एक वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ सिंचाई कूप, किसान परेशान
बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के आसनडीह में एक वर्ष पूर्व लघु सिंचाई विभाग से कूप का निर्माण कराया गया था जो एक वर्ष बाद भी अधूरा है। और विभाग कान में तेल डालकर बैठा है।
Advertisement
विकास खण्ड बभनी के आसनडीह में होती लाल और राम चन्द्र के खेत में लघु सिंचाई विभाग से बने कूप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। एक वर्ष बाद भी सिंचाई कूप पूरा नहीं हुआ। किसान का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।
Advertisement
जिस कारण खेती करने में असुविधा हो रही है सिंचाई कूप निर्माण के नाम पर लाखों रूपए ठेकेदार डकार गए। सरकार ने किसानों के खेतो के सिंचित करने के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा कूप निर्माण की योजना बनाई थी लेकिन ठेकेदारों ने योजना में बंदरबांट कर सेंधमारी कर दी
Advertisement
और कूप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये किसान होती लाल और राम चन्द्र ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जल्द सोनभद्र वासियों को परिवहन विभाग की तरफ से मिलेंगी बड़ी सौगात, जिले की सड़को पर जल्द दौड़ती दिखेगी इलेक्ट्रिक बसें
सोनभद्र। जानपद वासियों को परिवहन विभाग की तरफ से बहुत जल्द एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। परिवहन विभाग सोनभद्र में इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सरकार ने पूरी प्लानिंग भी कर ली है। इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने के लिए सोनभद्र डिपो में एक चार्जिंग पॉइंट बनने जा रहा है।
Advertisement
परिवहन विभाग के एआरएम ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है और बिजली विभाग से संपर्क कर एस्टीमेट बनवाकर पैसा भी बिजली विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब जो भी देर है वह बिजली विभाग की तरफ से है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि चार्जिंग पॉइंट बनने के बाद प्रयागराज से सोनभद्र के लिए इलेक्ट्रिक बस संचालित होने की उम्मीद है। एआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू होने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसे पूरे जनपद में चलाना है या फिर कुछ दूरी के लिए ही या चलेगी 1
AdvertisementAdvertisement
वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन का कहना है कि उन्हें परिवहन विभाग से पैसा मिल गया है और बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि कुछ टेक्निकल दिक्कतों के चलते देर हो रही है, जिसे दूर करते ही काम शुरू किया जाएगा।
Advertisement
माना जा रहा है कि यदि इस महीने तक चार्जिंग पॉइंट बन जाता है तो मार्च के बाद सोनभद्र में इलेक्ट्रिक बस सड़कों पर दौड़ती दिखाई देगी। कुल मिलाकर सोनभद्र के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपने-अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
सोनभद्र| शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरवरी महीने के तीसरे शनिवार को किया गया, तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया।
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाना है।
Advertisement
सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसे मामले जो मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना है, दोनों पक्षों के समक्ष वार्ता कर प्रकरण का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अधीनस्थों को अवगत करा दें कि किसी प्रकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें।
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य में लगे सम्बनिधत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आवास के सर्वे के कार्य को पूरा किया जाये, जिससे पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य को पूरा करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सर्वे कार्य की प्रगति में तेजी लाया जाये।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार आदि ने 97 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 15 मामले निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 17 मामले निस्तारित हुए, बाकी 80 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित की दिये गये हैं।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना से सम्बन्धित कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें।
Advertisement
सम्बन्धित विभाग अपने स्तर से जैसे पेंशन बनाने, आयुष्यमान कार्ड बनाने, दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने आदि योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें, जिससे सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सम्बन्धित तहसीलों में सम्बन्धित विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्चित किया जा सके।
Advertisement
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि पांचूराम मौर्य पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश एवम् विशिष्ठ अतिथि पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश ने भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
Advertisement
इससे बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो का बैच, मोमेंटो, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। वही मुख्य अतिथि पांचूराम मौर्य पूर्व अध्यक्ष / सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने डिस्ट्रिक्ट वार एसोसिएशन की अध्यक्ष जगजीवन सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Advertisement
इसके उपरांत हरिशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य अन्य पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई एवम् विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य के निर्वाचन में लगे निर्वाचन अधिकारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Advertisement
वही बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी। अतिथि के तौर पर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे वही संचालन राजेश कुमार मौर्य ने किया।
Advertisement
इस अवसर पर रोशन लाल यादव एड, राजबहादुर सिंह एड, हीरालाल पटेल, राजेश कुमार सिंह एड, रामजियावान सिंह, रियाजुदीन खान एड, राजनाथ सिंह, आकृति निर्भया, सरस्वती देवी, गीता गौर, आभा मौर्य, सुमन, पुष्पा तिग्गा, अभिषेक सिंह, सुरेश कुशवाहा, राजेश यादव अशोक कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे ।
C.O. सीटी ने रॉबर्ट्सगंज थाने के अर्दली रूम का किया निरीक्षण
सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० चारु द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सर्किल नगर के सभी थानों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया।
Advertisement
सीओ ने कहा कि जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने,
Advertisement
आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
खसरा सर्वे रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक को सौपा ज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर के प्रकाशन की मांग को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार मण्डल के लोगो मे सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि वर्षों से नगर पालिका परिषद सोनभद्र के खसरा रजिस्टर बनाने के लिए उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल संर्धषरत है, अथक प्रयासों से पूरे नगर में सर्वे के बाद खसरा रजिस्टर बना लेकिन अभी तक प्रकाशन नहीं हो सका है।
Advertisement
जिला प्रशासन से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि खसरा रजिस्टर प्रकाशित करने के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को भेज दिया गया है साथ ही रामलीला मैदान परिसर में होने वाले आयोजनो में मांस मदिरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया।
Advertisement
जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों नागरिको की बहुत बड़ी समस्या है जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल ने कहा की जनहित में खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अबिल्मय कराया जाय।
Advertisement
जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल जिला युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के बाद जमीनो से सम्बन्धी समस्याओं का समाधान हो सकेगा नगर अध्यक्ष आनन्द प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आये दिन हो रहे विवादो पर अंकुश लगेगा
Advertisement
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, महिला विंग की रितु अग्रहरी, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, नगर किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा आदि व्यापारी गण उपस्थिति रहे।
विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- अशोक कुमार आवाक
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने अपरज्ञशिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी से माॅंग की है कि वर्ष 2022 में सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति हेतु जारी आदेश के अनुसार उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए।
Advertisement
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि वर्ष 2022 में कुल आठ विषयों यथा- हिन्दी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, उर्दू एवं वाणिज्य विषयों के प्रवक्ता पद पर कुछ सहायक अध्यापकों की पदोन्नति रोक दी गई थी क्योंकि लोकसेवा आयोग ने उनके स्नातक के विषयों में विसंगति पाए जाने पर आपत्ति उठाई थी।
Advertisement
ऐसा कुछ ही शिक्षकों के साथ था किन्तु इन विषयों से सम्बन्धित अन्य अर्ह शिक्षक जिनके विषय में कोई विसंगति नहीं थी इसका खामियाजा उनको भी भुगतना पड़ रहा है। वे वर्ष 2022 से आज तक पदोन्नति की राह देख रहे हैं। लगभग 24 वर्षों से एक ही पद पर कार्य करते हुए ऐसे शिक्षक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इन सहायक अध्यापकों में कुण्ठा, अवसाद एवं निराशा व्याप्त है।
Advertisement
अध्यापकों के साथ इसप्रकार के अन्याय एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार के कारण उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इस सम्बन्ध में संगठन ने नवम्बर 2024 में भी विभाग से कार्यवाही की माॅंग की थी किन्तु अद्यतन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मूल संघ की माॅंग है कि हिन्दी सहित इन आठ विषयों के सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया, विसंगतियों का निवारण कराते हुए, तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ की जाए।
नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया C.C. रोड का लोकार्पण
सोनभद्र। शुक्रवार को नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड 23 निराला नगर में नवनिर्मित 120 मीटर सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष रुबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर लोकार्पण किया गया।
Advertisement
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में आज वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया गया जिस पर बताया कि आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद लोकार्पण करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।
Advertisement
वही अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 23 में पशु अस्पताल से प्राथमिक स्कूल तक सीसी रोड निर्माण 15वां वित्त अनटाइड ग्रांट मद से कराया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को कराया जा रहा है।
Advertisement
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद उषा जैन, अनवर अली, धर्मराज जैन, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, आकाश रावत सहित आदि लोग मौजूद रहे।
राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारम्भ
सोनभदे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शैक्षिक सत्र 2024 – 25 के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शानदार शुभारंभ हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष चांदनी देवी एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि चांदनी देवी के खेलों के शुभारंभ की घोषणा की तथा बताया कि खेलकूद के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार बताया कि महत्व खेलों में विजय प्राप्त करने का नहीं अपितु खेलों में स्वस्थ भावना से प्रतिभाग़ करने का है।
Advertisement
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है तथा खेलकूद से छात्र/छात्राओं के अंदर शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
Advertisement
कीड़ा प्रभारी श्री राजेश प्रसाद ने सभी का आभार ज्ञापन किया इस अवसर पर निर्णायक मंडल एवं अभिलेख समिति के प्रोफेसर राधा कांत पांडेय, डॉ. संतोष कुमार सैनी, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ विभा पांडेय, डॉ आलोक यादव, डॉ विजय प्रताप यादव, डॉ सचिन कुमार, डॉ अंजली मिश्रा ,डॉ. बीना यादव, ओबरा इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी अनिल कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री आर एन सिंह, संजय सिंह,
Advertisement
सुशील कुमार, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन कुमार के साथ-साथ श्री धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार ,कुंदन ,सरफुद्दीन इत्यादि कर्मचारी गण, नगर पंचायत प्रतिनिधि श्रवण कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव, पूर्व महामंत्री अजीत कनौजिया, छात्र नेता मुकेश जायसवाल के साथ-साथ मीडिया से भोला दुबे, सतीश भाटिया ,सुरेंद्र आलोक गुप्ता मनमोहन शुक्ला, प्रमोद चौबे,राजू, इत्यादि गणमान्य लोग , अभिभावक गण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Advertisement
वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ के साथ हुआ, जिसमें देवशरण BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, राजू जायसवाल BA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर तथा अमन कुमार बीएससी प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में खुशबू MA प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, साधना मिश्रा बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर तथा अंकिता BA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।
Advertisement
बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में देवशरण BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में देवशरण BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, लाल कुमार M.com प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, तीरथ कुमार BA प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खुशबू MA प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, रीता BA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर तथा अंकिता सिंह बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।
Advertisement
बालक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में अजय कुमार BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर,लाल कुमार M.com प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान, बुल्लू BA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुमन B A तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, खुशबू MA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, साधना मिश्रा बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।
Advertisement
चक्र प्रक्षेप बालक वर्ग में आयुष सिंह बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, आदित्य सिंह बीएससी तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, अक्षय चौबे BA तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। चक प्रक्षेप बालिका वर्ग में दिव्या BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, अपेक्षा अग्रहरि MA तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, वंदना मौर्य MA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।
Advertisement
गोला प्रक्षेप बालक वर्ग में अक्षय कुमार चौबे BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, अब्दुल कादिर खान बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, आयुष सिंह बीएससी प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप बालिका वर्ग में दिव्या BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर,वंदना मौर्य MA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर साधना मिश्रा बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।
Advertisement
लंबी कूद बालक वर्ग में अजय कुमार BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर,तीरथ कुमार BA प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, देवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में सुमन BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, प्रियांशी बीकॉम तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, तथा प्रिया BA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की कार्यकरिणी की बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता मे शुक्रवार को हुई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्य्क्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि कार्यकरिणी 2024-2025 की शपथ ग्रहण/स्वागत समारोह 15 फ़रवरी 2025 को होगा।
Advertisement
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश माननीय रविंद्र विक्रम सिंह होंगे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षगण पांचूराम मौर्य एडवोकेट एवं हरिशंकर सिंह एडवोकेट तथा विनोद कुमार पांडे एडवोकेट सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश होंगे !
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन सोनभद्र का शपथ ग्रहण समारोह की समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं समस्त अधिवक्ता बंधुओ से निवेदन है की शपथ ग्रहण समारोह में समय से पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाएं
AdvertisementAdvertisement
संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह ने किया ने किया। इस अवसर पर राजेश यादव एड,राजेश कुमार सिंह मौर्य एड, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एडवोकेट व कामता प्रसाद यादव एड कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र राव एड, , रामगुल्लो यादव एड, दसरथ यादव एड, मो याकूब एड, महेन्द्र आर्य एड, शाहनवाज खान एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे !