी खेप

    पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि अहरौरा और गाजीपुर के हेरोइन तस्कर शीबा उर्फ साजिया पुत्री सेराज अहमद, पत्नी जमशेद के यहां से थोक में हेरोइन की खेप लाई जाती है। उसे पांच, दस, बीस और 25 ग्राम की पुड़िया बनाकर बेच दिया जाता है। लाई गई खेप का पैसा शीबा और उसके साथ हेरोइन के कारोबार में शामिल फरमान खान पुत्र मुहम्मद अहमद खान के खाते में मंगाया जाता है।

    Advertisement
    Advertisement

    टीम में यह पुलिसकर्मी भी रहे शामिल

    चौकी प्रभारी शाहगंज आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल संजय चौहान, सतीश पटेल, कांस्टेबल प्रेम कुमार चौरसिया, जय प्रकाश सरोज, रितेश पटेल, अजीत यादव, सत्यम पांडेय, अजीत कुमार की भी प्रकरण के खुलासे बरामदगी में अहम भूमिका रही।

    Advertisement
    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    DM ने सम्पर्क मार्गो का औचक निरीक्षण कर दिये मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

    HIGHLIGHTS

    • औचक निरीक्षण, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
    • औचक निरीक्षण में मार्ग की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर शासन स्तर पर पत्राचार करने का निर्देश
    • सामुदायिक स्वा. केंद्र कोन व एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भी डीएम ने किया औचक निरीक्षण।
    • औचक निरीक्षण में बच्चों के बौद्धिक स्तर का लिया जायजा, पठन-पाठन बेहतर करने का निर्देश

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कोन-तेलगुड़वा, पटवध बसुआरी, कोन, कचनरवा, विण्ढमगंज सम्पर्क मार्ग, राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज कोन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन व एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ का औचक निरीक्षण किये, जिलाधिकारी ने मंगलवार को कोन तेलगुड़वा मार्ग का औचक निरीक्षण किये,

    Advertisement

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क को गढ्ढा मुक्त करते हुए मरम्मत के कार्य में तेजी लायी जाये, इस दौरान कोन, कचनरवा, विण्ढमगंज मार्ग का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान कचनरवा मार्केट के सामने सड़क पर गढ्ढें कई स्थानों पर पाये गये और सड़क की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पायी गयी और सड़क का निर्माण हुए अभी पांच वर्ष से भी काफी कम समय की अवधि पूर्ण हुई थी,

    Advertisement

    जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता पी0एम0जे0एस0वाई0 को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण करने वाली एजेन्सी को ब्लैकलिस्टेट किया जाये, और उक्त सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और शासन स्तर पर पत्राचार भी किया जाये।

    Advertisement

    इस दौरान जिलाधिकारी ने पटवध बसुआरी मार्ग का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता पीएमजेएसवाई को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये,

    Advertisement

    इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का भी औचक निरीक्षण किया, और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज कोन का भी औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों में जाकर बच्चों को पढ़ायी जा रही कोर्स के सम्बन्ध में जानकारी ली और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके बौद्धिक स्तर का भी जायजा लिये,

    Advertisement

    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी0एच0सी0 प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को दवा अस्पताल परिसर से ही उपलब्ध करायी जा जाये और परिसर भू की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाये,

    Advertisement
    Advertisement



    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में जाकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा का जायजा लिये और बच्चों से विद्यालय में ड्रेस, किताब आदि सामग्री की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसके सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 125 छात्र अध्ययनरत हैं, जहां पर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है।

    Advertisement

    इस दौरान अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड गोविन्द यादव, अधिशासी अभियन्ता पी0एम0जे0एस0वाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    आई आई टी कानपुर के शोध छात्रों के साथ युवाओं  की परिचर्चा

    HIGHLIGHTS

    • आई आई टी कानपुर के शोध छात्रों के साथ युवाओं  की परिचर्चा

    संतोष दयाल

    म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के अतिथि गृह में मंगलवार को आई आई टी कानपुर के शोध छात्र छात्राओं और क्षेत्र के युवाओं के साथ मौसम परिवर्तन,बेरोजगारी,प्रदूषण को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

