सदर ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में चला भाजपा का सदस्यता अभियान
Advertisement
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष संगठन द्वारा विशेष संस्था अभियान के अंतर्गत रविवार को अनसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के गौरी शंकर मंडल के ग्राम पंचायत रौप में चला गया भाजपा महा पर्व सदस्यता अभियान जिस क्रम में रविवार को 55 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता।
Advertisement
सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि 2024 महापर्व सदस्यता अभियान में अब तक 14 सौ पांच बनाए गए भाजपा के सदस्य
AdvertisementAdvertisement
वहीं श्री प्रमुख ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया के दिशा निर्देश पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चला जा रहा है।
AdvertisementAdvertisement
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में में भी सदस्य अभियान को तेजी पूर्वक बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देशित किया गया है इस मौके पर ग्राम प्रधान इंद्रजीत सरोज, मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल के साथ सदस्यता करते हुए आम जन की सुनी अस्थानी समस्या।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
सोनभद्र। जनपद में पुलिस मोहकमा लगातार सराहनीय कामों को अंजाम देकर वर्दी का सम्मान बढ़ा रहा है। जहाँ रॉबर्ट्सगंज की पुलिस गुम हुए कीमती जेवरात और नगद धनराशि खोज कर उसके मालिक को सुपुर्द करती है। वहीं महिला पुलिस घरेलू झगड़ों को बहुत ही सूझ बूझ के साथ हल कर परिवारिक रिश्तों को टूटने से बचा रही है।
Advertisement
पुलिस की छवि समाज में ज़्यादा ठीक नहीं है। पुलिस के किरदार को समाज निगेटिव नज़रों से देखता है। लेकिन अगर पुलिस वाले सराहनीय कार्यों को अंजाम देते हैं तो उनकी समाज में भूरि भूरि प्रशंसा भी होती है। रॉबर्ट्सगंज की पुलिस लगातार सराहनीय कार्यों को अंजाम देकर अपनी छवि बदलने का सार्थक प्रयास कर रही है।
Advertisement
लगातार समझा बुझाकर कराया जा रहा एक।
महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 6 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी
अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिये लगातार सराहनीय कार्यों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है।
Advertisement
इसी क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बहुत अच्छे ढंग से निपटाकर घर टूटने से बचाया।
Advertisement
इस संम्बंध में 6 जोड़ा पति पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति पत्नी राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त एक प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।
Advertisement
काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे दोनों जोड़े हंसी खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये। जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं भी दी गई।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
नमामि गंगे पेयजल परियोजना टेस्टिंग में फेल खेतों में भर रहा पानी
बीजपुर, सोनभद्र। बीझीलों खम्हरिया नमामि गंगे पेयजल परियोजना तीसरी बार भी टेस्टिंग में फेल हो गयी। ग्रामीण अंचल में घरों तक नल से जल पहुँचाने की बजाय सैकड़ों जगह सड़क और खेतों में बेवजह पानी बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बेवजह के पानी से जहाँ आलू मटर सरसो चना की फसल चौपट हो रही है वहीं सड़क पर बेकार पानी के बहाव से सड़क बर्वाद हो रही है।
Advertisement
रविवार को नेमना पौथीपाथर चेतवा जरहा सेवकामोड बंकामोड़ खम्हरिया पिण्डारी आदि स्थानों पर जगह जगह सड़क सहित खेतों में बहते पानी से लोगों में आक्रोश देखा गया तो सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रही।
Advertisement
जल जमाव से आवागमन में लोगों को कठिनाई हुई तो राहगीर कीचड़ में सराबोर होकर सफर करते रहे। बताते चलें कि इसके पूर्व में दो बार कार्यदायी संस्था ने हर घर नल से जल पहुचाने की टेस्टिंग में कोशिश की लेकिन दोनों बार फेल हो गयी अब रविवार को तीसरी बार टेस्टिंग किया गया लेकिन सौकड़ों जगह बहते हुए पानी ने योजना पर पानी फेर दिया।
Advertisement
Advertisement
बताया जाता है कि नमामि गंगे पेयजल परियोजना के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था ने सड़क और पटरी को खोद कर पाइप लाइन तो बिछाई लेकिन बदले में अनगिनत जगह खायीं गड्ढे खोद कर छोड़ दिए हैं जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना बढ़ गयी है
कही पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं बिजली के पोल टूट कर जमींदोज हो गए हैं। इसबाबात कार्यदायी संस्था जीपीबीआर कम्पनी के इंचार्ज से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नही उठा।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
रेनुकूट की बी0पी0एड0 छात्रा वर्षा सिंह ने जीत कांस्य पदक
सोनभद्र (रेणुकूट) :- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी अंतर महाविद्यालय ताईक्वांडो (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी में किया गया जिसमें काशी विद्यापीठ के समस्त महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
उक्त प्रतियोगिता में बाबूराम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेनुकूट की बी0पी0एड0 छात्रा वर्षा सिंह ने अंतर महाविद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया और विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाबूराम सिंह महाविद्यालय की वर्षा सिंह ने महिला वर्ग की अंडर 46 किलोग्राम भार में सेमी फ़ाइनल तक पहुंचे
Advertisement
हुए पदक तालिका में महाविद्यालय का परचम लहरते हुए कांस्य पदक पर महाविद्यालय का नाम अंकित करने में सफल रही बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय खड़पाथर मुर्धावा रेणुकूट के प्रबंधक बलवंत सिंह , प्राचार्य मैडम डॉ0 जोली अल्बेस्टा , ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता वर्षा सिंह को बहुत बधाई दिया एवं साथ ही कभी भी न डरने व हार न मानने हेतु प्रेरित किया।
आगामी प्रतियोगिता के साथ ही साथ जीवन के हर क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ताईक्वांडो एन0आई0एस0 कोच रवि सिंह की देखरेख व मार्गदर्शन में वर्षा सिंह ने प्रतिभाग किया। वर्षा को आगे बढ़ता देख उनके परिजन इष्ट- मित्र और में खुशी का माहौल बना हुआ है।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
सोनभद्र। रविवार को बहुउद्देशीय सभागार दुध्दी में भव्य गोवर्धन पूजा समारोह के परिप्रेक्ष्य में एक सभा आयोजित किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान जिलाध्यक्ष वाराणसी सपा व मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंहा एम.एल.सी. वाराणसी को आमंत्रण पर विचार एवं कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार किया गया।
Advertisement
सभा में जगदीश यादव यादव सभा तहसील अध्यक्ष, अवध नारायण यादव जी भव्य गोवर्धन पूजा समारोह समिति अध्यक्ष, बुध्दि नारायण यादव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सरजू यादव ब्लाक अध्यक्ष, प्रमेश्वर यादव कोषाध्यक्ष,अभिनाथ यादव सचिव, जगत नारायण यादव संगठन मंत्री,नकछेदी यादव
Advertisement
संगठन मंत्री, हरिशंकर यादव उपाध्यक्ष, रामलाल यादव उपाध्यक्ष एवं नरेश यादव मनोज कुमार यादव विजय कुमार ,राजेश यादव, चन्द्र मणी यादव बृज किशोर यादव राकेश यादव नंदलाल यादव, रामविचार तथा अन्य सभी सम्मानित यादव बंधू उपस्थित रहे/
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
बोले सासंद छोटेलाल खरवार राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्ष ने किया ऐसा हरकत इसी जाती प्रमाण पर भाजपा में थे सासंद।
विनय श्रीवास्तव
सोनभद्र। प्रयागराज हाईकोर्ट ने रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद की जाति प्रमाण पत्र को लेकर हाईकोर्ट ने चंदौली जिला अधिकारी को जांच का आदेश प्रयागराज हाईकार्ट ने जिलाधिकारी चन्दौली को 10 सप्ताह में जांच पूरी करने का दिया। आदेश इन्द्रजीत बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य की दायर याचिका पजा ट्र टीटी 4ßf FFA co gf FFAति प्रमाण पत्र को लेकर बोले सांसद छोटेलाल खरवार; सारी साजिश विपक्षियों की हैर दिया आदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ व
Advertisement
न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित की खण्डपीठ ने 17 अक्टूबर को दिया आदेश याचीका ने आरोप लगाया कि सांसद छोटेलाल खरवार द्वारा जाति प्रमाण पत्र के सम्बंध में गलत तथ्य प्रस्तुत किया गया व उनका जाति प्रमाण पत्र सन्दिग्ध है सांसद की कामकर बिरादरी खरवार/खैरवार जाति की उपजाति नही है।
एसटी ऑर्डर 1967 अमेंडमेंट 1976 तथा संविधान के अनुच्छेद 341(2) और 342(2) के अन्तर्गत संसद द्वारा पारित अमेंडमेंट एक्ट 2002 में कही अनुसूचित जाति /जनजाति में नही है। अधिवक्ता अभिषेख चौबे ने कहा कि वाराणसी,सोनभद्र,देवरिया,
Advertisement
बलिया और गाजीपुर में अनुसूचित जनजाति तथा शेष उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है परन्तु छोटेलाल खरवार ने कूटरचित व गलत तथ्यों के आधार पर खरवार समाज का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र चंदौली से जारी करवा लिया है वही सासंद ने कहा कि भाजपा व अपना दल (एस) आदिवासियों का विरोधी है ।नागरिक रजिस्टर के माध्यम से हो अन्य लोगो की जाच चंदौली डीएम को पत्र देकर अन्य लोगो का भी कराएंगे जाती की जांच।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
राबर्ट्सगंज नगर के अंबेडकर नगर पार्क में बैठक कर बनाई रणनीति
दर्जनो छात्रों ने ग्रहण की छात्र संगठन की सदस्यता
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित अंबेडकर नगर पार्क में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की एक बैठक रविवार को छात्रों की समस्या को लेकर हुई ,जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि छात्र देश के भविष्य है ।
Advertisement
के शिक्षा ही देश का लोक समाज की विकास में सहायक सिद्ध हो सकती है ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को क्या ग्रहण करने की गलत रखनी चाहिए ताकि वह शिक्षित होकर देश और समाज की सेवा में रत हो सके आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सब की समस्या को लेकर लड़ाई लड़ती रहती है ,
Advertisement
और राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता सारी लड़ाई को लड़ेंगे और छात्रों का अधिकार दिलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि जनपद सोनभद्र में छात्र-छात्राएं दर-दर के ठोकरे खाने की विवश है, एडमिशन, नौकरी का मामला हो चाहे यहां पर शिक्षण संस्थानों में बनवाना फीस हो,
Advertisement
सभी दुर्व्यवस्था से परेशान है इन सब को लेकर जल्द ही पूरे जिले का दौरा कर छात्रों की समस्याओं के लिए हर संभव लडाई लड़ी जाएगी। राज चौबे ने कहा कि आज का युवा नसे की लत में बहुत तेजी से हो रहा है इस पर भी जिले स्तर पर कार्यक्रम करने की जरूरत है,सृवांशु गिरी ने बोला कि स्कूल/ कॉलेज में एडमिशन के समय छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानी होती है
Advertisement
जहां मौजूदा समय में महंगाई चरम पर है वहीं पर फीस बृद्धि अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है । कार्यक्रम में दर्जनों छात्रों ने राष्ट्रीय छात्र संगठन की सदस्यता भी ली । जिसमें मुख्य रूप से हिमांशु सिंह,सत्यम पटेल,संदीप चौबे, ऋषि सिंह ,
Advertisement
संजू सिंह,मनोज सिंह ,कृष्णा पटेल, अभिषेक वर्मा ,प्रिंस मोदनवाल, मुन्ना चौबे, लाल जी ,अमन मिश्रा, परिवेश मिश्रा ,अनिकेत यादव, अमरजीत, सुनील सोनी,हर्षित केसरी, रोहित, अमन कुमार मिश्रा ,हर्ष मिश्रा ,राज सिंह ,अभय चौबे ,लाल जी, प्रतिक पटेल,रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में संदीप मधेशिया, रोहनकुमार, अभिनव गुप्ता, राकेश सोनी,महेश कुमार रहे ।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
Pm मोदी काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है।
पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कांचीकामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की मौजूदगी में प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनाें से संवाद भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न चार बजे सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम से ही देश की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी, बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। रीवा, मां महामाया, अंबिकापुर और सरसावा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इन एयरपोर्ट की यात्री आवागमन से जुड़ी संयुक्त क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से अधिक यात्रियों की हो जाएगी। स्टेडियम में ही प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
ओलंपिक संघ के पदाधिकारी और 373 खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। प्रधानमंत्री शाम सवा छह बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। बाबतपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से सिगरा स्टेडियम तक स्वागत क प्वाइंट तय कर दिए गए हैं।
24 आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के दौरान रविवार को 24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी व एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों के अलावा पब्लिक के बीच पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम तक शनिवार को उनकी डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा गैर जनपद से नौ आईपीएस, 14 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 43 इंस्पेक्टर, 361 दरोगा और 2044 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल आए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद शुरू हो जाएगी अन्न सेवा योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 20 अक्तूबर को अन्न सेवा योजना का शुभारंभ हो जाएगा। न्यास के सदस्यों की मौजूदगी में पहले दिन तीन हजार लाभार्थियों को भोजन वितरित किया जाएगा। शनिवार को संस्कृत विद्यालयों और चिकित्सालयों में भोजन व्यवस्था का दूसरा ट्रायल किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नाट्यकोटम संस्था के सहयोग से अन्न सेवा योजना लागू की जा रही है। पहले चरण में तीन हजार के बाद इसका लाभ पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू कोठी स्थित रसोईघर की क्षमता को बढ़ाकर अब पांच हजार से छह हजार व्यक्तियों का भोजन एक साथ बनाने की योजना है।इस दौरान न्यास सदस्य पं. दीपक मालवीय, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, पं. प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।
एक दिवसीय जनपद स्तरीय “युवा उत्सव” एवं “साइंस मैला’ सम्पन्न
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद-सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद स्तरीय “युवा उत्सव” एवं “साहेस मेला” का आयोजन शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया गया। इस आयोजित’ ‘युवा उत्सव” में जनपद के समस्त विकास खण्डों /
Advertisement
शैक्षिक संस्थानों से 15 से 29 वर्ष की मध्य आयु वर्ग के कुल 83 पुरुष एवं महिला कलाकारों तथा “साइस मेला” में जनपद के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कालेजों से कुल 98 पुरुष एवं महिला युया वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। युया उत्सव प्रतियोगिता सांस्कृतिक अवयव के अन्तर्गत लोकनृत्य (समूह/ एकल), लोकगीत (समूह/ एकल) एवं जीवन कौशल अवयव के अन्तर्गत कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन तथा थीमेटिक अवयव के अन्तर्गत साइंस मेला (समूह/ एकल) की विधाओं में आयोजित किया गया है।
Advertisement
“साइंस मेला” भारत सरकार द्वारा आवंटित थीम की प्रतियोगिताओं को सम्मिलित कर आयोजित किया गया। आयोजन का शुभारम्भ कैशन आशुतोष चौधरी जिला सेनिक कल्याण अधिकारी तथा जय राम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रुप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ञ्चलित कर किया गया।
Advertisement
जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र ने प्रतिभागी कलाकारों तथा युवा बैज्ञानिकों को सम्बोधितकरते हुए कहा कि आप इस प्रतियोगिता में विजयी होकर आगे की प्रतियोगिताओं क्रमशः मण्डल स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर विजेता बनें तथा अपने माता-पिता व जनपद का नाम रोशन करें।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
युवा उत्सव” एवं “साइंस मेला” प्रतियोगिता के परिणाम में लोक नृत्य (ग्रुप) बिंधा में कल्पना विकास ” इण्टर कॉलेज, दुद्धी की पूजा की टीम विजेता तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की संगीता की टीम उप विजेता रही।
Advertisement
लोक नृत्य (एकल) विधा में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की प्रीती विजेता तथा विकास खण्ड को न की राखी उपविजेता रही। लोक गीत ग्रुप विधा में आर०पी०पी०जी० कॉलेज धरसड़ा घोरावल की सपना मौर्या की टीम विजेता
तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की टीम उपविजेता। लोक गीत (एकल) विधा में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की निशा विजेता तथा विकास खण्ड राबटर्सगंज की डॉली मिश्रा उपविजेता रही।
Advertisement
कविता की प्रतिस्पर्धा में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की जागृति पाण्डेय विजेत तथा राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज गंज के प्रखर त्रिपाठी उपविजेता रहें। कहानी लेखन की प्रतिस्पर्धा में राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की ब्यूटी विजेता तथा प्रकाश जिनियस पब्लिक स्कूल ओचरा सरिता सिंह उपविजेता रही।
Advertisement
पोस्टर निर्माण प्रतिस्पर्धा में विकास खण्ड चोपन की सानिया फैज अन्सारी विजेता तथा राजकीय पी०जी० कॉलेज ओबरा की अनन्या सिंह उपविजेता भाषण की प्रतिस्पर्धा में प्रकाश जिनियस पब्लिक स्कूल ओबरा की शगुन द्विवेदी विजेता तथा आर०पी०पी०जी० कॉलेज घोरायल के नितिन मिश्रा उपविजेता रहें।
Advertisement
साइंस मेला के अन्तर्गत “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नयाचार” (ग्रुप) प्रतिस्पर्धा में राजकीय पालिटेक्रिक चोपन के आर्यन विश्वकर्मा की टीम विजेता तथा राजकीय पालिटेक्रिक सोनभद्र सुनील कुमार की टीम उपविजेता रही।
Advertisement
साइंस मेला के अन्तर्गत “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार” (ग्रुप) प्रतिस्पर्धा में – राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र की सिया सिंह विजेता तथा सलैया के अजय उपविजेत्ता रहे।
इन विजेता कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य, राजकीय पालिटेक्रिक सोनभद्र एवं वन्दना सिंह प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किया गया। शशि भूषण शर्मा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा इस युवा उत्सव के विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना सहित आर्शीवाद देते हुए कहा कि आप क्रमशः उच्च स्तर पर प्रतिभाग कर विजयी बनें।
Advertisem5ent
एवं राष्ट्र स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 में प्रतिभाग कर अपने जनपद का नाम रोशन करें साथ ही इस प्रतिस्पर्धा में जो कलाकर विजयी नहीं हो सके हैं उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि वे अत्यधिक लगन व मेहनत से तैयारी करें तथा आगामी वर्षों में प्रतिभाग कर विजेता बनें। इस युवा उत्सव के विजेता कलाकारों द्वारा मीरजापुर में आयोजित मण्डल स्तरीय युवा उत्सब की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया जाएगा।
इस अवसर पर अमरेश चन्द्र त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग के प्रदीप कुमार सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक, रवि शंकर कुशवाहा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राबर्ट्सगंज, धर्मेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दुद्धी, अनुज त्रिपाठी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी घोरावल,
Advertisement
महफूज अली खान कनिष्ठ सहायक, जितेन्द्र कुमार, विजय कुमार विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, सहित आदि लोग उपस्थित रहें। निर्णायक के रूप में सुभाष कुमार गौतम, दिवाकर सिंह एवं निशा सिंह ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी म्योरपुर विकास दूबे द्वारा किया गया।
सोनभद्र। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान व गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
Advertisement
इस प्रतियोगिता में विकासखंड घोरावल के सभी कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रति विद्यालय तीन-तीन छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 25 प्रश्नों की गणित एवं विज्ञान की प्रश्नावली दी गई जिसमें उच्चस्थ दस छात्रों को विज्ञान किट (स्टेशनरी, मोमॅटो, ट्राफी तथा प्रमाण पत्र) देकर पुरस्कृत किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में सर्वप्रथम और उपजिलाधिकारी द्वारा वीणा वादिनी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। वंदना एवं स्वागत गीत कंपोजिट विद्यालय घोरावल के छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Advertisement
खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह देकर उपजिलाधिकारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए ब्लाक संसाधन कक्षा में सभी प्रतिभागी एवं अतिथि एकत्रित होकर शीर्षस्थ 10 छात्रों को विज्ञान किट (साइंस बुक,
Advertisement
प्रिज्म, लिटमस पेपर, थर्मामीटर, तापमाननापी, अवतल लेंस, उत्तल लेंस, स्टॉपवॉच, माइक्रोस्कोपिक लेंस) स्टेशनरी, स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र देकर उप जिलाधिकारी घोरावल एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उप जिला अधिकारी घोरावल द्वारा सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ अपने जीवन के सफलतम सोपानों पर प्रकाश डाला गया।
Advertisement
इस प्रतिस्पर्धा में शीर्षस्थ तीन स्थानों पर आलोक सिंह कक्षा 8 उच्च प्राथमिक विद्यालय ढूढेर को प्रथम, अधिकृत पांडेय, उच्च प्राथमिक विद्यालय ढूंढेर एवं अर्चना पाल उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरवार को संयुक्त रूप से द्वितीय, संदेश पांडे कंपोजिट विद्यालय खजूरी तृतीय स्थान पर रहे।
Advertisement
उजाला पाण्डेय कंपोजिट विद्यालय लोहडी एवं अन्य छह छात्र संयुक्त रूप से पंचम स्थान पर रहे। शीर्षस्थ 5 छात्र जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शीर्षस्थ तीन छात्रों को उनके खाते में तीन-तीन हजार रुपए जनपदीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही प्रतिभागी 50 छात्रों को शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा।
Advertisement
कार्यक्रम संपादन में एसआरजी विनोद कुमार, एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, धर्मराज सिंह, अखिलेश सिंह, मिथिलेश द्विवेदी एवं अविनाश चंद्र शुक्ला के साथ सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Advertisement
उपस्थित शिक्षकों में रमेश सिंह, संजय सिंह, मयंक दुबे, राकेश शुक्ला, आलोक भारती, गुलाब प्रसाद उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन पीएम श्री विद्यालय घोरावल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के द्वारा किया गया। संचालन दीनबंधु त्रिपाठी एवं अविनाश शुक्ला ने किया
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement