अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ संपन्न, निकाली गई विसर्जन यात्रा
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन पांचवें वर्ष सकुशल पूर्ण हुआ। यज्ञ संचालन कर रहे आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया ग्राम वासी और क्षेत्रवासियों की विशेष रुचि इस बार की यज्ञ में दिखी। इसलिए समस्त समाज के साथ मनोबल बहुत बढ़ता गया भगवान की कृपा रही तो आगे भी यज्ञ कराई जाएगी।
Advertisement
इस यज्ञ के मुख्य पांच यजमानो के द्वारा 5 वर्ष का संकल्प किया गया था जो इस वर्ष पूर्ण हो गया। रविवार को विसर्जन की क्रिया संपादित की गई। श्री राम नाम के जयकारे से क्षेत्र गूंजयमान हो उठा। इस शुभ अवसर पर अनूप पांडे, विमलेश पांडे, रवि प्रकाश पांडे, मृत्युंजय पांडे, रत्नेश पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
दी आर्यन्स एकेडमी में धूम धाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी सन्त नगर रविवार को विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्ष गांठ बड़े धूम-धाम से मनायी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही नई उमंग व जोश के साथ ही विनोद कुमार जालान, प्रबन्धनिदेशेक ने ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात् झण्डे को सलामी दी राष्ट्रगान के बाद प्रभात फेरी निकाली गयी।
Advertisement
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत सुनाए और देशभक्ति गीत के साथ-साथ नृत्य भी प्रस्तुति किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं चित्रा जालान ने अपने संदेश में कहा कि आज के परिवेश में आजादी का जश्न मनाने के साथ ही सभी नागरिक को समानता शिक्षा का अधिकार होना चाहिए जिससे अपना भविष्य तय कर सके अपनी बात को सभी के सामने निष्पक्ष रख सके।
Advertisement
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि साक्षरता ही मानव समाज को अंधकार की गुलामी से निकाल सकता है जिससे व्यक्ति अपनी आजादी का मतलब समझ सके। 76 वीं वर्ष गांठ मनाते हुए बहुत हर्ष की बात है। इस आजादी को पाने के लिए हमने अनेक कुर्बानिया दी है।
Advertisement
हमारे महापुरूषों ने अनेक यातनाए सही अपना जीवन मातृभूमि की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया और हमारे संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा और प्रबंन्धक जी ने इस संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद, प्रारूप सभा के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर और सदस्यों के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर शिक्षकगण नवीन कुमार पाण्डेय उमाकांत दूबे, अश्वनी मिश्रा, महेश त्रिपाठी, योगेश नितिश, प्रियंका भट्टाचार्या, सुषमा, प्रतिमा, नीशा चौब, अर्पणा, रोमा आदि लोग उपस्थित रहे।
पं0 विद्याधर इण्टर कालेज कबरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
सोनभद्र। रविवार को पं0 विद्याधर इण्टर कालेज कबरी में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकालकर देश पर बलिदान होने वाले वीर सपूतों का जयघोष कर उन्हें सच्ची श्रध्दांजली दी गई। ध्वजारोहण का कार्यक्रम डा0 धर्मवीर तिवारी के द्वारा किया गया।
Advertisement
विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने भारत माता एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस ,नाटक,एकांकी तथा पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम के अन्त तक दर्शकों की भीड़ खचाखच भरी रही।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 से प्रियांशु देव ,खुशी मौर्या,प्रतिभा पाण्डेय एवं मधु ने बड़ी कुशलतापूर्वक किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा0 धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ” गणतंत्र दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों को याद करना तथा ऐतिहासिक त्रुटियों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें पुन: न दुहराना है।”
Advertisement
कार्यक्रम के अन्त में बच्चों सहित सभी दर्शकों को मिष्ठान वितरित कर एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं में श्रवण कुमार पाण्डेय,अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव पाण्डेय,सगीर खां, अमित पाण्डेय, मनीष दूबे ,राजू प्रसाद, शशि कुमार,आदित्य शर्मा, पूजा पाण्डेय ,पूजा सिंह,शशि देवी, निधि सिंह, श्वेता सिंह,आरती, इंद्रावती मौर्या,पूजा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 114 अधिकारी व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सोनभद्र। रविवार को जिले में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाज्य कल्याण राज्यमन्त्री संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी।
Advertisement
इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने द्वारा परेड के निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व परेड कमाण्डर प्रथम उपाधिक्षक अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया।
Advertisement
परेड के प्रथम कमाण्डर पुलिस उपाधिक्षक अमित कुमार, द्वितीय कमाण्डर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस बृजेश दूबे व तृतीय कमाण्डर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस योगेन्द्र नाथ सिंह यादव रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी तथा लोगों से सामाजिक दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
Advertisement
जनपदीय पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 114 अधिकारी व कर्मचारीगण मो० नदीम प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत वाचक, पुलिस अधीक्षक प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना कोन, प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज, निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट, निरीक्षक संजीव कुमार सिंह आईजीआरएस सेल,
AdvertisementAdvertisement
निरीक्षक नागेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक सूर्यभान सिंह थानाध्यक्ष माँची, उप निरीक्षक कमलनयन दुबे उप निरीक्षक आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला, उप निरीक्षक रामलोचन थाना ओबरा, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर, उप निरीक्षक राजेश चौबे चौकी प्रभारी रेणुकूट, उप निरीक्षक वंशनारायण चौकी प्रभारी बागेसोती, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया,
Advertisement
थाना कोन, उप निरीक्षक सविता सरोज महिला थाना राबर्टसगंज, 37 मुख्य आरक्षी, 02 महिला मुख्य आरक्षी, 40 आरक्षी, 19 महिला आरक्षियों सहित 23 ग्राम प्रहरियों व 16 व्यक्तियों को पुलिस कार्यों में सहयोग व समाजसेवी के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
AdvertisementAdvertisement
इस दौरान जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक मो० नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।