    Advertisement

    जिसमे युवाओं ने  खुल कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और बताया कि सिंगरौली परिक्षेत्र में  खासकर युवाओं,किसानों और आम जन बदलते मौसम और बेतहाशा पर्यावरण प्रदूषण के चपेट में आकर खेती से मुंह मोड़ कर पलायन के लिए मजबूर हो रहे है।सविता गोंड, सुशीला ,श्यामसुंदर, गूंजा, आदि ने बताया कि औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र का हवा, पानी  दूषित हो रहा है।

    Advertisement

    लोग किडनी,फेफड़ा,पेट और हड्डियों में फ्लोरोसिस के असर से परेशान है लेकिन समुचित इलाज नहीं मिल पाता,रासायनिक खाद के प्रयोग का भी  असर देखा जा रहा है। आत्महत्याएं,और शुगर बीपी  की समस्या बढ़ी है।बांझपन ,चर्म रोग से भी लोग परेशान है रामाशंकर, संतोष  ,मनोज यादव, सूरज कुमार ,राय सिंह ने बताया  कि प्रदूषण और मौसम में आ रहे बदलाव  से अरहर उर्द तिल  के साथ फलों पर ज्यादा असर देखा जा रहा है।

    Advertisement

    लाख और जड़ी बूटी विलुप्त हो रहे है तो कुछ जीवन संघर्ष कर रहे हैं असमय वारिश से फसल चक्र प्रभावित हुआ है और उत्पादन घटा है लागत ज्यादा और आय कम होने से युवाओं में पलायन बढ़ा है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच रहा है।

    Advertisement

    युवाओं ने हर घर नल जल योजना के लिए जलाशय का पानी आपूर्ति पर भी सवाल उठाया और कहा कि पारा को फिल्टर कैसे किया जाएगा।  जबकि जलाशय में पारा की मात्रा कही कही सौ गुना ज्यादा है ।सरकार प्रदूषण और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।

    Advertisement

    युवाओं ने क्षेत्र में कुटीर उद्योग,स्थानीय  संसाधनों के आधार पर रोजगार सृजन की बात कही ।मौके पर सत्यम दास,शिल्पी, प्रियंका शर्मा,  सहित दर्जन भर गावों के  दर्जनों युवाओं ने अपनी बात शोधार्थियों  के सामने रखी।

    Advertisement
    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    हिण्डालको सी.एस.आर. द्वारा किसानों के लिए मछली पालन परियोजना का शुभारंभ

    HIGHLIGHTS

    • हिण्डालको द्वारा सी.एस.आर. के माध्यम से संस्थान के मुखिया एन. नागेश के नेतृत्व एवं सी.एस.आर. प्रमुख अविजित के मार्गदर्शन में मछली पालन परियोजना का कार्यान्वयन किया गया।

    रेणुकूट,सोनभद्र।  कृषि के पश्चात् मछली पालन ग्रामीण परिवेश के लिए महत्वपूर्ण व्यवसायों में से एक है। गांव में यह व्यवसाय न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा देता है साथ ही यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभप्रद है। यदि मछली पालन सही तकनीक एवं प्रशिक्षण के साथ किया जाए तो यह बहुत लाभदायक व्यवसाय है।

    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

    गांव में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिण्डालको द्वारा सी.एस.आर. के माध्यम से संस्थान के मुखिया एन. नागेश के नेतृत्व एवं सी.एस. आर. प्रमुख अविजित के मार्गदर्शन में मछली पालन परियोजना का कार्यान्वयन किया गया। इस परियोजना अंतर्गत दुद्धी ब्लाक के कुल 8 गाँव कटौंधी, कटौली, झारोखुर्द, गुलालझरिया, करमदांड, दिघुल, बघाड्डु एवं निमियाडीह में किसानों का चयन करने उपरांत कुल 14 तालाबों में मछली पालन की शुरूआत की गई।

    Advertisement

    मछली पालन परियोजनांतर्गत सर्वप्रथम महिला एवं पुरूष किसानों को ग्राम कटौंधी में आयोजित मछली पालन प्रषिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के मछली पालन विशेषज्ञ धर्मेन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया।

    Advertisement

    प्रशिक्षण के पश्चात् संभावित मछली पालकों के तालाबों को सर्वेक्षण किया गया ताकि उचित प्रजाति की मछलियों का पालन उक्त तालाब में हो सके। परियोजना अंतर्गत चयनित लाभार्थीयों को 4 से 5 लोगों का समुह बनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि समूह में मछली पालन का व्यवसाय किया जा सके जिससे परियोजनांतर्गत 14 समुह में लगभग 60 परिवार लाभान्वित हो सकेंगे।

    इसके पश्चात् ग्राम कटौंधी में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चयनित सभी लाभार्थियों को तालाब के आकार के अनुसार मछली बीज प्रदान किया गया। व्यवसाय के प्रति मछली पालकों की जिम्मेदारी सुनिष्चित करने हेतु लाभार्थीयों द्वारा 25 प्रतिशत अंशदान मछली बीज हेतु दिया गया तथा 75 प्रतिशत अनुदान हिण्डाल्को सी.एस. आर. द्वारा प्रदान किया गया है।

    गौरतलब है कि कुल 14 तालाबों में से 3 तालाबों में महिला स्वयं सहायता समूह एवं शेष तालाबों में किसान क्लब के सदस्यों द्वारा मछली पालन किया जा रहा है।
    कार्यक्रम में हिण्डाल्को सी. एस. आर. के अधिकारी रमाकांत शर्मा ने लाभार्थीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मछली पालन व्यवसाय को अपनाकर, कृषि के अतिरिक्त आय का एक अन्य महत्वपूर्ण स्त्रोत सुनिश्चित कर सकते हैं।

    Advertisement

    उन्होने उपस्थित महिलाओं से कहा कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है एवं इसी तरह मछली पालन का व्यवसाय भी महिलाएं, सफलता पूर्वक कर सकती हैं।

    Advertisement

    इस कार्यक्रम में उक्त गांव के लाभार्थियों के अतिरिक्त ग्राम कटौंधी से ब्लाक डेवलपमेंट कमेटी सदस्य सुरेश कुमार, सोभनाथ, ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, सूरजमान, हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग से हरिहर प्रसाद, विश्वनाथ कुशवाहा, एवं लक्ष्मण प्रसाद की उपस्थिति रही।

    Advertisement

    कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थीयों एवं गणमान्य लोगों ने हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के इस पहल की सराहना की तथा साथ ही क्षेत्र में मछली पालन एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

    Advertisement

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    किसान संघ ने खाद की काला बाजारी को लेकर सौंपा ज्ञापन


    सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले जनपद के किसानों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँच जिलाध्यक्ष रामबाहादुर सिंह के नेतृत्व में डीएपी की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, नहरों के सिल्ट सफाई तथा टेल तक पानी पहुँचाने,

    Advertisement

    धड़रोज एवं निराश्रित पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान पर रोक लगाने व क्रय केन्द्रों का आवश्यकतानुसार निर्धारण कराने आदि समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

    Advertisement

    इस दौरान जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह ने बताया कि “किसानों को डीएपी खाद की पूर्ति नहीं हो रही है तथा किसानों को तय मूल्य 1350 रूपए से अधिक मूल्य ₹1500 से 1700 अदा करना पड़ रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है।

    Advertisement

    नहरों में सिल्ट सफाई न होने के कारण एवं टेल तक पानी न पहुँचने के कारण खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे फसलों को नुकसान पहुँच रहा है। घड़रोज एवं निराश्रित व आवारा पशुओं की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है,

    Advertisement

    इनके कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है जिससे किसान परेशान है। भारतीय किसान संघ काशी प्रान्त किसानों की इन समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की मांग करता है। इस दौरान जिला मंत्री प्रभु दयाल मौर्या सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

    Advertisement
    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    ब्रांच मैनेजर ने पैसे गमन करने के मामले में कंपनी के दो कर्मचारियों पर दर्ज करवाया FIR

    HIGHLIGHTS

    • कम्पनी के शाखा प्रबंधन ने 76 सदस्यों का 29,76828 रुपया गमन करने के मामले में दो के खिलाफ कराया एफआईआर दर्ज।



    सोनभद्र। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा लोन के सदस्यों की धनराशि (UPI ट्रांजैक्शन के माध्यम से) गबन करने के संबंध में प्रार्थी अजय कुमार चौबे पुत्र विजय कुमार चौबे निवासी ग्राम सुन्गुल्पुर पोस्ट व थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी एफ आई आर दर्ज कराया।

    Advertisement

    उन्होंने अपने शिकायत पत्र में बताया कि मै वर्तमान में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी (जोकि इंडसइंड बैंक की सहायक शाखा है) में पिछले 9 वर्षों से कार्यरत है तथा पिछले 17 माह से शाखा प्रबंधक के पद पर राबर्टसगंज (भारत सुपर शप) शाखा पर कार्य कर रहे है हमारे कंपनी का प्रमुख कार्य व्यवसाय हेतु दुकान करने वाले सदस्यों को व्यावसायिक लोन प्रदान करना एवं

    Advertisement

    आसान किस्तों पर साप्ताहिक संग्रह करने की प्रक्रिया है जिसके तहत हमारे शाखा के दो कर्मचारी विकास कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम बिल्ल भूषण पुर थाना- हंडिया जनपद प्रयागराज और दूसरा आजाद कुमार पुत्र सदरन ग्राम व पोस्ट अरंगी थाना चंदौली जो की उपरोक्त कर्मचारी पिछले 3 वर्षों से शाखा पर कार्य कर रहे थे जिनका प्रमुख कार्य ग्राहकों का करंट अकाउंट इंडसइंड बैंक में खोलकर बिजनेस लोन दिलाना एवं ग्राहकों के कलेक्शन को लाकर शाखा में जमा करना था जब दिनांक 16/07/2024 को टेली कलिंग के दौरान हमें मालूम चला कि विकास ने कुछ सदस्यों का समय पूर्व भुगतान करा कर अपने पास रख लिए हैं।

    Advertisement

    जिसकी सूचना हमने अपने उच्च अधिकारियों को देकर उक्त कर्मचारी के समस्त सदस्यों की जांच पड़ताल करना शुरू किया तो मालूम चला कि उसने करीब 12 लाख रुपए का हेरा फेरी किया है। जब इस विषय पर उक्त कर्मचारी से बात किया गया तो उसने स्वीकार किया और दिनांक 31/07/2024 को रू04 लाख रूपया लाकर कुछ सदस्यों के खाते में जमा कर दिया

    Advertisement

    शेष धनराशि के लिए अवसर मांग कर काम करने लगा परंतु जब कुछ सदस्यों का शिकायत और आने लगा तो हमने अपने उच्च अधिकारियों को बताया जिस पर कंपनी द्वारा नियुक्त ऑडिट टीम ने आकर हमारे साथ उक्त कर्मचारी के समस्त सदस्यों की जांच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि उसने कुल 99 सदस्यों के साथ 3470529 रुपए का हेरा फेरी किया है जिसकी लिखित प्रार्थना पत्र स्वीकार के रूप में कर्मचारियों ने खुद ऑडिटर को दिया।

    Advertisement

    इसी बीच जांच के दौरान दूसरा कर्मचारी आजाद का भी 222697 रुपए का समय पूर्व भुगतान निकलकर सामने आया इस प्रकार उपरोक्त दोनों कर्मचारियों ने कुल 106 सदस्यों के साथ कुछ UPI के माध्यम से एवं कुछ का कलेक्शन की धनराशि लेकर कुल 3693226 रुपए का गबन किया है इसी दौरान जो विकास ने रुपया दिया उससे 30 सदस्यों का लोन अमाउंट समाप्त कर दिया गया।

    Advertisement

    तथा साप्ताहिक किस्त भरते भरते जो 76 सदस्यों की शेष धनराशि 2976828 रुपया बाकी रह गया वह अभी तक वापस नहीं किये है। जिसमें से कुछ सदस्यों ने लिखित प्रार्थना पत्र एवं UPI ट्रांजैक्शन रसीद साथ में दिए है।

    Advertisement

    अब उपरोक्त कर्मचारी एवं उनके परिवार वालों से दोबारा बात करने पर वे लोग शेष धनराशि वापस करने मे अनाकानी कर रहे हैं।जिसमे एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय। जिसमे दोनो के खिलाफ 316(2),318(4) के तहत दर्ज किया गया हैं।

    उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें