लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर किया हमला, वन दरोगा सहित आधा दर्जन लोग घायल

HIGHLIGHTS

  • लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर किया हमला, वन दरोगा सहित आधा दर्जन लोग घायल
  • सात पर केस हुआ दर्ज

सोनभद्र। बभनी वन रेंज से जुड़ी कोतवाली क्षेत्र की एरिया में लकड़ी कटान रोकने गए वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों की तरफ से हमला बोलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गोहडा गांव के पास स्थित जंगल की बताई जा रही है।

Advertisement

बोले गए हमले में वन दारोगा सहित पांच वनकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार दुद्धी सीएचसी में कराया गया। वनकर्मियों की तरफ से दी गई तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने सात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement



बताया जा रहा है कि बभनी रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे को बृहस्पतिवार की देर शाम किसी ने सूचना दी कि गोहड़ा गांव के समीप जंगल में कुछ लोग बहुमूल्य इमारती लकड़ी (साखू की लकड़ी) काट रहे हैं।

Advertisement

इस पर उन्होंने तत्काल वन दरोगा अरविंद तिवारी पुत्र विद्याशंकर तिवारी गोहड़ा अनुभाग और पांच वाचरों की मौजूदगी वाली टीम गठित कर मौके पर स्थिति जांचने के लिए भेजा। आरोप है कि जब टीम बताए गए स्थल पर पहुंची तो वहां सात व्यक्ति साखू की लकड़ी काटकर, उसका बोटा लाते दिखाई दिए।

Advertisement

आरोपों के मुताबिक जैसे ही उन्हें वहां रोका गया, सातों आरोपियों ने आक्रामक होकर टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे वन दरोगा और पांचों वाचर घायल हो गए। मारपीट करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर कराया गया। इसके बाद प्रकरण की जानकारी को दी गई।

Advertisement

इनके खिलाफ दर्ज किया गया केस

पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर विंध्याचल कनौजिया पुत्र रामचरित्र कनौजिया, हरिचरण यादव पुत्र मटरू यादव, तपेश्वर यादव और भगवानदास यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, प्रदीप यादव और कुलदीप यादव पुत्र हरिचरण यादव, धर्मजीत गोंड़ पुत्र रामखेलावन निवासी गोहडा के खिलाफ वन दरोगा और उनके सहकर्मियों के साथ मारपीट,

Advertisement

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक प्रकरण में धारा 191 (2) 121(1) 132, 109 आईपीसी के तहत विंध्याचल कनौजिया सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की छानबीन के साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल देकर किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • हेलमेट-सीटबेल्ट न लगाने वालों को दिए गुलाब के फूल, चला जागरूकता अभिया
  • नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर  दिलाया अहसास

सोनभद्र। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नौवें दिन परिवहन विभाग की ओर से सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जागरूक किया। हेलमेट नहीं पहने वाले बाइक सवार, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार सवारों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर उन्हें नियम तोड़ने का अहसास दिलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से हादसे कम होंगे।

Advertisement

जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन धनवीर यादव व यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर रोज एट रोड कार्यक्रम चलाया गया।

Advertisement

वाहन चालकों से अनुरोध किया गया कि खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने जान-पहचान के लोगों को भी जागरूक करें। कहा गया कि जरूरी नहीं है कि सड़क दुर्घटना आपकी गलती से ही हो। बताया गया कि आगे चलने वाली गाड़ियों से उचित दूरी बनाकर चलें।

Advertisement

एआरटीओ ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। उल्लंघन करने पर चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश के क्रम में समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देश दिया गया है कि नियम विरुद्ध किसी को पेट्रोल न दिया जाए।

Advertisement

एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देश के क्रम में एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिस क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह, एसआई कृष्णा कुमार शुक्ला, परिवहन विभाग सिपाही आशुतोष प्रताप सिंह सिंह, हेमंत गौतम आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नम्बर प्लेट बदलकर अवैध परिवहन करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा नम्बर प्लेट बदलकर उपखनिज का परिवहन करने मे संलिप्त 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



सोनभद्र। जिले में अवैध खनिज परिवहन को लेकर चलाये ज रहे अभियान के तहत गुरुवार को सदर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा नम्बर प्लेट बदलकर उपखनिज का परिवहन करने में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

खनिज विभाग के स्वान निरीक्षक मनोज कुमार के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि आठ जनवरी को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी खनन बैरियर के पास मुझ खान निरीक्षक के साथ पुलिस टीम द्वारा उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन सं० UP64 BT 5488 के चालक जाँच दल को देखकर रात के अन्धेरे का लाभ लेकर भाग गया।

Advertisement

इस वाहन का एमचेक ऐप के माध्यम से जाँच करने पर उक्त वाहन नम्बर प्लेट बदलकर उपखनिज का परिवहन किया जाना पाया गया, परन्तु वाहन चालक जाँच टीम को देखकर वाहन को न रोकते हुए बल्कि तेजी व लापरवाही से वाहन को वापस राबर्ट्सगंज की तरफ भगाने लगा जिसके दौरान होमगार्ड ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गये। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

वही ट्रक चालक ने वाहन तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण कुछ दुरी पर अन्य लोगो की जाँच टीम का जान जोखिम में डालते हुए डिवाईडर पर चढ़ा दिया गया। वाहन चालक के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचा गया।

Advertisement

वाहन सख्या UP64 BT 5488 के चालक संदेश विश्वकर्मा पुत्र रामकेश विश्वकर्मा निवासी पड़ी खलिहारी थाना राबर्ट्सगंज से पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि वह ऐसा अपने वाहन स्वामी के कहने पर कर रहा था, जिससे उन लोगों के द्वारा राज्य सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचाते हुये आर्थिक लाभ कमा सके।

Advertisement

इस चालक को पुलिस टीम द्वारा बुधवार की रात लोढ़ी खनन बैरियर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में धारा 303(2), 317(2), 61 (2) ख, 336(2), 340(2), 318 (4) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उ०प्र० उपखनिज परिहार नियमावली 4/21 खान व खनिज अधिनियम व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। इस आरोपी चालक को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेश कुमार दूबे चौकी काशीराम आवास, हेड कांस्टेबल बब्बन रावत शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक को लेकर बनायी गई कार्य योजना

HIGHLIGHTS

  • बाल विवाह मुक्त समाज के  निर्माण में हम सबकी जिम्मेदारी- इन्द्रावती कुमारी
  • ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक को लेकर  बनायी गई कार्य योजना

सोनभद्र। जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट मे गुरुवार  को प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी की अध्यक्षता मे बैठक कर  जनपद के सभी ब्लाको मे मिशन वात्सल्य योजना के तहत ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हेतु कार्य योजना बनायी गई। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक एवं गायत्री दुबे द्वारा पूर्व मे  की गयी बैठक मे जारी दिशा-निर्देश के बारे मे बिन्दुवार चर्चा की गई।

Advertisement

प्रोबेशन अधिकारी  द्वारा बताया गया की मिशन वात्सल्य के तहत  शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के क्रम मे  जनपद के सभी ब्लाको मे ब्लाक स्तरीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न कराये जाने हेतु ब्लाक स्तरीय कार्मिक नामित किये गए है जिनके द्वारा ब्लाक स्तर पर समन्वय करते हुए  ब्लाक स्तरीय  त्रैमासिक  बैठक करायी  जायेगी।

Advertisement

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि ब्लाक स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम रोकथाम  एवं किशोर न्याय अधिनियम के मुख्य धाराओ  से सम्बन्धित बिन्दुओ के बारे मे विडियो क्लीप के माध्यम से आमजमास को जागरूक करने  एवं स्पॉन्सरशिप योजना अन्तर्गत चिन्हित बच्चो के आवेदन पत्रो की ब्लाक स्तर से स्वीकृति  कराये जाने हेतु विवरण तैयार कर लिया गया है।

Advertisement

बैठक मे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा,  सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से, सुपरवाईजर सुधागिरी, धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा, बजरंग सिंह, परामर्शदाता अमन कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों के विरुद्ध कठोर कारवाई करे छत्तीसगढ़ सरकार- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की किया मांग
  • पत्रकार पर हमले के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई  हेतु आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव ने छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। दंतेवाड़ा  जनपद बीजापुर  के पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हौंसला बुलंद अपराधियों द्वारा विगत दिनों निर्मम हत्या किए जाने की दुखद घटना की जानकारी पर देश भर के पत्रकार और पत्रकार संघों में अत्यधिक आक्रोश और पीड़ा व्याप्त हैं।

Advertisement

वही घटना की जानकारी होते ही आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द घटना के आरोपी अपराधियों के विरुद्ध कठोर कारवाई करने की मांग की है।

Advertisement

संगठन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने मुख्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर करारा तमाचा है। क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी अपराधी द्वारा इस प्रकार की अमानवीय घटना को  अंजाम दिया जाता है तो लोकतंत्र की रक्षा का सवाल खड़ा होता है।

Advertisement

श्री मिश्र ने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डाल करके समाज के शोषित पीड़ित मजलूमों के हक और अधिकार के लिए दिन-रात काम करते हैं इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा की जो व्यवस्था होनी चाहिए ना तो स्थानीय प्रशासन द्वारा और ना ही प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है जो बहुत ही दुखद है।

Advertisement

अतः आपसे सादर अनुरोध है कि बीजापुर में  पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर जी की निर्मम और दिल दहला देने वाली हत्या  करने वाले घटना में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर के उनके विरुद्ध  कठोर से कठोर करवाई करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं और

Advertisement

साथ ही पत्रकार साथी के परिजनों  की जान माल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए का  आर्थिक मदद देने का कष्ट करे अन्यथा आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले देश के पत्रकारों को एक जुट होकर के आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिक लड़की से देह व्यापार कराने वाले दम्पति सहित चार गिरफ्तार, ASP ने किया मामले का खुलासा

HIGHLIGHTS

  • नाबालिक से देह व्यापार करवाने के आरोप में दम्पति सहित चार गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस ने नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक दम्पति सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में  ASP कालू सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस करते हुए बताया कि चोपन पुलिस ने दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट एवं अनैतिक देह व्यापार करवाने वाले दम्पति सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement




अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि “गत 7 जनवरी को चोपन निवासी एक महिला ने थाना चोपन पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को करगरा निवासी सूरज पुत्र शिव शंकर द्वारा पिछले करीब डेढ़ वर्षों से पत्नी बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है,

Advertisement

जिससे उसकी पुत्री दो बार गर्भवती हो गई, गर्भवती होने पर सूरज द्वारा जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। सूरज पुत्र शिवशंकर तथा करगरा गांव निवासी मुन्ना पुत्र संतु, सत्येंद्र पुत्र राधेश्याम व बुद्धवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना मिलकर उसकी पुत्री से देह व्यापार करवा रहे हैं।

Advertisement

लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 06/25 धारा 376 (1), 313, 120 (बी) भादवि व धारा 3/4 (2). 5 (जे) (2)/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 2/5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सीटी डॉ० चारु द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

Advertisement

आज सुबह पुलिस टीम ने थाना चोपन अन्तर्गत बसकटवा मोड़ के पास से सभी चारों अभियुक्तों करगरा निवासी सूरज पुत्र शिव शंकर, मुन्ना पुत्र संतु, बुद्धवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना तथा सत्येंद्र पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

Advertisement

आर्केस्ट्रा में डांस करवाने के नाम पर बहला कर कराते थे देह व्यापार –

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि ‘सभी गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा किशोरियों क़ो आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर बहला फुसलाकर देह व्यापार में संलिप्त रहे हैं।”


Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना चोपन प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, व०3०नि० उमाशंकर यादव और का० अभय कुमार, का० दीपक वर्मा, म०का० दीपा यादव थाना चोपन शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाबा साहब ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था BJP आज उसी पथ पर चल रही है- अनिल सिंह

HIGHLIGHTS

  • 11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव अभियान

सोनभद्र। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिया गया भारतीय संविधान को भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के रुप में दिनांक- 11 से 25 जनवरी तक मनाया जाना है जिसको लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर जिला कार्यशाला संम्पन्न हुयी।

Advertisement

कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अनिल सिंह ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव स्वरुपी अभियान है,

Advertisement

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था आज भारतीय जनता पार्टी उस पथ पर चल रही है बाबा साहब की सोच थी की पूरे देश मे सामाजिक समरसता आर्थिक समरसता व लोगो मे सद्भाव बना रहे तभी देश की उन्नती संभव है जब वो कानून मंत्री थे तभी

Advertisement

उन्होने लाये गये धारा 370 का जमकर विरोध किया था उन्होने सदन मे कहा कि कश्मीर अपने देश का अभिन्न हिस्सा है इसको धारा 370 जैसे बेडियो में डालकर देश से अलग करना बहुत ही अनुचित कदम है देश का संविधान बन रहा था तब उनकी सोच थी की इस देश के वे सभी नागरिक जो किसी भी जाति या पंथ के हो उनका जीवन समानरुप से हो इसके लिए उन्होने एक फैक्ट्री एक्ट भी बनाया था।

Advertisement

बाबा साहब के पाथेय को उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब केनाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

Advertisement

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन का जो उद्देश्य था वही हमारे संगठन के मुखिया पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की भी परिकल्पना थी जिसमें अन्त्योदय का विकास प्रमुख था। समाज के उन लोगो को विकास की मुख्यधारा में जोडा जाय हर उस अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना पहुंचे आज ऐसा प्रयास हमारी पार्टी की सरकारों ने लगातार किया है।

Advertisement

जिससे उस अंतिम व्यक्ति के जीवन मे मूलभूत परिवर्तन देखने को मिलता है इसलिए यह माना जाता है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नही होगा तब तक भारत विश्व गुरु नही बन सकता। बाबा साहेब एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेण्डे से राष्ट्र की रक्षा करने मे भी उनका अहम योगदान था पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित किया है।

Advertisement

कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशको तक बाबा साहेब को भारत रत्न नही मिला ना ही पुरानी संसद के सेण्ट्रल हॉल मे उनका चित्र लग पाया आपातकाल और सामाजिक विभाजन की राजनीति कांग्रेस द्वारा बाबा साहब और उनकी धरोहर को अपमानित करने के कांग्रेसी एजेण्डे के उदाहरण है।

Advertisement

भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव स्वरुपी अभियान के रुप में पूरे जनपद के सभी मण्डलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्ठी कार्यशाला और विभिन्न कार्यक्रमों को लगातार 11 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जायेगा। साथ ही आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आलोक सिंह, रामनरेश पासवान, अजीत रावत, अमरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, राकेश मेहता, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा खरवार, रामनरेश पासवान, कुसुम शर्मा, रजनीश रघुवंशी, प्रमिला तिवारी, कैलास बैसवार,

Advertisement

अनिल सिंह गौतम, विनय श्रीवास्तव, हरीराम छवि, सत्येन्द्र आर्य, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, सरजू बैसवार, दिलीप चौबे, अनुपम तिवारी, प्रमोद शुक्ला, विशाल गुप्ता, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, अमरेश चेरो, कमलेश खांभे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के 14वें दिन का मुकाबल प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच हुआ

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के 14वें दिन का मुकाबल प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच हुआ

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024 25 के 14वें दिन का मुकाबल प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच नगवा के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के द्वारा टास करा कर मैच का शुभारंभ किया गया, प्रयागराज  की टीम टास जीतकर  जमशेद पुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया,

Advertisement

जमशेद पुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में मात्र 3 विकेट खो कर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जमशेद पुर की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन कर,4 चौके और 9 छक्के की मदद से 53 बाल पर शानदार शतकीय पारी खेल कर 110 रन बनाए तो

Advertisement

वहीं श्रेयांश चौबे ने विकास का साथ देते हुए 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रन बना कर अपनी टीम का स्कोर 200 रनों से पार पहुंचाया,प्रयाग राज की तरफ से मोहम्मद अंजी, प्रखर और चंद्रकांत ने एक ,एक विकेट प्राप्त किया,जवाब में प्रयाग राज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3ओवर में 163 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई।

Advertisement

प्रयागराज की तरफ से, राहुल यादव ने 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 33 बाल पे 63 रन और चंद्रभान 9 बाल पे 14 रन ही बना सके ,जमशेद पुर की तरफ से आकाश सिंह 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट

Advertisement

तो वही विकास यादव ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन कर 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाकर अपनी टीम को विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के टूनामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, अतः विकास यादव 

Advertisement

ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले को ज्योतिसा चर्या  देवेश मिश्रा गुरु जी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,जिला मंत्री संतोष शुक्ला, नवल वाजपेई, पंकज मिश्रा, अरविंद पांडेय,आशुतोष शुक्ला, गौरव शुक्ला और विनीत त्रिपाठी,रा जन तिवारी,मोनू रवि द्विवेदी,अनूप तिवारी, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DBA सोनभद्र के आगामी चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी नियुक्त

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा आगामी चुनाव हेतु एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी नियुक्त

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए।   

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एड ने बताया कि डी बी ए सोनभद्र  का आगामी चुनाव हेतु एल्डर कमेटी का गठन किया गया ! जिसमें श्री श्रीनाथ सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष बनाया गया शेष चार सदस्यों में  मुस्ताक अली एड, निर्मलेंदू कुमार श्रीवास्तव एड,

Advertisement

रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट व  छोटेलाल गौतम एडवोकेट को सदस्य नामित किया गया और चुनाव सम्पन्न कराने हेतु राजेश कुमार यादव एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी एवम्  राजेश कुमार सिंह एडवोकेट व राजकुमार सिंह एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया। एल्डर कमेटी ने आदेश दिया की चुनाव अधिकारी 20 जनवरी 2024 तक चुनाव संपन्न करावे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आक्रोशित गोंगपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा
  • गृहमंत्री देश वासियों से मांफी मांगें: रामनरेश पोया

सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध- प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।

Advertisement

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा 18 दिसंबर 2024 को सदन में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बारे में अभद्र वक्तव्य दिया गया है, जिससे सर्व समाज को आघात पहुंचा है। इसलिए गृहमंत्री देश वासियों से मांफी मांगें।


गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया व गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बारे में देश के गृहमंत्री द्वारा अभद्र वक्तव्य सदन में दिया जाना निंदनीय है।

Advertisement

गोंगपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि ज्ञापन पत्र में देश के गृहमंत्री  द्वारा देश वासियों से माफी मांगने, सोनभद्र जिले में पांचवीं अनुसूची लागू किए जाने, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावेदारों को अभिभोग प्रमाण पत्र दिए जाने, किसानों को बिजली-पानी मुफ्त दिए जाने के साथ ही सोनभद्र के बेरोजगार युवाओं को कम्पनियों में नौकरी दिए जाने की मांग शामिल है।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि गोंगपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए झंडा  वैनर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नरेश पोया और संचालन जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम ने किया।
विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से हीरालाल मरपची, रामचरित्र नेताम,हीरालाल मरकाम, राजेंद्र सिंह मरपची,

Advertisement

कनई चेरो, बिंदु अगरिया,आरके सिंह अर्मी, शिव प्रसाद अर्मो, रामेश्वर उरेटि, रेनु भारती, दिनेश लाल यादव, रामसूरत उड़ाके, श्रीराम टेकाम, रामचंद्र टेकाम, देवा सिंह उड़के,रामकुमार करियाम,अयोध्या प्रसाद टेकाम, सूर्यबली मरपची, सत्यनारायण ,नागेंद्र, श्याम आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free