जिले के चारों तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मुख्यालय पर DM व SP ने सूनी फरियादियों की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • जन मानस के शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • तहसील राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई सम्पूर्ण समाधान दिवस

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरुप जिले की चारों तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस ” का आयोजन अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाना है, सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अधीनस्थों को अवगत करा दें कि किसी प्रकार की योजनाओं को आम जनता को देने में पैसे की मांग किये जाने, लाभार्थीपरक पत्रावलियों के निस्तारण में, जनता की समस्याओं के निस्तारण के दौरान पैसे की मांग करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

ऐसे मामले जो मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना है, दोनों पक्षों के समक्ष वार्ता कर प्रकरण का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

Advertisement



सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान आदि ने 133 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 17 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 112 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये हैं।


वही तहसील ओबरा में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम



इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

Advertisement

इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार आदि ने 55 शिकायतें सुनते हुए। मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये और 03 टीम को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। बाकी 46 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement



वहीं तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, तहसीलदार नटवर सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, सी०ओ० घोरावल आदि ने 59 शिकायतें सुनते हुए।

Advertisement

मोके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। बाकी 53 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement

वही तहसील दुद्धी में तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेन्द्र यादव, सीओ दुद्धी आदि ने 37 शिकायतें सुनते हुए। मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये।

इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल तीन मामले निस्तारित हुए, बाकी 34 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” की पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का हुआ विमोचन

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र के बारे में जानने के लिए उपयोगी साबित होगी  “स्वर्णिम सोनभद्र”
  • सीडीओ, एडी बेसिक व डायट प्राचार्य  ने संयुक्त रूप से किया विमोचन
  • डॉ बृजेश की अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का हो चुका है प्रकाशन
  • उरमौरा स्थित डायट परिसर में हुआ आयोजन
    फोटो

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र परिसर में शनिवार को डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” शिक्षक पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां, सोनभद्र द्वारा लिखित पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक से सोनभद्र के बारे में जानने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Advertisement

डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” की पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का विमोचन सुश्री जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, श्रीमती शेषबाला वर्मा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विंध्याचल मंडल,  मृदुल आनंद पाण्डेय डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र, राकेश कुमार तिवारी मंडलीय समन्वयक एमडीएम विंध्याचल मंडल, ओम प्रकाश त्रिपाठी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, डॉ अरमा देवी, डॉ ऋचा ओझा, राजेश मौर्य डायट प्रवक्ता,  देवेंद्र गंगवार जिलामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

Advertisement

सभी लोगों ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र के बारे में जानने के लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
बता दें कि भरहरी सोनभद्र निवासी डॉ बृजेश महादेव की एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आप एशियन एजुकेशन अवार्ड, नेशनल बिल्डर्स अवार्ड व राज्य आईसीटी के साथ दर्जनों सम्मान पत्र प्राप्त किए हैं। आप जनपद के नवाचारी शिक्षक के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त  स्काउट मास्टर भी हैं और पत्रिकाओं का सम्पादन भी करते हैं।

Advertisement

डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि सोनभद्र जनपद पर यह मेरी पहली पुस्तक है जो जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक पहलुओं को समेटे हुए है। इस पुस्तक के माध्यम से जनपद सोनभद्र को जानने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए लेखक डॉ बृजेश महादेव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को सभी शुभचिन्तकों ने बधाइयां दी है।

Advertisement

विमोचन के अवसर पर डायट प्रवक्तागण सर्वश्री नीरज शर्मा, जयेन्द्र शंकर मिश्रा, सबनम, अवधेश कुमार, हरिवंश सिंह, हीरालाल प्रजापति, राज कुमार, सौरभ सिंह,  जिज्ञासा यादव, सुनिल कुमार मौर्य, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी द्वय सर्वश्री अशोक कुमार सिंह,

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

बृजेश कुमार सिंह, धन्नजय सिंह, विश्वजीत कुमार व एआरपी द्वय सर्वश्री हृदेश कुमार सिंह, विमल कुमार, डीसी सर्वश्री अवधेश कुमार भारती, जय किशोर वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुद्धी तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर 37 मामले आए, तीन मामलों का हुआ निस्तारण

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 37 जनशिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें दो मामलों मौके पर व एक मामले का टीम भेजकर निस्तारण किया गया।

Advertisement

शेष मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इस मौके तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, सीओ पिपरी अमित कुमार, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विशिष्टजनों का मनाया गया जन्मदिन

सोनभद्र। धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत श्री राम दरबार अखाड़ा समिति सोनभद्र नगर के कार्यालय में 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार देर शाम को आयोजित बैठक में इतिहासकार/विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के संस्थापक निदेशक दीपक कुमार केसरवानी,

Advertisement

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश सिंह पटेल, जिला मंत्री रजनीश जी,नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर के पूर्व सभासद नातिक अशरफ को अखाड़ा समिति के पदाधिकारी ने तिलक लगाकर अंगवस्त्रम ओढ़ाकर, मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की बधाई दिया।
 

Advertisement

इस अवसर पर अखाड़ा समिति के पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, रविंद्र केसरी,धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, अवधेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, आशीष अग्रवाल, माला चौबे आदि पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाए दिया।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 110 वाहनों का हुए चालान; 02 वाहनों को किया  सीज

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा में ऑटो व रिक्शा चला रहे नाबालिग बच्चों के विरुद्ध, अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट / गलत नंबर प्लेट, ओवर दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर / प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए शनिवार को कुल 110 वाहनों (आटो/टोटो/पीकप/मोटर साइकिल आदि) का चालान किया गया तथा कुल 02 वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से वाहन चलाने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बंध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गया।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कैंटीन से निकले बदबूदार गंदे पानी को तत्काल बंद कराए जिला प्रशासन- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी को लिखा पत्र
  • संक्रामक बीमारी फैलने की जताई आशंका

सोनभद्र। अधिवक्ता एवम समाजसेवी संयुक्त महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश शरण मिश्र ने एक बार पुनः सदर तहसील के पूरब तरफ स्थित कैंटीन से निकलने वाले बदबूदार गंदे पानी को बंद कराने के लिए और उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

Advertisement

श्री मिश्र ने उप जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मांग किया है कि यदि आप द्वारा जल्द इस कैंटीन से निकलने वाले गंदे बदबूदार पानी को सड़क पर बहवानें जाने से रोकने पर कठोर कदम नहीं उठाया गया तो अधिवक्ता समाज को कैंटीन बंद करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और आपकी होगी।

Advertisement

उपजिलाधिकारी को लिखे पत्र में  राकेश शरण मिश्रा ने अवगत कराया है कि इसके पूर्व भी मेरे द्वारा इस समस्या के संबंध में आपको कई बार अवगत कराया गया है परंतु बहुत ही दुख की बात है कि आप द्वारा अभी तक इस पर सार्थक और प्रभावी कदम नहीं उठाया जा सका जबकि कैंटीन के सामने से प्रतिदिन हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं और वादकारियो का  गुजरना होता है

Advertisement

और सड़क पर बहते गंदे पानी के ऊपर से जब गाड़ियां गुजरती हैं तो गंदे पानी के छींटे से अधिवक्ताओं और वादकारियो के कपड़े खराब हो जाते हैं जो बहुत ही कष्टकारी होता है इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप जल्द से जल्द इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए वरना अधिवक्ताओं को कठोर कदम उठाने  के लिए बाध्य करना पड़ेगा।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र डांडिया नाइट की तैयारियां जोरों शोरों पर, 21 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • चार महिला संगठन मिलकर कर रही है भव्य आयोजन
  • डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत
  • महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब, मारवाड़ी सोन महिला मंच, जयसवाल यूथ क्लब एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 21 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से  नगर के होटल सवेरा में भव्य डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों पर चल रहीं हैं। शनिवार को आयोजन स्थल का चारों संगठन के पदाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारी का जायजा लिया।

Advertisement

वहीं आयोजन समिति की पदाधिकारीयों द्वारा मां दुर्गा की तस्वीर पर पूजन- अर्चन कर दीप प्रज्वलन किया गया। और इसी के साथ आयोजन स्थल पर साज सजावट की तैयारियां शुरू हो गईं।

Advertisement

इस दौरान  तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी और मारवाड़ी सोन महिला मंच की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि डांडिया नाइट का भव्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है। 

Advertisement

जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

वहीं जयसवाल यूथ क्लब की अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं इनरवेल क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे।

Advertisement

और इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे। बेस्ट डांस करने वाले लोगों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा। इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिकताओं के महासम्मेलन को पूर्ण समर्थन- राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मेरठ में अधिवक्ता सम्मेलन का किया पूर्ण समर्थन

सोनभद्र। विगत दिनों अधिकताओं के मौलिक अधिकारों के विरोध में उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में भयंकर आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं  का महासम्मेलन शुक्रवार को मेरठ बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित किया गया

Advertisement

और सम्मेलन में अधिकताओं के हितों को लेकर प्रदेश भर के जिला बार एसोसिएशन एवम तहसीलदार बार एसोसिएशन के आमंत्रित अध्यक्ष और मंत्री सहित प्रदेश भर के अधिकता संघों के पदाधिकारीयो ने पहुंच कर सम्मेलन में अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

इस मुद्दे पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बयान जारी करते हुए अधिवक्ताओं के महासम्मेलन का पूर्ण समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त महासंघ लगातार अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करता रहा है आगे भी करता रहेगा। और अधिवक्ता हितों के लिए आगे जब भी कोई आंदोलन होगा उसका पूर्ण समर्थन संयुक्त अधिवक्ता महासंघ करता रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है जबकि अधिकताओं को जो मूलभूत सुख सुविधा बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से और सरकार से मिलनी चाहिए वह ना तो बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश से मिल रही है और ना ही प्रदेश सरकार द्वारा ही मिल रही है।

श्री मिश्र ने कहा है कि अधिवक्ता स्वयं की मेहनत के बल पर अपने पास आए हुए मुवक्किलो का काम करके जो फीस पाता है उसी से अपने घर परिवार का गुजारा करता है।उसे ना तो मेडिकल की कोई सुविधा मिलती है और ना ही वकालत  छोड़ने पर या वृद्ध होने पर सरकार या बार काउंसिल द्वारा कोई पेंशन ही मिलता है।

Advertisement

उन्होंने मांग किया की प्रदेश सरकार को अधिकताओं के तमाम मांगों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर के अधिकता सुरक्षा अधिनियम सहित अन्य सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का काम करना चाहिए क्योंकि अधिकताओं ने आजादी की लड़ाई से लेकर के आज तक देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसके बाद भी जब किसी अधिवक्ता के ऊपर किसी प्रकार का कोई संकट आता है तो उसका कोई साथ नहीं देता है।

Advertisement

इसलिए प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द अधिवक्ताओं की सभी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का काम करे अन्यथा आने वाले दिनों में प्रदेश व्यापी आंदोलन को रोकना सरकार के लिए मुश्किल काम होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- रमाशंकर सिंह पोया

HIGHLIGHTS

  • अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बनी रणनीति
  • नगवां ब्लाक अंतर्गत मड़कुड़ी टोला घोराघर गांव में गोंगपा की हुई बैठक


सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी( गोंगपा) कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक वृहस्पतिवार को नगवां ब्लाक अंतर्गत मड़कुड़ी टोला घोराघर गांव में हुई। जिसमें अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने,फैक्ट्री स्थापित कर आदिवासियों को उजाड़ने की आशंका समेत विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक रणनीति बनाई गई।

Advertisement

मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का प्रमुख आधार संख्या बल होता है। जिसके जितने अधिक सदस्य होंगे वह पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। इसलिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जरूरत है।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ही आदिवासी समाज की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की रक्षा के लिए गोंगपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

Advertisement
Advertisement

विशिष्ट अतिथि गोंगपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि गोंगपा कार्यकर्ता अपनी सदस्यता लें और अन्य लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं। जो फैक्ट्री स्थापित की जा रही है अगर आदिवासियों को उजाड़ने की कोशिश की जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जएगा।

Advertisement

इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए आदिवासी समाज   को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इसके अलावा न्याय दिलाने के लिए कोर्ट कचहरी में भी आदिवासियों की हर संभव मदद की जाएगी।

Advertisement

बैठक में सर्वप्रथम आदिवासियों ने एकदूसरे का अभिवादन किया और हल्दी, चावल का तिलक लगाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार सिंह मरकाम तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल मरकाम ने किया।


बैठक में प्रमुख रूप से श्यामलाल मरकाम, राकेश मरकाम, राम प्रकाश कमरो,जमुना सिंह मरकाम,सूर्यबली सिंह मरपची, रामबचन कमरो, रामदुलारे आयम,रामजीत उरेती, फुलबासी कमरो, अनीता देवी, सविता देवी, सोमरी देवी, समुंद्री देवी, फूलवंती देवी आदि मौजूद रही।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवीन पाठ्यपुस्तकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

सोनभद्र। स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द घोरावल के प्रशिक्षण सभागार में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एफ एल एन आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। कुल सात चक्रों में,प्रत्येक चक्र में दो बैच पचास पचास की संख्या में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement

खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि इस वर्ष से राज्य सरकार के मार्गदर्शन में एससीईआरटी द्वारा परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक व दो में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू हुयी हैं।कक्षा एक व दो में भाषा की पुस्तक सारंगी ,गणित की पाठ्यपुस्तक आनन्दमय गणित व अंग्रेजी की पुस्तक मृदंग लागू की गयी हैं,जिसके विषयवस्तु का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया।
 

एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि पूरे वर्ष का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है,जिसमें वर्ष भर के लिये प्रत्येक कक्षाओं में शिक्षण उद्देश्य निर्धारित किये गये हैं,जिसको प्राप्त करने के लिए वार्षिक प्लान, साप्ताहिक प्लान व दैनिक प्लान बनाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

पूरे प्रदेश में एक समयसारिणी के अनुसार कार्य होना है। सबसे अच्छी बात है कि प्रत्येक कक्षाओं में.भाषा व गणित के तीन तीन वादन चलेंगे, जिसे जीआरआर सिस्टम व फोर ब्लाक माडल से संचालित करके ,शिक्षणयोजना पढाने के बाद ,बच्चों से अभ्यास पुस्तिका पर कार्य व तृतीय वादन में खेल गतिविधि कराकर उस अवधारणा को विकसित किया जायेगा।

Advertisement

शिक्षकों ने बताया कि बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रशिक्षण दिया गया है,और यह एक अच्छा सिस्टम है ,जिससे बच्चों का भाषा व गणित में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण देने वाले में एआरपी अविनाश शुक्ला, अखिलेश सिंह, दीनबन्धु त्रिपाठी ,मिथिलेश द्विवेदी व धर्मराज सिंह रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें