राबर्ट्सगंज पुलिस की सजकता से मिले एक आदमी के खोए हुए गहने और नगदी रुपए

सोनभद्र। पुलिस का सराहनीय कार्य नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी प्रभारी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम ने एक यात्रि के खोये हुए बैग व बैग मे रखे कीमती चांदी के जेवारात जो लगभग 1.5 किलो व 5000 रुपये नगद बरामद किया।

Advertisement

यात्री ने अपना कीमती जेवरात व पैसा वापस पाकर सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की। उक्त घटना दिनांक 16 अक्टूबर 2024 की है। जब एक यात्री लोकेश सोनी पुत्र

Advertisement

स्वर्गीय रामराज निवासी वार्ड नम्बर 3 शीतला मंदिर थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा चौकी कस्बा पर सूचना दी कि वाराणसी से चलकर धर्मशाला बस स्टैण्ड पर उतकर वहां से एक ई रिक्शा से अपने घर आया।

Advertisement

ई रिक्शा पर मेरा बैग छूट गया जिसमें बैग में रखे कीमती चांदी के जेवरात लगभग डेढ़ किलो और नगद रुपया 5000 और उसके अन्य सामान आदि थे। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज कमल नयन दुबे व उनकी टीम ने उक्त ई रिक्शा व रिक्शा चालक की तलाश करने में जुट गये।

Advertisement

दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम व खोजबीन के पश्चात यात्री का खोया हुए बैग व बैग में रखे चांदी के जेवरात नगद रूपये सहित बरामद किया गया।

Advertisement

पैसे व चांदी के जेवरात को सुरक्षित यात्री को वापस सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सोनभद्र पुलिस की प्रशासा की गयी। पुलिस की इस ईमानदारी की रॉबर्ट्सगंज नगर के चौक चौराहे पर खूब चर्चा हो रही है।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीबीए भवन के सामने लगेगी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा, बैठक कर बनी कार्य योजना

HIGHLIGHTS

  • डीबीए भवन के सामने लगेगी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा: श्याम बिहारी यादव
  • प्रतिदिन चलेगी लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि लेने की कवायद 
  • रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कैंटीन में हुई बैठक में बनी रणनीति


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन के सामने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की कवायद तेज हो गई है। अधिवक्ताओं ने डीबीए कैंटीन में बुधवार की शाम बैठक कर रणनीति बनाई है। प्रतिदिन लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि इकट्ठी की जाएगी।

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि डीबीए भवन के सामने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा निहायत जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि इकट्ठी करनी होगी।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सदस्यता अभियान, चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट और संचालन एडवोकेट संतोष कुमार ने किया।

Advertisement

बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा, हरिप्रसाद यादव, रामचंद्र सिंह, रामवृक्ष, राजेश कुमार यादव, आरबी दोहरे, चन्द्रप्रकाश सिंह,धनंजय कुमार मौर्य, कृष्णानंद सिंह, रामजियावन सिंह, आरसी भारत, प्रदीप कुमार, चतुर्भुज शर्मा,विजय कुमार सक्सेना, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, हरिद्वार, संतोष कुमार,रूपवंत राव,संदीप कुमार कुशवाहा, महेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉक्सो एक्ट के दोषी भगवान दास को हुई 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी 
  • साढ़े सात वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला


सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व  15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी भगवान दास को 10 वर्ष की कैद एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 22 अप्रैल 2017 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 19 अप्रैल 2017 को दोपहर बाद दो बजे रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के घुवास गांव निवासी भगवान दास पुत्र राजकुमार उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर पर छोड़ने के लिए कहकर बाइक पर बैठा लिया

Advertisement

और उसे लेकर शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी साली के घर ले गया और चाकू दिखाकर बेटी के साथ जबरजस्ती बलात्कार किया। दूसरे दिन सुबह 10 बजे बेटी को जहां से ले गया था वहीं छोड़कर भाग गया। जब बेटी घर आयी तो रो रोकर अपनी माँ से सारी बात बताई।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने 22 अप्रैल 2017 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 6 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी भगवान दास को 10 वर्ष का कारावास एवं  एक लाख  रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  वहीं अर्थदंड की धनराशि में से  80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले की कानून व्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, दिए कई आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर अवैध परिवहन व खनन पर लगाये प्रतिबन्ध- मंत्री
  • मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था एवं पर्यटन वन,

वे उद्योग विभाग एवं उद्यमियों के साथ बैठक की, इस मौके पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता उपस्थित रहें।

Advertisement

बैठक के दौरान मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अथक प्रयास से कानून व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है और प्रदेश में कानून का राज कायम है,

Advertisement

लाईन आर्डर की व्यवस्था बेहतर होने के कारण आज प्रदेश में भारी संख्या में इन्वेस्टर आ रहे हैं और अपने उद्योग स्थापित कर रहे हैं, जनपद सोनभद्र में भी काफी संख्या में इन्वेस्टर के माध्यम से उद्योग स्थापित होंगें और जनपदक के निवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें, प्रदेश में अब भारी संख्या में लोग जमीन, मकान, दुकान आदि की रजिस्ट्री भी करा रहे हैं,

Advertisement

वर्ष-2017 में 13 से 14 लाख करोड़ की रजिस्ट्री होती थी, जो आंकड़ा बढ़कर अब 30 से 32 लाख करोड़ रूपये पहुंच गया है, उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों की समस्याओं को सुनने हेतु महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये, यदि कोई भी पीड़ित व्यक्ति थाने पर अपनी समस्या लेकर आता है,

Advertisement

तो उसके साथ सम्मान जनक व्यवहार किया जाये और उन्हें समय से न्याय मिले, कानून का दुरूपयोग किसी प्रकार से न होने पाये, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर अवैध परिवहन व खनन पर प्रतिबन्ध लगाये,

Advertisement

मरीजों को ईलाज हेतु ले जा रहे वाहनो को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाये, गोकशी पर प्रतिबन्ध लगाया जाये, गौ सेवा को बढ़ावा दिया जाये।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाइन चूर्क में बलवा ड्रिल का किया गया पूर्वाभ्यास

सोनभद्र। सूबे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बहराइच जनपद में हुए बवाल के बाद जनपद पुलिस ने शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने व भविष्य किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में “बलवा ड्रिल” का पूर्वाभ्यास किया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में आज रिजर्व पुलिस लाइन्स चुर्क में पुलिस टीम को बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

पुलिस बल के कर्मियों को विभित्र प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज,

Advertisement
Advertisement

आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड व मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया। इसके साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मो० नदीम व लाइन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोयला लगे ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान


सोनभद्र।  जिले के डाला बाजार में ओवरब्रिज पर वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार की रात एक टेलर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही चालक और खलासी ट्रक खड़ा कर कूद गए। ट्रक चालक व खलासी ने शोर मचाना शुरु किया तो उसके आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अल्ट्राटेक कंपनी से फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक टेलर का केबिन पूरी तरह जल गया।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जीआईसी में शिक्षकों की कमी से छात्रों का भविष्य अंधकार में है

सोनभद्र। जनपद के घोरावल स्थित राजकीय इंटर कालेज में अध्यापकों की कमी के कारण पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। इस विद्यालय में 1000 के लगभग हाईस्कूल व इंटर के छात्र अध्यनरत हैं लेकिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के समक्ष एलटी ग्रेड व प्रवक्ता की कमी के चलते छात्रों का भविष्य अंधकार में है।

Advertisement

बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल सन 1972 में खुला। तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी तथा सिंचाई व स्वास्थ्य मंत्री लोकपति त्रिपाठी ने विद्यालय का उद्घाटन किया था। सरकारी विद्यालय होने के चलते घोरावल नगर व इर्द गिर्द गांव के पढ़ने वालों की संख्या अच्छी खासी रही।

Advertisement

लेकिन अब अध्यापकों की कमी के चलते हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। इस विद्यालय में पठन-पाठन के लिए कमरे तो पर्याप्त हैं लेकिन अध्यापक की कमी से पढ़ाई बाधित हो रही है। देखा जाए तो हिंदी और संस्कृत के एलटी ग्रेड अध्यापक को छोड़कर अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित के प्रवक्ता है ही नहीं।

Advertisement

सबसे आश्चर्य की बात है कि राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल पीएमश्री विद्यालय है, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं प्रधानमंत्री स्तर से हो रही हो। इस विद्यालय की कायाकल्प योजना बहुत बेहतर है लेकिन छात्रों के समक्ष पढ़ाई की घोर समस्या है।

Advertisement

प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में शिक्षकों की कमी है हाई स्कूल और इंटर के छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कत आ रही है। इस समस्या के संदर्भ में उच्च अधिकारियों तक पत्राचार भी किया जा चुका है।

Advertisement

बताया कि विद्यालय में अध्यापकों व प्रवक्ता की कमी होने की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद को भी दी जा चुकी है, जहां से जल्दी ही नियुक्ति की बात कही गई है। इधर गौर करें तो अक्टूबर चल रहा है। आगामी फरवरी में बोर्ड की परीक्षा सिर पर है। छात्रों को इस बात की चिंता सता रही है कि इतने अल्प समय में वह कोर्स कैसे तैयार करेंगे

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ समापन

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापनः टीआई ने यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर, लोगों को किया जागरूक
  • सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक


सोनभद्र। बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में  सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन पर यातायात नियमों के पालन का महत्व बताया। 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चले इस पखवाड़े में लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने और नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisement


इस कार्यक्रम के समापन के मौके पर यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने यातायात संकेतों और नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल कदापि न चलाये, अपने बच्चों को बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक व कार न चलाने दें। उनके अनुसार सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए सभी को नियमों का पालन करना आवश्यक है।

इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव ने हम सभी यातायात नियमों का पालन करें। अगर आप लोग के परिवार से कोई वाहन लेकर निकले तो उनको हेलमेट पहना कर घर से भेजें। हेलमेट हम लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैवाहन चलाते समय जल्दबाजी नही करनी चाहिए। धीरे वाहन चलाकर दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Advertisement

पीडब्लूडी एक्सीएन शैलेश ठाकुर ने सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में योगदान दिया। पखवाडे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आलोक यादव ने सभी से अपील की कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें,

Advertisement

ताकि सभी मिलकर एक सुरक्षित सड़क परिवहन सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय पर्स में चार चीजों का रखना जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, पीयूसी, इंसोरेंस जरूर रखे। कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम एक नए समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में गुड सेमेरिटन को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय आई सर्जन डॉ प्रदीप कुमार, प्रधान सहायक कृपांकर दूबे, विनोद सोनकर, ललित नरायण त्रिपाठी, सारथी जुगलेश पाण्डेय, राजू सिंह, विजय पाण्डेय समेत यातायात के कर्मचारी मौजूद रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कम्प

HIGHLIGHTS

  • दीपनगर पुरानी सब्जी मंडी का मामला



सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के दीपनगर पुरानी सब्जी  मंडी के समीप 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय आरती पत्नी शुभम केसरी की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर मामले से अवगत कराया है।

Advertisement

वहीं मायके के परिजनों को सूचित करने पर मौके पहुंचे परिजनो से हाथा पाई हो गई। और मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

Advertisement

वहीं चचेरे बड़े भाई मनोज केसरी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से एक प्राइवेट अस्पताल में आरती का दवा इलाज किया जा रहा था अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई हालांकि मामले में संबंधित पुलिस को अवगत करा दिया गया है उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बी.ई.ओ. का कोटा बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में मूल संघ ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ।  राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमन्त्री ब्रजेश पाठक से भेंट करके समूह के उच्चतर पदों पर पदोन्नति में खण्ड शिक्षा अधिकारियों का कोटा 17% से बढ़कर 34% किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

प्रतिनिधिमण्डल में  अशोक कुमार अवाक के अलावा डॉ सदानन्द तिवारी, प्रवीण पाण्डेय एवं प्रियांशु सिंह सम्मिलित रहे। प्रस्तावित नियमावली संशोधन के विरुद्ध विरोध दर्ज करते हुए उन्हें यह बताया गया कि पहले यह 17% कोटा एस.डी.आई. के लिए था।

Advertisement

अब चूॅंकि यह पद समाप्त हो चुका है अतः खण्ड शिक्षा अधिकारियों को राजकीय इण्टर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की पदोन्नति में कोई कोटा नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों के पास न तो राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद की अर्हता होती है और नहीं शिक्षण अनुभव होता है।

Advertisement

इसलिए नियमावली में किस प्रकार का कोई भी संशोधन विधि विरुद्ध होगा। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि माननीय उप-मुख्यमन्त्री को विस्तार से इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं इसमें उनके स्तर से हस्तक्षेप करते हुए प्रस्तावित संशोधन को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की माॅंग की गई।

Advertisement

उन्हें यह भी बताया गया कि प्रस्तावित नियमावली संशोधन को लेकर सभी राजकीय शिक्षकों में भारी पीड़ा, रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। मूल संघ द्वारा यह माॅंग की गई कि प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के माध्यम से 50% जो स्थान भरे जाने हैं उनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिकाओं को ही सम्मिलित किया जाए। उप- मुख्यमन्त्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिनिधिमण्डल की बात को ध्यान से सुना और इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें