उद् भव सेवा समिति ट्रस्ट ने बुजुर्गों में किया कंबल वितरण
सोनभद्र। उद् भव सेवा समिति ट्रस्ट गुरुवार को कंबल वितरण का प्रथम चरण का कार्यक्रम ग्राम कर्मा में वहां के वरिष्ठ नागरिक महिला और पुरुष के बीच में 51 कंबल का वितरण किया गया।
Advertisement
संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि इस भीषण ठंडी में बुजुर्ग गण को ठंडी से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम हर वर्ष संस्था द्वारा किया जाता है।
Advertisement
महामंत्री गोविंद केसरी एवं उपाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि गांव में जाकर सही पात्र को देना ही हमारा लक्ष्य है। कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य एवं संगठन मंत्री कमल पाल समाज के अन्य वर्ग से भी ग्रामीण क्षेत्र में जाकर मदद करने के लिए आगे आने को कहा।
Advertisement
कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के श्याम बाबू,अमित अग्रवाल, अरविंद पांडेय, आनंद मोदनवाल, अमित वर्मा, प्रतिक केसरी, शिवम केसरी, दिनेश सिंह एवं शिवम चंद्रा उपस्थित रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम में श्री विनोद पांडेय जी एवं अमित पांडेय एवं अन्य लोग का भी सहयोग रहा। अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सोनभद्र। नगर स्थित हाइडिल के मैदान पर गुरुवार को एक माह तक चलने वाले विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने इस अवसर पर कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है ।
Advertisement
सोनभद्र नगर स्थित हाइडिल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर किया गया।
Advertisement
इसके उपरांत खेल मैदान पर उपस्थित समस्त अतिथियों व खिलाड़ियों के द्वारा वंदे मातरम गान किया गया। शांति के प्रतीक कबूतर भी मुख्य अतिथि गणों द्वारा उड़ाए गए तिरंगे के रूप में गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए पूरा खेल मैदान भव्य तरीके से रोमांचित हो रहा था खेल मैदान में मौजूद हर दर्शक हर खिलाड़ी रोमांच से भर गया था।
AdvertisementAdvertisement
खेल महाकुंभ के प्रथम दिन ऐसे खेल भी आयोजित किए गए जो अब विलुप्ति के कगार पर हैं । आज प्रथम दिन गुल्ली डंडा, सीतो टायर दौड़ लट्टू नाच के अलावा सांस्कृतिक आयोजन भी हुआ।
Advertisement
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश के जाने-माने मिमिक्री कलाकार जो इसी जनपद के हैं उनके द्वारा विभिन्न लोगों की मिमिक्री निकालकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया पत्रकारों ने भी गुल्ली डंडा खेल में हिस्सा लिया
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सभासद पप्पू दुबे, दीपक दुबे, मंडल अध्यक्ष चोपन कृष्ण मुरारी गुप्ता,
AdvertisementAdvertisement
शंभू नारायण सिंह चतरा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र बिंद सत्य प्रताप सिंह महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह गुडिया तिवारी ज्योति खरवार समय तमाम लोग मौजूद रहे
28 दिसंबर को ईश्वर विरागी को मिलेगा मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान
सोनभद्र। हिंदी साहित्य पत्रिका असुविधा व शहीद स्थल प्रवंधन टस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में रविवार 28 दिसम्बर को दिन में प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी को प्रदान किया जायेगा।
Advertisement
जिसमें पूर्व आयुक्त गीतकार ओम धीरज, वरिष्ठ पत्रकार बनारस हिमांशु उपाध्याय, शिक्षा विद समाजसेवी डा, मार्कंडेय राम पाठक के अलावा डा, जितेंद्र सिंह संजय डा, लखन राम जंगली समेत जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार गण शिरकत करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी संपादक असुविधा रामनाथ शिवेन्द्र, प्रदुम्न त्रिपाठी कवि एवं खुर्शिद आलम ने संयुक्त रूप से दिया है। उल्लेख नीय है कि पुरस्कार में ग्यारह हज़ार रुपये देकर सारस्वत अभिनंदन किया जाता है तथा दौरान कवि सम्मेलन सभी कवियों को सृजन सम्मान दिया जाता है।
नवाह पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन श्री रामजन्म उत्सव की सजी दिव्य झांकी
श्री राम जन्मोत्सव पर बाटे गए सोंठ के लड्डू और खिलौने
सोनभद्र। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया- नवमी तिथि मधुमास पुनीता। शुक्ल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता मध्य दिवस अति शीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा। दीनों पर दया करने वाले कौशल्या जी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रगट हुए- भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी। लोचन अभिराम तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषण मन वनमाला नयन भूषण वनमाला नैन विशाला शोभा सिंधु खरारी।
Advertisement
व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से निकले इन्हीं छंदों के साथ श्रीराम का जन्म हुआ। श्री सालिक राम को पाल पालने में झूला- झूला कर जन्म उत्सव की झांकी दिखाई गई, यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ पालने की डोर पकड़ कर रस्म निभाई।
Advertisement
इस अवसर पर मानस पांडाल में राम जन्म उत्सव की झांकी सजाई गई, मुद्राएं एवं खिलौने लुटाए गए और सोंठ के लड्डू बांटे गए, पटाखे भी छुड़ाए गए।
इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन के प्रारंभिक क्रम में गोरखपुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी ने संगीतमय शिव विवाह तथा नारद मोह की कथा सुनाते हुए कहा कि विवाह तो बहुत हुए हैं लेकिन शिव विवाह समाज के लिए अनुकरणीय है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने ससुर के पैर नहीं छुए, इसी के कारण दक्ष प्रजापति ने दमाद को समाज में झुकाना चाहा। लेकिन भगवान शिव ने इस परंपरा को तोड़ते हुए यह संदेश दिया कि जिसका एक बार पाव पूज लिया जाय उल्टा उससे पैर छुआने पर ससुर का विनाश ही होता है।
Advertisement
वहीं श्री राम कथा के दूसरे सत्र में वाराणसी से पधारे मानस वात्सल्य अनिल पाण्डेय ने नारद मोह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जैसे नारद को मोह हुआ उसी तरह मनुष्य भी मोह में बंध जाता है। तो भगवान उसका चेहरा ही बिगाड़ देते हैं।
मंच का संचालन आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, रविंद्र पाठक, संजय, राजेंद्र केसरी, राधेश्याम केसरी, धर्मवीर तिवारी, भइया चौबे, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, कृपा नारायण मिश्र, पंकज कनोडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिक्षकों की लंबित मांगो को लेकर बीएसए से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
सोनभद्र। शिक्षकों और शिक्षामित्रों से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री इन्दुप्रकाश सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चयन वेतनमान शीघ्र जारी किए जाने और शिक्षामित्रों के समायोजन व स्थानांतरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
Advertisement
वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने चयन वेतनमान की सूची अब तक जिला स्तर से जारी न होने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही कुछ विकासखंडों में सभी कार्यरत शिक्षामित्रों से आवेदन मंगाए जाने के मामले को उठाते हुए इसे असंगत बताया। जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने यह भी अवगत कराया कि कुछ स्थानों पर चयन वेतनमान के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं,
Advertisement
जबकि प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि चयन वेतनमान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि पत्रावलियों के निस्तारण में जिले स्तर पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं,
Advertisement
जिनके समाधान के लिए शासन स्तर पर मार्गदर्शन मांगा गया है। समस्या के शीघ्र समाधान के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। शिक्षामित्रों के आवेदन के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से लिया जाना है, जो स्थानांतरण चाहते हैं।
Advertisement
प्रतिनिधिमंडल ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनपद में शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों को भी राहत दिए जाने का विषय उठाया, जिस पर बीएसए द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया।
भाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती
सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल की अगुवाई मे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद रामशकल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Advertisement
तत्पश्चात् श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवनी पर लगी प्रदर्शनी का शुभारंम्भ किया गया व भाजपा जिला कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद के नेतृत्व में जरुरतमंद गरीब, विधवा, बिकलांग लोगो को कंबल वितरण भी किया गया।
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय अटल बिहारी जी की जन्म जयन्ती को पूरे जिले में सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रुप में मना रही है। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती मना रहा है वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे व जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था
Advertisement
उनके पिता का नाम कृष्णबिहारी बाजपेयी था उन्होने ने अपनी शिक्षा ग्वालियर के बिक्टोरिया कालेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कालेज के नाम से जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया और
Advertisement
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सिखने को मिला श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे वे देश के गौरव थे राजनीति के मायने क्या होना चाहिए उन्होने अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया उनका योगदान युगों युगों तक भुलाया नही जा सकता।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी हिन्दी कवि व प्रखर वक्ता थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे लंबे समय तक राष्ट्रधर्म राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत पत्रिकाओं का संपादन किया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर काम करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोश शुक्ला, राकेश मेहता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, सतीस श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, अनवर अली, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमन वर्मा, महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, रामबली मौर्या, ज्योति खरवार, कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय, ने भी श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी हिन्दी कवि व प्रखर वक्ता थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे लंबे समय तक राष्ट्रधर्म राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत पत्रिकाओं का संपादन किया।
आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर काम करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोश शुक्ला, राकेश मेहता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी,
Advertisement
कमलेश चौबे, सतीस श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, अनवर अली, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमन वर्मा, महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, रामबली मौर्या, ज्योति खरवार, कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय, ने भी श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में 101 दीप प्रज्ज्वलित
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर 101 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी अनिल सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।
वे ऐसे दूरदृष्टा राजनेता थे, जिनकी नीतियां आज भी देश के विकास की दिशा तय कर रही हैं। अटल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर 101 दीप जलाकर उन्हें नमन करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद उसके विस्तार और संगठन को मजबूत करने में अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Advertisement
उन्होंने कहा था कि पार्टी को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए मजबूत कैडर के साथ-साथ सभी वर्गों तक पहुंच बनाकर सदस्यता बढ़ानी होगी। अटल जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे और संगठन के देशव्यापी विस्तार के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में माता कृष्णा देवी एवं पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी के यहां हुआ था। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ।
Advertisement
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र दूबे, बलराम सोनी, रजनीश रघुवंशी,
Advertisement
महेश्वर चंद्रवंशी, प्रसत्र पटेल, नार सिंह पटेल, मंजू गिरी, संतोष भारती, अतुल पांडेय, अमन वर्मा, ज्योति खरवार, धीरेंद्र पांडेय, कैलास तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तकनीकी विधि से खेती करने के लिए किसानो को करे जागरूकः- जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्राप मोर क्राप (माइक्रोइरीगेशन) व एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2025-26 की प्राप्त कार्ययोजना के भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गयी।
Advertisement
बैठक दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि उन्नतशील व वैज्ञानिक विधि से खेती करने वाले कृषक बन्धुओं को जागरुक किया जाये और उन्हें सरकार द्वारा अनुमन्य सब्सिडी के अनुसार लाभान्वित किया जाये। वैज्ञानिक विधि से खेती करके कृषक बन्धुओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और वह अपने आय में वृद्धि कर सकेंगे।
Advertisement
जनपद के प्रगतिशील किसानों के सम्बन्ध में विभित्र प्लेटफार्मों पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे प्रगतिशील कृषकों को देखकर अन्य कृषक भी तकनीकी विधि से खेती करके अपने जीवन स्तर में सुधार लायें।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कृषकों द्वारा टमाटर, मिर्जा, ड्रैगनफूट, स्ट्राबेरी आदि उत्पादों की खेती करके अपने जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं और अपनी आय को भी बढ़ा रहें हैं।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कहा कि सरकार द्वारा कृषि यंत्रों में दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिलें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जनपद में टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु लोगों को जागरूक करें, टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हो जाने से किसानों को अपने उत्पादों को रखने हेतु अन्य जनपद नहीं जाना पड़ेगा।
Advertisement
बैठक में हेमन्त कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, वीरेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक, केके सिंह जिला कृषि अधिकारी, नमिता शरण जिला पंचायतराज अधिकारी, अजय कुमार मिश्रा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,
Advertisement
सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक रेशम, अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र मंगुराही, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी,
Advertisement
अध्यक्ष औद्यानिक उत्पादन विपणन सहकारी समिति खुटहा, घोरावल, सोनभद्र व मान सिंह, गौरव मौर्या, सुशील कुमार, सुनिल कुमार प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित रहें।
आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ
मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी स्वर से गुंजायमान हो गया पूरा नगर
आरती-पूजन के साथ हुआ महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वाधान में बुधवार से राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार हुआ और आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
AdvertisementAdvertisement
काशी रत्न पं0 सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक महामंत्री सुशील पाठक ने किया। वहीं यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ पूजन अर्चन के कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया।
Advertisement
महायज्ञ की पूर्व संध्या पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की सावधि प्राण प्रतिष्ठा आचार्य सन्तोष कुमार द्विवेदी के साथ पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनील कुमार पाण्डेय, पं0 यशवंत पांडेय ने सम्पन्न कराई।
वहीं माल्यार्पण व स्वास्ति वाचन तथा दरबार की आरती के पश्चात व्यास जी ने भूदेव की परिक्रमा प्रारंभ की। देर शाम से मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया। अगले नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में बुधवार को राम जन्मोत्सव की झांकी निकाली जाएगी।
Advertisement
प्रारंभिक क्रम का संचालन शिशु त्रिपाठी ने किया। ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी।’ की पवित्र पंक्तियों के साथ आज यज्ञ अनुष्ठान का प्रथम सोपान मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ।
Advertisement
दोहा और चौपाई के माध्यम से मुख्य व्यास जी द्वारा सती प्रसंग, पार्वती विवाह, प्रसंगों की व्याख्या की गई। प्रथम दिवस कथा का स्थगन, रामायण जी की आरती के साथ हुआ।
Advertisement
श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ के दूसरे दिन श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु तिवारी, विमलेश सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, अयोध्या दुबे, संगम गुप्ता, डॉक्टर कुसुमाकर, रामसकल चौबे, राम अवध मिश्रा, राजेश जायसवाल, मन्नू पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इटरनल ग्रेस चर्च, पुसौली ने किया यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन
सोनभद्र। विगत वर्षों के भाती इस वर्ष भी प्रभु यीशु मसीह के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुसौली स्थित इटरनल ग्रेस चर्च द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2025 को यीशु जन्मोत्सव सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश फैलाना है।
Advertisement
इस वर्ष के आयोजन में जनपद से सैकड़ो की संख्या में यीशु भक्तगणों ने हिस्सा लिया और प्रभु यीशु से प्रार्थना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन, कीर्तन, तथा प्रवचन और प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम का शुभारंभ इटरनल ग्रेस चर्च के पास्टर राजकुमार जोशुआ के प्रार्थना के द्वारा हुआ। पास्टर राजकुमार ने बताया कि यीशु मसीह हम सबको पापों से बचाने के लिए आज से 2025 साल पहले इस संसार में जन्म लिए और यीशु मसीह ने समाज के हर वर्ग—गरीबों, पीड़ितों, वंचितों और कमजोरों—के साथ खड़े होने की प्रेरणा दी।
AdvertisementAdvertisement
उनका जीवन हमें सिखाता है कि घृणा को प्रेम से, हिंसा को शांति से और अन्याय को सत्य से पराजित किया जा सकता है। उन्होंने गरीबों, पीड़ितों और हाशिए पर खड़े लोगों के प्रति संवेदना और सहयोग का आह्वान किया।
Advertisement
आज के समय में, जब समाज विभाजन, असहिष्णुता और तनाव का सामना कर रहा है, क्रिसमस हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाने का अवसर देता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि शांति की शुरुआत व्यक्ति के हृदय से होती है।
रैली के इस कार्यक्रम में माननीय श्री अविनाश कुशवाह जी (पूर्व विधायक) की गरिमामयी उपस्थिति थी । साथ ही इस अवसर पर राजकुमार जैसवाल, राजेश कुमार, राजकुमार मौर्या, अवधेश मौर्या, संजय मौर्या बबलू मौर्या, संदीप मौर्या, और भी विशेष लोगो की उपस्थिति थी।
Advertisement
इसके साथ ही दिनांक 25 दिसंबर 2025 को स्थित इटरनल ग्रेस चर्च, पुसौली परिसर में भव्य यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर भजन, कीर्तन, सत्संग एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।